281001
मथुराः समय से पहले शराब का ठेका खोलकर ब्लैक की जा रही सेल, वीडियो वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:शहर मथुरा में जमुना पार क्षेत्र में एक सरकारी शराब की दुकान पर समय से पहले ही दुकान खोलकर शराब की ब्लैक में बेची जा रही थी जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। मानकों के अनुसाार सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शराब के ठेके खोलने के आदेश हैं, परंतु सुबह 6:00 बजे से ही शराब की दुकान का आधा शटर खोलकर ब्लैक की जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नूंह में एचटेट-2026; चार केंद्रों में 1,058 अभ्यर्थी, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Nuh, Haryana:story :- नूंह शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है एचटेट-2026 परीक्षा。 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के लेवल-1 (पीजीटी) की परीक्षा कराई जा रही है。 नूँह जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नूंह जिले में परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1,058 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे。 परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी की जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके。 जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 लागू कर दी गई है। इस अवधि में बिना अनुमति भीड़ एकत्रित करने और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक रहेगा。 प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, अपने प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लाने तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा。0
0
Report
HTET लेवल-3: हरियाणा के 25 केंद्रों में परीक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) लेवल-3 को लेकर शनिवार को यमुनानगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं, जहां शनिवार और रविवार को कुल 14,825 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि, परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद कई अभिभावकों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि केंद्रों के बाहर बैठने, पीने के पानी और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने कहा कि यदि परीक्षा केंद्र गृह जिले में ही दिए जाएं तो समय, धन और यात्रा की परेशानियों से बचा जा सकता है। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र मिलने से उन्हें सुविधा भी रही। बाइट : परीक्षार्थी बाइट : अभिभावक वीओ : परीक्षा के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। ट्रैफिक इंचार्ज संदीप सिंह स्वयं सड़कों पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में जाम या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े। बाइट : संदीप सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज की परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से विशेष योजना तैयार की थी। शहर के प्रमुख चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुचारु रखा गया, ताकि कोई भी परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंच सके。0
0
Report
दिल्ली सागरपुर में हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी में राहत
New Delhi, Delhi:दिल्ली सागरपुर इलाके में बारिश उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। लोकेशन: सागरपुर। दिल्ली में मौसम बदला, आसमान में बादल छाए, हल्की बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। मानसून बारिश पहाड़ों पर हो रही है, जमीनों इलाकों में बारिश हो रही दिल्ली NCR में मानसून ने अपने दस तक दे दी है।0
0
Report
Advertisement
लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को राहत, राशि समय पर बैंक में पहुंची
Kaithal, Haryana:सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को मिल रहा सहारा, समय पर खाते में पहुंच रही राशि सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठा रही महिलाओं ने योजना पर संतोष जताया है। लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें घर का खर्च चलाने में काफी मदद मिल रही है। उनका कहना है कि योजना की राशि समय पर सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाती है, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। महिलाओं ने इस योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है。0
