281001
मथुरा में हाईटेंशन लाइन से झुलसे दो युवक, एक की मौत!
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की मौके पर जान चली गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों युवक सीढ़ी लेकर जा रहे थे, तभी वे हाईटेंशन लाइन से टकरा गए और करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। यह घटना थाना बरसाना के गांव सहार में हुई, जहां एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। उनमें से एक घायल युवक वहां मजदूरी कर रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान हाईकोर्ट ने SC/ST नियम के तहत लंबी जांच पर गंभीर सवाल उठाए
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील सतीश कुमार की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने गृह सचिव, अभियोजन निदेशक, अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव और डीजीपी सहित अन्य से पूछा है कि एससी, एसटी नियम के उपनियम 7(3) के तहत एससी, एसटी से जुड़ी एफआईआर के लंबित अनुसंधान का रिव्यू क्यों नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता से जुड़ी एफआईआर में अब तक रहे जांच अधिकारियों का शपथ पत्र मांगा है। अदालत ने इन अनुसंधान अधिकारियों से पूछा है कि प्रकरण की जांच 60 दिन में पूरी क्यों नहीं हुई। जस्टिस शुभा मेहता की एकलपीठ ने यह आदेश जितेन्द्र कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि 26 माह की लंबी अवधि बीतने के बाद अभी तक अनुसंधान पूरा नहीं होना चिंताजनक है। अब तक जांच लंबित रहने का कारण भी अदालत को नहीं बताया गया है। इसके साथ ही यह भी नहीं बताया गया कि समिति ने किसी तरह का रिव्यू किया हो। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता सतीश कुमार ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने साल 2024 में भरतपुर के सदर थाने में आईपीसी और एससी, एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं मामले के आरोपी पक्ष ने भी एक क्रॉस एफआईआर इसी थाने में दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज कराए दो साल तीन माह की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक अनुसंधान पूरा नहीं हुआ है। प्रकरण में अभी तक करीब आधा दर्जन जांच अधिकारी बदल चुके हैं। हर बार जांच अधिकारी याचिकाकर्ता को बुलाता है और इससे याचिकाकर्ता स्वयं का उत्पीड़न हो रहा है। याचिका में कहा गया कि एससी, एसटी नियम के उपनियम 7 (2) में प्रावधान है कि 60 दिन में जांच पूरी की जाएगी और उपनियम 3 के तहत लंबित जांच का गृह सचिव, अभियोजन निदेशक व अन्य की कमेटी हर तीन माह में रिव्यू करेगी। इसके बावजूद भी इस मामले में अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। दूसरी ओर जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार मीणा ने अदालत को बताया कि वे गत 23 जुलाई से मामले के जांच अधिकारी हैं। उन्होंने जुर्म प्रमाणित पाया है और दो सप्ताह में अदालत में नतीजा पेश कर दिया जाएगा। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित अधिकारियों से शपथ पत्र पेश करने को कहा है। BYTE- सतीश कुमार, याचिकाकर्ता के वकील महेश पारीक, जी मीडिया जयपुर।0
0
Report
चौमूं नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट: 52 बूथ और EVM स्ट्रांग रूम तैयार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन भी हुआ अलर्ट चौमूं SDM अजीत सिंह राठौड़ ने ली ब्लॉक स्तरीय मिटिंग थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह ,तहसीलदार विजयपाल भी रहे मौजूद मतदान बूथों पर व्यवस्थाओं को लेकर नगर परिषद के कमिश्नर को दिए निर्देश चौमूं में 45 वार्डो के चुनाव के लिए बनाए गए हैं 52 मतदान बूथ महिला कॉलेज में बनाया गया EVM स्ट्रांग रूम0
0
Report
केकड़ी गुलगांव अतिक्रमण विवाद: भाजपा नेता रविंद्र सिंह पानी की टंकी पर चढ़े
