icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नायब तहसीलदार की शिकायत के बाद मड़ियाहूं की दही में फंगस, जांच शुरू

Jaunpur, Uttar Pradesh:मड़ियाहूं में मिठाई की दुकान पर बिक रहा खराब दही! नायब तहसीलदार की शिकायत पर जांच शुरू जौनपुर के मड़ियाहूं नगर स्थित एक मिठाई की दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्राहक को परोसे गए पैक्ड मीठे दही में खराबी मिलने की बात सामने आई। मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब शिकायतकर्ता कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि तहसील में तैनात नायब तहसीलदार थे। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज ने अपने स्टाफ के माध्यम से दुकान से ब्रांडेड मीठा दही मंगवाया था। एक पैक इस्तेमाल करने के बाद जब दूसरा खोला गया, तो उसमें संदिग्ध रूप से फंगस जैसी परत दिखाई दी। यह देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और दुकान पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। घटना के बाद दुकान पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इधर सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान में रखे उत्पादों की जांच की। प्राथमिक जांच में अन्य सामान ठीक पाया गया, लेकिन संबंधित दही के चार नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि उत्पाद से जुड़ा बिल और सप्लाई का विवरण सही पाया जाता है, तो संबंधित कंपनी को भी जांच में शामिल किया जाएगा, अन्यथा दुकान संचालक पर कार्रवाई हो सकती है। इस घटना के बाद इलाके के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है और निरीक्षण को लेकर हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report

BJP in Kashmir celebrates 46th foundation day by hoisting flag outside Mirwaiz Manzil

