Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मेरठ STF ने नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 22 लाख रुपये की साजिश

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 15, 2026 10:22:42
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा--उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की परीक्षा में फर्जीवाड़े और नकल कराने की साजिश रचने वाले एक गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ मेरठ की फील्ड यूनिट ने शनिवार रात थाना राया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें अनुचित साधनों (ब्लूटूथ डिवाइस) से परीक्षा पास कराने का लालच दे रहा था। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक Sanjay Kumar को सर्विलांस और मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अनुज कुमार नाम का व्यक्ति, जो ग्राम हवेली का निवासी है, कस्बा राया में अभ्यर्थियों से ठगी करने और परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से अपने साथी से मिलने आने वाला है। एसटीएफ की टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अनुज ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह गोपाल रावत नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। गोपाल ने उसे बताया था कि परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी से 22 लाख रुपये लिए जाते हैं। जिसमें परीक्षा से पहले तीन लाख रुपये, परीक्षा के बाद पांच लाख रुपये देने होते हैं। आरोपी ने कुबूल किया कि उनका प्लान परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ उपलब्ध कराकर पेपर हल करवाने का था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया है। इसमें अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और व्हाट्सएप चैट व अन्य परीक्षाओं के कुल छह एडमिट कार्ड एवं व्हाट्सएप पर आठ महत्वपूर्ण चैट और ट्रांजेक्शन के विवरण बरामद किए है। टीम ने थाना राया में आरोपी अनुज कुमार, गोपाल रावत और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 की धारा 11(6), 11(7) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं (318(4), 338, 336(3), 61(2)) के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मुख्य आरोपी गोपाल रावत फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore
Mar 15, 2026 11:20:56
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के दामोदरपुर पंचायत अन्तर्गत जोगिया टोल गांव के ग्रामीणों ने केंद्र और बिहार सरकार से गुहार लगाई है। मोकामा से मुंगेर तक प्रस्तावित फोर लेन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण उत्तर दिशा की खाली जमीन से किया जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर उनके घरों को तोड़कर सड़क बनाई गई तो गरीब तबके, विशेषकर पासवान समाज के लोग बेघर हो जाएंगे। ग्रामीणों ने इस डीएम को लिखित आवेदन देकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। उनका कहना है कि वर्षों से बसे उनके घरों को तोड़ना उनके परिवारों को उजाड़ने जैसा होगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके घरों को तोड़ा गया तो वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी जातियों के नाम पर वोट मांगे जाते हैं, लेकिन आज जाति देखकर ही गरीबों के घरों को उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। फुल स्टेक्चर के अनुसार ग्रामीणों की मांग है कि यदि सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन या घर लिए जाते हैं, तो सरकार पहले उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था करे, ताकि वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 15, 2026 11:20:29
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Mar 15, 2026 11:20:12
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरोंसिंह परिहार बापू ने किसानों और आम नागरिकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सरकार से किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर पिछले वर्ष की तरह 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग प्रमुखता से उठाई। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रेसवार्ता में विधायक भैरोंसिंह परिहार ने कहा कि बीते वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के साथ 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया था। इस बार भी किसानों से ऐसा ही वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान में केवल 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि किसानों को कम से कम 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। विधायक ने सहकारी संस्थाओं में किसानों से ऋण वसूली की अंतिम तारीख 31 मार्च को आगे बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार 1 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू कर रही है, ऐसे में कई किसानों के खाते ओवरड्यू हो जाएंगे और उन्हें बेवजह ब्याज का नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए ऋण वसूली की तारीख आगे बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावा विधायक ने बिजली कंपनी पर भी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल दिए जा रहे हैं और कनेक्शन होने के बावजूद उन्हें अवैध बताकर कार्रवाई की जा रही है। इन सभी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शीघ्र समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 15, 2026 11:19:47
