icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
Khanna SainiKhanna SainiFollow30 Aug 2024, 12:22 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सबलगढ़ में दिनदहाड़े नकदी भरा बैग लेकर बदमाश फरार; CCTV में कैद

Morena, Madhya Pradesh:सबलगढ़ में बेखौफ बदमाश! दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों की नकदी से भरा बैग पार मुरैना के सबलगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर से लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर अज्ञात बदमाश फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। घटना दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट की बताई जा रही है। महालक्ष्मी एजेंसी, मुरैना से चिंटू सक्सेना दवाइयों का पेमेंट लेने सबलगढ़ आए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौका पाकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया。 बताया जा रहा है कि बैग में करीब 2 से ढाई लाख रुपये की नकदी थी, हालांकि रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है。 घटना के बाद मेडिकल कारोबारियों में नाराजगी है। सबलगढ़ मेडिकल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो मुरैना जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है。 फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। व्यापारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और रकम बरामद करने के साथ बाजार में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है
0
0
Report

मधुबनी में रंगदारी मांगने पर व्यापारी के घर ताला, तीन गिरफ्तार

Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर उनके आवास में ताला जड़ा। घटना जयनगर थाना के बाजार की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर त्रिY मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं अन्य फरार अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने बताया प्रमोद अग्रवाल के घर के लोग बाहर नौकरी करते हैं और सभी लोग बाहर रह रहे हैं। इसी दौरान भूमाफिया और अपराधियों ने फर्जी कागजात बनाकर इनके आवास पर ताला जड़ दिया। प्रमोद अग्रवाल अपने घर पहुंचे तो बदमाशों ने ताला हटाने के एवज में 50 लाख रुपया रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने थाना को सूचना दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजनगर थाना के कोइलख गांव निवासी रवि राम, लदनियां थाना के पदमा गांव निवासी उमाकांत यादव और जयनगर थाना के बेलही गांव निवासी रंजन यादव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा गिरफ्तार अपराधियों का ताल्लुक बड़े गिरोह से है। मामले की छानबीन के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने कई और अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है।
0
0
Report
Advertisement

झरिया में जर्जर सड़कों के विरोध से नगर निगम के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के झरिया में जर्जर सड़कों के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सड़क पर धान रोपणी कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों का आरोप है कि लगभग एक वर्ष पूर्व बनी सड़क अब बदहाल हो चुकी है, जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव और गंदगी से राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर “नगर निगम मुर्दाबाद”, “जर्जर सड़क की मरम्मत करो” और “धन रोपणी योग्य सड़क पर नगर निगम शर्म करो” जैसे नारे लगाए। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी मुख्य सड़क जल्द ही जर्जर हो गई है। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच, संबंधित अभियंता पर मामला दर्ज कर निलंबन तथा ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की माँग की। साथ ही तत्काल मशीन से सड़क को समतल कराने की माँग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के खिलाफ झरिया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
0
0
Report

₹10,783 करोड़ की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी, छत्तीसगढ़ को लाभ

Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹10,783 करोड़ की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन हमारे प्रदेश के विकास की दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। इन परियोजनाओं से रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी, यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी और उद्योग-व्यापार के लिए माल परिवहन अधिक सुगम होगा और यात्री सुविधाएं बढ़ेगी。 विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को गति देने वाले इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हार्दिक आभार।
0
0
Report
Advertisement

गौरिहार में घर के अंदर हत्या: आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बलरामपुर गांव में एक सनकी युवक ने घर के अंदर काम कर रही 55 वर्षीय महिला सुमित्रा वंशकार पर लाठी से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर गांव में ही घूमता रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गौरिहार थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डॉग स्क्वायड और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर पर सांसद के बेटे मोहित चौधरी का बयान: प्रचार नहीं, युवाओं की आवाज

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : भाजपा सांसद का बेटा एवं धर्मसेना युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी भाजपा सांसद के बेटे ने कहा जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में हुआ था शामिल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सांसद धर्मवीर के बेटे मोहित चौधरी का बड़ा बयान हांसी। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में भिवानी से भाजपा सांसद धर्मवीर के बेटे मोहित चौधरी ने कहा कि वह अपने एक साथी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर वह अपने साथ कई लोगों और कैमरों को लेकर जाते तो मीडिया में यह खबर बनती कि सांसद का बेटा प्रदर्शन में पहुंचा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी को धर्म सेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हांसी में स्वागत किया गया था। इस दौरान प्रेसवार्ता में मोहित चौधरी ने कहा कि किसी भी गलत या देशहित के खिलाफ होने वाले काम के विरोध में देश के युवाओं को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। नीट पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना बेहद गलत था, लेकिन सरकार ने जानकारी मिलते ही कार्रवाई की और परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान किया है और बच्चों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। मोहित चौधरी ने जंतर-मंतर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका घर जंतर-मंतर के पास है और वह अपने एक साथी के साथ वहां गए थे। उन्होंने कहा कि वहां रेसलिंग फेडरेशन से जुड़े बच्चे भी बैठे थे और उनके पास उस समय की तस्वीरें भी मौजूद हैं।मोहित चौधरी ने साफ कहा कि वह किसी प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी का प्रचार नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर वह 10 कैमरे और कई लोगों को साथ लेकर जाते तो यही कहा जाता कि धर्मवीर सिंह का बेटा वहां पहुंचा है। लेकिन उनका मकसद प्रचार करना नहीं, बल्कि युवाओं के मुद्दे को समझना और उनके साथ खड़ा होना था।
0
0
Report

