icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरेली के कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक चौड़ीकरण: अवैध दुकानें ढहाए गए

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने करीब एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर चलाया। शाम करीब 5 बजे नगर निगम की टीम चार बुलडोजर लेकर अचानक कोहाड़ापीर पहुंची। टीम को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों से सामान हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन टीम ने कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुकानदार अपना सामान निकालने लगे और नगर निगम ने अवैध निर्माण ढहना शुरू कर दिया। नगर निगम के अनुसार, CM GRID योजना के दूसरे फेज के तहत कोहाड़ापीर से धर्मकांटा होते हुए कुदेशिया फाटक तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए सड़क की जद में आने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे। कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण हटा लिए थे। करीब 40 दुकानों और मकानों पर पहले भी बुलडोजर चल चुका है। उन निर्माणों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें अभी तक नहीं हटाया गया था।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में पौष्टिक मिलेट्स पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पोषित अनाज योजना के तहत कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद हनुमानगढ़ के आत्मा सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और किसान मौजूद थे। इसमें पौष्टिक अनाज के महत्व, उत्पादन, पोषण मूल्य और दैनिक आहार में इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि यशवंती ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहना चुनौती बना रहा है। ऐसे में ऐसा भोजन जरूरी है जो संतुलित होकर शरीर को जरूरी पोषण दे। उन्होंने किसानों और आमजन से बाजरा, ज्वार, रागी, सांवा, कोदो और कुटकी जैसे पौष्टिक अनाज को भोजन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इन अनाजों में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं और ये कुपोषण, मोटापा, हृदय रोग तथा मधुमेह से बचाव में सहायक हो सकते हैं।
0
0
Report

भानगढ़ में दंडवत यात्रा के प्रवेश न मिलने पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Alwar, Rajasthan:भानगढ़ में दंडवत यात्रा को प्रवेश नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन, मुख्य गेट खोलने की मांग टहला (अलवर)। टहला थाना क्षेत्र के गोलाकाबास से भानगढ़ पहुंची 18वीं दंडवत यात्रा को मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। करीब एक हजार श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भानगढ़ के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए पुरातत्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट खोलने की मांग पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार गोलाकाबास से प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए 18वीं दंडवत यात्रा आज सुबह करीब 5 बजे भानगढ़ मोड़ से रवाना हुई थी। करीब 10 बजे यात्रा भानगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची। श्रद्धालुओं का आरोप है कि हनुमान मंदिर से भोमिया जी मंदिर की ओर जाने वाला मुख्य गेट नहीं खोला गया, जिसके चलते उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। गेट नहीं खुलने से नाराज श्रद्धालुओं ने मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुरातत्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गोलाकाबास से पिछले करीब 18 वर्षों से हर वर्ष दंडवत पदयात्रा भानगढ़ आती है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण रूपेश गोयल और सुरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पुरातत्व विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा को लेकर उचित व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य गेट नहीं खोला जाता, तब तक उनका धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। श्रद्धालुओं के प्रदर्शन के बावजूद खबर लिखे जाने तक पुरातत्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। मौके पर विरोध प्रदर्शन जारी है। बाइट : रूपेश गोयल बाइट : सुरेश शर्मा
0
0
Report
Advertisement

अंबाला के स्कूलों में रक्षाबंधन संकल्प दिवस से सामाजिक बदलाव का संदेश

Ambala, Haryana:रक्षाबंधन इस बार अंबाला के स्कूलों में सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक बदलाव का संदेश भी देगा। जिला शिक्षा विभाग ने रक्षाबंधन तक स्कूलों में रोजाना संकल्प सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को तीन बड़े सामाजिक संकल्प दिलाए जाएंगे, ताकि छोटी उम्र से ही उनमें जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान जैसे GEN Z ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी, जिसके बाद उन्होंने यह अभियान चलाने का फैंसला लिया। रक्षाबन्धन के मौके पर अंबाला के स्कूलों में एक विशेष सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को रक्षाबन्धन को सामाजिक जागरूकता एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत रक्षाबन्धन तक स्कूलों में रोजाना संकल्प सभा होगी। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया जाएगा। विद्यार्थियों को मुख्य रूप से तीन बड़े सामाजिक संकल्प दिलाए जाएंगे। पहला नशे से दूरी, दूसरा गाली-गलौज और हिंसा से परहेज, तीसरा बेटियों और महिलाओं का सम्मान। जिला शिक्षा अधिकारी का मानना है कि बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाए, तो इसका असर परिवार और पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान जैसे GEN Z ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी, जिसके बाद उन्होंने बच्चों में संस्कार डालने के लिए यह अभियान चलाने का फैंसला लिया। बाइट: सुधीर कालड़ा - जिला शिक्षा अधिकारी。
0
0
Report