0
Report
11 हजार वोल्टेज लाइन से करंट: दो युवक की मौत, बिजली निगम पर आरोप
Sirsa, Haryana:एंकर रीड- बिजली की 11 हजार वोल्टेज लाइन का करंट लगने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों गहरे दोस्त थे और पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। खेत में बिजली की तारें काफी नीचे से गुजर रही हैं, जिनके छुने से करंट आ गया। दोस्त को बचाते समय दूसरा युवक भी चपेट में आ गया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खेत मालिक व ठेकेदार पर सप्लाई कटवाने की कहकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं और घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंची। हादसा गांव संगर और बुर्जकर्मगढ के पास हुआ और दोनों मृतक रोड़ी के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह और 19 वर्षीय दलजीत सिंह शामिल है। परिजनों ने बताया कि बुर्जकर्मगढ़ में नागोकी के हिमांशु मेहता का खेत है और नागोकी के ही ठेकेदार जसमीत सिंह ने करीब 4-5 एकड़ में मक्की चारा काटने का ठेका लिया हुआ था। ठेकेदार के कहने पर देवेंद्र और दलजीत सिंह साइलेज मेकर मशीन लेकर काम के लिए गए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी जसप्रीत ने बताया कि देवेंद्र व दलजीत खेत में चारा बनाने का काम कर रहे थे। वहां खेतों में बिजली लाइन बिलकुल नीची है और लाइट भी काटी हुई नहीं थी। देवेंद्र और दलजीत ट्रॉली में चारा डाल रहे थे। उसी समय देवेंद्र और दलजीत जैसे ही ऊपर की ओर खड़े हुए तो बिजली की तारों से भिड़ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। जसप्रीत सिंह, प्रत्यक्षदर्शी। पूर्व सरपंच रोड़ी मेजर सिंह ने बताया कि ट्रॉली में चारा डालने पर ऊपर खड़ा होते समय देवेंद्र की गर्दन तारों से छू गई और उसकी गर्दन पर करंट से गहरा निशान हो गया। दोस्त को देख दलजीत ने तारों से छुटाने की कोशिश की तो उसका हाथ तारों को छू गया। दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। आरोप है कि बिजली निगम और सरकार बार-बार हाईटेंशन लाइनें हटाने का दावा किया जा रहा है। मगर धरातल पर असलियत कुछ और हैं। बिजली निगम को इस तरह की लाइनें हटाने को पहले भी कहा गया है, पर कोई संज्ञान नहीं लिया। बिजली निगम की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। अगर लाइनें ऊंची होती या हटाई गई होती तो यह नौबत नहीं आती। इसलिए बिजली निगम के संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर जाए।0
0
Report
मुंबई की वीरा देसाई रोड पर पानी नदी बना, लोग बच्चों के लिए नाव चलाने लगे
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के वीर देसाई रोड पर सड़क पर घुटने तक पानी है, ये इलाका बेहद पॉश माना जाता है लेकिन हर साल भारी बारिश के बाद ये सड़क नदी में तब्दील हो जाती है. ज़ी मीडिया की टीम जब यहाँ पहुँची तो कई गाडियाँ पानी में डूबी मिली साथ ही सोसाइटी के अंदर पानी भर चुका है. इस स्थिति से परेशान एक शख़्स ने बच्चों के लिए इस्तेमाल होनी वाली छोटी बोट लेकर सड़क पर आ गए और नदी बन चुकी सड़क पर बोट चलाना-start किया, हालांकि कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने उन्हें दोबारा उनके घर में भेज दिया. एक तरफ़ जहाँ वो सड़क पर पानी भर जाने के बाद छोटी नाव से उसका लुत्फ़ उठा रहे थे तो वही दूसरी तरफ़ इस हाल पर अपनी नाराज़गी भी ज़ाहिर कर रहे थे.0
0
Report
Advertisement
हिट एंड रन केस: राजोक्री फ्लाईओवर पर वॉकथ्रू से जुड़ी तस्वीरें उजागर
Noida, Uttar Pradesh:सार्थक मत तू हिट एंड रन केस में रजोकरी फ्लाईओवर के ऊपर से वॉकथ्रू किया है जहां पर उसका एक्सीडेंट हुआ था उसे स्पॉट को दिखाते हुए वहां पर लिखा भी गया है 25 तारीख की डेट भी डाली गई है उसके साथ ही टायर के निशान और एक्सीडेंट का निशान भी दिख रहा है0
0
Report
Academic Jihad: किताब पर प्रतिबंध और शिक्षा मंत्री हटाने की मांग
