icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आंगनवाड़ी कर्मियों का मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग तेज

Alwar, Rajasthan:अलवर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग पर धरना अलवर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय गेट पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाकर ज्ञापन सौंपने की मांग की, लेकिन कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन सचिवालय गेट पर ही चस्पा कर दिया। लगातार प्रदर्शन के चलते आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है और उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report

इमरजेंसी ड्युटी में डाक्टर नदारद, कस्बा वासियों ने किया हंगामा,पहूंचते सीएमओ

Manoj KumarManoj KumarFollow5m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:रात्रि में डाक्टर के अनुपस्थित रहने पर आक्रोश ।कस्बावासियो ने किया प्रदर्शन । पहुंचे सीएमओ चहनिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ ने कस्बावासियों को तीन दिन में कार्रवाही करने का दिया आश्वशन।चहनियां कस्बा में मंगलवार की देर रात किराना दुकान में हुई अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर पीडीडीयु नगर से मोटरसाइकिल से घर आते समय भाई बहन की महेशपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल होने पर रात्रि में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी डाक्टर के उपलब्ध न रहने पर बुधवार को चहनियां कस्बा के सैकड़ों लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचकर रात्रि मैं ड्यूटी से गायब डाक्टर को हटाने के लिए जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़ गये । कुछ देर बाद पहुंचे सीएमओ द्वारा कार्रवाही के आश्वशन पर कस्बा के लोग शांत हुए । चहनियां कस्बा में मंगलवार की देर रात में अजय गुप्ता के किराना के थोक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी । आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग मकान छोड़कर भाग गये । सुचना पर भारी संख्या में पुलिस जवानों संग पहुंचकर बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, व प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने घर के पीछे वाले गली में लोहे की सीढ़ी के सहारे उपरी मंजिल के छत पर चढ़कर किसी तरह से जलती आग के बीच से बच्चों महिलाओं व परिजनों को छत से नीचे सुरक्षित उतारा। साथ ही गैस सिलेंडर व ज्वलनशील पदार्थो को बाहर निकाल फेंका । थाना अध्यक्ष ने जेसीबी से दुकान का सातारा दीवाल को तुड़वाकर आसपास के लोगो द्वारा समरसेबल चालू कर पाइप से चौतरफा पानी का छिड़काव कर आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे थे कि वहीं अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंचकर पानी छिड़काव कर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखी लाखों रुपए की सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पीडीडीयू नगर गये विजय गुप्ता को सूचना मिलने पर अपनी बहन रिंकी को लेकर आ रहे थे की महेशपुर गांव मे पुलिया के पास बिजलीं के खम्भे से टकरा कर भाई बहन गंभीर रूप से चोटिल हो गये । ग्रामीणों ने रात्रि में ही उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहा रात्रि में इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डा ,अनुराग यादव गायब मिलने पर परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया लेकिन डाक्टर के नहीं पहुंचने पर घायल युवक की हालत बिगड़ते देख लोगों ने हंगामा कर हो हल्ला मचाने लगे वहीं गंभीर रूप से घायल विजय गुप्ता को मजबूरी में कस्बा के लोग एंबुलेंस द्वारा वाराणसी एवं प्राइवेट हास्पिटल ले गए। रात्रि में कस्वा में मची अफरा तफरी के बीच आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कस्बावसियो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचकर हंगामा कर दिया । डाक्टर अनुराग यादव पर समय से ड्यूटी पर न आने अस्पताल में लापरवाही बरतने व मरीजों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने के लिए प्रदर्शन कर नारे बाजी करने लगे । सूचना पर पहुंचे सीएमओ चंदौली ने पीएचसी पर प्रभारी डा, संदीप कुमार से पूछताछ किया । वही कस्बावासियो से तीन दिन के अंदर डा अनुराग यादव पर कार्रवाही करने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था दूर करने के आश्वशन पर कस्बा के लोग शांत हुए ।
0
0
Report
Advertisement

पत्थलगांव में आदिवासी महिलाओं ने कारोबारी अरुण अग्रवाल पर करोड़ों की जमीन रजिस्ट्री घोटाले के आरोप लगाए

