281001
राधाकुंड में आज अहोई अष्टमी पर होगा साही स्नान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन के राधाकुंड में आज अहोई अष्टमी के अवसर पर मध्य रात्रि को साही स्नान होगा जिसमें दंपती संतान प्राप्ति की कामना से राधारानी कुंड में स्नान करेंगे। मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आज DM शैलेन्द्र कुमार सिंह और SSP शैलेश कुमार पांडे दोपहर में राधाकुंड पहुंचे। उन्होंने कुंड पर सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे, बैरिकेडिंग, पानी में प्लास्टिक का जाल और अन्य इंतजामों का जायजा लिया ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर के कार वर्कशॉप में भीषण आग, दमकल आग बुझाने में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर ।कार वर्कशॉप में लगी भीषण आग, प्रताप नगर क्षेत्र की बताई जा रही है घटना, 5 से 7 दमकल पहुंची मौके पर ,आग बुझाने के लिए किया जा रहे हैं प्रयास ,लेकिन आग लगातार हो रही है विकराल0
0
Report
करनाल में एक्टिवा सवार युवक को गोली, बदमाशों का ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक
Karnal, Haryana:करनाल में एक्टिवा सवार युवक के सिर में मारी गोली: शराब के ठेके के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने किया हमला, हालत नाजुक करनाल। शहर के हांसी रोड स्थित शराब के ठेके के पास बुधवार रात एक्टिवा सवार एक युवक को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच भगवडिया गैस एजेंसी के पास हुई। गोली युवक के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया。 घायल युवक की पहचान वीरू वाल्मीकि उर्फ विशु (28) पुत्र टोनी, निवासी दराबी लाइन, सदर बाजार, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वीरू अपनी स्कूटी पर जा रहा था, तभी डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए。 घायल को तुरंत उपचार के लिए अमृतधारा अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है。 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, सीआईए की टीमें और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। मौके से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है。 पुलिस प्रारम्भिक जांच में घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा。 उधर, अमृतधारा अस्पताल में घायल युवक के परिजन और परिचित बड़ी संख्या में पहुंच गए। अस्पताल में करीब 80 से 90 लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
राजस्थान पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गैंग का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:अंतर्राष्ट्रीय साइबर स्लेवरी और मानव तस्करी नेटवर्क पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार: 3 और Shатिर आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियों की संख्या 8 • कंबोडिया व म्यांमार में चीनी माफिया के इशारे पर भारतीय युवाओं को बंधक बनाकर ठगी करवाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश राजस्थान पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी और साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अब इस संगठित नेटवर्क से जुड़े कुल आठ आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। म_FA_निदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) श्री विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से प्राप्त सूचना, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी नेटवर्क का लगातार खुलासा हो रहा है। विदेशी नौकरी का झांसा, फिर साइबर गुलामी जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य भारत के विभिन्न राज्यों, विशेषकर राजस्थान के युवाओं को 800 से 1000 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह वेतन और आकर्षक विदेशी नौकरी का लालच देकर कंबोडिया, म्यांमार, वियतनाम, लाओस और थाईलैंड भेजते थे। वहां पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट और पहचान पत्र कब्जे में लेकर उन्हें साइबर स्कैम सेंटरों में बंधक बनाकर डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, क्रिप्टो फ्रॉड और जॉब स्कैम जैसी साइबर ठगी करवाई जाती थी। तीन नए आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बुधवार को इस नेटवर्क से जुड़े तीन और आरोपियों आरिफ काठात उर्फ दीपू, कानू सिंह उर्फ पायथन और फिरोज काठात उर्फ माफिया को गिरफ्तार किया है。 