281001
मथुराः नए साल पर ठाकुर बांके बिहारी की शरण में पहुंचे लाखों श्रद्धालु
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए साल के पहले दिन पहुंचे। चारों ओर बांके बिहारी के जयकारों से वातावरण गूंजा। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा। सुबह 5:00 से ही मंदिर परिसर के आसपास गलियों में भारी भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकुड़ के महेशपुर में ट्रैक्टर-हादसे में युवक की मौत, एक घायल
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़ک के दुमकाडंगा चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है... उसकी स्थिति नाजुक है... घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया... जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जांच कर एक को मृत घोषित कर दिया... जबकि गंभीर रूप से जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया... घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बाइक में दो युवक अपना घर देवीनगर के तरफ जा रहा था... इसी दौरान अज्ञात ट्रैक्टर ने दोनों को जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया... पुलिस मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया... पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है0
0
Report
दुमका के करोड़ों लागत से बना स्विमिंग पूल बदहाल, मरम्मत नहीं तो बंदी की आशंका
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में करोड़ों की लागत से बनाया गया स्विमिंग पूल आज बदहाली का शिकार है। वर्ष 2020 में पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा निर्मित स्विमिंग पुल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमकावासियों को बड़े शहरों जैसी सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू किया था लेकिन यह स्विमिंग पूल अब रखरखाव के अभाव में लगभग ठप पड़ चुका है। स्थानीय लोग और खिलाड़ी इसे फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं। दुमका के पुराने बस पड़ाव की जमीन पर बने इस भव्य स्विमिंग पूल ने एक समय स्थानीय युवाओं और बच्चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले थे। यहां नियमित रूप से स्विमिंग प्रशिक्षण दिया जाता था और कई छात्र प्रतियोगिताओं की तैयारी भी करते थे। लेकिन समय के साथ देखरेख और रखरखाव की कमी के कारण यह सुविधा बदहाल हो गई। आज स्थिति यह है कि स्विमिंग पूल की संरचना जर्जर नजर आने लगी है। पूल का संचालन बंद होने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पूरी तरह प्रभावित हो गई। शहर के बीचों-बीच स्थित यह स्विमिंग पूल अब अपनी दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रहा है। जब यह स्विमिंग पूल शुरू हुआ था तो बच्चों और युवाओं को काफी फायदा मिल रहा था। अब इसके बंद होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कोई उचित सुविधा नहीं मिल रही है। सरकार और प्रशासन को जल्द इसकी मरम्मत कर इसे फिर से शुरू करना चाहिए स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से इस स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया था, वह उद्देश्य अब अधूरा रह गया है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई यह सुविधा रखरखाव के अभाव में बेकार होती जा रही है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत और नियमित देखरेख नहीं की गई तो यह पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो सकता है। प्रशासन जल्द पहल करते हुए स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार कर इसे दोबारा शुरू करे, ताकि बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों को फिर से इसका लाभ मिल सके।0
0
Report
अमरौहा हाईवे पर तेज कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चालक घायल
Amroha, Uttar Pradesh:मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई. हादसे में कार चालक रिफाकत अली निवासी टांडा, मुरादाबाद घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. बताया गया कि रिफाकत अली कार से दिल्ली जा रहा था. सुबह करीब 3:30 बजे भानपुर फ्लाईओवर के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी कार टकरा गई. सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायल चालक को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है.0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा: 24 घंटे में 3 लुटेरों को गिरफ्तार, फल्ली विक्रेता से लूट
