275101
मऊ: डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार!
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में मोहम्मदाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा किया है। आरोपियों ने डॉक्टर से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनका नाम पंकज सिंह और प्रिंस है, और दोनों आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। यह पूरी घटना थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत हुई। सीओ मोहम्मदाबाद अजय विक्रम सिंह ने इस मामले का खुलासा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना नगर निगम के सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी रिश्वत लेते पकड़े गए
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सफाईकर्मी की हाजिरी पूरी दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने वाले नगर निगम सतना के सुपरवाइजर को लोकायुक्त रीवा की टीम ने रविवार को 2 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बालकृष्ण आदिवासी (30) के रूप में हुई है। वह नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। लोकायुक्त टीम ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम के तहत मामला दर्ज किया गया है।लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सतना के वार्ड नंबर 39 निवासी राजकिशोर समुंद्रे नगर निगम में सफाईकर्मी हैं और वार्ड नंबर 15 में सफाई का काम करते हैं। सितंबर में उन्होंने 25 दिन काम किया था, लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी कम दर्ज की गई थी। इस संबंध में जब उन्होंने सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी से बात की, तो हाजिरी दर्ज करने के एवज में 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई । शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा में की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 1 हजार रुपए लेने की बात सामने आई। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई।रविवार को टीम ने बिरला हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
स्पेशल शो के लिए नया फोटो रिलीज़—जानिए क्या खास है
Noida, Uttar Pradesh:स्पेशल शो के लिए नया फोटो रिलीज़—जानिए क्या खास है0
0
Report
लखीमपुर खीरी की 139 विधानसभा छोटी काशी गोलागोकर्णनाथ में मिशन 2027 की चर्चा तेज
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के 139 विधान सभा छोटी काशी गोलागोकर्णनाथ की जनता के बीच मिशन 2027। इसको लेकर क्या माहौल है? आखिर चाय के बीच क्या चर्चा करते हैं लोग ? क्या है उनके मन में ? नब्ज टटोलने की कोशिश की हमारे संवाददाता ने ...0
0
Report
Advertisement
दशरथ कैकई संवाद और रामवनगमन की लीला ने दर्शकों को किया भावुक।
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्टर्ड मिहींपुरवा के तत्वाधान में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में दशरथ कैकई संवाद तथा भगवान श्री राम के वन गमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया कलाकारों के संजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया लीला में महारानी कैकई द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया कैकई ने भरत के लिए राजगद्दी तथा भगवान श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा यह सुनकर महाराज दशरथ गहरे शोक में डूब गए उन्होंने कैकई को समझने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए भगवान श्री राम ने सहर्ष वनवास स्वीकार कर लिया माता सीता और भ्राता लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने के लिए तैयार हो गए श्री राम के वन गमन का मार्मिक दृश्य देख रामलीला मैदान में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने त्याग मर्यादा सत्य निष्ठा और माता-पिता के प्रति कर्तव्य पालन का संदेश दिया इस अवसर पर श्री रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष जगुल किशोर निकुंज अग्रवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया रवी मोहन गुप्ता सुनील मास्टर गिरीश त्रिपाठी मदन पोरवाल दीपक मद्धेशिया कमल सोनी प्रदीप कुमार अरविंद वर्मा और संतोष मद्धेशिया सहित अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे0
0
Report
Nasha Virodhi Rally: From Kurukshetra to Gujarat, Alerting Youth
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “Fight Against Drugs” थीम के तहत निकाली जा रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा स्वागत किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करना है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार रैली के स्वागत एवं आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए, ताकि मोटरसाइकिल रैली सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ सके। रैली के पड़ाव के दौरान सैक्टर 2/3 कट के पास हरमन सिटी कुरुक्षेत्र के प्रवेश द्बारा पर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। स्वागत कार्यक्रम में राजकीय स्कूल उमरी, देवीदास पुरा,बिहौली तथा सिरसमा के विद्धार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जहां मनोरजन किया वहीं बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में “Say No to Drugs” अर्थात नशे को ना कहें ka संदेश प्रमुखता से दिया गया। रैली के प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों के बीच संवाद के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहजाद अहमद के नेतृत्व में 12 अक्टूबर 2026 को जम्मू-कश्मीर से नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली यह बाइक रैली विभिन्न शहरों और कस्बों से होते हुए 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता प्रतिमा पर सम्पन्न होगी। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है。0
