281001
मथुराः राया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और नशीले पदार्थों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:थाना राया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाने लाकर उचिच कार्रवाई करते हुए शनिवार की दोपहर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
JKPDP नेता इltija Mufti Bijbehara के Tulkhun में किसानों के साथ धान रोपाई में शामिल, दशकों से खेती कर रहे परिवारों के जीवनयापन पर खतरे के बीच उनका समर्थन
Srinagar, Uttarakhand:JKPDP leader Ms. @IltijaMufti_ joined villagers at Tulkhun, Bijbehara, in sowing paddy fields, standing in solidarity with families facing the threat of losing land they have cultivated for decades. She reaffirmed her support for farmers and questioned attempts to dispossess people of their only source of livelihood and sustenance0
0
Report
बीकानेर PBM अस्पताल में प्रसूताओं की स्थिति की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पहुंचे बीकानेर, SP मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के साथ ले रहे अहम बैठक, प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा, PBM अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया,डॉ वीबी सिंह,डॉ बीके गुप्ता सहित सभी विभागों के HOD और वरिष्ठ डॉक्टर्स मौजूद, PBM अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले पर हो रही विस्तृत समीक्षा, मरीजों के उपचार, जांच की प्रगति और अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जा रही जानकारी, मामले को लेकर सरकार गंभीर, स्वास्थ्य मंत्री सीधे अधिकारियों से ले रहे फीडबैक, बैठक के बाद अस्पताल का दौरा कर मरीजों की स्थिति का भी ले सकते हैं जायजा।0
0
Report
बीकानेर चक 13 RDY-A में संदिग्ध सफेद कबूतर, नीला निशान मोहर, सुरक्षा बढ़ी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर बॉर्डर क्षेत्र से खबर रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 13 RDY-A में मिला संदिग्ध सफेद कबूतर, रूपाराम लेघा के खेत में मिला कबूतर, कबूतर के पंखों पर लगी है नीले रंग की मोहर, मोहर पर लिखे शब्द नहीं है स्पष्ट, BSF की G ब्रांच और वन विभाग को दी गई सूचना, सुरक्षा एजेंसीज़ मामले पर रखे हुए हैं नजर, फिलहाल क्षेत्र में शांति, एहतियात के तौर पर निगरानी जारी, थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मामले पर लगातार नजर बनाए हुए0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण अंधेरे में
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे आंधी-तूफान ने ढाया कहर: कही पर बिजली खंभे गिरे कही पेड़ , अंधेरे में ग्रामीण बलरामपुर जनपद के जरवा क्षेत्र मे आन्धी-तूफान ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है। थाना कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम कुशहावा में तेज आंधी और बारिश के चलते चार बिजली के खंभे गिर गए, जबकि कई हरे पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं。 ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील खान ने बताया कि बुधवार रात आई तेज आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। खंभे गिरने के कारण कई घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है。 ग्रामीण अमेरिका प्रसाद, दिनेश साहू, श्रीराम, कमलेश यादव और यशोदा देवी ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग, पंखे, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को आई आंधी में भी कुछ खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई। इसके बाद दोबारा आए तूफान में चार खंभे पूरी तरह गिर गए。 विद्युत विभाग के जेई दयाराम ने बताया कि नए बिजली खंभे भेजे जा रहे हैं। उन्हें लगाकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी。0
0
Report
हांसी जिम संचालक कपिल हत्याकांड: वायरल ऑडियो से जांच बनी तेज
Hansi, Haryana:हांसी जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वायरल ऑडियो से जांच को नया मोड़ हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में अब एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद जांच और तेज हो गई है। वायरल ऑडियो में गैंगस्टर हरी बॉक्सर द्वारा कपिल को पहले समझाने की बात कही जा रही है। साथ ही ऑडियो में दिल्ली में गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने का भी दावा किया गया है। मामले को लेकर हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो की भी गंभीरता से जांच की जा रही है और उसके हर पहलू को खंगाला जा रहा है। एसपी के अनुसार पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। परिवार की ओर से शक के आधार पर कुछ नाम भी पुलिस को बताए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कपिल मूल रूप से जींद का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से हांसी में जिम संचालित कर रहा था। उसकी कुछ समय पहले ही लव मैरिज हुई थी। इसी कारण पुलिस व्यक्तिगत, पारिवारिक और अन्य सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।0
0
Report
