icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281403
Rahul SaxenaRahul SaxenaFollow28 Dec 2024, 03:57 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल के चंदौसी में मंत्री गुलाब देवी ने मनाई गांधी जयंती, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Chandausi, Uttar Pradesh:संभल के चंदौसी में मंत्री गुलाब देवी ने मनाई गांधी जयंती, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश चंदौसी में गांधी जयंती के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने फव्वारा चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री ने सड़क पर स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

महराजगंज थाना पनियरा पुलिस द्वारा उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के तहत 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज थाना पनियरा पुलिस द्वारा उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के तहत 01 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस द्वारा उ०प्र० गुण्डा अधिनियम के तहत 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तारी का विवरण:* • गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: सूरज निषाद पुत्र बालकेश, निवासी ग्राम मुहद्दीनपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 23 वर्ष)। *आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग:* • मु०अ०सं० 291/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 1. उ०नि० आदर्श सिंह — थाना पनियरा, जनपद महराजगंज 2. का० दुर्गेश यादव — थाना पनियरा, जनपद महराजगंज 3. का० आदर्श तिवारी — थाना पनियरा, जनपद महराजगंज
0
0
Report
Advertisement

पंचकुला पंजाब भाजपा की बैठक दूसरे दिन सक्रियता साथ जारी; सतीश पूनिया भी शामिल

Panchkula, Haryana:पंचकूला में पंजाब भाजपा की बैठक का दूसरा दिन Silsila जारी है। पंचकूला में आयोजित बैठक में हरियाणा के पूर्व प्रभारी सतीश पूनिया पहुंचे। पंचकूला में पंजाब भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आज दूसरे दिन भी सिलसिला जारी है। पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया भी बैठक में शामिल होने के लिए पंचकूला पहुंचे। बैठक में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
0
0
Report

हांसी पुलिस की ईमानदारी से बना मिसाल: खोया पर्स मालिक तक पहुंचाने वाला काम

Hansi, Haryana:हांसी पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स मालिक तक पहुंचाया हांसी। हांसी पुलिस की ईमानदारी और जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस हवलदार उदयवीर सिंह को सड़क पर एक पर्स मिला था। पर्स में नकदी के साथ युवक के महत्वपूर्ण पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। हवलदार उदयवीर सिंह ने पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक की जानकारी जुटाई और उससे संपर्क किया।हवलदार उदयवीर सिंह हांसी पहुंचे और पर्स उसके असली मालिक पवन को सौंप दिया。 पर्स वापस मिलने के बाद पवन ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है और गलती से उसका पर्स कहीं रास्ते में गुम हो गया था। पर्स में नकदी, पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान था। पर्स वापस मिलने पर उसने जांच की तो उसमें रखा पूरा सामान सुरक्षित मिला। पवन ने हवलदार उदयवीर सिंह का धन्यवाद किया और हांसी पुलिस का आभार जताया। उदयवीर सिंह هवलदार ने बताया कि मुझे सड़क पर यह पर्स मिला था। पर्स में पहचान पत्र और पैसे थे। पहचान पत्र के आधार पर पर्स के मालिक से संपर्क किया और पर्स उसके मालिक को वापस कर दिया। मेरा काम ही यही है कि जो सामान मिला है, उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया जाए। यह मामला पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली और ईमानदारी की मिसाल पेश करता है। ऐसे प्रयास पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report

बाढ़ राहत केंद्रों का निरीक्षण: मंत्री ने मेडिकल कैंप और राहत किट वितरित किए

Motihari, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को अहले सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संग्रामपुर अंचल के डुमरिया पंचायत के बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 में पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्रवण कुमार ने लोगों से सरकार द्वारा उपल्ब्ध कराई जा रही व्यवस्था खासकर नाश्ता-भोजन, रहने, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिश्रामपुर भी गए। वहां बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था देखी। इस स्कूल में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंची महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी कैंप में उपलब्ध दवाओं तथा इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने छात्रों के बीच किट का वितरण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है, जिसने पूरी तत्परता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय यहां की जनता, जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने मिलकर मानवता की मिसाल कायम की है। श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा की स्थिति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय नहीं होता। ऐसे समय में सभी को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अरेराज क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों ने मिलकर जिस तरह बाढ़ की चुनौती का सामना किया है, वह सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
0
0
Report
Advertisement

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ समारोह

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow10m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ समारोह, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित* महराजगंज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज पुलिस लाइन, महराजगंज में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्श तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, निष्ठा एवं देशभक्ति की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस विभाग का दायित्व है कि इन आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति, एकता एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए कार्य करे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

जमीन बंटवारे को लेकर बल्लभगढ़ में परिवार के भीतर हिंसक झगड़ा, दो घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के प्रहलादपुर माजरा डीग गांव में जमीन विवाद को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, पवन और कन्हैयालाल की हालत गंभीर जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों में हुआ भयंकर झगड़ा फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के प्रहलादपुर माजरा डीग गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच भयंकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में पवन और कन्हैयालाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल मामले में झगड़े के सही कारणों, घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
0
0
Report

