281403
Kosikalan: कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोटवन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोटवन औद्योगिक क्षेत्र की सभी इकाइयों के डायरेक्टर और एसोसिएट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरदेव चौधरी ने किया। उन्होंने सभी डायरेक्टर और उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। समारोह में खेल और जादू शो जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में मौसम बदला, घने बादलों से अंधेरा छाया, तेज बारिश और आंधी शुरू
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में मौसम पूरी तरह से बदल गया है घने बादलों की वजह से पूरा अंधेरा छा गया है इसके साथ-साथ तेज बारिश और आंधी भी शुरू हो गई है0
0
Report
कमल खिलेगा, नया इतिहास गढ़ेगा: पंकज चौधरी ने संकेत दिए
Noida, Uttar Pradesh:ध्यूपी बीजेपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि कमल खिलेगा, नया इतिहास गढ़ेगा... #कमल_खिलेगा0
0
Report
सासाराम के गिरधरिया में दो भाइयों पर चाकू हमला, एक की मौत
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया में दो सगे भाइयों को चाकू गोद दी गई। जिसमें चाकू गोद कर पप्पू सिंह नामक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं घायल दूसरे भाई वकील सिंह को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी इन लोगों के साथ मारपीट की गई थी। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। नल का पानी निकालने तथा बिजली का तार ले जाने को लेकर भुवनेश्वर तिवारी का परिवार तथा नागेंद्र तिवारी के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। दो साल पहले भी इस मामले को लेकर केस मुकदमा हुई थी। पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी दोनों पक्ष में तनातनी हुआ था। लेकिन बीते रात जब एक तिलक समारोह से पप्पू सिंह तथा उनके भाई वकील सिंह लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया तथा चाकू गोद कर पप्पू सिंह को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके भाई वकील सिंह पर हमला हुआ है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक के शव को शिव सागर थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है。0
0
Report
Advertisement
दिनारा के सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, रिश्तेदार शामिल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। रोहतास जिला के दिनारा थाना के मठिया गांव में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक करगहर के भगवानपुर का रहने वाला है। जबकि बाकी चार लोग दिनारा के मठिया गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग आपस में रिश्तेदार भी हैं। बताया जाता है कि चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी से तिलक चढ़ा कर यह लोग अपने गांव मठिया लौटे थे। जैसे ही बस से उतरकर यह लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक पास के हीं एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी और उसके बाद बस को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को रौंद दिया। जिसके बाद मौके पर ही सभी की मौत हो गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतको में शादी होने वाले लड़की के पिता अशोक सिंह भी शामिल है। उसके अलावा पिंटू सिंह और रजनीश सिंह की भी मौत हो गई है। वही करगहर के भगवानपुर के राम व्रत सिंह की भी मौत हुई है। अशोक सिंह के लड़की के तिलक चढ़ा कर यह लोग चेनारी गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान घर के पास ही यह हादसा हो गया। सूचना मिलते दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे है।0
0
Report
पटना के दानापुर में मिक्सर हादसा: खंभा टूटकर बिजली सप्लाई बाधित, कोई जनहानि नहीं
Danapur, Bihar:पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सगुना मोड़ के पास सोमवार सुबह को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक मिक्सर मशीन (कंक्रीट मिक्सर वाहन) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।वहीं, वाहन चालक ने बताया कि गाड़ी का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मिक्सर मशीन अनीशाबाद की ओर से आ रही थी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, क्षतिग्रस्त खंभे के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग की टीम को भी सूचित किया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी थी या लापरवाही।0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप-ट्रैक्टर टक्कर में एक मौत, तीन घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा पिकअप और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर टक्कर में एक की मौत तीन घायल सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में घायलों को ऊँचाहार सीएचसी में कराया गया भर्ती एक युवक की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर की घटना0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर वैदिक यज्ञ से पर्यावरण और आंतरिक ऊर्जा बढ़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर रविवार को गोलनाड़ी उम्मेद चौक स्थित आर्य समाज फोर्ट एवं आर्य वीर दल महावीर शाखा के तत्वावधान में सामूहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य