गिरफ्तार 3 आरोपियों की पृथक-पृथक भूमिका: ● फिरोज काठात उर्फ 'माफिया': वर्ष 2025 के अंत में बैंकॉक के रास्ते कंबोडिया पहुँचा। वहाँ 1 साल के एग्रीमेंट पर महिला बनकर सोशल मीडिया पर भारतीयों से दोस्ती करने और फर्जी क्रिप्टो योजनाओं में फंसाने की ट्रेनिंग ली। यह नेटवर्क के लिए म्यूअल अकाउंट्स व फर्जी प्रोफाइल मैनेज करता था। ● कानू सिंह उर्फ 'पायथन': अप्रैल 2025 में होटल जॉब के नाम पर कंबोडिया गया। अंग्रेजी/चीनी अनुबंध पर हस्ताक्षर कर महिला प्रोफाइल से ठगी करने के साथ-साथ प्रति व्यक्ति कमीशन के लालच में 4 अन्य भारतीय युवाओं को कंबोडिया स्कैम कंपाउंड में सप्लाई किया। ● आरिफ काठात उर्फ 'दीपू': फर्जी फेसबुक/व्हाट्सएप प्रोफाइल से निवेशकों को फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर नकली बढ़ा हुआ बैलेंस दिखाकर क्रिप्टो निवेश व "घर बैठे पैसे कमाएं" के नाम पर प्रोसेसिंग फीस के रूप में मोटी रकम ऐंठता था। डिजिटल साक्ष्यों से खुल रहे बड़े राज पूर्व में कोलकाता से गिरफ्तार आरोपियों जीतूराज उर्फ जेम्स, रवि उर्फ माही और अनिल उर्फ डेविल को ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाकर की गई कड़ी पूछताछ और आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, पासपोर्ट, व्हाट्सएप चैट, वीपीएन, विदेशी संपर्क और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण में इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब मानव तस्करी, साइबर स्लेवरी और करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आमजन के लिए पुलिस की एडवाइजरी राजस्थान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि- • विदेश में नौकरी के आकर्षक ऑफर स्वीकार करने से पहले एजेंसी और कंपनी का सत्यापन अवश्य करें। • किसी भी अनजान व्यक्ति को पासपोर्ट या पहचान संबंधी दस्तावेज न दें। • सोशल मीडिया पर निवेश, क्रिप्टो या गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं। • किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या फाइल को डाउनलोड न करें। • साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। यह कार्रवाई एसपी साइबर क्राइम सुमित मेहरड़ा के सुपरविजन व डीएसपी/थानाधिकारी गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रोबेशनर आरपीएस चित्तौड़गढ़ मनीष शर्मा, पुलिस निरीक्षक स्टेट साइबर क्राइम थाना दामोदर, सहायक उप-निरीक्षक, डीएसबी प्रभारी, ब्यावर कमल किशोर, हेड कांस्टेबल साइबर थाना उदयपुर प्रदीप, कांस्टेबल किशन, विजय सिंह, महेंद्र व बृजमोहन स्टेट साइबर क्राइम थाना, जयपुर शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
रोहतास दिनारा में मजदूर की हत्या, आरोपी घर पर भीड़ ने आग लगा दी
Sasaram, Bihar:रोहतास जिले के दिनारा से बड़ी खबर है। दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में एक व्यक्ति ने मजदूर जनेश्वर चौधरी को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक मिल्की मनिहारी गांव का था. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी अजीत तिवारी के घर पर जमकर उत्पाद मचाया। उसके घर में आग लग गई। जिससे तीन ट्रैक्टर, एक हार्वेस्टर भी जल गया। साथ ही भूसा रखने वाला झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह दलबल के साथ पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन स्थिति बिगड़ देख रोहतास के एसपी रौशन कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं तथा लोगों को समझा बुझा रहे हैं। वही नहर में हत्या के बाद फेके गए जनेश्वर चौधरी के शव की तलाश की जा रही है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि मजदूर जनेश्वर चौधरी जोगिया के अजीत तिवारी के यहां मजदूरी करने गया था। इसी दौरान कुछ विवाद हो गया। इस विवाद में उसने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पहले तो एक कुत्ता जानवर घायल हो गया और उसके बाद गोली जनेश्वर चौधरी को लग गई। बताया जाता है कि उससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने जनेश्वर चौधरी के शव को लेकर नहर में फेंक दिया। इस घटना के बाद लोग आकर्षित हो गए तथा आरोपी के घर को घेर कर आग लगा दी साथी उसके दरवाजे पर रखें कई वाहन को जला दिया। वहीं आरोपी के परिजन घर के अंदर कमरे में खुद को बंद कर सुरक्षा चाह रहे हैं। मौके पर अफरा तफरी एवं हंगामा है। वहीं आरोपी के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल बरामद किया है।0