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:पत्थलगांव, जशपुर जिले के पत्थलगांव में जमीन खरीदी-बिक्री को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. आदिवासी और गैर-आदिवासी महिलाओं ने स्थानीय व्यवसायी अरुण अग्रवाल पर धोखाधड़ी और छलपूर्वक करोड़ों रुपये की जमीन अपने और अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री कराने का गंभीर आरोप लगाया है. शिकायतकर्ताओं ने पत्थलगांव थाने में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, व्यवसायी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. देखिए यह रिपोर्ट...\n\nमामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां शिकायतकर्ता महिलाएं का आरोप है कि उनके पिता लोहर साय के नाम पर 13 एकड़ से अधिक भूमि दर्ज थी. उनका कहना है कि 20 नवंबर 2010 को उनके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और बिना पोस्टमार्टम कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. महिलाओं का आरोप है कि पिता की मौत के महज पाँच दिन बाद जल्दबाजी में दोनों बहनों का नामांतरण कराया गया और फिर उन्हें व्यवसायी अरुण अग्रवाल के घर बुलाकर कोरे स्टाम्प पेपर पर यह कहकर हस्ताक्षर करा लिए गए कि उनके पिता पहले ही अधिकांश जमीन बेच चुके थे और केवल 80 डिसमिल भूमि बची है.\n\nगवाही - नुरमती, शिकायतकर्ता महिला.\n\nशिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने बची हुई 80 डिसमिल जमीन लगभग 9 लाख रुपये में बेचीं, लेकिन वर्ष 2025 में उन्हें दस्तावेजों से पता चला कि 80 डिसमिल नहीं, बल्कि 10 एकड़ से अधिक जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम से व्यवसायी अरुण अग्रवाल के नाम हो चुकी है. महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन महज 9 लाख रुपये में बेचने का कोई सवाल ही नहीं उठता. आरोप है कि व्यवसायी के खिलाफ जमीन रजिस्ट्री से जुड़े ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और आदिवासी भूमि को भी अन्य लोगों के नाम कराने के आरोप लगते रहे हैं. वहीं, शिकायतकर्ता आदिवासी महिला ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.\n\nगवाही - कुसुमलता, शिकायतकर्ता महिला.\nगवाही - गंगा प्रसाद, शिकायतकर्ता महिला के परिजन.\nगवाही - शांतिबाई सिदार, शिकायतकर्ता आदिवासी महिला.\n\nव्यवसायी अरुण अग्रवाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि जमीन की खरीदी-बिक्री पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई है और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की सभी दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.\n\nबयां - अरुण अग्रवाल, व्यवसायी.\nबाइट - ध्रुवेश कुमार अग्रवाल, एसडीओपी पत्थलगांव.\n\nफिलहाल मामला जांच के दायरे में है. शिकायतकर्ताओं ने करोड़ों रुपये की जमीन धोखे से अपने नाम कराने का आरोप लगाया है, जबकि व्यवसायी सभी आरोपों को निराधार बता रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर सच्चाई क्या है और जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है.
0
0
Report

उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 628 हथियार रोलर से नष्ट

Datia, Madhya Pradesh:उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 628 हथियार रोलर चलाकर किए नष्ट दतिया विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए दतिया पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में विभिन्न मामलों में वर्ष 2007 से जब्त 628 आग्नेय हथियारों का न्यायालय की अनुमति एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश पर विनष्टीकरण किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में देशी कट्टे, अधिया, बंदूकें सहित विभिन्न हथियारों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। एसडीओपी पूनम चंद्र यादव ने बताया कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। पुलिस का कहना है कि उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी के डूंडा सिवनी क्षेत्र में खेत में युवक निर्वस्त्र मारपीट का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में एक युवक को खेत में ले जाकर निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना लगभग एक माह पुरानी, 11-12 जून की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान कान्हीवाड़ा क्षेत्र निवासी शोहेल खान के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार युवक का आरोपी की बहन से अफेयर था। इस संबंध की जानकारी युवती के परिजनों को लगने के बाद उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर युवक को डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के खेरीटेक के समीप एक खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने अब तक वीडियो के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित जल्द सिवनी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की संभावना है।
0
0
Report

BNMU के बीए सेकंड सेमेस्टर वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी

Madanpur, Bihar:भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत रमेश झा महिला कॉलेज, सहरसा में बीए सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बनाया गया एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छात्रा भोजपुरी गाने "पढ़े न जाइब पढ़ाई... कोचिंग क्लास करे के... माई रे, चुमा मांगे ले मास्टरवा, मैट्रिक पास करे के..." पर रील बनाते हुए विश्वविद्यालय का एडमिट कार्ड दिखाती नजर आ रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है. परीक्षा नियंत्रक अरुण झा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह वीडियो विश्वविद्यालय के किसी परीक्षा केंद्र का पाया जाता है, तो संबंधित कॉलेज के केंद्राधीक्षक (सुपरिटेंडेंट), छात्रा तथा अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज के शक पर हत्या का आरोप

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव की है। मृतका की पहचान सीतारामपुर गांव निवासी किशन कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुड़िया की शादी करीब एक वर्ष पहले पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर गुड़िया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। परिजनों का कहना है कि गुड़िया ने कई बार फोन कर अपने माता-पिता को प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसके बाद मायके वाले ससुराल पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन बाद में फिर से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने पहले गुड़िया की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। उनका कहना है कि मृतका की गर्दन पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो जाती है। घटना के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।फिलहाल हत्या का आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाया गया है। मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी。
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में बारात समय सफेद कार ने दूल्हे की बग्गी व ई-रिक्शा टक्कर दी

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी की खुशियां उस वक्त अचानक चीख-पुकार में बदल गईं, जब बारात चढ़त के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुछ बाराती खड़े हैं और पास ही दूल्हे की बग्गी और एक ई-रिक्शा खड़ा है. तभी अचानक पीछे से बेहद तेज रफ्तार में एक अनियंत्रित सफेद रंग की कार काल बनकर आती है. रफ्तार इतनी तेज थी कि कार सीधे वहां खड़े ई-रिक्शा और दूल्हे की बग्गी को जोरदार टक्कर मारती है. घटना के बाद ई-रिक्शा पलट गया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर गए. गनीमत रही कि इस टक्कर के बावजूद दूल्हा और बाकी बाराती बाल-बाल बच गए. हादसा होते ही कार के अगले हिस्से से धुंआ निकलने लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आस-पास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे का यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच में जुट गई.
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के कार्यालय पहुँचने पर जदयू जनसुनवाई में हंगामा

Patna, Bihar:पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पार्टी कार्यालय पहुंचे। निशांत कुमार के पहुंचते ही पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। दरअसल, सुबह से ही छोटू सिंह के समर्थक जदयू कार्यालय के बाहर जुटे हुए थे और लगातार "छोटू सिंह जिंदाबाद" के नारे लगा रहे थे। निशांत कुमार के कार्यालय पहुंचने के बाद भी समर्थकों ने उनके सामने छोटू सिंह को दोबारा पार्टी में शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से जल्द निर्णय लेने की अपील की। हालांकि जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित समय पर जारी रहा, लेकिन छोटू सिंह के समर्थकों की नारेबाजी और प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक माहौल गरमाया रहा। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि छोटू सिंह लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उन्हें पुनः पार्टी में सम्मानजनक तरीके से वापस लिया जाना चाहिए। घटना के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे.
0
0
Report

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूता मौत के बाद धरना, मुआवजा-नौकरी मांग

Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का धरना शुरू। मुआवजा, परिजन को नौकरी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा धरने पर बैठे, परिजनों को दिया समर्थन। पीबीएम प्राचार्य बोले-40 दिन तक विशेषज्ञों की निगरानी में हुआ इलाज, मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर विवाद गहरा गया है; परिजनों ने मुआवजे, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। पीबीएम अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। परिजन मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता, एक सदस्य को नौकरी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धरने को कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा ने भी समर्थन दिया। कूकणा ने आरोप लगाया कि मौत के बाद पुलिसकर्मी शव को जबरन ले गए, जिसकी भी जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर पीबीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने अस्पताल का पक्ष रखते हुए कहा कि मरीज का करीब 40 दिनों तक उच्च स्तरीय इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि मरीज पहले से डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी और जोधपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह से लगातार उपचार किया जा रहा था। फिलहाल मामले को लेकर परिजनों का धरना जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top