Taga, Chhattisgarh:फल्ली बेचकर लौट रहे युवक से लूट, 24 घंटे में 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, मुलमुला थाना क्षेत्र में खराब बाइक ढकेल रहे फल्ली बेचने वाले युवक को तीन युवकों ने रास्ते में रोका, मारपीट की और मोबाइल, 8 हजार रुपये नगद व बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए, वारदात के बाद मुलमुला पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए और एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की बची 1500 रुपये नगदी, बाइक की चाबी और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है, पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि बालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई0
0
Report
झुंझुनूं में वॉलीबॉल खेलते युवक पर चाकू हमला, हालत गंभीर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ. घटना मलसीसर रोड स्थित पिपली चौक की है, जहां युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए. गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया. आबिद उर्फ फैसल अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहा था. तभी उसके मोहल्ले के रहने वाले जासिम कुरैशी पीछे से दौड़कर हमला कर दिया. आरोपी ने फैसल पर कई वार किए, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा. घायल को राजकीय बीडीके अस्पताल लाया गया; डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया. आरोपी के परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार घायल और आरोपी दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और उनके बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. तीन-चार दिन पहले भी आरोपी ने घायल को धमकी दी थी. घायल के बड़े भाई ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस जांच कर रही है.0
0
Report
मोरारका कॉलेज में गांधीवादी मौन प्रदर्शन, बिना प्रैक्टिकल बैक के आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:मोरारका कॉलेज में छात्रों ने गांधीवादी मौन प्रदर्शन किया। SFI के नेतृत्व में आरोप लगाए गए कि बिना प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित किए ही कंप्यूटर विषय में बैक लगा दी गई। हाल ही में जारी परिणामों में माइनर विषय के तहत कंप्यूटर सब्जेक्ट दिया गया था, जिसमें 100 नंबर का प्रैक्टिकल भी शामिल था। आरोप है कि कॉलेज में ना तो प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित हुई और ना ही छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद छात्रों को 22-23 अंक देकर फेल कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बिना प्रैक्टिकल हुए ही बैक दिया गया है, जिससे छात्र परेशान हैं। री-चेकिंग प्रक्रिया में भी धांधली का आरोप लगाया गया। छात्र संगठन SFI ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए गांधीवादी तरीके से बिना नारेबाजी के विरोध दर्ज कराया गया। छात्रों ने प्राचार्य से मांग की कि जल्द समस्या का समाधान कर प्रभावित विद्यार्थियों को राहत दी जाए। SFI पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
धानका समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ST प्रमाण-पत्र और संविदान की पालना की मांग की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर धानका समाज का प्रदर्शन ST प्रमाण-पत्र जारी करने की उठाई मांग मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन संविधान एक्ट 1976-77 की पालना की मांग मांगें नहीं मानी तो बड़े आंदोलन की चेतावनी बड़ी संख्या में धानका समाज के लोग रहे मौजूद धानका जनजाति उत्थान एवं शिक्षा समिति के नेतृत्व में धानका समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने धानका/धानका जाति के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रमाण-पत्र जारी करने तथा संविधान एक्ट 1976-77 की पालना करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि धानका/धानका जाति राजस्थान में अनुसूचित जनजाति सूची में क्रमांक 4 पर दर्ज है तथा वर्ष 1977 से 2019 तक समाज के लोगों के ST प्रमाण-पत्र जारी होते रहे हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में एक आदेश जारी कर उनके अधिकारों को प्रभावित किया गया, जिससे समाज के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज के लोगों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पूर्व में धानका समाज से सूरजभान धानका और अंजू धानका अनुसूचित जनजाति वर्ग से विधायक भी चुने जा चुके हैं, जो समाज की ST श्रेणी में मान्यता का बड़ा उदाहरण है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धानका समाज शैक्षणिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है तथा उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। समाज ने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े जन आंदोलन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन की प्रतिलिपि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को भी भेजी गई है। इस दौरान समाज के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार धानका सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