फरीदाबाद के होटल HR07 पर छापेमारी, दो महिलाओं हिरासत में

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में अवैध गतिविधियों की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल HR07 पर छापेमारी की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन कर होटल में कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, होटल में कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है और होटल से संबंधित कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, फरीदाबाद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम को सूचना मिली थी कि होटल HR07 में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल की जांच की। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने होटल से मिले कुछ दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया है। अब इन दस्तावेजों और होटल में मौजूद गतिविधियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरीदाबाद में स्पा सेंटरों के बाद अब होटल और OYO से जुड़े ठिकानों पर भी पुलिस और संबंधित विभागों की कार्रवाई लगातार जारी है। होटल HR07 पर हुई इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

नागपुर में ई-स्कूटर दुर्घटना से युवती की दर्दनाक मौत

Nagpur, Maharashtra:नागपपूर - नागपुरात अपघातात तरुणीचा दुर्दैवी मृत्यू - नागपूरच्या कामठी मार्गावर ई-स्कूटर अनियंत्रित होऊन तरुणी दुभाजकावर आदळली, बसच्या चाकाखाली अ alinn्जलीचा जागीच मृत्यू - अंजली पांडे ही तरुणी रस्त्यावर कोसळल्यानंतर मागून आलेल्या मनपाच्या इलेक्ट्रिक बसखाली आली, तेवढ्यात त्या बसच्या चाकाखाली आलीय.. - रस्त्याचे बांधकाम सुरू असल्याने एकाच मार्गावरून दोन्ही दिशांची वाहतूक सुरू होती - रस्त्यावरील खड्ड्यामुळे तिची गाडी उसळली आणि दुचाकीचा ताबा सुटल्यान अपघात झाल्याचा प्राथमिक अंदाज आहे.. - कपिलनगर पोलिसांनी मनपाच्या बसचालकाला ताब्यात घेतलं - अपघात नेमका खड्ड्यामुळे झाला की अन्य कारणामुळे, याचा पोलिसांकडून तपास सुरू...
0
0
Report

सिन्नर-नाशिक मार्ग पर L&T फाटे के पास कंटेनर पलटने से जाम

Sinnar, Maharashtra:सिन्नर : सिन्नर-नाशिक महामार्गावर एमआयडीसीमध्ये जाण्यासाठी असलेल्या L&T फाटा येथे आज भलामोठा कंटेनर वळण घेत असताना वळणाच्या मधोमध पलटी झाल्याची घटना घडली. कंटेनर चालकाला वेग आणि वळणाचा अंदाज न आल्याने, तसेच रस्ता अरुंद असल्यामुळे हा अपघात झाल्याचे प्रत्यक्षदर्शींनी सांगितले. या मार्गावरून एमआयडीसीतील कंपन्यांमध्ये जाणाऱ्या वाहनांची तसेच कामगार व पादचाऱ्यांची मोठ्या प्रमाणात वर्दळ असते. मात्र, घटना घडली त्यावेळी वळणावर कोणीही नसल्याने मोठी दुर्घटना टळली. अन्यथा मोठी जीवितहानी होण्याची शक्यता होती. वळणाच्या अगदी मधोमध कंटेनर पलटी झाल्याने घटनास्थळी बघ्यांची मोठी गर्दी झाली होती. याचा परिणाम महामार्गावरील वाहतुकीवरही झाला असून वाहनांची कोंडी निर्माण झाली होती. पलटी झालेला कंटेनर हटविण्यासाठी आणखी काही तास लागण्याची शक्यता आहे. दरम्यान, L&T फाट्यावरील अरुंद व धोकादायक वळणामुळे वारंवार अपघाताची शक्यता निर्माण होत असल्याने संबंधित प्रशासनाने या ठिकाणी रस्ता रुंदीकरण, योग्य दिशादर्शक फलक व सुरक्षात्मक उपाययोजना करण्याची गरज आहे.
0
0
Report