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल ने जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए शुरू की नई पहल, मेयर आपके द्वारा के तहत वार्डों में जाकर सुनी जाएगी समस्याएं, मेयर केरल मॉडल को अपनाएंगे अलीगढ़ महानगर में साफ सफाई की व्यवस्था के लिए, एक हफ्ते पूर्व प्रशांत सिंहल काफी संख्या में अलीगढ़ पार्षदों को लेकर केरल गए थे, केरल पैटर्न पर होगी अलीगढ़ महानगर की साफ सफाई, अब महानगर के वार्डों के नागरिकों को समस्याओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा, महानगर के अलग-अलग वार्डों में जाकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर सुनी जाएगी समस्याएं: महापौर, नगर निगम की प्राथमिकता शहर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं: महापौर, साफ सफाई, सड़क नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, पशु नियंत्रण, पेयजल समस्या सहित अन्य समस्याओं को प्राथमिकता से लिया जाएगा: महापौर, प्रशांत सिंहल महापौर अलीगढ़।
36
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 15, 2026 11:19:23
82
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 15, 2026 11:18:56
Obra, Uttar Pradesh:Sonbhadra के Chopan थाना क्षेत्र के जंगल के भीतर दम्पति Ramsurat Khawar और उनकी पत्नी Khushia का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना छिकराड़ाड़ जंगल के ग्राम सभा कोटा के निवासी होने की जानकारी दी जा रही है। बताया गया है कि दोनों बीते बुधवार को मिट्टी की दीवार उठाने के काम से गए थे, फिर देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोज शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। Friday को ग्रामीणों ने जंगल के अंदर दोनों का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या के बाद पति ने आत्महत्या की बात भी चर्चा में है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की गहराई से जांच हो रही है।
21
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 15, 2026 11:18:48
Farrukhabad, Uttar Pradesh:विधायक सुरभि गंगवार के पति अजीत गंगवार पर ट्रैक्टर चालक ने लगाया मारपीट का संगीन आरोप! फर्रुखाबाद से एक सनसनीखेज खबर! कम्पिल थाना क्षेत्र के सूत मिल इलाके में विधायक के पति पर ट्रैक्टर चालक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ट्रैक्टर चालक का दावा है कि विधायक पति और उनके 10-12 साथियों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। न सिर्फ मारपीट, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई! ट्रैक्टर चालक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जो इस घटना की पुष्टि करती हैं। पीड़ित ने तुरंत थाना कम्पिल में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है, और आरोपी पक्ष से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। क्या यह राजनीतिक रसूख का दुरुपयोग है, या फिर कोई और वजह?
42
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 15, 2026 11:18:36
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - एयरफोर्स में चयन के बाद होनहार को फर्जी दुष्कर्म में फसाया, 7 साल बाद कोर्ट ने बाईज्जत किया बरी हितेंद्र प्रताप सिंह आज 28 साल के हैं लेकिन 9 साल पहले हितेंद्र का एयरफोर्स में चयन हुआ था, हितेंद्र की मां, पापा और बाबा लगभग 40 साल गांव के प्रधान रहे। चार दशक से परिवार में चली आ रही प्रधानी और हितेंद्र का एयरफोर्स में चयन विरोधियों के गले नहीं उतरा, हितेंद्र पर फर्जी रेप और अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया गया । मुकदमा दर्ज होते ही हितेंद्र की जिंदगी कुछ ऐसी उलझी की एयर फोर्स के जरिए कभी हवा में उड़ने का ख्वाब पालने वालों हितेंद्र को जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया। कई महीने जेल काटी, 7 साल कोर्ट कचहरी के चक्कर काटे, 7 साल बाद हितेंद्र पर दर्ज मुकदमा झूठा पाया गया, कोर्ट ने हितेंद्र को बाइज्जत बरी कर दिया। हितेंद्र अब आजाद हैं, हितेंद्र बताते हैं कि एयरफोर्स की नौकरी तो चली गई, लेकिन दोबारा अपना कैरियर बनाऊंगा, इस दौरान घर परिवार के अन्य लोगों के साथ उनके साथ अगर कोई खड़ा रहा तो उनकी पत्नी रिंकी सिंह, रिंकी बताती हैं की उनको पता था कि हितेंद्र निर्दोष हैं, इसलिए मुकदमा दर्ज होने के बाद भी शादी की।