प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, जाँच जारी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मॉर्च्युरी में रखा हुआ है जहां मेडीकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम किया जावेगा। युवक रुदावल थाने के सिंघाड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि युवक देर रात किसी लड़की से मिलने के लिए उसके घर पर अंदर चला गया था। रात में उसे लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और, उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल हालत में युवक को रुदावल अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। रुदावल थाना अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक का नाम सौरभ है। जो सिंघाड़ा गांव का ही रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद रुदावल पुलिस थाने की टीम और एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत, CO नीरज भारद्वाज मौके पर पहुंचे हुए हैं। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। SHO नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना देर रात की है। युवक सौरभ ननिहाल में आई हुई एक लड़की से मिलने के लिए उसके घर पर गया था। वह उसके घर के अंदर घुस गया। लड़की के परिजन घर के बरामदे में सो रहे थे। वह अचानक उठ गए और उन्होंने सौरभ को पकड़ लिया। जिसके बाद सौरभ की जमकर पिटाई कर दी। लड़की के परिजनों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और, सौरभ को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। रात में युवक का शव रुदावल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। पूछताछ में सामने आया कि लड़की अपने मामा के घर ननिहाल आई हुई थी। बाइट: नीरज भारद्वाज CO रूपवास बाइट: मृतक का चाचा ( 2 चाचा है दोनो की बाइट है ) बाइट: मृतक का चाचा0
0
Report
Advertisement
महक नरवासे अंडर-19 टीम के लिए चुनीं, श्रीलंका दौरे की T20 सीरीज में हिस्सा
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ की अंडर-19 खिलाड़ी महक नरवासे का भारतीय महिला अंडर- 19 टीम में चयन महक नरवासे का चयन श्रीलंका दौरे में खेले जाने वाले T20 सीरीज के लिए हुआ.. राजनांदगांव शहर से आने वाली महक गत वर्षो में छत्तीसगढ़ महिला अंडर 15, अंडर 19 अंडर, 23 और सीनियर टीम का हिस्सा रही है.. 22 जून से श्रीलंका एवं भारत के मध्य अंदर-19 T20 सीरीज प्रारंभ होने जा रही है जिसमें महक भारतीय टीम का हिस्सा होंगी0
0
Report
कंगना रनौत जोधपुर पहुँचीं, मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक गति का दावा
Jodhpur, Rajasthan:कंगना रनौत गुरुवार को जोधपुर पहुंचीं। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और देश की आर्थिक प्रगति को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और वैश्विक स्तर पर उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। कंगना ने कहा कि जब दुनिया के कई देश युद्ध और अस्थिरता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तब भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और विकास की गति निरंतर तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले वर्षों में भारत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। कंगना ने सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कर्मचारियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। एक प्रश्न के जवाब में कंगना रनौत ने कहा कि उनके वास्तविक प्रेरणास्रोत वे कर्मचारी, कर्मचारी और कर्मयोगी हैं, जो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले यही लोग भारत के वास्तविक भाग्य विधाता हैं। इस दौरान कंगना ने अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के ग्रैंड प्रीमियर के लिए जोधपुर को चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने जोधपुरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर अपनी सुंदरता, संस्कृति और आतिथ्य के लिए विशेष पहचान रखता है। साथ ही अभिनेता जॉन अब्राहम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए यह शीर्षक उपलब्ध कराया, जिसके लिए वह उनकी आभारी हैं।0
0
Report
मंडला में सम्पतिया उइके ने भाजपा तीनों राज्यसभा सीटों की जीत का दावा किया
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच एक दिलचस्प बयान सामने आया है। जहां राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन वापसी का दौर चल रहा है और मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है, वहीं प्रदेश की केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने भाजपा की जीत का दावा कर दिया है। मण्डला पहुँचीं केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने बड़ा बयान देते हुए तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय बता दी। मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि मध्यप्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की विजय प्रदेश और संगठन की बड़ी उपलब्धि है। हालांकि राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक विवाद अभी थमा नहीं है और सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई होना बाकी है, लेकिन भाजपा नेताओं के बयानों से साफ है कि पार्टी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रही है।0
0
Report
Advertisement
प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान कुंड में गिरकर चित्तौड़गढ़ युवक अर्जुन दमानी की मौत
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के दिवेर क्षेत्र स्थित बघाना के गौरी धाम कुंड में युवक की डूबने से मौत प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान कुंड में गिरा युवक, मंगेतर के सामने डूबकर मौत मदद के लिए चिल्लाती रही लड़की चित्तौड़गढ़ निवासी अर्जुन दमानी की हुई मौत शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान हुआ हादसा पैर फिसलने से कुंड में गिरने की जताई जा रही है आशंका सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन10 से 15 घंटे बाद निकाला गया शव बघाना स्थित प्रसिद्ध गौरी धाम कुंड में चित्तौड़गढ़ निवासी अर्जुन दमानी अपनी मंगेतर और चाचा के साथ घूमने और प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए पहुंचे थे.0
0
Report