Jammu, यह किताब जिहादी मानसिकता का ज़हर फैलाने का प्रयास करती है। इसमें दोषियों, हत्यारों और पत्थरबाजों का महिमामंडन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ इसका विरोध नहीं करती, बल्कि इसे एक गंभीर अपराध मानती है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार और शिक्षा विभाग जिम्मेदार हैं। यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। जिन स्कूलों को हम राष्ट्र निर्माण का केंद्र मानते हैं, वहां इस तरह की सामग्री शामिल कर युवाओं के मन में गलत सोच पैदा करने की कोशिश की गई है। किताब में आतंकी मकबूल भट को "शहीद" बताया गया है। इस पुस्तक में 2008 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद का महिमामंडन किया गया है। इसके अलावा मसरत आलम, शब्बीर शाह और मीरवाइज उमर फारूक का भी गुणगान किया गया है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर के लिए "IOK" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहद आपत्तिजनक है। हम इसे "Academic Jihad" मानते हैं। शिक्षा के माध्यम से बच्चों के मन में ऐसी सोच डालने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। हम तत्काल प्रभाव से इस किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। इससे पहले भी ऐसी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली करीब 25 किताबों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। हम शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और मुख्यमंत्री से भी जवाब चाहते हैं कि ऐसी किताब को मंजूरी कैसे मिली। हम तत्काल प्रभाव से उमर अब्दुल्ला सरकार से मांग करते हैं कि शिक्षा मंत्री को हटाया जाए0
0
Report
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टीएमसी से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:स्टेट प्रेजिडेंट चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया TMC से इस्तीफा कालीघाट को बड़ा झटका। ममता और अकेली हुईं। सोमवार को आयोग में दस्तावेज जमा करने से पहले तृणमूल की प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदों से इस्तीफा दिया चंद्रिमा भट्टाचार्य ने। ममता को ही इस्तीफा पत्र भेजकर दिया इस्तीफा। पार्टी की चेयरपर्सन नहीं, चिट्ठी में ममता को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर संबोधित किया। इस्तीफा देने के तुरंत बाद सिर्फ ज़ी 24 घंटा पर बोलीं चंद्रिमा। चंद्रिमा ने कल मेट्रोपॉलिटन में तृणमूल भवन की घटना का जिक्र किया। “तुमने उन्हें भवन सौंप दिया?” — ममता की इस बात से बुरा लगा। “दीदी की बातों से मेरी वफादारी पर सवाल उठना ही सबसे बड़ी नाकामी है। क्या मैं किसी के हाथ तृणमूल भवन सौंप सकती हूं? मैंने पार्टी में दस्तखत करने का अधिकार भी छोड़ दिया है।” ज़ी 24 घंटा पर ममता की कभी छाया-संगी रहीं चंद्रिमा ने एक के बाद एक विस्फोटक बयान दिए। ममता के शासन में वित्त राज्यमंत्री रहीं चंद्रिमा का एक और विस्फोटक बयान: “मेरे पास फाइलें नहीं आती थीं।” इसके बाद चंद्रिमा विधानसभा में ऋतोब्रतो के कक्ष में बाघी TMC नेताओं के साथ देखी गई।0
0
Report
Advertisement
HPV टीकाकरण में पंजाब का चमकदार प्रदर्शन, डॉ रश्मी विज राज डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित
Amritsar, Punjab:ਡਾ. ਰਸ਼ਮੀ ਵਿਜ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਯੋਗਦਾਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਡਾਕਟਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸਿਰਫ ਦੋ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਅਵਾਰਡ HPV ਟੀਕਾਕਰਨ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕਵਰੇਜ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ 'ਮੁਸਕਾਨ' ਸਰਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਲਈ ਮਿਲਿਆ ਸਨਮਾਨ 'ਇਹ ਐਵਾਰਡ ਮੇਰੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਦੀ मਿਹਨਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ', ਡਾ. ਰਸ਼ਮੀ ਵਿਜ ਨੇ ਸਿਹਰਾ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਸਰਵਾਈਕਲ ਕੈਂਸਰ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ HPV ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੋਹਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਰਸਾਤੀ ਮੌਸਮ ਦੌਰਾਨ ਡੇਂਗੂ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਫ਼ਾਈ, ਪਾਣੀ ਨਾ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋਣ ਅਤੇ ਸਾਵਧਾਨੀ ਵਰਤਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਅਤੇ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਲਈ ਨਿਭਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਵਿਲੱਖਣ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫਸਰ-ਕਮ-ਨੋਡਲ ਅਫਸਰ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ0
