मथुरा में आज UPPSC प्रारंभिक परीक्षा, 22 केंद्रों पर 9006 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रखर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आज रविवार को मथुरा जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल रहित कराने के लिए जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। 22 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9006 परीक्षार्थी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में दो पालियों में परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|