लखनऊ आग कांड: कानपुर के दो लोगों की मौत की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आग कांड में कानपुर के दो की मौत हुई है0
0
Report
मुख्यमंत्री निवास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रवाद के प्रखर संवाहक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उद्घोष कर उन्होंने माँ भारती की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग और राष्ट्र-प्रथम का संकल्प हमें सदैव देशसेवा के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान ATS ने महिला स्लीपर सेल खदीजा के तार जैश-ए-मोहम्मद से जोड़े
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान एटीएस की गिरफ्त में आई महिला स्लीपर सेल बबीता धाकड़ उर्फ़ खदीजा को लेकर जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।जानकारी में आया है कि बबीता ने ऑनलाइन कलमा पढ़कर अपना नाम बदलकर ''खदीजा'' रख लिया था।बबीता प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में थी और उसे कट्टरपंथी बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। दरअसल साल 2025 से जैश-ए-मोहम्मद ''जमात-उल-मुमिनात'' नाम से एक महिला विंग संचालित कर रहा है, जिसके जरिए महिलाओं और युवतियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रभावित कर भर्ती करने की कोशिश की जा रही थी।संभावित तौर पर बबीता इस नेटवर्क की अहम कड़ी बन चुकी थी। जांच के दौरान बबीता के मोबाइल फोन से "दुनिया धोखेबाज" नाम का एक संदिग्ध फेसबुक अकाउंट मिला। इस अकाउंट की प्रोफाइल फोटो में हथियारों के साथ तस्वीरें लगी हुई थीं। फेसबुक अकाउंट में करीब 370 फ्रेंड जुड़े हुए मिले, जिनमें अधिकांश पाकिस्तान और अन्य विदेशी देशों के नागरिक बताए जा रहे हैं। जांच में एक ऐसा अकाउंट भी मिला, जिस पर जैश-ए-मोहम्मद का झंडा प्रदर्शित था। इसके अलावा मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी नंबरों के साथ व्हाट्सएप चैट और कॉल के साक्ष्य भी मिले हैं। पाकिस्तान में बैठे एक मौलवी ने फोन के माध्यम से उसका धर्म परिवर्तन कराया था और उसे पाकिस्तान बुलाने की योजना बनाई जा रही थी। मौलवी ने बबीता को बताया था कि अबू-उबैदाह नाम का व्यक्ति उससे शादी करना चाहता है। इसके लिए उसे नमाज, और कुरान पढ़ने तथा धार्मिक तौर-तरीकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। बबीता के मोबाइल में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर के नेटवर्क से जुड़े नंबर मिले हैं। पिछले कुछ महीनों से बबीता को प्रभावित कर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। ATS को उसके मोबाइल और ऑनलाइन संपर्कों की जांच में संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े संपर्क मिलने के संकेत मिले। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह केवल ऑनलाइन समर्थक थी या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा। फिलहाल एटीएस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और संभावित स्लीपर सेल मॉड्यूल की गहन जांच में जुटी हुई हैं। क्या है जमात-उल-मुमीनात संगठन - दरअसल जमात-उल-मुमीनात पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिलाओं के लिए बनाई गई एक शाखा बताई जाती है। जिसकी घोषणा साल 2025 में की गई थी और इसका नेतृत्व मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर को सौंपा गया। इस विंग का उद्देश्य महिलाओं की भर्ती, वैचारिक कट्टरपंथीकरण (Radicalization) और संगठन के नेटवर्क को विस्तार देना बताया गया है। इस संगठन ने महिलाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स और प्रचार अभियान चलाए गए ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा सके। भारत की सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की गतिविधियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानती हैं और ऐसे नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखती हैं। Rajasthan ATS द्वारा गिरफ्तार बबीता उर्फ खदीजा के मामले में जमात-उल-मुमीनात का नाम सामने आने से सुरक्षा एजंसाएं इस पूरे नेटवर्क को बेहद गंभीरता से देख रही हैं। हालांकि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष एजेंसियों द्वारा ही तय किए जाएंगे। इस विंग का उद्देश्य क्या बताया गया - महिलाओं की भर्ती और कट्टरपंथीकरण (Radicalisation) सोशल मीडिया के जरिए वैचारिक प्रचार ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना महिला नेटवर्क तैयार करना संगठन के लिए समर्थक और सहयोगी तंत्र विकसित करना WhatsApp, Telegram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। महिलाओं