औरैया: घर में घुस कर पीटने के आरोप में दरोगा व तीन सिपाही सस्पेंड
Phaphunda, Uttar Pradesh:औरैया के फफूंद में एक घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में SP ने दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ फफूंद थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। घटना में शामिल PRD जवान के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बता दें कि फफूंद निवासी युवक ने बताया था कि वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता है, उसके घर में उसका भाई और महिलाएं थी। अयाना थाना क्षेत्र की पुलिस ने उसके घर मे घुसकर मारपीट और गाली गलौज की। वहीं सचना पर मामले को SP ने संज्ञान में लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही बीजेपी प्रत्याशी ने मान ली हार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी ने मान ली हार।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केदारनाथ सिंह ने समर्थकों व पार्टी का जताया आभार।
अभी भी काउंटिंग जारी।
क्या लिखा है फेसबुक पोस्ट में-
आभार, कृतज्ञता एवं जनसेवा का संकल्प।
वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूँ। यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। मेरे लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है।
भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।
जिन्होंने इस चुनाव में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ मेरा साथ दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरी शक्ति है।
चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता। मैं पूर्ववत आप सभी के बीच उपस्थित रहूँगा तथा स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखूँगा।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
पुनः आप सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं सादर प्रणाम।
आपका अपना,
केदारनाथ सिंह
(जी मीडिया ब्यूरो)