0
Report
फागी बाजार में मिलावटी तेल-खानपान से किसान परेशान, कीमतों में हलचल
Dudu, Rajasthan:फागी में दीपावली सूँ पैला बाजार का मिलावटी सामान सूँ किसान दूरी बना रिया है। गाँवों में सरसों की घाणी का तेल निकलवा रिया है, बाजार का सामान सूँ मुँह मोड़ लिया है। गाँवों में घर-घर जा र ट्रैक्टर की घाणी मशीन सूँ तेल निकलवाने में किसान लाग्या हुया है। मिलावटी खान-पीन का सामान सूँ परेशान हो र लोग इण बात को कदम उठायो है, बाजार की खरीदारी सूँ दूर हो ग्या है। रोज दस गाँवों में एक दर्जन किसान घाणी को तेल निकलवा रिया है。 बाइट - रामसिंह, किसान0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में Akshay Kumar से मुलाकात के बाद फिल्म नीति ने ली नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:आज शासकीय आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री akshay kumar जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं तथा उत्तराखण्ड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।0
0
Report
झालावाड़ के दशहरा कवि सम्मेलन में एसपी ने अपराध पर संदेशपूर्ण कविता सुनाई
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में 186 वां दशहरा महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। झालरापाटन नगरपालिका द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का कार्यक्रम द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में रखा गया, जिसमें देशभर के नामचीन कवियों ने कविता पाठ किया। खास बात यह रही कि झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने भी इस दौरान अपराध और उसके दुष्परिणामों से जुड़ी खुद के द्वारा लिखी गई संदेशात्मक कविताओं का पाठ किया। कवि सम्मेलन के दौरान एसपी अमित बुडानिया ने अपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों पर लिखी कविता सुनाई, तो प्रांगण तालियों से गूंज उठा। कविता पाठ के माध्यम से उन्होंने बताने का प्रयास किया कि किस तरह जब कोई व्यक्ति अपराध के दलदल में घुस जाता है तो उसकी पीड़ा से उसका परिवार भी अछूता नहीं रहता। ऐसे में पुलिस द्वारा इनके पुनरुत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में कविता पाठ के माध्यम से श्रोताओं को अवगत कराया। बाद में कवि सम्मेलन में मौजूद हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस के कवियों ने भी दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु गुप्ता सहित सभी पार्षद गण व बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।0
0
Report
अलवर के गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत शव, वन्यजीव हमला संभावित, जांच शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव की पहचान धवाला निवासी सूबेसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि सूबेसिंह की मौत टाइगर या पैंथर के हमले में हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सरपंच महेश पटेल के अनुसार, सूबेसिंह गुर्जर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह घर से गरवाजी तीर्थ स्थल पर दर्शन करने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद तीर्थ स्थल पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सूबेसिंह गुर्जर के रूप में की। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और अकबरपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूबेसिंह की मौत किसी वन्यजीव के हमले से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। वहीं, गरवाजी तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि तीर्थ स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो श्रद्धालुओं में भय का माहौल पैदा होगा और लोग यहां दर्शन करने आने से कतराएंगे। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: एसपी आदित्य के निर्देशन में 51.37 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : एसपी बी आदित्य के निर्देशन में जंक्शन सिटी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सीआई परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई,51.37 ग्राम अवैध हेरोइन सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार,पंजाब निवासी रीना रानी और सिमरजीत कौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया मुकदमा,पुलिस ने पाँच अलग-अलग RPGO और दो आबकारी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज,आठ अलग-अलग टीमों ने दिया कार्रवाई को अंजाम0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: मौत केस में बहनें और जीजा गिरफ्तार, ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की बहने और जीजा गिरफ्तार,महेश के फोन से प्राप्त हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग, रिकॉर्डिंग में बहन और जीजा को ठहराया जिम्मेदार, पुलिस ने सुनीता शेखर और सपना को किया गिरफ्तार, मकान को बहनों द्वारा कब्जाने के मामले मसे था परेशान, रबूपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।0
0
Report
नीतीश कुमार ने अष्टमी पर माँ शीतला के दरबार में दर्शन किए, आशीर्वाद लिया