Chaka, कश्मीर में पहली बार, BJP के 46वें स्थापना दिवस पर BJP ने जश्न मनाया और हुर्रियत कार्यालय के बाहर अपना झंडा फहराया, जो कभी भारत-विरोधी गतिविधियों का केंद्र हुआ करता था। इस दिन श्रीनगर में हुए कार्यक्रम सचमुच महत्वपूर्ण थे, जो इस क्षेत्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाते हैं। पहली बार, BJP कार्यकर्ताओं ने मीरवाइज़ मंज़िल के बाहर अपनी पार्टी का झंडा फहराया और जश्न मनाया। मीरवाइज़ मंज़िल, श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके के रज़िया कदल क्षेत्र में स्थित है और यह कभी हुर्रियत और अवामी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ का आवास था, और दशकों तक दोनों पार्टियों का कार्यालय भी रहा। यह स्थान ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का गढ़ माना जाता था, और अवामी एक्शन कमेटी अक्सर भारत-विरोधी/अलगाववादी विचारों और पत्थरबाज़ी का केंद्र हुआ करती थी। मीरवाइज़ मंज़िल के बाहर पार्टी का झंडा फहराने के इस कदम को अलगाववादी खेमे और उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है जो अभी भी भारत-विरोधी विचार रखते हैं। BJP की JK इकाई ने मीरवाइज़ मंज़िल के ठीक सामने, रज़िया-कदल क्षेत्र के चौक पर झंडे फहराए, मिठाइयाँ बांटीं और जश्न मनाया। यह चौक BJP के झंडों के केसरिया रंग से सज गया। BJP युवा मोर्चा के प्रमुख मुनाज़िर ठाकुर ने कहा, "हम भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं, और हम किसी भी चुनौती से, यहाँ तक कि मौत से भी नहीं डरते। चाहे डाउनटाउन इलाके हों, गाँव हों या कस्बे, BJP हर कोने में सक्रिय रहती है और लगातार लोगों के कल्याण के लिए काम करती है। आज, BJP दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी है। यह क्षेत्र, जिसे कभी अशांत माना जाता था, 2019 के बाद, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, एक महत्वपूर्ण बदलाव का गवाह बना है। शांति मज़बूत हुई है, और विघटनकारी तत्वों में भारी कमी आई है। हमें विश्वास है कि शेष चुनौतियाँ भी समाप्त हो जाएँगी, जिससे एक आतंक-मुक्त जम्मू और कश्मीर का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, और उनकी विचारधारा तथा सिद्धांतों से प्रेरित होकर, अधिक से अधिक लोग BJP में शामिल हो रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है." BJP नेताओं ने इसे "नए कश्मीर" का संदेश बताया, जो 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होने की दिशा में एक कदम का संकेत है。 BJP JK के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर, जम्मू और कश्मीर सहित पूरे देश में जश्न मनाया गया। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित यह पार्टी, राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, मूल्यों पर आधारित राजनीति और गांधीवादी राष्ट्रवाद जैसे मूल सिद्धांतों पर बनी है। आज, लोगों के अपार समर्थन की बदौलत यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। 22 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ, जिसमें कश्मीर में भी इसकी बढ़ती मौजूदगी शामिल है, पार्टी लगातार अपनी पहुंच बढ़ा रही है। इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाते हुए, हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनावों में, BJP सरकार बनाएगी और एक बार फिर इतिहास रचेगी। 'सबका साथ, सबका विकास' के विजन से प्रेरित होकर, पार्टी की लोकप्रियता पूरे देश में लगातार बढ़ी है। एक राज्य से दूसरे राज्य तक, BJP लगातार जीत हासिल कर रही है, और हमें असम में भी फिर से जीतने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी के प्रभाव और जनाधार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।" BJP कश्मीर कार्यालय और पूरी घाटी के सभी दस जिलों में भी इसी तरह के जश्न मनाए गए। पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराने के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें एकता और राष्ट्रीय हित के संदेश पर जोर दिया गया। BJP उन क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से अपनी पैठ बढ़ा रही है, जिन्हें पहले "पहुंच से बाहर" माना जाता था। श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके, नौहट्टा में हाल ही में आयोजित एक विशाल जनसभा ने विकास और सेवा के मुद्दों पर स्थानीय लोगों से जुड़ने के इस प्रयास को और स्पष्ट किया। 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में "विकास यात्रा" और लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर सामूहिक रूप से झंडा फहराने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पार्टी की यात्रा और "विकसित भारत" तथा "विकसित जम्मू-कश्मीर" के लिए उसके विजन का जश्न मनाना था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी; भारतीय जनसंघ से अपनी शुरुआत करते हुए, यह पार्टी अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। आज 22 करोड़ लोग BJP के प्राथमिक सदस्य हैं।
0
0
Report

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आरा में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुँचे

Mumbai, Maharashtra:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज आरा में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। वहीं दीप जलाकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत भोजपुर जिले के एनडीए समर्थित सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। विजय सिन्हा का आज भोजपुर दौरा भी रहा, जिसमें उपमुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी भोजपुर और पुलिस अधीक्षक भोजपुर के साथ एक समीक्षा बैठक भी किया। इस दौरे में उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री के आगमन को ले भारी सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन ने कर रखी थी।
0
0
Report
Advertisement

पदभार के बाद पहली बार कलेक्टर शुभम चौधरी की बैठक, योजनाओं पर जोर

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पदभार संभालने के बाद पहली बार कलेक्टर शुभम चौधरी की बैठक, योजनाओं की प्रगति पर दिया जोर एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा भी की और विभागवार कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की。 बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी विभागों की प्रमुख योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाई जाए तथा सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके。 उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही जन समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक से पूर्व कलेक्टर शुभम चौधरी ने पंचायती राज विभाग एवं जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी लीं, जिनमें आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही परिचयात्मक चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शी कार्यप्रणाली, बेहतर समन्वय और आमजन को राहत पहुंचाने वाले कार्यों को गति देना है。
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर निजी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से असली कारण का पता

