Back
ग्राम किलोली की आंगनवाड़ी में भोजन में कीड़े, सेंटर बंद, प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई
ASANIMESH SINGH
Mar 07, 2026 05:45:44
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम किलोली की आंगनवाड़ी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों को दिए जाने वाले पोषक आहार में कीड़े और इल्लियां निकलने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ तौर पर चावल और अन्य भोजन सामग्री में कीड़े रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में लंबे समय से गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इस बार जब भोजन सामग्री में कीड़े दिखाई दिए तो इसका वीडियो बनाकर प्रशासन तक शिकायत पहुंचाई गई।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्व अमले के साथ नायब तहसीलदार प्रियंका जैन को मौके पर जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने आंगनवाड़ी पहुंचकर भोजन सामग्री और व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस पूरे मामले में एसडीएम धीरेंद्र पाराशर ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र में घर से बनकर आने वाले भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार और सीडीपीओ को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।
एसडीएम ने बताया कि जिस सेंटर से भोजन की आपूर्ति کی जा रही थी, उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और बच्चों के लिए दूसरी जगह से भोजन की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं बीएमओ से बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई गई है, जिसमें फिलहाल किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया है।
हालांकि इस घटना ने आंगनवाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने नायब तहसीलदार और सीडीपीओ से जांच प्रतिवेदन मांगा है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। साथ ही आसपास के अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा सामने न आए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 07, 2026 11:04:580
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 07, 2026 11:04:360
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 11:04:240
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 11:03:570
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 11:00:560
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 07, 2026 11:00:420
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 10:50:540
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 07, 2026 10:50:440
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 07, 2026 10:50:260
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 07, 2026 10:50:120
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 10:49:580
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 07, 2026 10:49:430
Report