275101
यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
Mau, Uttar Pradesh:यातायात माह के तहत पुलिस ने डीसीएसके पीजी कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। यह रैली डीएवी इंटर कॉलेज से गाजीपुर तिराहा तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली के जरिए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। CO अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
24 घंटे काम करने के बावजूद समय से₹6000 मानदेय वह भी समय से नहीं मिलता है
Gonda, Uttar Pradesh:24 घंटे काम करने के बावजूद समय से₹6000 मानदेय वह भी समय से नहीं मिलता है जो मानदेय मिलता वह बाइक के पेट्रोल में ही खर्च हो जा रहा है।यह बातें आज सैकड़ो की संख्या में गांव से आए पंचायत सहायक कल्याण समिति के पंचायत सहायकों द्वारा कही गई, आज जिलाअधिकारी कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में पंचायत सहायकों ने धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया जिसमें कहा गया था कि हम लोगों को ₹6000 मानदेय दिया जा रहा है जो बाइक के पेट्रोल में ही खर्च हो जा रहा है, हम लोगों की ड्यूटी 20 से 30 किलोमीटर लगा दी जाती है, ग्राम पंचायत सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं नहीं है, उनका यह भी कहना था कि हमें न्यूनतम मजदूरी दी जाए या सचिव के बराबर वेतन दिया जाए, पंचायत सहायकों ने कहा कि गांव में 54 योजनाएं संचालित हो रही है जिसमें कार्य करना पड़ता है, गांव से लेकर विकास भवन तक जाति आय निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जाना पड़ता है। इन लोगों का कहना है कि इतने कम मानदेय में यह संभव नहीं हो पा रहा है हम लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 18000 दिया जाए तभी हम लोगों का गुजर बसर हो सकता है।0
0
Report
सीकर में धर्मांतरण रोकथाम के लिए विहिप-बजरंग दल का एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन
Sikar, Rajasthan:सीकर में कथित धर्मांतरण, लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने और महिला सुरक्षा को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकल कर एसपी ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिले में बढ़ते ऐसे मामलों में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमन कामदार ने कहा कि सीकर जिले में धर्मांतरण व लव जिहाद जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में नाराजगी है। उन्होंने हाल ही में दादिया थाना क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि जन्मदिन समारोह की आड़ में प्रार्थना सभा आयोजित कर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अन्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सामने आए कथित लव जिहाद मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन उद्योग नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय कार्यकर्ताओं को ही हवालात में बंद कर दिया और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया। इसके साथ ही पुलिस ने लव जिहाद जैसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष उद्योग नगर इलाके के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में धर्मांतरण कराने के आरोप में कुछ पादरियों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था, लेकिन उस समय स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद में वही लोग अलवर समेत अन्य क्षेत्रों में कथित धर्मांतरण गतिविधियों में पकड़े गए। वहीं जिले में महिला सुरक्षा और मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसपी प्रवीण नायक नूनावत को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए और धर्मांतरण व लव जिहाद जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मंदिरों में हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो शिक्षा नगरी के रूप में पहचान रखने वाले सीकर का माहौल भी प्रभावित हो सकता है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में मकान की तीसरी मंजिल पर आग, बड़ा हादसा टला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के वाटर वर्क्स रोड स्थित जटिया गली में देर रात एक मकान की तीसरी मंजिल पर अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र जटिया के मकान की तीसरी मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा तो तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक को दी। देखते ही देखते आग ने तीसरी मंजिल के कमरे को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा कूलर, बिस्तर सहित घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। साथ ही कमरे में रखी करीब 5 से 6 हजार रुपये की नकदी भी आग में जल गई। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन पड़ोसियों और मकान मालिक के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो यह आसपास के मकानों तक फैल सकती थी और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में भारत विकास परिषद दायित्व ग्रहण समारोह: नए पदाधिकारी शपथ ली