किशनगंज पुलिस की मॉर्निंग वॉक से सुरक्षा और जनता से संवाद बढ़ेगा

Kishanganj, Bihar:किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मॉर्निंग गश्ती और गुड मॉर्निंग वॉक अनिवार्य कर दिया गया है। वही आपात और रात्रि ड्यूटी किये पुलिस कर्मियों को छोड़कर बाकी सभी पुलिसकर्मी सुबह 5 बजे से सुबह 6:45 बजे तक पीटी ड्रेस, ट्रैकसूट या सिविल ड्रेस में शहर के पार्क, मुख्य मार्ग, स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, स्कूल और संवेदनशील जगहों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान पुलिसकर्मी शहर के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, व्यापारियों और आम लोगों से मिलकर गुड मॉर्निंग का अभिवादन करेंगे और सुरक्षा को लेकर उनकी राय भी लेंगे। वही महिला थाना की टीम स्कूल, कोचिंग और छात्रावासों के आसपास खास फोकस करेगी। एसपी ने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक भी इस अभियान में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य साफ है कि जिलेवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और पुलिस-जनता के बीच सीधा संवाद कायम करना है। उधर सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिसकर्मियों की हेल्थ फिटनेस रहेगी। बाइट : संतोष कुमार एसपी, किशनगंज
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में ससुराल वालों ने पति की पीट-पीटकर हत्या, 4 हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:आरोपी ससुराल वालों के घर मे आने और घर से बाहर निकलते हुए का CCTV पत्नी रेखा ने अपने घर के CCTV कैमरे बंद कर दिए थे लेकिन ये CCTV पड़ोसी के CCTV में रिकॉर्ड हुआ है एडोब में कम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या... दिल्ली में पति-पत्नी के विवाद में पति की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के 4 लोग हिरासत में* राजधानी दिल्ली के निहाल विहार इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है , जहां मामूली पति-पत्नी के झगड़े के बाद ससुराल वालों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक 31 साल का विनय गुप्ता है जो लक्ष्मी पार्क में रहता था । विनय की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बुध विहार की रहने वाली 31 साल की महिला से हुई थी। दोनों के साढ़े चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की。 शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर दिया। पत्नी के परिवार वाले निहाल विहार स्थित विनय के घर पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने विनय के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से विनय की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है। मृतक विनय गुप्ता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और नोएडा में एडोब कंपनी में काम करता था। जबकि उसकी पत्नी हाउसवाइफ है। साढ़े चार महीने के दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। पत्नी रेखा भाई राजकुमार जिंदल पूनम, राजकुमार पिता ज्ञान चंद्र जिंदल और एक चाचा कुल 6 लोग
0
0
Report

फर्रुखाबाद में सर्प डसे बच्ची की मौत, 108 एंबुलेंस देर से पहुंची

Noida, Uttar Pradesh:घर में खेलते समय बच्ची को सर्प ने डसा, मौत; मां बोली- काफी देर तक नहीं मिली एंबुलेंस एंकर- फर्रुखाबाद में घर के आंगन में खेल रही छह वर्षीय बच्ची को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कायमगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची की मां का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के लिए काफी देर तक फोन नहीं लगा और नंबर लगने के बाद भी एंबुलेंस पहुंचने में समय लगा। बाद में बच्ची को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वीओ - मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगला गांव का है। गांव निवासी अनिल की छह वर्षीय बेटी वैष्णवी शुक्रवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी। बताया जा रहा है कि गेहूं की कुठिया के पास खेलते समय बच्ची को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। बच्ची की मां का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के लिए काफी देर तक फोन नहीं लगा। बाद में संपर्क होने के बावजूद एंबुलेंस पहुंचने में भी काफी समय लगा। परिजन प्राइवेट वाहन से बच्ची को ले जाना चाहते थे, लेकिन अस्पताल कर्मियों द्वारा मना किए जाने की बात भी मां ने कही। काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंचने पर बच्ची को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। बाइट- मृतक बच्ची की माँ
0
0
Report
Advertisement

कोटा ग्रामीण पुलिस ने 47 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर दबोचा

Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण पुलिस ने 47 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर को दबोचा सुल्तानपुर पुलिस और DST की संयुक्त कार्रवाई, कार सहित 12.16 लाख रुपये का माल जब्त कोटा. 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिला स्पेशल टीम (DST) और थाना सुल्तानपुर पुलिस ने भौरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार (RJ 26 CC 3089) को घेरकर 47 किलोग्राम 74 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया. पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में जोधपुर निवासी आरोपी नरेश विश्नोई (28) को गिरफ्तार किया गया है. जब्त डोडा चूरा व वाहन की कुल कीमत करीब 12.16 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

