281001
मथुरा में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; पांच बुरी तरह घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मृत्यु हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हादसा दिल्ली-आगरा हाईवे पर साढ़े पांच बजे के आसपास अकबरपुर फ्लाईओवर के पास सुच्चा ढाबा के नजदीक हुआ. तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉला को ओवरटेक करते समय दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई.यह हादसा उस समय हुआ जब कार सवार परिवार अपनी धार्मिक यात्रा के लिए जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में 8.37 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, विदेशी नेटवर्क की जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में 8.37 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी जा रही/th ठगी की रकम। ANCHOR: गोरखपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े एक अंतरराज्यीय और विदेशी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगी से हासिल रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चीन, लाओस और कंबोडिया तक पहुंचा रहा था। जांच में करीब 8 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह के विदेशी नेटवर्क और फरार साथियों की तलाश में जुटी है। VO-: गोरखपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के झरवा गांव निवासी शिवम साहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के बाद रामगढ़ताल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी के जरिए करीब 8 करोड़ 37 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि शिवम साहनी अपने साथी दुर्गेश साहनी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर लोगों को अच्छी नौकरी और आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते और मोबाइल सिम लिए जाते। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जाता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने राजघाट, रामगढ़ताल और तिवारीपुर क्षेत्र के करीब 25 से 30 लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए थे। साइबर ठगी की रकम पहले इन खातों में जमा होती, फिर एटीएम, यूपीआई, फोनपे और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निकाल ली जाती थी। इसके बाद इस रकम को यूएसडीटी समेत अन्य क्रिप्टो करेंसी में बदला जाता था, जिससे धन के स्रोत और गंतव्य का पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था। यही डिजिटल करेंसी चीन, लाओस और कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधियों के नेटवर्क तक भेजी जाती थी। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में काम करने के बदले शिवम साहनी को लगभग 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने वाला शिवम खुद को निवेश का कारोबारी बताता था। साइबर ठगी से अर्जित रकम से उसने एक स्कॉर्पियो वाहन भी खरीदा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा ठगी की रकम से कितनी संपत्ति बनाई गई है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अजनवनिया गांव निवासी मजदूर अखिलेश निषाद ने पुलिस से शिकायत की कि नौकरी और आर्थिक मदद का झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया और बाद में उसका दुरुपयोग किया गया। शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई, जिसमें करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड और विदेशी कनेक्शन का खुलासा हुआ। एसपी सिटी निमिष पॉटील ने बताया कि साइबर ठगी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में करीब 8 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और विदेशी नेटवर्क की भी जांच जारी है। गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अब पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, विदेशी कनेक्शन की जांच और साइबर ठगी से अर्जित संपत्तियों का भी पता लगा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है。0
0
Report
कुशीनगर: संजय निषाद ने बूथ सम्मेलन में सपा पर गंभीर आरोप लगाए
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - निषाद पार्टी के बूथ सम्मेलन में शामिल होने कुशीनगर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद - बूथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर की अहम बैठक - मंच से समाजवादी पार्टी पर लगाए गंभीर राजनीतिक आरोप - सपा सरकार में निषाद समाज की शिक्षा, जमीन और अधिकार छीनने का काम हुआ- संजय निषाद - सपा में एक भी निषाद नेता नहीं हुआ सिर्फ आरक्षण के नाम पर राजनीति हुई - संजय निषाद - कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत कर आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान - खड्डा विधानसभा में आयोजित हुआ कार्यक्रम बाइट - संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री,यूपी सरकार0
0
Report
सीतापुर में अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर चलाया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। अवैध अतिक्रमण का चला प्रशासन का बुलडोजर। सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया । पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कराया जाना है सड़क चौड़ीकरण का कार्य। मछरेहटा मिश्रिख मार्ग पर राजस्व टीम और पीडब्ल्यूडी ने हटवाया अवैध अतिक्रमण। अवैध अतिक्रमण कारियों में मचा हड़कप। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा मौजूद। मछरेहटा थाना क्षेत्र में हटवाया गया अतिक्रमण。0
0
Report
Advertisement
कटहराटांड जंगल में विष्णु कुमार का शव पेड़ से लटका, क्षेत्र में हड़कंप