इजरायल के साथ अनुबंध से छत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरी के नए अवसर, मंत्री खुशवंत का बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहब का विभिन्न मसलों पर बयान छत्तीसगढ़ के युवाओं को इजरायल में मिलेगी नौकरी मामले में रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- भारत और इजरायल के बीच अनुबंध हुआ है..भारत सरकार से मुख्य सचिव के पास लेटर आया हुआ है.. इसकी सूचना नोटिफिकेशन निकली गई है.. जिन लोगों को इच्छा होगी, उनको शॉर्ट लिस्ट करेंगे और भेजेंगे.. युद्ध के बीच युवाओं को भेजने को लेकर, कहा- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में सभी विभागों में नौकरियां निकली है.. अभी यह नोटिफिकेशन जारी हुआ.. इसमें समय लगेगा.. इसमें अभी इंटरव्यू होगा.. काफी समय लगेगा. किसी के साथ दबाव नहीं है.. दिल्ली में नीति आयोग की बैठक पर कहा- हर बार मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगातें मिली हैं.. इस बार भी प्रदेश को कुछ नया मिलने की उम्मीद.. बस्तर और सरगुजा हमेशा सरकार की प्राथमिकता.. उद्योग बढ़ेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.. कांग्रेस की आपात बैठक पर कहा- विपक्ष में रहकर जनता के मुद्दे उठाने चाहिए.. कांग्रेस नेताओं को पहले खुद को संभालने चाहिए.. आपसी लड़ाई के कारण ही आपात बैठक बुलानी पड़ी होगी. जेल में हो रहे कैदियों की मौत पर कहा- जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी..जेलों में व्यवस्था और अनुशासन सुचारु होने का दावा किया.. खाद-बीज और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदर्शन की तैयारी पर कहा- खाद और बीज की कोई कमी नहीं.. सभी सोसायटी में व्यवस्थाएं पूरी.. किसानो को ऑर्गेनिक खेती की ओर आगे बढ़ना चाहिए.. विविध खेती अपनाने और कृषि को मजबूत करने की अपील की.. बाइट- गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री0
0
Report
लोहरदगा में पेशा कानून सुधार के लिए महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा; आदिवासी समाज की चिंता
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- झारखंड में पेशा कानून सुधार के लिए महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा; आदिवासी समाज की चिंता0
0
Report
Advertisement
गगन सिनेमा के पास युवक की चाकू से हत्या, पुलिस गिरफ्तारी की सक्रिय पहल
Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के 42 वर्षीय मोहम्मद अनीस की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. गगन सिनेमा के पास एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पाया गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की. डीसीपी उत्तर-पूर्वी जिला राहुल अलवाल ने बताया कि शव की पहचान मोहम्मद अनीस (42) के रूप में हुई. घटना के समय क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर बुलाए गए, क्षेत्र में साक्ष्य एकत्र किए गए. पुलिस ने IPC की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. मृतक के परिजनों के अनुसार तीन बदमाशों ने अनीस पर हमला किया; वह जान बचाने के लिए भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है. शुरुआती जांच में अहम सुराग मिले हैं; आगे की जांच जारी है.0
0
Report
जमुई के काकन पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान हिंसा, चार आरोपित हिरासत में
Jamui, Bihar:जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के काकन पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान हिंसा और मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। मतदान करने जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार काकन निवासी सालेन्द्र कुमार (पिता- नवल सिंह) पैक्स चुनाव में मतदान करने के लिए मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मतदान केंद्र जाने से मना किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपितों ने उनसे कहा कि मतदान केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है और उनका वोट घर बैठे ही पड़ जाएगा। सालेन्द्र कुमार के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया और मतदान करने की बात कही, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़ित पक्ष ने बिरपन महतो उर्फ सुभाष महतो, सौदागर महतो, निवास महतो, दीपू महतो तथा हृदय यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सभी आरोपितों ने मिलकर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ मामले को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चुनावी रंजिश में हुई मारपीट का प्रतीत होता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आवेदन और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी。 फिलहाल घायल सालेन्द्र कुमार का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।0
0
Report
उन्नाव साधु हत्या मामला: हाई-स्तरीय जांच की मांग और एनकाउंटर की चर्चा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव साधु की चाकू घोप कर हत्या का मामला。 विश्व हिंदू परिषद उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग。 आरोपियों का एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग。 DM घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौप, उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग。 बांगरमऊ में विगत 10 वर्षों से क्राइम बहुत तेजी से बड़ा है - विहिप पदाधिकारी जिहादी लोगों ने मंदिरों को नष्ट करने की मुहिम चला रखी है- विहিপ पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व की घटनाओं का किया जिक्र。 बोद्धेश्वर महादेव मंदिर में पहले पुजारी को अधमरा किया गया था उनके शिष्य को मार दिया गया था- विहप पदाधिकारी एक दरोगा को जिहादियों ने दौड़ा-दौड़ा के पीटा था - विहिप पदाधिकारी मिलन दास की हत्या के पहले भी कई हमले किए जा चुके हैं- विहिप पदाधिकारी मिलन दास का बस इतना कसूर था कि मोहल्ले में मंदिर बनाकर भजन संध्या करते थे - विहिप पदाधिकारी यह लोग लगातार धमका रहे थे कि तुम लोग अगर ऐसा करोगे तो हम तुमको मार देंगे- विहिप पदाधिकारी आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए उनके भावनों को ध्वस्तीकरण होना चाहिए- विहिप पदाधिकारी0
0
Report
Advertisement