Barmer, Rajasthan:#Barmer | निजी पीजी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत बाड़मेर शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में स्थित एक निजी पीजी हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल में रहकर बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बाड़मेर Ramesh Sharma सहित कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। इधर, परिजनों ने छात्रा की मौत को संदिग्ध बताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है, क्योंकि इस हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्राएं निवास करती हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

ठिकरीया को केसरपुरा में जोड़ने और बिजली समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों का ज्ञापन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पंचायत समिति सुहागपुरा की केसरपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं के लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान दो प्रमुख समस्याओं की ओर आकर्षित किया, जिनके कारण आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नवीन ग्राम पंचायत ठिकरीया के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठिकरीया का नाम जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास एवं विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इस तकनीकी खामी के चलते ग्रामीणों को जरूरी दस्तावेज बनवाने में दिक्कतें आ रही हैं, वहीं विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करने में भी परेशानियाँ आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि ठिकरीया गांव को पुनः ग्राम पंचायत केसरपुरा में जोड़ते हुए संबंधित वेबसाइट पर आवश्यक अपडेट किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में 5 एचपी बिजली आपूर्ति में हो रही अनियमितता को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि निर्धारित समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलें और सब्जियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी बाधित हो रही है, जिससे किसानों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement

पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री का जोरदार स्वागत। --जेसीबी से कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बरसाए फुल ज

NAN ASHRAFFollow2m ago
Rekha Sundarpatti, Bihar:पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री का जोरदार स्वागत। --जेसीबी से कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बरसाए फुल जगदिशपुर।।प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यह कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में नागेंद्र कुशवाहा व सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में अनियमितता पाई और संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सम्मान सामरोह के दौरान मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में चौमुखी विकास हो रहा है.सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.इस सम्मान समारोह में पकड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद,राज किशोर ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
0
0
Report

बांसवाड़ा घाटोल में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से सोना चोरी, CCTV में कैद

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के घाटोल पुलिस चौकी से महज 40 मीटर दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और बातचीत के दौरान दुकानदार को उलझाकर करीब 9 तोला सोने के जेवरात जिसकी कीमत लगभग साढ़े 13 लाख रुपये बताई जा रही है, चुरा कर फरार हो गया। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। चोरी इतनी शातिर तरीके से की गई कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब सामान चेक किया गया, तब इस घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद दुकान मालिक के होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार दरवेश कुमार तेजपाल मुंगानिया की दुकान पर यह वारदात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े और पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जीत और हार सिक्के के दो पहलु - अरूण जायसवाल

Manoj KumarManoj KumarFollow3m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:चहनिया। जिस प्रकार से सिक्के का महत्व हेड और टेल दोनों से होता है अगर इसमें से एक को गायब कर दिया जाय तो महत्वहीन हो जाता है ठीक उसी प्रकार से किसी भी खेल का दो पहलू होता है जीत और हार। हारने वाले टीम को मायूस नहीं होना चाहिए लगाकर परिश्रम करना चहिए जीत अवश्य मिलेगी वहीं जीतने वाले टीम को इतराना नहीं चाहिए गम्भीर होकर मेहनत करें और अगली जीत को भी हासिल करें उक्त बातें ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल ने विश्वकर्मा इण्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कही। विश्वकर्मा इण्टर कालेज एवं सोनहुला ग्राम वासियों के सौजन्य से बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसका उद्घाटन स्थानीय ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार जायसवाल ने फीता काटकर व बालीवाल का सर्विस कर किया। पहला मैच सिद्धु विनर क्लासेज एवं महुअर गांव के बीच खेला गया जहां टास जीतकर सिद्धु विनर क्लासेज ने पश्चिम ग्राउंड सेलेक्ट किया ३१ के अगेंस्ट ३३ प्वाइंट लाकर विजय श्री हासिल की दुसरा मैच नौदर बनाम हृदयपुर के बीच खेला गया। जहा नौदर की टीम विजई रही ‌ विश्वकर्मा इण्टर कालेज व सोनहूला गांव के नेतृत्व में सिद्धु विनर क्लासेज और महुअर के बीच खेला गया टास जीता सिद्धू विनर क्लासेज और पश्चिम ग्राउंड का चुनाव कर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ३१के बदले ३३ प्वाइंट बनवाकर विजय श्री हासिल किया। दुसरा मैच नौदर बनाम हृदयपुर के बीच हुआ जहां नौदर ने २ प्वाइंट से जीत हासिल किया। इस दौरान आयोज नन्दलाल विश्वकर्मा,सिद्धेश्वर, मोहित अभिषेक,डा डी के राय, सीताराम ,अमन, राजेश, संदीप संजीव, राहुल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे रेफरी का कार्य विजय यादव ने किया
0
0
Report