वीर-वीरांगनाओं और समाजजनों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। आर्य समाज फोर्ट के प्रधान गणपत सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक और सामाजिक संतुलन स्थापित करने में सहायक है। वहीं विद्वानों ने भी यज्ञ के वैज्ञानिक, सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार रखे और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आर्य वीर दल राजस्थान के संरक्षक चांदमल आर्य ने ब्रह्मचर्य आश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, समय पालन, संयम और स्वाध्याय की नींव इसी अवस्था में रखी जाती है। जितेन्द्र सिंह ने यज्ञ में प्रयुक्त समिधाओं के माध्यम से मानव जीवन के तीन प्रकार के व्यक्तित्वों का उदाहरण देते हुए निस्वार्थ सेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा दी। यज्ञ का संचालन उम्मेद सिंह आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ को परमात्मा का मुख माना गया है और इसमें प्रयुक्त औषधियुक्त सामग्री तथा शुद्ध घृत वातावरण को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों पर घर-घर यज्ञ आयोजन करने की अपील भी की। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं।0
0
Report
जोधपुर के धवा में लीकेज से भारी मात्रा में पानी बर्बाद, तहसील पर सवाल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के धवा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत झंवर में भीषण गर्मी के बीच पानी की भारी बर्बादी का मामला सामने आया है। झंवर वाटर वर्क्स और उसके सामने पाइप लाइन लीकेज का वीडियो सामने आया है, जिसमें हजारों लीटर पानी बेकार बहता दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां क्षेत्र के कई हिस्सों में लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय लापरवाही के चलते कीमती पानी सड़कों पर बह रहा है.....वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 25 फीट ऊंचाई तक पानी की तेज बौछार हो रही है। जानकारी के अनुसार वाटर वर्क्स में बनी टंकी की पाइप लाइन लीकेज है, वहीं परिसर के पास एक नल भी खुला छोड़ा गया है, जिससे लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कर दी जाती तो हजारों लीटर पानी बचाया जा सकता था.....भीषण गर्मी के इस दौर में जहां आमजन एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहां इस तरह पानी की बर्बादी ने जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द लीकेज ठीक कर पानी की बर्बादी रोकी जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए。0
0
Report
गुमला में SC/ST अत्याचार निवारण कानून पर कार्यशाला; उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई निर्देश दिए
Gumla, Jharkhand:गुमला - समाहरणालय सभागार में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता दिलेश्वर महत्तो ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षण सत्र में अधिनियमों के इतिहास, प्रमुख धाराओं और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक्ट सपोर्ट मैनेजर अनूप केरकेट्टा ने अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया。 कार्यशाला में बताया गया कि एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के अधिकार, गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वहीं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के तहत अस्पृश्यता के सभी रूपों के उन्मूलन और सामाजिक समानता के प्रावधानों पर चर्चा की गई। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को समयबद्ध सहायता, संरक्षण और सम्मान दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए。 बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, डीसीएलआर राजीव कुमार, एसडीओ राजीव नीरज, जयवंती देवगम, पूर्णिमा कुमारी, डीएसपी वीरेंद्र टोप्पो, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, श्रुति कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दानापुर के कान्हा फर्नीचर में इनफ्लुएंसर पर प्रताड़ना-छेड़खानी का आरोप, जानीपुर थाने में शिकायत
Danapur, Bihar:खबर दानापुर के जनीपुर थाना क्षेत्र से है जहां कान्हा फर्नीचर पर एक महिला इनफ्लुएंसर रशिका ठाकुर ने जबरन उठाकर प्रताड़ित करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए जनीपुर थाना में मामला दर्ज कराया है कान्हा फर्नीचर पर आरोप लगाया है कि वह है एक कस्टमर के साथ कान्हा फर्नीचर में गई थी झारखंड के रहने वाले उदय कुमार जो राहुल कुमार के नाम से फर्नीचर लिया था और उसमे गड़बड़ी निकली उसी कस्टमर के बार-बार शिकायत के बाद भी उसे दिया गया फर्नीचर घटिया और डैमेज था जके बदला नाहीं गया जिसकी शिकायत कई बार किया गया उसी की शिकायत लेकर महिला इनफ्लुएंसर रशिका ठाकुर कान्हा फर्नीचर पहुंची थी और उसे बदलने की बात कह रही थी लेकिन कान्हा फर्नीचर के स्टाफ द्वारा उसे सड़क से उठकर कान्हा फर्नीचर के अंदर ले गए और एक अंधेरे कमरे में उसे बंद कर दिया उसकी मोबाइल भी छीन ली गई और उसे प्रताड़ित किया गया. आरोप यह भी है की उसके साथ छेड़खानी भी किया गया और पुलिस की आने और फोर्स करने के बाद उसे अँधेरे कमरे से निकला गया. इन्ही आरोप के साथ रशिका ठाकुर ने जनीपुर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज की है जिसके बाद पुलिस इसमें जांच कर रही है. महिला इनफ्लुएंसर ने बताया कि पुलिस की पहल पर हमें छोड़ गया हमें रोड से उठाकर गोदाम के एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया गया हमें प्रताड़ित किया गया और छेड़खानी भी किया गया जिसमें कान्हा फर्नीचर के स्टाफ शामिल थे फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. वही इस मामले में जब कान्हा फर्नीचर के PRO काजल से फ़ोन पर पूछा गया तो उन्होंने इस बात को गलत ठहराया. बहरहाल पुलिस के जाँच में क्या आता यह देखनेवाली बात होंगी.0