Rajgarh, Rajasthan:भारत विकास परिषद राजगढ़ शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ राजगढ़ (अलवर) — भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ का दायित्व ग्रहण समारोह कस्बे के टहला मार्ग स्थित गणपति गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सुनील खंडेलवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिषद का "संपर्क पखवाड़ा" अभियान चल रहा है, जिसके माध्यम से संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने शाखा द्वारा सेवा, संस्कार, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। खंडेलवाल ने कहा कि वंचित वर्ग तक सेवा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। लक्ष्य प्राप्ति में कठिनाइयाँ आ सकती हैं, लेकिन चुनौतियों को पार कर ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने वर्षभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में पदस्थापन अधिकारी एवं जिला समन्वयक राधेश्याम गुप्ता ने शाखा के चार नए सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुनील खंडेलवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों—अध्यक्ष दिनेश सेन, सचिव दीपक विजय, कोषाध्यक्ष पारस सराफ और महिला प्रमुख प्रीति शर्मा—को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश शर्मा (ठेकेदार), प्रीति विजय, रश्मि विजय, पदमा गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
ब्यूज़ाजमाफिया पर प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति, जेवरात और वाहन जब्त
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्याजमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धरियावद क्षेत्र के भणावता गांव में दबिश देकर करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, कृषि यंत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान अवैध ब्याज कारोबार से जुड़े कई अहम साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में यह कार्रवाई की। एसपी बी आदित्य ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि भणावता निवासी भगवानलाल प्रजापत और उसका पुत्र तुलसीराम प्रजापत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ऊंचे ब्याज पर रुपये उधार देकर उनके सोने-चांदी के आभूषण, वाहन तथा कृषि उपकरण गिरवी रखते हैं। आरोप है कि दोनों लोगों से खाली चेक, स्टाम्प पेपर और इकरारनामों पर हस्ताक्षर करवाकर आर्थिक एवं मानसिक दबाव बनाते थे तथा मनमाना ब्याज वसूलते थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगवानलाल प्रजापत के मकान, निर्माणाधीन भवन और खेतों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 32 तोला सोना तथा 47 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इसके अलावा 14 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, चार कारें, एक टैम्पो और दो पिकअप वाहन भी मौके से मिले। कार्रवाई में बड़ी संख्या में कृषि उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें चार थ्रेसर मशीनें, तीन सीड ड्रिल, मोरप्लो, कल्टी सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। पुलिस को मौके से पैसे गिनने की मशीन भी मिली है। तलाशी के दौरान 67 स्टाम्प पेपर, विभिन्न बैंकों के हस्ताक्षरित और खाली चेक, बैंक पासबुक, बहीखाते, डायरी, एटीएम कार्ड, इकरारनामे, वाहन आरसी, बिल बुक तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। साथ ही दो आईफोन भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर उनके आभूषण, वाहन और कृषि यंत्र गिरवी रखते थे। कई फाइनेंसशुदा वाहन भी गिरवी रखवाए जाते थे। समय पर राशि नहीं चुकाने पर लोगों से मनमाना ब्याज वसूला जाता था तथा खाली चेकों में राशि भरकर न्यायालय में दावे प्रस्तुत कर दबाव बनाया जाता था। पुलिस ने मौके से मिले सभी वाहनों, कृषि यंत्रों और अन्य संपत्तियों का फर्द पंचनामा तैयार कर उन्हें अनुसंधान में शामिल कर लिया है। मामले में केसरियावाद थाने पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल को सौंपी गई है। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण एवं गरीब लोगों का शोषण कर अवैध रूप से ब्याज वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट- बी आदित्य, एसपी प्रतापगढ़0
0
Report
नंदपुरी अतिक्रमण अभियान: लोखंडा मशीन बुलाने के बावजूद जयपुर में शांतिपूर्ण कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:नंदपुरी अतिक्रमण कार्रवाई के लिए जयपुर पहुंची थी नॉर्थ इंडिया की इकलौती ‘लोखंडा’ मशीन जयपुर के नंदपुरी क्षेत्र में सड़क सीमा से धार्मिक स्थलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने व्यापक तैयारियां की थीं। कार्रवाई के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष रूप से ‘लोखंडा’ मशीन भी मंगवाई गई थी। बताया जा रहा है कि यह नॉर्थ इंडिया की एकमात्र लोखंडा मशीन है, जिसे विशेष तौर पर इस अभियान के लिए जयपुर बुलाया गया था। हालांकि मौके पर मौजूद छोटी ध्वस्तीकरण मशीनों से ही निर्माण हटाने का काम पूरा हो गया, जिसके चलते लोखंडा मशीन का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। जानकारी