0
Report
जयपुर: मुख्य अभियंता देवेन्द्र मीणा की प्रतिनियुक्ति मंजूर, NHM में तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।मुख्य अभियंता (सिविल) देवेन्द्र कुमार मीणा की प्रतिनियुक्ति मंजूर।स्वायत्त शासन विभाग ने प्रतिनियुक्ति के लिए दी सहमति।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में होंगे प्रतिनियुक्त।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह का भव्य विजय जुलूस, शहर में उत्साह का माहौल
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: विजयी प्रत्याशी घनश्याम सिंह का भव्य विजय जुलूस, शहरवासियों ने किया जोरदार स्वागत दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के दो दिन बाद कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बुधवार को दतिया शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर जीत की bधाई दी। कई स्थानों पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन किया। विजय जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल रहे। पूरे मार्ग पर समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा और जुलूस के दौरान कांग्रेस के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी हुई। इस दौरान जुलूस में जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, नितिन राठौड़ और डॉ. गोविंद सिंह जी भी शामिल हुए। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से सपा अध्यक्ष मनोज यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने विजयी प्रत्याशी को बधाई दी। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया।0
0
Report
Advertisement
लुधियाणा में ट्रक पलटा, 30 घायल; राहत टीमें मौके पर पहुंचीं
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में ट्रक पलटा, 30 लोग घायल. टिब्बा पुल हरनामपुरा कट के पास हादसा; राहगीरों ने घायलों को निकाला बाहर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाए गए. लुधियाना में आज देर शाम एक सड़क हादसा सामने आया है। टिब्बा पुल स्थित हरनामपुरा कट के पास सवारियों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार करीब 30 लोग घायल हो गए। अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद राहगीरों और लोगों ने ट्रक के अंदर फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। यह सभी एक कंपनी में काम कर घर लौट रहे थे। गाड़ी तेज रफ्तार में थी और दो-तीन हिचकोले खाने के बाद पलट गई। सूचना मिलते ही राहत टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को आनन-फानन में लुधियाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घायल मनराज ने बताया कि वह रोजाना ट्रक में ऑफिस जाते हैं। आज भी शाम को घर आ रहे थे। टिब्बा पुल के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने अचानक ट्रक पलट गया। जिसकी वजह से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। टेंपो में 70 के करीब लोग सवार थे। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ अजय का कहना है कि उनके पास 25 से 30 घायल आ गए हैं। उनमें से 4 से 5 के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी जांच कर रहे हैं। उन्हें रेफर करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी 30 से 35 और आने की संभावना है。0
0
Report
घाटरी क्रेशर जोन में मजदूर की मौत, धरना जारी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - घाटरी कारवान क्रेशर जोन क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा पत्थर तोड़ने की जावा मशीन की चपेट में आया मजदूर श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत से क्षेत्र में छाई शोक की लहर सूचना मिलते ही मौके पर हुई ग्रामीणों सहित परिजनों की भीड़ भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा ने मय जाप्ता पहुंच ली मामले को लेकर जानकारी सीओ नीरज भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी भी हुए घटना स्थल को रवाना गांव कोटकी निवासी तीमन गुर्जर बताया जा रहा है मृतक मजदूर भुसावर थाना क्षेत्र का है मामला पिछले दस दिनों से ग्रामीणों द्वारा अवैध क्रेशरों को बंद करवाने को लेकर दिया जा रहा है धरना पहले भी क्रेशर जोन में हो चुकी हैं कई घटनाएं घटित0
