Mau - संतोष राजभर को जिला बदर किया गया
Chaliswan, Uttar Pradesh:मऊ, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर खुरहट के जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर को चार माह के लिए मऊ जनपद से जिला बदर किया गया है। पुलिस ने बुधवार को ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कर उसे मऊ-आजमगढ़ सीमा के उम्मनपुर तक पहुंचाया। संतोष राजभर के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. जिला बदर की अवधि में वह आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र के गांव सरैया मुरारपुर में अपने मामा के यहां रहेगा. इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, सरफराज खान, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, प्रशासन ने यह कदम जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