Ajmer, Rajasthan:एंकर अजेमर के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के गुलगांव में अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ भाजपा के पंचायत समिति सदस्य रविंद्र सिंह पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत प्रशासक पर पंचायत भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण का आरोप लगाया गया। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने केकड़ी एडीएम कार्यालय और उपखंड कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कब्जा की गई भूमि पर निर्माण कार्य चलने से आहत भाजपा नेता पानी की टंकी पर चढ़े हैं। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर: खसरा 1405 वन भूमि पर अतिक्रमण-रॉयल्टी नाका मामले की जांच
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। बालसमंद-मंडोर रोड स्थित वन विभाग की जमीन पर कथित अतिक्रमण और रॉयल्टी नाका स्थापित किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर आलोक रंजन को ज्ञापन देकर उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में खसरा संख्या 1405 की जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में आरोप है कि पूर्व में वन विभाग की जमीन पर संचालित रॉयल्टी नाका हटाए जाने के बाद अब नई जगह पर रॉयल्टी कांटा स्थापित किया जा रहा है। आरोप है कि नई जगह भी वन विभाग की भूमि में आती है। लोगों द्वारा कथित रूप से सरकारी और वन भूमि पर कब्जा करने तथा दस्तावेजों में भूमि को निजी जमीन के रूप में दर्शाने के आरोप लगाए गए हैं। जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में करीब 20 बीघा क्षेत्र में स्थित प्राचीन नाड़ी पर कथित अतिक्रमण कर ट्यूबवेल लगाने और खेती करने, नहर विभाग की जमीन पर कब्जा करने तथा वन क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की राजस्व, वन और खनन विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर मीडिया से बातचीत में डीएफओ आनंद कुमार ने कहा कि शिकायत सामने आई है और पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि खसरा संख्या 1405 वन विभाग की जमीन पाई जाती है तो वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग नियमानुसार पूरी कार्रवाई करेगा。0
0
Report
बरेली में ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात का आरोप,वीडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात का आरोप,वीडियो वायरल ग्राहक बनकर गार्गी ज्वेलर्स पहुंचे महिला-पुरुष ने चुराई अंगूठी, मुकदमा दर्ज नहीं हो जाने तक खबर कि हम नहीं करते हैं हम कोई पुष्टि,वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही खबर प्रकाशित। सुभाषनगर के मेन बाजार में ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना आभूषण देखने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटकाकर चोरी का आरोप करीब ढाई ग्राम वजन की सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ जोड़ा वारदात से पहले कई ज्वेलर्स की दुकानों की रेकी करने की बात सामने आने का आरोप ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए थे महिला और पुरुष मौका मिलते ही अंगूठी चोरी कर दोनों आरोपी दुकान से निकले घटना के बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही ज्वेलर्स की दुकान में चोरी से व्यापारियों में बढ़ी चिंता0
0
Report
संभाजीनगर हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत, युवक ने सुसाइड की कोशिश की
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को माता-पिता और बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 18 साल का युवक सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ी पर पहुंचा था। पिता उसे चट्टान से पीछे खींचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। पति और बेटे की मौत अपनी आंखों के सामने देखने के बाद मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। घटना तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ की है। लड़का सुसाइड क्यों करने पहुंचा था इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर की शादीशुदा महिला ने ढाई साल के बेटे को बिस्कुट में जहर देकर मौत के घाट उतारा