के अनुसार भारी-भरकम लोहे के ढांचों, स्टील स्ट्रक्चर और मजबूत अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए यह मशीन बैकअप के तौर पर तैयार रखी गई थी। हाल ही में दिल्ली में एक होटल के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई में भी इसी मशीन का इस्तेमाल किया गया था। क्या होती है लोखंडा मशीन? लोखंडा मशीन एक भारी ध्वस्तीकरण उपकरण है, जिसका उपयोग अवैध निर्माण, लोहे के ढांचे, शटर, गेट, बाउंड्रीवाल, सीढ़ियां और अन्य मजबूत संरचनाओं को तोड़ने या काटने के लिए किया जाता है। मशीन का भारी लोहे का हिस्सा निर्माण पर प्रहार कर उसे कमजोर करता है, जिससे बाद में मलबा हटाने का काम आसान हो जाता है। * *एक्सपर्ट के साथ बातचीत करते हुए, मशीन के बारे में बताते हुए वॉक थ्रू* अतिक्रमण हटाने में क्यों होती है अहम? विशेषज्ञों के अनुसार कई बार केवल जेसीबी या बुलडोजर से अतिक्रमण हटाना संभव नहीं होता। ऐसे में लोखंडा मशीन का उपयोग कर पहले दीवारों, शेड और स्टील संरचनाओं को कमजोर किया जाता है।ये मशीन बड़ी आसानी के साथ बिना वाइब्रेशन के साथ काम करती है।तंग गलियों और संवेदनशील क्षेत्रों में भी यह मशीन काफी उपयोगी मानी जाती है, जहां बड़े वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। नंदपुरी अभियान के दौरान प्रशासन ने किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए इस मशीन को तैयार रखा था, लेकिन कार्रवाई शांतिपूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से पूरी होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली HC ने CBSE को नोटिस जारी किया; NSUI की याचिका में 12वीं कॉपी खामियाँ
Noida, Uttar Pradesh:12वीं की कॉपी जांच में गड़बड़ी? NSUI की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBSE और केंद्र को नोटिस जारी किया सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के ऑनलाइन कॉपी जाँच व्यवस्था (OSM सिस्टम) में तकनीकी खामियों की जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBSE और केंद्र को नोटिस जारी किया। NSUI अध्यक्ष विनोद झाखड़ के जरिये दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि कई छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां धुंधली थीं, उनके पन्ने गायब थे और कई मामलों में मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हुआ। NSUI ने मांग की है कि ऐसे छात्रों को नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएं और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। जिन छात्रों को अपनी कॉपी की जांच पर शक है, उनकी कॉपी दोबारा जांची जाए और असली कॉपी भी देखी जाए। शिक्षा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए-CBSE हालांकि CBSE ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता एक राजनीतिक संगठन है। शिक्षा से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। CBSE छात्रों के संपर्क में है और इससे पहले भी कई मौके पर कॉपी दोबारा जांचने के लिए पोर्टल की समयसीमा को बढ़ाया गया है। हालांकि NSUI की ओर से पेश वकील ने कहा कि बीजेपी की स्टूडेंट विंग ABVP की याचिका पर कोर्ट पहले सुनवाई कर चुका है जिन छात्रों को शक, उनकी कॉपी की दुबारा जांच की मांग याचिका में मांग की गई है कि CBSE की OSM (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) सिस्टम में गड़बड़ियों और तकनीकी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिन छात्रों को अपनी कॉपी की जांच पर शक है, उनकी कॉपी दोबारा जांची जाए और असली उत्तर पुस्तिका भी देखी जाए। कॉपी दोबारा जांचने के लिए CBSE का पोर्टल एक महीने और खुला रखा जाए, ताकि जिन छात्रों को कोई समस्या है, वे आवेदन कर सके कॉपी जांच का पूरा सिस्टम खराब याचिका के मुताबिक रिजल्ट आने के बाद देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने शिकायत की कि कई स्कैन की गई कॉपियां धुंधली थीं, कुछ पन्ने गायब थे, कुछ कॉपियां पूरी अपलोड नहीं हुई थीं और कई छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले थे। NSUI का कहना है कि ये केवल कुछ छात्रों की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे सिस्टम की खामी को दर्शाता है। याचिका में यह भी कहा गया है कि CBSE ने खुद माना है कि कॉपियां देखने वाले पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें आई थीं। रिजल्ट घोषित होने के थोड़े समय बाद ही 1.27 लाख से ज्यादा आवेदन आए, जो 3.87 लाख से ज्यादा स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़े थे। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में छात्र अपनी कॉपियों को लेकर चिंतित थे। छात्रों के भविष्य का सवाल NSUI ने याचिका में कहा है कि 12वीं के अंक कॉलेज और विश्वविद्यालय में दाखिले, स्कॉलरशिप और कई पेशेवर कोर्सों में प्रवेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए यदि कॉपियों की जांच में कोई गलती होती है, तो इससे छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है。0
0
Report
बेतिया के मझौलिया में पुल बीच से ध्वस्त, छह गांवों का आवागमन बाधित