0
Report
फलोदी में महिला से बर्बरता का VIDEO वायरल,जांच मांग बना भारी हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:फलोदी (राजस्थान) महिला से बर्बरता का VIDEO वायरल,मचा हडकंप..! महिला को निर्वस्त्र कर डंडों से पीटने का आरोप, वायरल वीडियो में बचाव की गुहार लगाती दिखी पीड़िता। जनप्रतिनिधि सहित कुछ लोगों की संलिप्तता के भी लगाएं जा रहे आरोप, वायरल वीडियो और आरोपों की हालांकि नहीं हो पाई फिलहाल आधिकारिक पुष्टि, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की संभावना, पीड़िता ने नहीं करवाया अभी तक मामला दर्ज, मलार गांव से आगे NH-11 स्थित ढाबे की बताई जा रही पूरी घटना0
0
Report
Advertisement
चंद्रपुर में स्कूल आश्रम में नाबालिगों के साथ कथित लैंगिक अत्याचार, POCSO मामला दर्ज
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुर जिल्ह्यात शालेय विद्यार्थ्यांशी संबंधित अनैसर्गिक लैंगिक अत्याचाराची धक्कादायक घटना उघडकीस आली आहे. पाचव्या वर्गात शिकणाऱ्या दोन अल्पवयीन विद्यार्थ्यांकडूनच अन्य दोन अल्पवयीन विद्यार्थ्यांवर अनैसर्गिक लैंगिक अत्याचार करण्यात आलाय. विद्यार्थ्यांची प्रकृती बिघडल्यानंतर प्रकरण उघड झाले. पोलीसांनी पॉक्सो अंतर्गत गुन्हा दाखल केला आहे. हा प्रकार बल्लारपूर तालुक्यातील एका खाजगी अनुदानित आश्रमशाळेतील घडलाय. आरोपींचे वय सुमारे १० ते ११ वर्षे आहे. पीडित विद्यार्थी हे सख्खे भाऊ आहेत. पीडित विद्यार्थ्यांवर रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत. या घटनेमुळे केवळ आश्रमशाळा आणि तिथल्या वसतिगृहाच्या सुरक्षेवरच प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले नसून, एवढ्या लहान वयातील मुलांमध्ये अशी विकृत मानसिकता कशी निर्माण होत आहे, याबद्दलही गंभीर चिंता व्यक्त होत आहे. या आश्रमशाळेत मुला-मुलींच्या राहण्याची स्वतंत्र व्यवस्था आहे. मुलांच्या एका खोलीत सुमारे १२ ते १५ विद्यार्थी राहत असून, पीडित आणि आरोपी विद्यार्थी एकाच खोलीत राहत होते. घटनेमागील नेमकी कारणे तसेच वसतिगृहातील सुरक्षा आणि व्यवस्थापनाचीही चौकशी केली जात आहे. चौकशीदरम्यान आरोपी विद्यार्थ्यांनी गुन्ह्याची कबुली दिली आहे. आतापर्यंत वसतिगृहातील सुमारे 35 विद्यार्थ्यांचे जबाब नोंदविण्यात आले असून, इतर विद्यार्थ्यांचे जबाबही नोंदविण्याचे काम सुरू आहे. आरोपी अल्पवयीन असल्यामुळे त्यांना अटक करण्यात आलेली नाही; मात्र त्यांच्याविरुद्ध पॉक्सो कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. मोबाईल आणि इंटरनेटचा अनियंत्रित वापर, अश्लील कंटेंटपर्यंत सहज पोहोच, मुलांशी संवादाचा अभाव तसेच लैंगिक सुरक्षिततेबाबत योग्य शिक्षणाचा अभाव ही अशा घटनांमागील संभाव्य कारणे मानली जात आहेत.0
0
Report
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का कोई मुकाबला नहीं कर सकता
Noida, Uttar Pradesh:“ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਦਿੱਗਜ ਲੀਡਰਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਮੁਕਾਬਲਾ नੀ कर ਸਕਦਾ”0
0
Report
रामझरोखा जमीन मामले पर कांग्रेस का मशाल जुलूस, कार्रवाई की मांग तेज
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में रामझरोखा मंदिर की कथित विवादित जमीन पर कटे पट्टों के विरोध में कांग्रेस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस रामझरोखा मैदान से शुरू होकर शाह जी बाड़ी, सरजावाव गेट होते हुए महामंदिर के पास संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए संयम लोढ़ा ने आरोप लगाया कि जांच समिति अब तक अपनी रिपोर्ट पूरी नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आगामी दिनों में बड़ा जनआंदोलन करेगी। प्रदर्शन में रेवदर विधायक मोतीराम कोली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेणुलता व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त: अजय राय का आरोप, प्रशासन दबाव में?