, हर पेशी पर वह पति के साथ कोर्ट कोर्ट तक आती थी, उनको इस बात का डर लगा रहता था पति पर कोई हमला ना कर दें या फिर फर्जी दूसरे केस में ना फंसा दें क्योंकि लगातार धमकियां मिल रही थीं। हितेंद्र प्रताप सिंह + रिंकी सिंह ( बाय इज्जत बरी किया गया युवक और उसकी पत्नी ) हितेंद्र अपनी आपबीती सुनते हुए बताते हैं कि वर्ष 2017 में उनका एयर फोर्स में चयन हो गया था। पहले उनका नाम वेटिंग लिस्ट में आया था, कुछ समय बाद मुख्य सूची में आ गया था, उनकी मां, बाबा और पिता लगभग 40 साल गांव के प्रधान रहे। 16 फरवरी 2021 को एक युवती ने उन पर अपहरण और रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि उसको घर से अगवा कर दिल्ली ले जाया गया। वही उसके साथ रेप किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद हितेंद्र ने विवेचक को सारे सबूत दिए, लेकिन उसकी एक न सुनी गई, युवती के बयानों के आधार पर जेल भेज दिया गया। हितेंद्र को करीब ढाई महीने जेल में बिताने पड़े, उसके बाद वह जमानत पर बाहर आया। लेकिन इस दौरान केश में कुछ ऐसा उलझा की एयर फोर्स में चयन की सुध ही नहीं रही, कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अजय द्विवेदी ने कोर्ट को साक्ष्य दिए कि जिस समय अगवा करने और रेप करने की बात कही गई उसे समय की सर्विलेंस रिपोर्ट के अनुसार हितेंद्र प्रयागराज में पढ़ाई कर रहा था, युवती ने जिस रूट पर अगवा किए जाने की बात कही उस रूट और रेलवे स्टेशनों की CCTV में भी आरोप सच नहीं पाए गए। अब फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार ने हितेंद्र को दोषमुक्त किया है, हितेंद्र बताते हैं कि जब मुकदमा चल रहा था, इस दौरान 2023 में रिंकी सिंह से उनकी शादी हुई। रिंकी बताती है कि मुकदमा चल रहा था इसलिए पहले मैंने शादी करने के लिए मना कर दिया, लेकिन मुझे जब पता चला कि ये निर्दोष है तो मैंने शादी कर ली, इनके साथ हर पेशी पर हम जाते थे, नाते रिश्तेदारों ने तमाम ताने दिए, की कोई दूसरा लड़का शादी करने को नहीं मिला लेकिन मुझे भरोसा था, आज मेरा पति बा- इज्जत बरी हुआ हैं।
98
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 15, 2026 11:16:45
Sikar, Rajasthan:सीकर के फतेहपुर में आवारा सांड आतंक देखने मिला। यहाँ 70 साल के बुजुर्ग को सांड ने सींगों से उठाकर पटक दिया। बुजुर्ग ने एक दुकान के आगे ठेला लगा रखा था। अचानक सांड ने पीछे से हमला कर दिया। बुजुर्ग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांड को भगाया। लोगों ने तुरंत उन्हें फतेहपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सीकर रेफर कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर में मोतीलाल भार्गव 35 वर्षो से सकड़ी गली में ठेला लगा रहे रविवार दोपहर को पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोगों के मुंह से चीख निकल गई। मोतीलाल सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।
35
comment0
Report
Mar 15, 2026 11:13:57
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बीघापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर के कमरे में रखा बक्सा और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला, जबकि घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीघापुर थाना क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार लाखों की चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
76
comment0
Report
Mar 15, 2026 11:06:22
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जनपद में फर्जी सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर बीमा कंपनियों से लाखों रुपये का क्लेम हड़पने वाले एक संगठित गिरोह का सनसनीखेज मामला सामने आया है।आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से उन दुर्घटनाओं को चिन्हित करता था जिनमें वाहन अज्ञात होता था या चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता था। ऐसे मामलों में गिरोह के सदस्य 'डमी' वाहन और चालक उपलब्ध कराते थे। जांच में खुलासा हुआ कि कई अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक ही चालक का नाम सामने आया, जिससे कंपनी को शक हुआ।जांच के दौरान गिरोह की संलिप्तता जिले के कई थाना क्षेत्रों में पाई गई है, जिनमें प्रमुख रूप से फतेहगंज पश्चिमी, कैंट, शाही, इज्जतनगर, शीशगढ़,हाफिजगंज, मीरगंज, भोजीपुरा और भमोरा शामिल हैं। कंपनी के प्रतिनिधि अंकुर सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने 9 आरोपियों जगदीश, नत्थू सिंह, मोहम्मद शकील, नन्हे बाबू, रामसरन, रोहित गुप्ता, मोहित मिश्रा, सूर्य प्रताप और जगजीत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए षडयंत्र रचकर बीमा कंपनियों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 338, 336(2) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। —मानुष पारीक, एसपी सिटी, बरेली```"बीमा कंपनी की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह के सदस्य अज्ञात वाहनों वाली दुर्घटनाओं में फर्जी वाहन और चालक पेश कर अवैध लाभ कमा रहे थे। साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब उन सभी क्लेम फाइलों की पड़ताल कर रही है जिनमें इन आरोपियों की भूमिका रही है, ताकि धोखाधड़ी की कुल राशि का सटीक आकलन किया जा सके।
181
comment0
Report
Advertisement
Back to top