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के रामपुरHari थाना क्षेत्र के टेंगरांहा उत्तरी टोला में, ढाई साल के आर्यन कुमार की मौत हो गई है। आर्यन के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं और घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। आरोपी महिला का उसके मायके से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी वजह से वह बार-बार मायके चली जाती थी। करीब 15 दिन पहले भी वह मायके गई थी। लोग लौटे तो उसने लॉट पर biscuits में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने ढाई साल के बेटे को खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर Hari थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया। शुरुआती जांच में शरीर से दुर्गंध आने की बात सामने आई। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है और उसका इलाज SKMCH में पुलिस निगरानी में चल रहा है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और परिजनों के आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
नालंदा के गौतम इंस्टीट्यूट में बीएससी नर्सिंग रिजल्ट पर बवाल; गार्ड-छात्रों के बीच मारपीट
Pariaunna, Bihar:नालंदा के भागन बिगहा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक संस्थान में बीएससी 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर जमकर बवाल हुआ। थोड़े देर के लिए कॉलेज परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सैकड़ों छात्र-छात्राएं रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचे थे। आरोप है कि इसी कॉलेज में 2024 से 2028 बीएससी नर्सिंग फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट 90% स्टूडेंट्स का रिजल्ट खराब कर दिया गया। मैनेजमेंट के नाम पर जो राशि ली गई है वह वापस किया जाय। इसी समस्या को लेकर सैकड़ों छात्र छात्राएं कॉलेज प्रबंधन से बात करने पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया और छात्रों को अंदर जाने से रोक दिया गया। इसी बात को लेकर छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि एक गार्ड ने हॉकी से एक छात्रा के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद छात्राओं और गार्डों के बीच भी मारपीट बढ़ गई। छात्रों का आरोप है कि बाउंसरों ने भी उनके साथ मारपीट की और बाहर से लोगों को बुलाया गया। छात्राओं ने अपने साथ अभद्र व्यवहार करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। हंगामा की सूचना पर भागनবिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो गार्ड, एक बाउंसर और उसके भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र नियमानुसार प्रबंधन से बात कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।0
0
Report
मैनपुरी-DM ने दिए सख्त निर्देश मानकविहीन स्कूली वाहनों का संचालन बंद हो,ई-रिक्शा और ओमनी वैन हों सीज
Kanpur, Uttar Pradesh:जनपद-मैनपुरी मैनपुरी जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला सड़क सुरक्षा और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं,उन्होंने कहा मानकों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों का संचालन किसी भी दशा में न हो। स्कूली वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो परिवहन और ट्रैफिक पुलिस की तय होगी जिम्मेदारी-DM डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी । डीएम ने परिवहन और ट्रैफिक पुलिस को रोस्टर बनाकर सुबह के समय सभी स्कूलों के बाहर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाले ई-रिक्शा,पुरानी ओमनी वैन और अन्य असुरक्षित वाहनों को तुरंत सीज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि असुरक्षित स्कूली वाहन के कारण कोई दुर्घटना होती है तो परिवहन और ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी। ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा 2023 के 11 और बाद में चिन्हित 6 ब्लैक स्पॉट का तुलनात्मक परीक्षण कर स्थायी सुधार किया जाए। डीएम ने बताया कि 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक 381 सड़क दुर्घटनाओं में 194 मौतें हुईं,जो पिछले साल 397 दुर्घटनाओं में 236 मौतों से कम है। वहीं ARTO सिद्धार्थ यादव ने बताया कि जुलाई में ओवरस्पीड के 115,बिना हेलमेट 3632,बिना सीट बेल्ट 365 और गलत साइड के 447 चालान किए गए हैं। बैठक में सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता,CO ट्रैफिक दीपशिखा,PWD के अधिशासी अभियंता सहित स्कूल प्रबंधक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
खूंटी में जमीन विवाद: दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल। खूँटी जिले में जमीन विवाद की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें आज दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहाथी मौजा की है जिसमें कथित जमीन मालिक और दूसरा खरीदार पक्ष के साथ आपस में मारपीट हुई जिसमें जमीन मालिक पर डंडा, लाठी और बंदूक के कुंदा से मारपीट किए जाने का आरोप लगा है जिसमें लालधारी सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह, बलिंदर सिंह और श्याम सिंह के सिर पर और छाती में गंभीर प्रहार किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें सुरेंद्र सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर किए जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोटें आयी है। घटना के बाद पुलिस मारपीट करने वालों में 6 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया है। कथित जमीन मालिक बलिंदर सिंह ने बताया कि उन लोगों की जमीन को किसी और के द्वारा बिक्री कर दिया गया है और वह लोग आज जबरन हमारी जमीन पर कब्जा करने के लिए जेसीबी चला रहे थे जिन्हें मना किये जाने पर मारपीट पर उतारू हो गए और जानलेवा हमला किया। वही बलिंदर सिंह की मां ने बताई कि यह जमीन हमारी है लेकिन कोई और जमीन को भेज देने बात कहा गया तभी आज कुछ लोगों के द्वारा जमीन पर चढ़ाई किया गया और मेरे बेटों के साथ मारपीट की गई। वहीं जमीन खरीदार पक्ष में राँची जिले के डिम्बा गांव निवासी उमाशंकर साहू ने बताया कि करिश्मा कुमारी दीपिका देवी और सोनी कुमारी के नाम से एक ही डिड में जमीन खरीदे हैं, जहां आज जेसीबी चला कर प्लाटिंग करने गए थे वहाँ पर सुरेंद्र सिंह बलिंदर सिंह और श्याम सिंह के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। वही हम लोगों ने बीच बचाव किया जिसमें अपने हाथ में चोट आ गई है। गुमला जिले के भरनो प्रखंड के कोइंनजारी गाँव निवासी पंकज साहू ने बताया कि यह जमीन हम लोगों ने खरीदा है जिसमें इसका कोई हक नहीं बनता है जो यह मामला को तक गया था लेकिन इसपर हमलोग सही थे। अगर इनका जमीन था तो इनको थाना आना चाहिए था ना कि जमीन पर लड़ाई करने जाना था। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद का मामला आया है जो बेलहाती गांव मौजा में घटना हुई है जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है उसमें पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लाकर रखे हैं। ईश्वर अनुसंधान चल रहा है।0
0
Report
मधेपुरा में जूट काटने को लेकर दो पक्षों के विवाद में गोली, एक महिला घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराईन कला वार्ड-7 में शुक्रवार शाम विवादित जमीन पर लगे जूट के पौधे काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान गोली चलने से लड़ाई देख रही रेणु कुमारी (30) पिता गुरुशरण यादव के सीने में गोली लग गई。 परिजनों ने घायल महिला को कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया。 थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि विवादित जमीन पर जूट काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। गोली लगने से एक महिला घायल हुई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