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला पुल ध्वस्त हो गया है मझौलिया के बखरिया करमवा मुख्य मार्ग का पुल बीच से ध्वस्त हो गया है जिससे आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है पुल ध्वस्त होने से ग्रामीण इलाके में बाइक साइकिल और वाहन चालकों को परेशानी बढ़ गई है ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की मरम्मति के लिए स्थानीय सांसद विधायक से गुहार लगाया गया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया आज पुल ध्वस्त हो गया है जिससे ग्रामीणों के आवागमन प्रभावित हो गया है0
0
Report
SRINAGAR (J&K): CHOWDRY RAMZAN ने दिल्ली ब्लॉक मीटिंग पर NATIONAL CONFERENCE का पक्ष लिया
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (J&K): CHOWDRY RAMZAN ने दिल्ली ब्लॉक मीटिंग पर NATIONAL CONFERENCE का पक्ष लिया0
0
Report
Advertisement
निरसा के आंखद्वारा में अंतरधार्मिक विवाह: प्रेम ने सामाजिक समरसता की मिसाल बना दी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र के आंखद्वारा में एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के निवासी विपुल मंडल ने बिहार के नवादा जिले की रहने वाली राहत प्रवीण के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया है। दोनों का कहना है कि उन्होंने यह फैसला अपनी इच्छा और आपसी सहमति से लिया है। इस विवाह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार विपुल मंडल और राहत प्रवीण की पहचान वर्ष 2023 में हुई थी। समय के साथ इंटरनेट पर दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। दोनों ने धर्म, जाति और सामाजिक बंधनों से ऊपर उठकर जीवनभर साथ रहने का निर्णय लिया। निरसा के आंखद्वारा में आयोजित विवाह समारोह हिंदू परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूरदान की रस्म भी निभाई। विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। मीडिया से बातचीत में राहत प्रवीण और विपुल मंडल ने स्पष्ट किया कि यह विवाह किसी दबाव का परिणाम नहीं है। दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी स्वेच्छा से विवाह के बंधन में बंधे हैं। राहत प्रवीण ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह निर्णय लिया है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। नवदंपति ने बताया कि वे आगे का जीवन आपसी सम्मान, प्रेम और विश्वास के साथ बिताना चाहते हैं। इस विवाह को कई लोग सामाजिक सौहार्द और आपसी समझ का उदाहरण मान रहे हैं। वहीं यह विवाह क्षेत्र में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को लेकर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो युवक ग्रामीणों के हवाले
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के खोदावंदपुरथाना क्षेत्र के फफौत चौक पर सोमवार को ग्रामीणों ने हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की जानकारी देते हुए फफौत निवासी अमित महतो के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर किसी कार्य से छौड़ाही जा रहा था। इसी दौरान फफौत बांध के रास्ते में बाइक सवार दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने हथियार निकाल लिया।रौशन कुमार ने बताया कि इसके बाद उसने दोनों युवकों का पीछा किया और ग्रामीणों की मदद से उन्हें फफौत चौक पर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह बोरिया गांव निवासी दिनेश महतो के पुत्र रोहित कुमार तथा उसके पड़ोसी बबलू राम के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है।ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया है कि दो युवक को हथियार लहराते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ की जा रही है उन्होंने कहा है कि दोनों युवक दहशत फैलाने और दबंगई दिखाने के लिए हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा बरामद हथियार और घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
मधुबनी में मंत्री अरुणशंकर प्रसाद के वाहन तोड़ने के मामले में 7 गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:खजौली विधान सभा अंतर्गत शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे माननीय श्रम संसाधन मंत्री, बिहार सरकार श्री अरूण शंकर प्रसाद के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में कुल-07 (03 महिला और 04 पुरुष) अभियुक्त गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों में विणा देवी, शितला देवी, रंजू देवी, पति-बद्री मंडल, बद्री मंडल, विवेक यादव, पे०-कैलाश यादव, राजदेव यादव पे०-स्व० राम सुन्दर यादव, सुनील कुमार सिंह, ठाहर, थाना-खजौली शामिल। घटना 05.06.2026 की रात्रि में खजौली थाना अन्तर्गत ग्राम-ठाहर में एक व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट में हुई मृत्यु को लेकर मधुबनी के खजौली विधानसभा के विधायक-सह-श्रम संसाधन मंत्री, बिहार सरकार श्री अरूण शंकर प्रसाद द्वारा 07.06.2026 क संध्या मृतक के परिजन से मिलने हेतु उनके घर पहुँचे थे। इसी क्रम में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा वहाँ उपस्थित कुछ महिलाओं को उग्र कर मंत्री जी के