Back
मेरठ – नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैमरे के सामने 'विक्टिम क
Meerut, Uttar Pradesh
मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में खाकी का इकबाल बुलंद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी भीम सैनी उर्फ सूजल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
*पुलिस टीम की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई*
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह और उप निरीक्षक विकास रावत की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित जाल बिछाया और मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा है और कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि "दुष्कर्म के इस गंभीर मामले में आरोपी भीम सैनी पिछले कुछ समय से वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया था। आज थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।"
*कैमरे के सामने आरोपी का 'हाई वोल्टेज ड्रामा'*
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को मीडिया के सामने लाया गया, तो वहां एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जैसे ही मीडिया के कैमरे ऑन हुए, आरोपी भीम सैनी ने 'दिखावा' करना शुरू कर दिया। वह इस तरह लंगड़ाकर और बेबस होकर चल रहा था मानो पुलिस ने उसे भारी टॉर्चर या 'थर्ड डिग्री' दी हो। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह महज कानून के शिकंजे से बचने और सहानुभूति बटोरने का एक पैंतरा मात्र था।
अभियुक्त भीम सैनी (निवासी न्यू हनुमान पुरी, थाना सिविल लाइन) पर एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0-35/2026 के तहत धारा 123, 351(3), 65(1) बीएनएस व 3(क)/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 12, 2026 16:48:470
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 16:48:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 16:47:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 16:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
LPG गैस सप्लाई को लेकर कलेक्टर का आदेश
सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए दी जाएगी LPG गैस
कमर्शियल उपयोग में अब नहीं मिलेगी गैस
SDM,CSP और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे निगरानी
घरेलू गैस का अवैध अंतरण और व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 12, 2026 16:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 12, 2026 16:46:160
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 12, 2026 16:45:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 12, 2026 16:45:400
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 12, 2026 16:45:270
Report
0
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 12, 2026 16:31:010
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 16:30:540
Report
RMRam Mehta
FollowMar 12, 2026 16:30:370
Report