के लिए "दौरा-ए-तस्किया" और "तुफत-अल-मुमिनात" जैसे ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए। धार्मीय और भावनात्मक संदेशों के जरिए प्रभावित करने की कोशिश की जाती है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस तरह के नेटवर्क भारत में महिलाओं को ऑनलाइन प्रभावित कर स्लीपर सेल, लॉजिस्टिक सपोर्ट या प्रचार नेटवर्क के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ मामलों में महिला सदस्यों की भर्ती और नेटवर्क विस्तार के प्रयासों की जांच की गई है। सूत्र सूचनाओं की माने तो बबीता ने कथित रूप से ऑनलाइन कट्टरपंथी सामग्री से प्रभावित होकर धर्म परिवर्तन किया। ATS को उसके मोबाइल और ऑनलाइन संपर्कों की जांच में संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े संपर्क मिलने के संकेत मिले। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह केवल ऑनलाइन समर्थक थी या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा।0
0
Report
बिजली विभाग की लापरवाही से नावकोठी में मजदूर की मौत, टूटे तार सड़क पर गिरा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक मजदूर की जान पर भारी पड़ गई। यहां करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शाहिद रोज की तरह सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से टूटा हुआ बिजली का तार पड़ा था, जिसे वह देख नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से बिजली का तार जर्जर था और इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही मोहम्मद शाहिद की जान गई है।घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजन दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों के आरोपों के बाद बिजली विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन,किसान की जमीन कराई कब्जामुक्त
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महाराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव में चकबंदी के बाद किसान को आवंटित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हटवा दिया कोल्हुई पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए किसान को उसका वैध कब्जा दिलाया कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में NEET घोटाला: बायोमेट्रिक सुरक्षा फेल, 30 गिरफ्तार
Lakhisarai, Bihar:बीते 21 जून को NEET UG परीक्षा देशभर में आयोजित होने के बावजूद लखीसराय जिले में NEET स्कैम का खुलासा करते हुए पुलिस ने मेडिकल छात्र समेत तीस लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में दावा किया गया था कि सरकार NEET को साफ-सुथरा और पारदर्शी बना रही है, लेकिन जाँच में बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर नकली परीक्षार्थी Inside केंद्रों में घुसाने का अपराध सामने आया है। रिश्वत के बदले परीक्षा में दाखिले की बात सामने आई है और 10 से 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। कुछ फर्जी परीक्षार्थियों को बिना बायोमेट्रिक सत्यापन पूरे किए ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया था, जिससे एजेंसी के कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लखीसराय के चार परीक्षा केंद्रों पर हुई जांच के दौरान तीन केंद्रों से नौ फर्जी परीक्षार्थी रंगे हाथ पकड़े गए, और निजी एजेंसी के सात कर्मी भी हिरासत में लिए गए हैं। डीएम और एसपी ने खुद स्थिति का जायजा लेते हुए लंबी पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ-साथ पहचान की जाँच में गड़बड़ी की पहचान हुई और असली अभ्यर्थियों के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।0
0
Report
डीडवाना में प्रसूता की मौत पर धरना, परिजन पोस्टमार्टम और मुआवजे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना - प्रसूता की मौत का मामला,परिजन कल से बैठे हैं धरने पर, मांगे नहीं माने जाने तक पोस्टमार्टम से इनकार, कल बांगड़ अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला की प्रसव से पहले हो गई थी मौत, परिजन मुआवजे, सरकारी नौकरी, लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैठे धरने पर, RLP नेता जगमाल धेतरवाल भी धरने में मौजूद।0
0
Report
सूरजपुर में पिकअप पलटने से 25 मजदूर घायल, 10 नाबालिग शामिल
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी चालक फरार। 10 नाबालिक शामिल 25 मज़दूरों को चोटें आईं, 10 की हालत गंभीर है, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, ट्रेलर को ओवर टैग करने के वजह से हादसा हुआ, भैयाथान से मजदूरी कार्य कर के सभी वापस लैंगे जा रहे थे, कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके की घटना, पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
