icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

13 मासूमों की मौत: मंत्री बोले—सिर्फ तबादला नहीं, होगी मुकम्मल कार्रवाई

Hajipur, Bihar:13 तारीख को नाव हादसे में 13 मासूम बच्चे की मौत के तीन दिन बाद बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रामपुर श्यामचंद गांव पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात की।इस दौरान मंत्री ने बड़ा बयान दिया और कहा की कार्रवाई के नाम पर सिर्फ तबादला से नहीं मुकम्मल कार्रवाई होगी।राघोपुर हादसे के बाद तीन दिनों से लगातार नेता और मददगार लोगों का दौरा हो रहा है।इसी कड़ी मे बिहार सरकार केे पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश रामपुर श्यामचंद गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात किया है और हर संभव मदद करनेे का भरोसा दिलाया है।इस दौरान पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि सिर्फ तबादला से काम नहीं चलेगा मुकम्मल और बड़ी कार्रवाई होगी प्रशासन के तरफ से कॉलेज हुई है सभी को तुरंत ठीक किया जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्था को भी सुधार किया जाएगा ताकि पुनः इस तरीके का घटना नहीं हो। बाइट-दीपक प्रकाश,पंचायती राज मंत्री
0
0
Report

राघोपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार; दो डॉक्टर और छह एम्बुलेंस तैनात

Hajipur, Bihar:जिला पदाधिकारी की पहल पर राघोपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बड़े कदम चिकित्सकों एवं जीएनएम की प्रतिनियुक्ति, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बदले गए प्रत्येक पाली में दो चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश हाजीपुर, वैशाली | 16 अक्टूबर, 2026। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा०प्र०से०) के निर्देश पर राघोपुर प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आम नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जिला स्तर से दो चिकित्सकों एवं दो जीएनएम की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता से संबंधित जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, वैशाली द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जुड़ावनपुर, राघोपुर में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. (श्रीमती) सुशीला कुमारी को अगले आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रत्येक पाली में दो चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर में चिकित्सा सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक पाली में दो चिकित्सकों तथा पर्याप्त संख्या में पारा मेडिकल कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में भी चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जिला स्तर से दो चिकित्सकों एवं दो जीएनएम की तत्काल प्रभाव से की गई प्रतिनियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। राघोपुर में छह एम्बुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवा राघोपुर क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं संचालन पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत तीन एम्बुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर तथा तीन एम्बुलेंस रेफरल अस्पताल, मोहनपुर को उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रकार कुल छह एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को आवश्यकतानुसार परिवहन एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंस सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए चालकों एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की उपलब्धता तथा उनकी ड्यूटी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर एम्बुलेंस सेवा मिल सके और उन्हें आवश्यक चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने में विलंब न हो। जिला पदाधिकारी की पहल पर किए गए इन उपायों का मुख्य उद्देश्य राघोपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में सुधार लाना, स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाना है। चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की नियमित उपस्थिति और छह एम्बुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवा से आम नागरिकों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन, वैशाली आम नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने तथा आमजन की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी राशन कार्ड की समस्या दूर होने पर लवकुश मिश्रा ने जी न्यूज का जताया आभार।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow9m ago
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। ग्राम पंचायत मितौली निवासी लवकुश मिश्रा ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या का समाधान होने पर जी न्यूज मीडिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से अपनी समस्या को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लवकुश मिश्रा बाजारों में परचून की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके राशन कार्ड में यूनिट दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन मिल पा रहा था। इससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। काफी प्रयासों के बाद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्होंने जी न्यूज टीवी पर प्रसारित हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद जी न्यूज मीडिया ने मामले में कार्रवाई की, जिससे उनकी राशन कार्ड संबंधी समस्या का समाधान हो सका। समस्या दूर होने पर लवकुश मिश्रा ने जी न्यूज मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली, तब मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज संबंधित विभाग तक पहुंची और उनकी समस्या का समाधान हुआ। लवकुश मिश्रा ने उम्मीद जताई कि इसी तरह जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

तारणगिरी गुफा तोड़फोड़: जैन समाज ने सख्त जांच और निर्माण की मांग की

Vidisha, Madhya Pradesh:श्री तारण तरण दिगंबर जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र सेमलखेड़ी सिरोंज में तारणगिरी गुफा में तोड़फोड़ और चोरी की घटना को लेकर सकल जैन समाज, में आक्रोश है। समाज ने इस मामले में मुख्यमंत्री मप्र शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी गंजबासौदा को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तीर्थक्षेत्र से 2 किलोमीटर दूर स्थित तारणगिरी गुफा के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दीवारों एवं गुंबद को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही सद्गुरुदेव श्री तारण तरण मंडलाचार्य महाराज द्वारा विरचित अध्यात्मवाणी ग्रंथाधिराज को क्षत-विक्षत कर दिया गया और दानपात्र तोड़कर उसकी धनराशि भी चोरी कर ली गई। समाज ने बताया कि यह स्थल 16वीं शताब्दी के महान संत आचार्य प्रवर 108 श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य जी महाराज की दीक्षा स्थली/तपोभूमि है और अखिल भारतीय जैन समाज की आस्था का प्रमुख एवं ऐतिहासिक केंद्र है। इस कृत्य से पूरे भारतवर्ष के जैन समाज में आक्रोश एवं पीड़ा है तथा तीर्थक्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। समाज ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं - उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त संरचना एवं गुफा परिसर का शासकीय स्तर से पुनर्निर्माण/मरम्मत कराई जाए।
0
0
Report
Advertisement

रुदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 176 जोड़ों की शादी सम्पन्न

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कामाख्या धाम के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 176 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये की सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिल सके। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता सीओ अरविंद सोनकर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराना और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को विवाह के खर्च में राहत मिलती है। रुदौली में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए 176 जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर उन्हें वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का अवसर प्रदान किया गया।
0
0
Report

पवन शर्मा हत्या का खुलासा: पड़ोसी ने नशीली गोलियां दे शराब पिलाकर गला घोंटकर की मौत

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले पवन शर्मा की हत्या उसके पड़ोसी ललित शर्मा ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। मृतक का शव गुरुवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली में पड़ा हुआ मिला था आरोपी ने बताया कि उसने पवन को नशीली गोलियां मिलाकर शराब पिलाई थी। जब पवन बेहोश हो गया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बुधवार/गुरुवार रात्रि में कार से लखनावली के जंगल में फेंक दिया था। इकोटेक 3 थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ललित कुमार शर्मा के पास से हत्या में इस्तेमाल ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा मोबाइल फोन मिला है। आरोपी ने बताया कि छह महीने पहले कार खड़ी करने को लेकर पवन से उसका विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने पवन को खत्म करने की योजना बनाई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement

चंबा पहुंचे जयराम ठाकुर: नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित कर विकास की बातें

Chamba, Himachal Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे चंबा भटियात और चंबा में उन्होंने नवननिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में की शिरकत वीओ चंबा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार से चंबा प्रवास पर हैं। प्रवास के पहले दिन उन्होंने भटियात और चंबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की पहली इकाई को विकास की धारा में आगे बढ़ाने तथा सभी की भलाई के लिए काम करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आनी चाहिए।
0
0
Report

बेगूसराय बस स्टैंड गोलीकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार; जुए के विवाद में गोलीबारी का खुलासा

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के चर्चित बस स्टैंड गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। बीते 7 अक्टूबर की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी थी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। अब पुलिस ने इस गोलीकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जुआ में करीब 18 हजार रुपये हारने के बाद हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी नंदन कुमार, शिवम कुमार और हर्ष कुमार के रूप में हुई है। इस पूरे मामले को लेकर सदर डीएसपी प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी है। बेगूसराय में जुए में पैसे हारने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। घटना बीते 7 अक्टूबर की अहले सुबह की है, जब नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में तीन लोगों को गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी नंदन कुमार, शिवम कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, घटना की रात करीब दो बजे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुए में लगभग 18 हजार रुपये हारने के बाद पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। जुए में हारी गई रकम वापस करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई को बस स्टैंड गोलीकांड मामले में अहम सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

औरैया में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख के पदार्थ पकड़े

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में नशे के कारोबार पर पुलिस के बड़ा प्रहार, 20 लाख के मादक पदार्थों के साथ आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने फफूंद रोड नहर पुल के पास से आरोपी पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत निवासी गायत्री नगर, औरैया को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम MDMA और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात मनोज गंगवार एवं सदर कोतवाल जितेंद्र तिवारी ने पुलिस बल के साथ तलाशी अभियान चलाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर बेचने की बात सामने आने की जानकारी दी गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report

महोबा में बिजली लाइन काटकर चोर को पकड़ा गया

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में विधुत लाइन का तार काटकर ट्रैक्टर से लेकर जा रहे शातिर चोर को विधुत विभाग ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । विधुत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है । वी/ओ- विधुत विभाग की बन्द पड़ी लाइनों पर शातिर चोर गिद्ध जैसी निगाहे लगाए बैठे है और बन्द पड़ी लाइनों को काटकर ले जाते है । ऐसे ही एक चोर को विधुत विभाग ने टैक्टर में माल सहित पकड़ा है । दरअसल आज लाइन मैन 33/11 के0वी0वि0 उ0 बजरिया क्षेत्र के दिसरापुरा गांव में ट्यूबबैल पर गए हुए थे तो वहाँ पर पुराने तार के बंडल पड़े दिखने पर अंदेशा हुआ तो इसकी सूचना जे0ई0 को दीं गई । आरोप है कि लाईन मैन द्वारा दूर से देखा गया तो कुछ समय बाद रोहित यादव ट्रैक्टर -ट्राली में लादकर ले जाते हुआ पकड़ा । मौके पर पहुँचे अवर अभियंता आशीष पांडेय ने माल सहित ट्रेक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया । फिलहाल जे0ई0 की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top