Mau - वक्फ सुधार को लेकर अल्पसंख्यक संवाद का आयोजन
Mau, Uttar Pradesh:मऊ की घोसी स्थित मदरसा समसुल उलूम के प्रांगण में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि वक्फ संपत्तियां मुस्लिम समाज की अमानत हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