गांधी जयंती के मौके पर बांसवाड़ा में स्वच्छता संदेश के साथ कार्यक्रम

Banswara, Rajasthan:गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मूर्ति के समीप बांसवाड़ा शहर में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्काउट-गाइड के बच्चे मौजूद रहे। नगर परिषद सभापति मुकेश रावत भी कार्यक्रम में पहुँचे। सभी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर विशेष संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प दिलाया। गांधी जयंती कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी सहभागिता की। इस दौरान गांधीजी के स्वच्छता और सेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

CUK के नन्नर कैंपस में प्रोफेसर की शीलभंग आरोपों के खिलाफ छात्र प्रदर्शन

Aram Pora, Ganderbal, Students of the Central University of Kashmir (CUK) at the Nunnar campus in Ganderbal staged a protest over allegations of inappropriate conduct and harassment of female students by a faculty member. The protesting students alleged that the professor had made inappropriate and objectionable comments towards female students and used inappropriate language. They demanded strict action against the concerned faculty member and appealed to the university authorities to ensure a safe and conducive academic environment so that students can continue their studies without any hindrance. Meanwhile, CUK Registrar Dr. Nasir Ahmad Mir, while speaking to the media, addressed the allegations against the faculty member. He said that students had reported that the teacher allegedly used abusive and inappropriate language in the classroom. The Registrar said that the concerned teacher will be attached to the main campus if any such issue is found. He added that an inquiry committee is being constituted alongside the existing Internal Complaints Committee to investigate the allegations. He further said that if the allegations are found to be true, strict action will be taken against the faculty member in accordance with the applicable rules and regulations concerning sexual harassment.
0
0
Report

आगर मालवा चूड़ी विवाद: CCTV में कैद मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में चूड़ी खरीदने की बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मालीखेड़ी रोड स्थित चूड़ी की दुकान में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई मारपीट का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वीओ- एक पक्ष की रिपोर्ट में दुकानदार राहुल गुप्ता का आरोप है कि 1 अक्टूबर की रात एक महिला और पुरुष चूड़ी लेने पहुंचे थे। होलसेल दुकान होने की बात कहने के बावजूद चूड़ी लेने की जिद की गई। 300 रुपये कीमत बताने पर 200 रुपये में चूड़ी देने को कहा गया। बात नहीं बनी तो महिला ने चूड़ी और एक बॉक्स फेंककर तोड़ दिया। राहुल का आरोप है कि इसके बाद जाकिर डंडा लेकर दुकान में आया और दुकान के बाहर खड़े उसके साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए भाई रितेश और कर्मचारी जितेंद्र के साथ भी मारपीट तथा जितेंद्र को चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। वीओ- वहीं, दूसरे पक्ष की FIR में कहानी अलग है। फय्यूम के मुताबिक, जाकिर अपनी पत्नी रीना के साथ चूड़ी लेने गया था। रीना को चूड़ी पसंद नहीं आई और उसने चूड़ी दुकान में फेंक दी। आरोप है कि इसी बात पर राहुल गुप्ता ने जाकिर को गालियां दीं और लकड़ी से मारपीट की। जाकिर को बचाने पहुंचे फय्यूम के साथ कर्मचारी जितेंद्र द्वारा डंडे से मारपीट करने का आरोप है। दोनों ने चोट लगने की बात कही है। वीओ- दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब CCTV फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में स्मार्ट मीटर विरोध: बिजली बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस का घेराव

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा खबर स्लग - स्मार्ट मीटर कांग्रेस प्रदर्शन。 बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, इंदौरी बिजली कार्यालय का घेराव बिजली विभाग कार्यालय के सामने ग्रामीणों नें स्मार्ट मीटर फेक कर किया प्रदर्शन बढ़े हुए बिजली बिल, अतिरिक्त शुल्क और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों के विरोध में कांग्रेस ने इंदौरी बिजली कार्यालयों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों नें घरों में लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर बिजली विभाग के कार्यालय के सामने फेककर स्मार्ट मीटर औऱ बिजली बिल के बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि एक ओर सरकार ₹1000 देने का प्रचार कर रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़े बिजली बिलों से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने बिजली बिलों में पारदर्शिता, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के निराकरण और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
0
0
Report

नर्मदा पुल से अधेड़ ने छलांग, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- छोटी कसरावद नर्मदा पुल से अधेड़ व्यक्ति ने लगाई नर्मदा में छलांग एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू कसरावद नर्मदा नदी पुल से फिर एक अधेड़ ने छलांग लगा दी हालाकि नगर पालिका द्वारा रखवाई गई लाइफ सपोर्ट रिंग फैक अधेड व्यक्ति की जान बचा ली गई वही एसडीआरएफ टीम ने नर्मदा में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का रेस्क्यू कर डायल 112 के सुरेंद्र डोडवे के सुपुर्द किया जहां से व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया नर्मदा में छलांग लगाने वाला व्यक्ति महेश पिता ओंकार निवासी मनवार बालीपुर का रहने वाला है फिलहाल कारण अज्ञात है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top