Jamui, Bihar:जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र के कटावत गांव निवासी स्वर्गीय बालदेव रविदास के पुत्र विष्णु कुमार का शव सोमवार सुबह कटहराटांड जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, विष्णु कुमार शनिवार को घर से जंगल में लकड़ी लाने के लिए साइकिल और मोबाइल लेकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को भी ग्रामीणों ने आसपास के जंगल और अन्य स्थानों पर खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली。 सोमवार सुबह करीब 40 ग्रामीण युवक फिर से कटहराटांड जंगल में खोजबीन के लिए निकले। इसी दौरान घने जंगल में एक पेड़ से विष्णु कुमार का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बटिया थाना पुलिस को सूचना दी。 घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुजाता कुमारी एवं एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पत्नी आरती कुमारी ने बताया कि उनके पति शनिवार को लकड़ी लाने जंगल गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि उनकी 22 दिन पहले एक बच्ची का जन्म हुआ है। परिवार में पहले से एक बेटा और एक बेटी है। विष्णु कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
पटना में नितिन नवीन के आवास पर बैठक खत्म, नेता मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के आवास पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बैठक समाप्त हो गई है। नितिन नवीन के आवास पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बांकेपुर के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा समेत तमाम नेता मौजूद है।0
0
Report
बिजनौर में नकली सोना बेचने की कोशिश कर रहे ठग युवक पकड़ा, वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर- शातिर ठग नकली ज्वैलरी लेकर ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचा, लाखों रुपए का नकली सोना बेच कर व्यापारी को चपत लगाना चाहता था युवक। सर्राफा व्यापاری को शक होते ही युवक को दबोचा, सर्राफा व्यापारियों ने युवक की जमकर की पिटाई, पिटाई के बाद युवक की बिगड़ी हालत युवक को छोड़ गया। किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर किया वायरल, धामपुर थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार का मामला।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में नगर निगम के घटिया निर्माण की पोल खुली: सड़क धंसी, कार चालक बचा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, फिर खुली नगर निगम के घटिया निर्माण की पोल। टीआरआई चौराहे के पास नाले पर बनी सड़क धंसी; हर वर्ष इसी जगह से धंसती है सड़क; हादसे के दौरान एक कार नाले में गिरने से बची; लोगों ने car चालक को बाहर निकाला; बड़ी दुर्घटना होने से टली; हादसे के बाद रोड पर लगा लंबा जाम; पुलिस ने रास्ते पर आवागमन रोक दिया。0
0
Report
गोरखपुर में नहर में मजदूर की मौत: हत्या या आत्महत्या की जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर फुलवरिया गांव के कुर्मी टोला स्थित नहर में एक मजदूर का शव उतराता मिला. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक रविवार शाम से घर से लापता था. मौत कैसे हुई यह अब जांच का विषय बना हुआ है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के कुर्मी टोला स्थित नहर में सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने शव देखा. सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की. कुछ ही देर में शव की पहचान धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई, वह 38 वर्षीय थे और सब्जी मंडी में मजदूरी कर परिवार चलाते थे. उनके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं. परिजनों में कोहराम मच गया. छोटे भाई ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार शाम घर से निकले थे, लेकिन रात तक नहीं लौटे. सोमवार दोपहर नहर में शव मिलने की सूचना मिली. परिजनों ने पहाड़पुर निवासी धर्मेंद्र की पहचान की. कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. धर्मेंद्र पासवान की मौत रहस्य बनी हुई है. यह हादसा है, आत्महत्या या साजिश का नतीजा... इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा. इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी है.0
0
Report
NH-9 पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन-एनएचएआई ने बड़े अभियान शुरू किए
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-9 पर यातायात को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और एनएचएआई ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की. गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हाईवे के किनारे अवैध रूप से बनाए गए ढाबों, दुकानों और अस्थाई अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा गरजा. एनएचएआई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय वर्द्धन सिंह और गढ़मुक्तेश्वर के नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, हाईवे के किनारे एक्सीडेंट प्रोन एरिया (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) में अवैध दुकानों और खोकों के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे हादसों का खतरा काफी बढ़ गया था. कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों के टिन शेड और अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया. इस मौके पर नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि दोबारा किसी ने हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा. एनएचएआई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में भी इस प्रकार के औचक अभियान चलाकर हाईवे को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा.0
0
Report
Advertisement
CM Grid योजना से बरेली में रोड चौड़ाईकरण, जीआरएम स्कूल की दीवार गिराई गई
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के नामचीन जीआरएम स्कूल की बाउंड्रीवॉल पर बरेली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) का बुलडोजर चला है। सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ीकरण को लेकर बरेली नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। कोहाड़ापीर से लेकर कुदेशिया फाटक तक सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ीकरण का काम होना है, जिसके चलते अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है। सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरजा। नगर निगम ने जीआरएम स्कूल की 15 फीट की दीवार को मात्र 10 मिनट में दो बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। सीएम ग्रिड योजना के तहत इस रोड को करीब 80 फीट चौड़ा बनाया जाना है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।0
0
Report
