313702
झाडोल पुलिस के विशेष अभियान में 111 पावर बाइक्स पर बड़ी कार्रवाई
Awarda, Rajasthan:उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सीओ सर्कल झाडोल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। झाडोल, फलासिया, ओगणा और बाघपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने तेज रफ्तार, मोडिफाइड साइलेंसर और बिना वैध कागजात दौड़ रही कुल 111 पावर बाइक्स पर कार्रवाई कर पूछताछ नोट बनाए। झाडोल 61 बाइक,फलासिया: 26 बाइक,बाघपुरा:14 बाइक,ओगणा 10 बाइक पुलिस ने चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों में अवैध बदलाव न कराने की सख्त अपील की है।0
0
Report
313702
सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Awarda, Rajasthan:सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सलूम्बर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने 10 जुलाई 2026 को शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी द्वारा उसकी ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान और सलूम्बर स्थित कोका-कोला एजेंसी पर निरीक्षण एवं सैंपल लेने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर साल में दो बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एसीबी ट्रैप टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के मुताबिक आरोपी ने डगार स्थित दुकान के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त किए थे, जबकि सलूम्बर स्थित एजेंसी के लिए 10 हजार रुपये बाद में लेने की बात तय हुई थी। कार्रवाई के बाद एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर देने की अपील की है।0
0
Report
313702
बाइक पर खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
Awarda, Rajasthan:झाड़ोल। सोशल मीडिया पर रील बनाकर लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के चक्कर में सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वालों के खिलाफ उदयपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। झाड़ोल थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे खतरनाक बाइक स्टंट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा बाइक से सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने का वीडियो वायरल किया जा रहा है। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान की। एएसपी खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में झाड़ोल थानाधिकारी करना राम के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश (25 वर्ष), निवासी डाला फला कोचला, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थानाधिकारी करना राम, सुभाष चन्द्र कानी, उमेश कानी तथा अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के विश्वराज सिंह कानी शामिल रहे। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।0
0
Report
Advertisement
313702
रील में तमंचा दिखाकर सोशल मीडिया पर डाली वीडियो, झाड़ोल पुलिस ने युवक को पकड़ा
Awarda, Rajasthan:इंस्टाग्राम पर हथियारनुमा वस्तु के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। झाड़ोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरवली निवासी 21 वर्षीय युवक कालू पुत्र देवीलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें युवक सड़क पर हाथ में पिस्टलनुमा वस्तु लेकर चलता दिखाई दे रहा था। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने वीडियो स्वयं बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार असली नहीं, बल्कि खिलौना तमंचा है, जिसे वह करीब एक वर्ष पहले गुजरात के अंबाजी से खरीदकर लाया था। यह कार्रवाई एएसपी खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी करना राम के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल सुभाष चन्द्र एवं ओमप्रकाश शामिल रहे। पुलिस ने मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
313702
जीजा के अपहरण व हत्या के मामले में 3 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व तलवार बरामद
Awarda, Rajasthan:पुलिस थाना ओगणा ने जीजा के अपहरण कर हत्या करने के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं तलवार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को प्रार्थी विरमचन्द पिता भूरीलाल गरासिया निवासी चौकला ने थाना ओगणा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि रात करीब 9.15 बजे वह घर पर था, तभी मोटरसाइकिलों पर पिंटू का साला करण, सुनील, पंकज, प्रकाश एवं केशूलाल तलवार लेकर पिंटू के घर पहुंचे। आरोपियों ने पिंटू को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसका अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। मामले में थाना ओगणा पर प्रकरण संख्या 57/26 धारा 191(2), 191(3), 103(1), 140(3), 190 बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेकसिंह के सुपरविजन में थाना अधिकारी रामरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन माह से फरार आरोपी सुनील उर्फ चुन्नीलाल पुत्र छगनलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी अम्बावी, थाना ओगणा को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं तलवार बरामद कर अग्रिम अनुसंधान जारी रखा है। प्रकरण में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम में थाना अधिकारी रामरूप मीणा, किशन सिंह स.उ.नि., गोपाल हेड कांस्टेबल 1506, मांगीलाल कांस्टेबल 3001 तथा लोकेश रायका कांस्टेबल 2252 साइबर सेल उदयपुर शामिल रहे।0
0
Report
