Back
वीएमवाई कॉलेज एंड स्कूल स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव: छात्रों ने भारतीय संस्कृति और परिवार के महत्व
Madhuban, Uttar Pradesh
मधुबन। मधुबन के गंगऊपुर रोड स्थित वीएमवाई कॉलेज एंड स्कूल ने शुक्रवार को अपना वार्षिक उत्सव विद्यालय परिसर में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, विद्यालय की उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर वंदना से हुई। वार्षिकोत्सव 2026-27 की थीम 'यूनिटी ऑफ इंडिया' थी। छात्रों ने परिवार के महत्व पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। भारतीय त्योहारों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। वार्षिक समारोह में आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ अंजनी कुमार मिश्र कुलसचिव तथा डॉ आनंद मौर्य परीक्षा नियंत्रक महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बच्चों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। अतिथियों और विद्यालय की प्राचार्य ने वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य, हास्य एवं एकांकी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और शिक्षा समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास कर समाज और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं भारत की विविधता में एकता पर बल देते हुए तमाम उदाहरण को परोसते हुए शिक्षा को आत्मसात करने की बात कही। साथ ही लगनशीलता और ईमानदारी के साथ किसी भी क्षेत्र में लग कर अपने आप को स्थापित करने को कहा। और जल के सूत्र का उदाहरण देते हुए वैज्ञानिक हेनरी की व्याख्यान को परिभाषित कर प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही
VMY कृषक महाविद्यालय का शिलान्यास किया। और बच्चों द्वारा लगाई गई तमाम प्रदर्शनियों का अवलोकन कर उनके प्रतिभा को सराहा। प्रबंधक विजयमल यादव ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय के मूल उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। प्रबंध निदेशक चंद्रमणि उर्फ गुड्डू यादव ने आए समस्त अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर मुसाफिर प्रसाद यादव,रामायन यादव,गुड्डू चौधरी,भरत भैया,सुशील पाण्डेय,अखिलेश सिंह राठौर, प्रधानाचार्य हरिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व गणमान्य जन मौजूद रहे। लगभग पांच घंटे तक चले इस भव्य आयोजन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 30, 2026 14:50:080
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 30, 2026 14:49:380
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 30, 2026 14:49:040
Report
OTOP TIWARI
FollowJan 30, 2026 14:48:510
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowJan 30, 2026 14:48:360
Report
0
Report
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowJan 30, 2026 14:48:120
Report
AMAnkit Mittal
FollowJan 30, 2026 14:47:460
Report
SKSumit Kumar
FollowJan 30, 2026 14:47:32Hathras, Uttar Pradesh:मेरठ के सीना गांव में खतरनाक अजगर बाहर, किशोरों की बहादुरी वायरल
0
Report