उज्जैन के आलू बड़े के दाम अचानक बढ़े, महंगाई ने स्ट्रीट फूड पर असर

Ujjain, Madhya Pradesh:महंगाई की मार: उज्जैन में महंगा हुआ फेमस आलू बड़ा, ₹20 से ₹25 पहुंचा दाम म Mid East तनाव का असर—तेल और गैस महंगे, स्ट्रीट फूड पर पड़ा सीधा प्रभाव चटोरों का प्यार बरकरार—महंगाई पर भी भारी स्वाद म Mid East में चल रहे तनाव का असर अब उज्जैन की गलियों तक दिखाई देने लगा है। शहर के फेमस स्ट्रीट फूड—खासकर फेमस आलू बड़ा—के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। उज्जैन शहर की मशहूर आलू बड़ा दुकानों पर अब पहले जैसे दाम नहीं रहे। कई जगहों पर 20 रुपए में मिलने वाला आलू बड़ा अब 25 रुपए तक पहुंच गया है। दुकानदारों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के साथ-साथ गैस सिलेंडर की कमी , खाद्य तेल की कीमतों में उछाल और अन्य खर्च बढ़ने की वजह से उन्हें रेट बढ़ाने पड़े हैं। दुकानदारों के मुताबिक, गैस सिलिंडर की किल्लत सीधे उनके खर्च को बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही तेल महंगा होने से तलने वाले आइटम की लागत और ज्यादा बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि म Mid East में जारी हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर गैस और ट्रांसपोर्ट दोनों पर पड़ रहा है। यही वजह है कि अब स्ट्रीट फूड भी महंगाई की चपेट में आ गया है। वहीं, चटोरों यानी खाने-पीने के शौकीनों की बात करें तो उनका कहना है कि दाम जरूर बढ़े हैं, लेकिन स्वाद के कारण वे अब भी अपनी पसंदीदा दुकानों पर पहुंच रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि महंगाई की मार हर चीज पर पड़ रही है, और अब उन्हें कम में ही काम चलाना पड़ रहा है। शहर की कई प्रसिद्ध दुकानों ने अपनी रेट लिस्ट में बदलाव कर दिया है। ग्राहकों का कहना है कि अब उन्हें पहले के मुकाबले कम मात्रा में ही संतोष करना पड़ रहा है—यानी दो की जगह एक आलू बड़ा। कुल मिलाकर, गैस, तेल और ट्रांसपोर्ट की बढ़ती लागत ने उज्जैन के स्ट्रीट फूड बाजार को भी प्रभावित किया है… जहां स्वाद वही है, लेकिन कीमतें अब बढ़ती जा रही हैं।
0
0
Report

नवादा गैस संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन: पुतले फूंके, कालाबाजारी के खिलाफ रैली

Nawada, Bihar:नवादा में गैस संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन एलपीजी किल्लत-महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुतला दहन नवादा में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और प्रजातंत्र चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारी हाथों में डफली बजाते हुए नवादा की सड़कों पर उतरे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत से आम जनता परेशान है, जबकि कालाबाजारी खुलेआम चल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रसोई गैस महंगी हो गई है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का भी जिक्र किया, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर भारी बोझ पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top