वाहन के आगे खड़ा कर दिया गया एवं अनावश्यक मांग किया जाने लगा तथा पत्थर से मारकर उनके वाहन के सिसा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते हीं पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया गया एवं माननीय मंत्री जी से भी मिला गया था। इस घटना में माननीय मंत्री जी पुर्ण रूप से सुरक्षीत है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष, खजौली थाना द्वारा त्वरीत कार्रवाई कर कांड सुसंगत धाराओं में दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशानुसार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा गुप्त सूचनाओं, तकनिकी टीम की सहायता से आस-पास के CCTV कैमरा का गहन अवलोकन कर सभी अभियुक्त की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु उनके ठिकानों पर विधिवत छापेमारी कर 4 पुरूष एवं 3 महिला कुल-07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है। अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ हिंसा करना अथवा कानून हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मधुबनी पुलिस द्वारा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
निरसा के कापासारा ओसीपी के पास आठ दिनों से बिजली नहीं, ग्रामीण धरना
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा ओसीपी के आसपास स्थित गांवों में आठ दिनों से बिजली गायब रहने से नाराज ग्रामीणों ने कापासारा ओसीपी स्थित पेट्रोल और डीजल पंप का संचालन बंद कराकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि 500 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद बिजली संकट गहरा गया है, लेकिन ईसीएल प्रबंधन शिकायतों के बावजूद समस्या के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार आठ दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण आम जनजीवन ठप हो गया है। भीषण गर्मी में पेयजल की दिक्कत, मोबाइल चार्ज न होना, बच्चों की पढ़ाई बाधित होना और दैनिक कामकाज प्रभावित होना बड़ी परेशानी बन गया है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों की स्थिति सबसे अधिक दयनीय है। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में कापासारा ओसीपी के पेट्रोल पंप पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए पंप का संचालन रुकवा दिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने मांग की कि जला हुआ 500 केवीए ट्रांसफार्मर तुरंत बदला जाए या उसकी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति जल्द शुरू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा को लेकर अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.0
0
Report
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: सहारनपुर में पेपर मॉडरेट स्तर, शांतिपूर्ण परीक्षा
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए सोमवार से लिखित परीक्षा शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 77,184 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य से मॉडरेट स्तर का बताया। मेरठ से आए अभ्यर्थी नवीन कुमार ने बताया कि पेपर अच्छा रहा और अधिकांश प्रश्न 2025 के करंट अफेयर्स पर आधारित थे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। पिछली भर्ती में उनका चयन नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार उन्हें सफलता की उम्मीद है। उनके अनुसार प्रश्नपत्र कठिन नहीं था और मेरिट पर चयन निर्भर करेगा। बिजनौर के अभ्यर्थी हर्ष शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित थे। उन्होंने कहा कि प्रश्न अध्यायवार और तैयारी के अनुरूप थे। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं और उन्हें किसी प्रकार की अनियमितता दिखाई नहीं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार उनका चयन हो सकता है। वहीं अभ्यर्थी विपुल शर्मा ने भी पेपर को मॉडरेट स्तर का बताया। उनके अनुसार गणित, हिंदी और सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे गए थे, जबकि करंट अफेयर्स का अच्छा खासा हिस्सा रहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और अभ्यर्थियों को कोई विशेष असुविधा नहीं हुई। अभ्यर्थी स्वाति ने बताया कि परीक्षा का अनुभव अच्छा रहा। हालांकि समय थोड़ा कम लगा, फिर भी उन्होंने सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि तैयारी पूरी थी और उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले तथा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।0
0
Report
अमरोहा में वेदांता स्कूल के सामने ट्रैक्टर पलटा, बड़ा हादसा टला
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के ढवारसी में वेदांता स्कूल के सामने पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र स्थित ग्राम ढवारसी में वेदांता स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। ट्रैक्टर के सड़क पर पलटने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गए। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय रहते बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।0
0
Report
Advertisement
