₹1 करोड़ की ज्वेलरी ठगी का सनसनीखेज पर्दाफाश: पुलिस ने 4 शातिरों को दबोचा, ₹80 लाख के जेवर बरामद
मेरठ शहर के सदर बाजार इलाके में स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स' के साथ हुई करीब एक करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से ठगी गई ज्वेलरी का बड़ा हिस्सा और नकदी बरामद की गई है।
बता दें बीती 3 मार्च को साकेत निवासी तन्मय अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जालसाजों ने उनके ग्राहक प्रवीण को विश्वास में लेकर ₹99.85 लाख के सोने के आभूषण और ₹15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। ठगों ने भुगतान के लिए फर्जी RTGS (Bank Transfer) का झांसा दिया था, जिससे व्यापारी को लगा कि पैसे खाते में आ गए हैं।
एसएसपी मेरठ के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस साजिश की कड़ियां जोड़ीं। जिसमें पुलिस ने शनिवार सुबह कैंट स्टेशन के पास कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर घेराबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उनके पास से लगभग ₹80 लाख कीमत के सोने के आभूषण ₹89,500 नकद बरामद की हैं। मामले में कुल 7 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से 3 अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूरी योजना के साथ व्यापारी को झांसे में लिया था। पुलिस की टीमें फरार शेष तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं, उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"
बाइट – आयुष विक्रम एसपी सिटी
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|