0
Report
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों की मदद कर सबकी तारीफ बटोरी
Aram Pora, Ganderbal, J&K Police personnel extend a helping hand to Shri Amarnath Ji Yatris by carrying luggage, assisting the elderly, and supporting pilgrims on their journey to the Holy Cave.0
0
Report
अबूझमाड़ के टोके गांव में राशन पहुंचाने की कठिन यात्रा से उठती मांग
Narayanpur, Jharkhand:अबूझमाड़ क्षेत्र के तोके गांव के ग्रामीणों को आज भी सरकारी उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने के लिए करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर कच्चापाल पहुंचना पड़ता है। राशन लेने के बाद उन्हें चावल और अन्य खाद्यान्न कंधों और सिर पर लादकर उसी कठिन रास्ते से वापस गांव लौटना पड़ता है। बारिश के मौसम में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। कच्चे और फिसलन भरे रास्तों पर भारी बोझ के साथ चलना ग्रामीणों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता। कई बार पूरा परिवार राशन लाने के लिए साथ निकलता है ताकि वजन बांटकर घर तक पहुंचाया जा सके। ऐसा ही एक मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला, जब चार माह का राशन लेकर लौट रहे ग्रामीण रास्ते में थककर बैठ गए। किसी ने सिर से बोझ उतारा, तो किसी ने कंधे का भार जमीन पर रखकर कुछ देर राहत की सांस ली। चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी, लेकिन घर तक राशन पहुंचाने की मजबूरी उन्हें फिर से उठ खड़ा होने के लिए मजबूर कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि नक्सलवाद कम होने के बाद आज भी राशन के लिए लंबी पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह सफर बेहद कठिन साबित होता है। तोके गांव की यह तस्वीर केवल एक गांव की कहानी नहीं, बल्कि उन दूरस्थ इलाकों की हकीकत है जहां विकास की रफ्तार अभी भी धीमी है। सरकार जहां अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा करती है, वहीं इन ग्रामीणों की मांग बेहद छोटी लेकिन महत्वपूर्ण है—गांव में ही उचित मूल्य की राशन दुकान या ऐसी व्यवस्था हो, जिससे उन्हें हर महीने कई किलोमीटर पैदल चलकर राशन ढोने की मजबूरी से मुक्ति मिल सके। आज जब अबूझमाड़ बदलने की बात हो रही है, तब तोके गांव के ग्रामीणों की यह पीड़ा प्रशासन के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर बुनियादी सुविधा के लिए उन्हें कब तक ऐसी कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
सात साल से लापता पति: विदिशा की महिला को फिर से इंसाफ की उम्मीद
Vidisha, Madhya Pradesh:सात फेरे... सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा... लेकिन इस कहानी में शादी के सात साल नहीं, बल्कि पति के सात साल से लापता होने का दर्द है। विदिशा जिले के लटेरी की एक महिला पिछले सात वर्षों से अपने पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। पुलिस और प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद अब एक बार फिर उसे इंसाफ और उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है। भोपाल के बैरसिया की रहने वाली प्रिया चौकसे की शादी लटेरी निवासी राजू उर्फ राजकुमार चौकसे से हुई थी। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वर्ष 2019 में राजकुमार अचानक लापता हो गए। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और कई जगह तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। वक्त बीतता गया, मगर परिवार का इंतजार खत्म नहीं हुआ। पति के लापता होने के बाद प्रिया ने लटेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सात साल बीत जाने के बावजूद मामला किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सका। इस दौरान परिवार की पूरी जिम्मेदारी प्रिया के कंधों पर आ गई। मजदूरी कर वह अपने तीनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। कठिन हालात के बावजूद उनके मन में आज भी यही उम्मीद है कि एक दिन उनके पति सकुशल लौट आएंगे। अपनी इसी उम्मीद के साथ प्रिया एक बार फिर अधिकारियों के दरवाजे पहुंचीं। एडिशनल एसपी ने पूरे मामले की जानकारी लेकर संबंधित थाना पुलिस को प्रकरण की दोबारा समीक्षा करने और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। सात साल का यह इंतजार सिर्फ एक महिला का नहीं, बल्कि तीन बच्चों के भविष्य और पूरे परिवार की उम्मीदों का इंतजार है। अब देखना होगा कि पुलिस की नई कोशिशें इस लंबे इंतजार का अंत कर पाती हैं या नहीं।0
0
Report
पानीहाटी बार-होटल मालिक समेत गिरफ्तारी की चर्चाएं; निर्मल घोष और पुत्र तिर्थंक घोष की तलाश जारी
Barrackpore, West Bengal:এবার লটারি টাকা আত্মসাৎ এর অভিযোগে গ্রেফতার নির্মল ঘোষ ঘনিষ্ট বার মালিক। তোলাবাজির অভিযোগে পানিহাটির এক বড়ো বার ও হোটেলের মালিক সুশান্ত স রকার গ্রেফতার, খড়দহ থানার পুলিশ পলাতক প্রাক্তন বিধায়ক এবং প্রাক্তন মুখ্যসচেতক নির্মল ঘোষ এবং তার ছেলে তীর্থংকর ঘোষের খোজে তল্লাশি চালাচ্ছে। বি-আইনি আগ্নেয়াস্ত্র নিয়ে ভয় দেখিয়ে তোলাবাজির অভিযোগ উঠলো পানিহাটির প্রাক্তন বিধায়ক এবং প্রাক্তন মুখ্যসচেতক নির্মল ঘোষ এবং তার ছেলে তীর্থংকর ঘোষ ও পানিহাটির এক বড়ো পানশালার মালিক সুশান্ত সরকারের বিরুদ্ধে। খড়দহ থানার পুলিশ সুশান্ত সরকার কে গ্রেফতার করেছে। বাকী নির্মল ঘোষ এবং তার পুত্র তীর্থংকর ঘোষের খোজে তল্লাশি চালাচ্ছে খড়দহ থানার পুলিশ। আজ পানিহাটির এক বিখ্যাত পানশালার মালিক সুশান্ত সরকার কে ১০ দিনের পুলিশ হেফাজতের আবেদন জানিয়েছেন ব্যারাকপুর আদালতে। তবে মোবাইল ফোন ট্র্যাক করে রাজ্যের বিভিন্ন জায়গায় পলাতক নির্মল ঘোষ এবং তার ছেলে কাউন্সিলর তীর্থংকর ঘোষের খোজে তল্লাশি চালাচ্ছে খড় Deadlock? খড়দহ থানার পুলিশ। তবে এই বার মালিক সুশান্ত সরকারের গ্রেফতারের ঘটনায় ব্যারাকপুর রাজনৈতিক মহলে চর্চা শুরু হয়েছে। বিজেপির যুবনেতা জয় সাহা জানিয়েছেন, এরা সমস্ত ধরনের দুষ্কৃতি মূলক কাজের সঙ্গে যুক্ত, এ টাকা তুলে নির্মল ঘোষ এবং তীর্থঙ্কর ঘোষের কাছে পাঠাতো। অপেক্ষা করুন তীর্থঙ্কর ঘোষ এবং নির্মল ঘোষ অ্যারেস্ট হবে।0
0
Report
रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवन अवैध, आरडीए ने हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल किया
Rampur, Uttar Pradesh:सपा नेता आज़म खान के जौहर अली यूनिवर्सिटी में 38 अवैध भवनों के मामले में रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल किया. नोटिस के खिलाफ अब एकपक्षीय स्टे नहीं ले सकेगा विश्वविद्यालय प्रबंधन. बिना मानचित्र और एनओसी बने भवनों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज. मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित जौहर विश्वविद्यालय में बिना मानचित्र स्वीकृति के 38 भवनों पर आरडीए ने नोटिस जारी किया और हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी गई है. अगर विश्वविद्यालय स्टे की मांग करता है,तो अदालत पहले आरडीए पक्ष सुनेगी. आरडीए ने 28 जून को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा था. नियमों के अनुसार बिना स्वीकृत मानचित्र के भवन अवैध हैं. मास्टर प्लान 2024 के अंतर्गत सिंगनखेड़ा गांव विश्वविद्यालय क्षेत्र में शामिल है, जब तक मास्टर प्लान लागू हो और भूमि नियमानुसार मुक्त न हो तब तक नया मानचित्र स्वीकृत नहीं किया जा सकता. आयकर विभाग की जाँच के दौरान जिला पंचायत की रिपोर्ट में 2016 में केवल मेडिकल कॉलेज और अकादमिक ब्लॉक के नक्शे स्वीकृत बताए गए; अन्य भवनों के लिए कोई मानचित्र नहीं दिया गया. कई भवन बिना मानचित्र स्वीकृति और अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के बने. जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, जिला पंचायत और रामपुर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का सर्वे किया; लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में 38 भवनों का सत्यापन किया गया, जिसके बाद कार्रवाई तेज हो गई.0
0
Report
Advertisement