उत्तराखंड में धरती के भीतर बिजली बनाने की पहल शुरू, तपोवन गंगनानी में प्रगति

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड अब पानी और सूरज के बाद धरती के भीतर छिपी गर्मी से भी बिजली बनाने जा रहा है। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन चुका है जिसने जियो थर्मल एनर्जी नीति के जरिए बिजली उत्पादन की शुरुआत की है। चमोली के तपोवन और उत्तरकाशी के गंगनानी में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। देखिए ये रिपोर्ट। उत्तराखण्ड में स्वच्छ ऊर्जा के नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। राज्य अब नदियों के बाद जमीन के नीचे मौजूद ऊर्जा स्रोतों का भी इस्तेमाल करेगा। चमोली के तपोवन क्षेत्र में गर्म पानी के स्रोतों से बिजली बनाने की संभावनाओं पर काम शुरू हो गया है। उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने इसके लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई है और ड्रिलिंग से पहले क्षेत्र का अध्ययन किया जा रहा है। वहीं उत्तरकाशी के गंगनानी में प्रदेश की पहली प्रस्तावित जियोथर्मल विद्युत परियोजना शुरुआती चरण पार कर चुकी है। आइसलैंड की कंपनी वर्किस ने UJVNL को इनीशियल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंप दी है। दोनों प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में जियोथर्मल ऊर्जा के लिए 90 से अधिक क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। आने वाले समय में इन पर भी काम किया जाएगा। शुरुआती तौर पर तपोवन में 3 मेगावाट और गंगनानी में 10 मेगावाट बिजली उत्पादन की संभावना है। जियोथर्मल ऊर्जा को लेकर उत्तराखण्ड की कवायद नई नहीं है। UJVNL आइसलैंड की कंपनी के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार को उम्मीद है कि आने वाले समय में जियोथर्मल एनर्जी ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
0
0
Report

सहारनपुर में PDA के दावों पर दलित-गैर यादव समाज की पोल खुली

Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar · 1h अखिलेश जी! नमस्ते。 सत्ताईस में सत्ता की सोचने से पहले सत्ताईस से पहले_sapa कैसे बचाई जाये, ये सोचना शुरू कर दीजिए। क्योंकि आपके लोग खुद आपके पीडीए की पोल खोल रहे हैं。 पता है न! आपके पीडीए का पी आपके साथ है नहीं, ना पंडित और ना पिछड़ा। आपके झूठ से जो थोड़ा सा ‘डी' आपके साथ आया था, वो भी अब आपके खिलाफ खुल के खड़ा होने लगा है। बचेगा सिर्फ अशफ़ाक़ वाला ए’。 सवारनपुर सर्किट हाउस में आपके वाले पीडीए की असली वाली पोल बहुत धूम-धड़ाके के साथ खुल के सामने आ गई है? यक़ीन ना हो तो अपने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी से पूछ लीजिएगा, वो वहीं सर्किट हाउस में बैठकर बस मुंह ताकने का काम कर रहे थे。 दलित समाज की जिला पंचायत सदस्य बहन ममता चौधरी ने भरी मीटिंग में आपके नेताओं को बहुत कायदे से सुनाया है। उनके साथ दलित समाज और गैर यादव पिछड़ा समाज के सपा कार्यकर्ताओं ने भी मिलकर आपके 'पीडीए यानी पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) की कायदे से पोल खोली है。 दलित और गैर यादव पिछड़ा समाज के आपके लोग ही अब सामने आकर चीख चीख के आपके 'पीट देगा अहिर' और 'पीट देगा अशफाक' गैंग का कच्चा चिट्ठा खोल रहे हैं और आप हैं कि सोशल मीडिया पर टाइम पास करने से ही फुरसत नहीं हैं。 ए अखिलेश बाबू, आप तो ट्विटर एसी पीसी के महारथी हैं, तो अपने लोडरों को शांति से पीसी करने का सलीका भी सिखाइए。 सहारनपुर सर्किट हाउस में ऊ कुल लोडरवा सब कुर्सी के लिए लड़ रहे थे... बताइए! यही संस्कार दिये हैं आप? बाकि, पत्रकारों को जलीज करना, गाली-गलौच और मारपीट करना तो आप सपाई गुंडों ने जैसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ रखा है。 ए मित्र, सत्ता की चाभी तो मिलने से रही, अब टेंशन सपा को बचाने की लीजिए。 जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव!
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top