Patna, Bihar:अष्टमी पर मां शीतला के दरबार में पहुंचे नीतीश कुमार, लिया माता रानी का आशीर्वाद! दुर्गा पूजा की अष्टमी पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगमकुआं स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूरे भक्तिभाव से मां शीतला के दर्शन-पूजन किए और माता का आशीर्वाद लिया।0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार ने पटना देवी पर पूजा कर राज्य की खुशहाली की प्रार्थना
Patna, Bihar:शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार पटना सिटी स्थित शक्तिपीठ पटन देवी पहुंचे. वहां उन्होंने देवी की पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे0
0
Report
रामनगर में पॉलिथिन मुक्त बनाने के लिए क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लॉन्च; 10 रुपये में मजबूत थैला
Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में पॉलिथिन के बढ़ते इस्तेमाल पर रोक लगाने और शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नगर पालिका ने एक अनूठी पहल शुरू की है, नगर पालिका की ओर से नगरपालिका के प्रवेश द्वार पर क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जहां महज 10 रुपये डालकर लोग कपड़े का मजबूत थैला प्राप्त कर सकते हैं, इस पहल से जहां लोगों को जरूरत के समय आसानी से बैग उपलब्ध होगा, वहीं सिंगल यूज पॉलिथिन पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी, नगर पालिका ने फिलहाल इस मशीन को ट्रायल के तौर पर लगाया है। इसके परिणाम बेहतर रहने पर शहर के अन्य स्थानों पर भी ایسی मशीनیں स्थापित की जाएंगी. रामनगर को पॉलिथिन मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को भी ध्यान में रखकर शुरू की गई है, अक्सर बाजार में खरीदारी के दौरान लोग घर से थैला लाना भूल जाते हैं, जिसके चलते उन्हें पॉलिथिन की थैलियों का इस्तेमाल करना पड़ता है, अब ऐसी स्थिति में लोग नगर पालिका परिसर में लगी क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन में 10 रुपये का नोट या सिक्का डालकर कपड़े का थैला निकाल सकते हैं. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि यह पहल रामनगर को पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, फिलहाल मशीन को ट्रायल बेस पर लगाया गया है, मशीन में एक बार में करीब 100 कपड़े के बैग रखे जा सकते हैं, प्रत्येक बैग लगभग पांच किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है, यह क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन की कीमत करीब एक लाख 50 हज़ार रुपये की है, लोगों को इस मशीन के माध्यम से बैग मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें. उन्होंने बताया कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो रामनगर के अलग-अलग स्थानों पर भी ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी, इसके साथ ही भविष्य में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को कपड़े के थैले बनाने का काम देने की योजना है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने कहा कि इस मशीन को लगाने का मुख्य उद्देश्य जनता को सुविधा देना और पॉलिथिन की थैलों के इस्तेमाल को कम करना है. उन्होंने कहा कि मशीन से मिलने वाला कपड़े का थैला मजबूत और उपयोगी है, लोग 10 रुपये देकर इसे प्राप्त कर सकते हैं और खरीदारी का सामान सुरक्षित घर ले जा सकते हैं. कुल मिलाकर, रामनगर नगर पालिका की यह पहल शहर को पॉलिथिन मुक्त बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है, अब इस प्रयोग की सफलता और लोगों की भागीदारी पर नजर रहेगी। यदि जनता कपड़े के थैलों को अपनी आदत में शामिल करती है, तो यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय महिला समूहों को रोजगार देने में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.0
0
Report
ऋषिकेश के होटल में हाई-प्रोफाइल जुआ छापा; 10 गिरफ्तार, नकद-ताश बरामद
Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : ऋषिकेश में होटल के कमरे में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, पुलिस ने मारा छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से ज्यादा कैश बरामद देवभूमि में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन होटल सदमार्ग परिवार के कमरे से ₹2,80,130 नकद और ताश के साथ 10 गिरफ्तार एंकर : उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक होटल के कमरे से जुआ खेल रहे 10 रईसजादों और आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। मौके से पुलिस ने लाखों की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। वीओ : मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम श्यामपुर के गुमानीवाला स्थित 'होटल सदमार्ग परिवार' में औचक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान होटल के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 102 से तेज शोरगुल सुनाई दिया। जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा, तो वहां 10 लोग गोल घेरा बनाकर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से रविंद्र सिंह रावत, अभिषेक रौतेला, मनोज, संजय प्रजापति, कमल प्रजापति, अजय प्रजापति, शंकर प्रजापति, मोहित, ऋषि और सुल्तान सिंह नाम के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने फड़ से 2 लाख 80 हजार 130 रुपये नकद, 208 ताश के पत्ते (4 सेट) और आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फाइनल वी.ओ : : बहरहाल, होटल के कमरों में इस तरह चल रहे अवैध जुए के खेल ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं, फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