अम्बेडकरनगर जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, जांच जारी
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर जिला कारागार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब एक साल से बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जेल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में कैदी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिला कारागार में बंद बंदी सुधाकर की तबीयत अचानक बिगड़ी या परिस्थितियां संदिग्ध हुईं, जिसके बाद जेल पुलिस उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुँची, आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने कैदी का परीक्षण किया और उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया, कैदी की मौत जेल परिसर के भीतर किन कारणों से हुई, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है और मामला संदिग्ध बना हुआ है, पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था मृतक बताया जा रहा है कि मृतक बंदी सुधाकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद का निवासी था, उसका खिलाफ अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाने में दुराचार (दुष्कर्म) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था, इसी मामले में वह पिछले करीब एक साल से जिला कारागार अम्बेडकरनगर में न्यायिक हिरासत में बंद था, जेल प्रशासन विचाराधीन कैदी की मौत होने के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, नियमानुसार कैदी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके,0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने IAS कैडर में प्रमोट हुए 29 PCS अधिकारियों से बैठक ली
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IAS कैडर में शामिल होने के बाद प्रमोट हुए 29 PCS अधिकारियों के साथ बैठक की।0
0
Report
Advertisement
बारिश में विशाल पेड़ गिरा, हाईवे पर जाम, कार क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर-गरुड़ नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ा एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से हाईवे से गुजर रही एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
दिनदहाड़े हमला: शामली के बीटेक छात्र पर गैंग के बदमाशों का हमला
Shamli, Uttar Pradesh:शामली\nस्लग... गुंडाराज\n\nशामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र में गुंडाराज किस तरह हावी है यह तस्वीर खुद बयां करती है। जहां एक बीटेक छात्र पर एक गैंग के दर्जनो बदमाश एक साथ अलग अलग बाइक से पीछा करते हुए हमला करते हैं। हमले में घायल छात्र के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाते हैं और फिर बेल्ट हॉकी व लाठी डंडों व तेज धारदार हथियार से हमला करते हुए, पीड़ित के गले से 10 तोला चांदी की चैन भी लूट कर ले जाते हैं। आरोपी जहां पीड़ित के साथ मारपीट व लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। माय पीड़ितों की तारीफ पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन कुछ समय तक पीड़ित छात्रा को भी थाने के दरोगा ने जबरदस्ती बैठाया रखा और मंत्री के फोन करने पर छोड़ा, \n... आपको बता दे... कि मामला शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा थाना भवन में दिनदहाड़े युवक का पीछा कर जानलेवा हमला करने और उसे पर फायरिंग करने के साथ-साथ लूट का है जहां पीड़ित बीटेक की पढ़ाई कर रहा है वही उसके भाई के साथ हुए विवाद के चलते उसे पर कल दिन रविवार को जानने में हमला हुआ जिसमें पीड़ित छात्रा कृष्णा पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा नाम गैंग के उज्जवल कश्यप, राज किशोर, गौरव सैनी और आरिफ, सोहिल, पांडेय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया। हमले में पहले तो उसे पर गोलियां चलाईं। जब वह गोलियों से बच गया तो फिर उसे गिरकर जमीन पर गिरकर दिन दहाड़े सरेआम पीटते रहे और उसे 10 तोला चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के मामले में जहां पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी वहीं इस मामले में पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी नाजिम गैंग (इस्लामपुर भैसानी) के लिए लोग खुलेआम कई बार अपराधी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन पुलिस ने उसे पर कोई खास कार्रवाई नहीं की। और आप भी वह पीड़ितों को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसे अभी भी अपनी जान का खतरा है। जबकि पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि थाना भवन थाने में तैनात इंद्रसेन नाम के दरोगा ने पहले तो उनकी तहरीर बदलवाई और उनके बेटे को भी कई घंटे तक थाने में बिठाये रखा, यूपी सरकार के मंत्री के फोन आने पर उसके बेटे को छोड़ा गया। पीड़ित परिजनों ने बताया है कि कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर हमारे घर का फोटो वायरल किया गया था जिसे हम लोग थाना भवन थाने में जाकर इंद्रसेन से शिकायत की थी लेकिन इंद्रसेन दरोगा आरोपियों से मिला हुआ है। इसने पहले भी हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गालियां देता है।0
0
Report
नागल गांव में जर्जर मकान की छत गिरी, दिव्यांग युवती की मौत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने से 23 वर्षीय दिव्यांग युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ओमवीर की 23 वर्षीय पुत्री ज्योति दोनों पैरों से दिव्यांग थी। वह घर पर रहकर परिवार के कामकाज में सहयोग करती थी। रविवार रात वह अपने मकान के बरामदे में सो रही थी। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे मकान के जर्जर लेंटर का एक हिस्सा अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर गंभीर रूप से घायल ज्योति को बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार पुष्पांकर देव राजस्व टीम के साथ तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मकान की जर्जर छत गिरने से यह हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने पुराने और जर्जर मकानों की समय रहते मरम्मत कराने की मांग उठाई, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा सके।0
0
Report
Advertisement