0
Report
कैथून-सांगोद मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने तीन खंभे गिराए, डॉ. मनीष नामा मामूली घायल
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज: कैथून में अनियंत्रित ट्रक का कहर, टला बड़ा हादसा कोटा (लाडपुरा): कैथून-सांगोद मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के तीन खंभों को टक्कर मार दी। इस दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे डॉ. मनीष नामा की कार पर खंभा गिर गया, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुनील जैन ने बिजली विभाग पर जर्जर खंभों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।0
0
Report
बरेली: भोजीपुरा पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि पहले हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपी फिर से वारदात की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बासुन्धरन ढाल से दलपतपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति बोरी लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर दोनों खेतों की ओर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अफसर अली घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी हसनैन उर्फ साहिल को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसमें गैस सिलेंडर, चूल्हा, स्टील के बर्तन और नकदी शामिल है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर में 14 वर्षीय मोहम्मद सगीर की हत्या: गांव के तीन युवकों पर आरोप
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में 14 वर्षीय किशोर मोहम्मद सगीर का शव घर से कुछ दूर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम मोहम्मद सगीर है। मामला मुहाना थाना क्षेत्र के मुहाना चौक का है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मोहना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई है। पिता कलीमुल्लाह ने बताया कि उनके गांव में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था उनका बेटा भी इस कार्यक्रम को देखने गया था देर रात करीब 12:00 बजे जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने उनके मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल पर घंटी बजी और फिर इंगेज हो गई। फिर कुछ देर बाद जब उन्होंने कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने बताया कि वह सोचते थे कि कार्यक्रम चल रहा होगा और घर वापस आ जाएगा। सुबह तक जब घर वापस नहीं आया तो खोज शुरू की और पता चला कि वह अपने गांव के पास के अन्य गांव के लोगों के साथ गया था। सूचना मिलने पर काफी खोजबीन के बाद शव मिला और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव के उन्हीं लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है。0
0
Report
बेतिया में सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत, पिकअप चालक फरार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में एक छ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है घटना योगापट्टी के बासोंपट्टी गांव की है तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को रौंद दिया आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग को जाम कर दिया सूचना पर पहुंची शनिचरी थाना की पुलिस ने समझा बुझा कर जाम तोड़वाया पिकअप को पुलिस ने जप्त कर लिया है चालक फरार हो गया है शव को कब्जे में ले पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृत बच्चे का नाम हज़रत अली था जो बकचुकिया गांव का रहने वाला था0
0
Report
चांडिल में हाथी आतंक: एक बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में दहशत
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना चांडिल रेंज के कुकड़ू गांव की है, जहां हाथी के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मुनी राम गोराई (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक शव पड़ा देखा। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मुनी राम गोराई रविवार शाम गांव से ब्लॉक परिसर की ओर गए थे, जहाँ रोजाना कई ग्रामीण बैठकी के लिए जुटते हैं। देर शाम जब वह वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में जंगली हाथियों से उनका सामना हो गया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन पर हमला कर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के आसपास दो हाथी लगातार घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का वातावरण बना हुआ है। लोग शाम ढलने के बाद घरों से निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग ने मृतक के आश्रितों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों के इलाके में अकेले नहीं जाने की अपील की गई है। लगातार हो रहे हाथी हमलों से चांडिल और आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