सिमडेगा में चोरी की KTM बाइक बरामद, 19 वर्षीय गौतम मांझी गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई KTM बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय गौतम मांझी को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब 16 वर्षीय एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि थाना कांड संख्या 74/2026 के तहत नीचे बाजार निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर KTM बाइक नंबर जेएच-20जी-9697 चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बाइक बरामद कर जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी गौतम मांझी हरिजनटोली, बरायपानी का रहने वाला है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि नाबालिग को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सम्पत्ति विवाद में वृद्ध की हत्या, भाई ने डंडे से मार डाला, आत्मसमर्पण
Chinsurah, West Bengal:সম্পত্তি বিবাদে বৃদ্ধ দাদাকে র Rod দিয়ে পিটিয়ে খুন, থানায় গিয়ে আত্মসমর্পণ করল অভিযুক্ত ভাই。 শ্রীরামপুর থানার অন্তর্গত পিয়ারাপুর ফাঁড়ি এলাকার বাগপাড়া ছোটবেলু এলাকায় সম্পত্তি সংক্রান্ত বিবাদকে কেন্দ্র করে এক বৃদ্ধকে র Rod দিয়ে আঘাত করে নৃশংসভাবে খুন করার অভিযোগ উঠেছে। মৃতের নাম যোগেশ্বর চন্দ্র বাগ(৬২)। তিনি ভারত গ্যাস এজেন্সির ডেলিভারি ম্যান হিসেবে কাজ করতেন বলে জানা গেছে。 স্থানীয় বাসিন্দাদের দাবি, যোগেশ্বরবাবু অত্যন্ত ভালো ও ভদ্র মানুষ হিসেবে পরিচিত ছিলেন। সম্পত্তি নিয়ে দীর্ঘদিন ধরেই তাঁর সঙ্গে তপন বাগের বিবাদ চলছিল বলে অভিযোগ। সেই বিবাদের জেরেই পরিকল্পিতভাবে র Rod দিয়ে আঘাত করে যোগেশ্বর চন্দ্র বাগকে খুন করা হয়েছে বলে অভিযোগ。 অভিযোগ, ঘটনার পর ভাই তপন বাগ পিয়ারাপুর ফাঁড়িতে গিয়ে পুলিশের কাছে আত্মসমর্পণ করেন। খবর পেয়ে পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে মৃতদেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য শ্রীরামপুর ওয়ালস হাসপাতালে পাঠায়। ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে পুলিশ। খুনের প্রকৃত কারণ এবং ঘটনার সম্পূর্ণ পরিস্থিতি খতিয়ে দেখা হচ্ছে। এদিকে এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে এলাকায় ব্যাপক ক্ষোভের সৃষ্টি হয়েছে। অভিযুক্তের বিরুদ্ধে কঠোরতম শাস্তির দাবি জানিয়েছেন স্থানীয় বাসিন্দারা।।0
0
Report
वन विभाग पुलिस के मिलीभगत से फलफूल रहा अवैध कारोबार।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी_आखिर किस की सह पर बिक रहा कटरुवा। हीरा लाल धर्मशाला पुल के नीचे और संकटा देवी मंदिर के पास खुले आम पुलिस और वन विभाग को चुनौती देते हुए बेचा जा रहा कटरुवा धरतीफूल । लाखों के कारोबार के पीछे कौन,? डीएफओ अंजान।0
0
Report
गृहवधु के साथ अश्लील आचरण के बाद नदी में डूबाकर हत्या, गिरफ्तार युवक कालना
Mirpur, West Bengal:গৃহবধুর সাথে অশালীন আচরণ এরপর গৃহবধূকে খড়ি নদীতে ডুবিয়ে খুন। ধৃত যুবক কালনা , ঘটনায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ালো নাদনঘাট থানার নসরতপুর পঞ্চায়েতের চাই-কালিতলা এলাকায়। ঘটনার অভিযুক্ত এক যুবককে গ্রেফতার করে আজ শুক্রবার কালনা আদালতে পাঠালো নাদনঘাট থানার পুলিশ। জানা গিয়েছে মৃত ওই নাম তাপসী সামন্ত (৩৭)। গতকাল বিকেলে তিনি বাসন মাজার জন্য খড়ি নদীতে গিয়েছে। গ্রামে মনসা পূজো উপলক্ষে স্থানীয় এলাকারই একটি বাড়িতে বাসুদেব মান্না নামে এক যুবক বেড়াতে এসেছিল। খড়ি নদীতে বাসন মাজতে দেখে ওই গৃহবধুর সাথে অশালীন আচরণ করেন। তাকে জড়িয়ে ধরার পাশাপাশি তার সাথে জবরদস্তি করার চেষ্টা করেন। এরপরই তাকে জলে ডুবিয়ে মেরে ফেলেন বলে অভিযোগ। ঘটনার সময়কার দৃশ্য সেখানে থাকা স্থানীয় একটি বালক দেখতে পায়, এরপর তার পরিবারকে খবর দেয়া হলে তার পরিবারের লোকরা এসে হাতেনাতে ধরে ওই যুবককে। এরপরই তুলে দেয়া হয় পুলিশের হাতে। যদিও অভিযুক্তকে কালনা আদালতে তোলা হলে অভিযুক্তকে ১৪ দিনের জেল হেফাজতের নির্দেশ দেয় কালনা আদালতের বিচারক。0
0
Report
Advertisement