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Biswan, Uttar Pradesh:धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु बिसवां (सीतापुर)। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति निकटवर्ती ग्राम मिर्जापुर में भगवान श्रीकृष्ण छठी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रधान उमेश अवस्थी, महेश अवस्थी, आनंद कुमार, ओम प्रकाश आलोक अवस्थी हर्ष रतनू विनीत दीक्षित पिनाक मिश्रा विजय अवस्थी राजेश मिश्रा कन्हैया लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 35 में फर्जी मतदान के आरोप पर हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध युवक को पुलिस को सौंपा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 35 में फर्जी मतदान की शिकायत को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सांखला ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी मनीषा जैन के समर्थन में बाहरी लोगों को लाकर फर्जी मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई, जहां मामले की जांच की जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सांखला का आरोप है कि संबंधित युवक वार्ड का मतदाता नहीं है और बाहरी व्यक्ति के जरिए मतदान कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और निर्वाचन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। अधिकारियों की ओर से पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। युवक से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसने फर्जी मतदान किया था या नहीं。
0
0
Report

ऑपरेशन भगवान विष्णु: बोगस मूर्ति तस्करी पकड़ी, जयपुर CID ने आरोपी दबोचा

Jaipur, Rajasthan:ऑपरेशन भगवान विष्णु, बोगस ग्राहक बन मूर्ति तस्कर को पकड़ा, नेटवर्क का पता लगाया जा रहा जयपुर में सीआईडी-सीबी ने ठगी के एक ऐसे खेल का पर्दाफाश किया है, जिसमें अष्टधातु की मूर्ति को सोने की बताकर लाखों रुपये में बेचने की कोशिश की जा रही थी। सीआईडी-क्राइम ब्रांच ने बोगस ग्राहक बनकर जाल बिछाया और 3 लाख 10 हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई को नाम दिया गया है-ऑपरेशन भगवान विष्णु। जयपुर में भगवान की मूर्ति के नाम पर ठगी का खेल और इस खेल को पकड़ने के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर जाल बिछाया। सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि अब्दुल कादिर नाम का व्यक्ति एक पुरानी सोने की मूर्ति बेचने की कोशिश कर रहा है। मुखबिर की सूचना को विकसित किया गया..आरोपी की पहचान की गई...और फिर पुलिस के दो जवान बोगस ग्राहक बनकर आरोपी तक पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक रूप से देखने पर मूर्ति के सोने का नहीं होने का संदेह हुआ। हालांकि शुरुआत में मूर्ति की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई। बोगस ग्राहक से बातचीत और मोलभाव के बाद सौदा 3 लाख 10 हजार रुपये में तय हो गया। इसके बाद गलतागेट थाना क्षेत्र में रकम लेकर आरोपी मूर्ति की डिलीवरी देने पहुंचा। पुलिस ने जाल पहले ही बिछा रखा था और जैसे ही पूरा सौदा हुआ, टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अब्दुल कादिर, निवासी सलेमपुर, करौली के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके कब्जे से 21 इंच लंबा अष्टधातु का भगवान विष्णु का विग्रह बरामद किया है। जिसे सोने की मूर्ति बताकर ग्राहक को बेचने की कोशिश की जा रही थी। सौदे में इस्तेमाल 3 लाख 10 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस के मुताबिक रकम में ऊपर-नीचे के नोट असली थे, जबकि बाकी नोट भारतीय मनोरंजन बैंक के थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सौदा तय होने के बाद मंगलवार रात शहजाद के कहने पर अब्दुल समद ने उसे मूर्ति की डिलीवरी देने जयपुर भेजा था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। अब पुलिस की जांच सिर्फ इस आरोपी तक सीमित नहीं है। सवाल ये है कि आखिर ये मूर्ति आई कहां से? किसने इसे सोने की बताकर बेचने का प्लान बनाया? और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है? पुलिस अब मूर्ति को पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों से जांच करवाएगी। जांच में पता चलेगा कि मूर्ति कितनी पुरानी है और किस धातु से बनी है और क्या इसका कोई ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व है。 वहीं पुलिस मूर्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है。 सीआईडी-सीबी और गलतागेट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई कर न सिर्फ ठगी का खेल रोका गया, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को भी नाकाम किया गया।
0
0
Report

चौपारण में नकली सिगरेट के साथ कोलकाता कंपनी की छापेमारी, 2 लाख की बरामदगी

Hazaribagh, Jharkhand:चौपारण थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास स्थित एक दुकान में आज कोलकाता से आई कंपनी के अधिकारियों ने चौपारण पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की गई है। बरामद सिगरेट की कीमत लगभग *2 लाख रुपये* बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के अधिकारियों को लंबे समय से नकली सिगरेट बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जब्त सिगरेट की जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top