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त की गई, अजय राय ने कहा राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज आएंगे और कार्यक्रम होकर रहेगा। संगम नगरी प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने आना था। कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के आगमन से पहले तैयारियां तेज कर दी गईं थीं। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया था। लेकिन इसी बीच अब कार्यक्रम स्थल की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। कायस्थ पाठशाला प्रबंधन की तरफ से मैदान की बुकिंग को निरस्त कर दिया गया है। जिसमें हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश का हवाला दिया गया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साफ़ किया है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रयागराज में होकर रहेगा। प्रशासन के दबाव में मैदान की बुकिंग को निरस्त किया गया है। लेकिन राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज आएंगे और कार्यक्रम होकर रहेगा। छात्रों के भविष्य का सवाल है और राहुल गांधी पीछे हटने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम स्थल की अनुमति निरस्त किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से बातचीत की हमारे संवाददाता ने…0
0
Report
राजस्थान में मेरिट-आधारित 10,20,30 बोनस पर नर्सिंग ऑफिसर-ANM भर्ती की जल्द घोषणा की मांग
Jaipur, Rajasthan:बुधवार क़ो स्वास्थ्य भवन जयपुर में मैरिट व बोनस से भर्ती जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर राजस्थान के संविदा एवं निविदा नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम ,फार्मासिस्ट प्रतिनिधियों द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक राकेश कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 को पूर्ववत बनाए रखने और आगामी नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम भर्ती पूर्व की भांति मेरिट एवं अनुभव आधारित 10, 20 एवं 30 बोनस अंकों के आधार पर जारी करने की मांग की गई।पूर्व में इसी व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें निम्न हैं— राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 में प्रस्तावित संशोधनों को निरस्त कर नियमों को पूर्ववत रखा जाए। आगामी नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम भर्ती मेरिट एवं अनुभव आधारित 10, 20 एवं 30 बोनस अंकों के आधार पर की जाए। मेरिट एवं बोनस आधारित भर्ती की मांग कर रहे प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की जाए। 13,500 नर्सिंग ऑफिसर एवं 6,500 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों पर शीघ्र भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाए।0
0
Report
अजमेर कांग्रेस का निकाय चुनाव अभियान: घर-घर पहुंचकर भाजपा की विफलताओं को उजागर
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में शहर कांग्रेस ने निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है... पार्टी के अजमेर अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित संगठन से जुड़े नेताओं ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस गौरी पुत्र भगवान गणेश के मंदिर से मतदाताओं के घरों पर पहुंचने के अभियान का शंखनाद करेगी। 6 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान में कांग्रेस के नेता अलग-अलग हिस्से में आम जन के घरों पर पहुंच कर भाजपा के 36 वर्षों से लगातार चले आ रहे निगम बोर्ड की सच्चाई बताएगी... शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने बताया कि इस अभियान के मार्फत कांग्रेस एक जन आंदोलन खड़ा कर आम जनता को भाजपा की विफलताओं के बारे में बताएगी.. आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने भाजपा के निगम बोर्ड पर जमकर निशाना साधा.. इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता, महासचिव एडवोकेट विवेक पाराशर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
