Back
यमुना की अविरलता के लिए सड़कों पर जल सहेलियां, वृन्दावन पहुंची पदयात्रा..
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा। यमुना को प्रदूषण मुक्त और जीवंत बनाने का संकल्प लेकर जल सहेलियों की अविरल-निर्मल यमुना पदयात्रा अपने अगले पड़ाव वृन्दावन पहुंची। 29 जनवरी को जालौन के पचनद धाम से शुरू हुई यह यात्रा अब तक लगभग 250 से 300 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है और इसका अंतिम गंतव्य देश की राजधानी दिल्ली है।
यात्रा के दौरान जल सहेलियों ने जमीनी स्तर पर एक महत्वपूर्ण और चिंताजनक अनुभव साझा किया। उन्होंने पाया कि यमुना किनारे बसे समाज में नदी की दुर्दशा को लेकर गहरी चिंता तो है, लेकिन साथ ही एक भारी निराशा और उदासीनता का भाव भी घर कर गया है। लोग नदियों की स्वच्छता और प्रवाह के लिए पूरी तरह सरकार पर निर्भर होते जा रहे हैं। पदयात्रा में यह बात प्रमुखता से उभरी कि समाज अपनी उन पारंपरिक जिम्मेदारियों से विमुख हो रहा है, जो कभी नदियों को पुनर्जीवित रखने का आधार थीं।संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा का कहना है कि आज यमुना किनारे आरती, पूजन और भव्य धार्मिक आयोजन तो निरंतर हो रहे हैं, लेकिन नदी की निर्मलता और उसके प्राकृतिक प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए जो व्यक्तिगत और सामाजिक प्रयास होने चाहिए, उनमें भारी कमी आई है। समाज का नदियों से जुड़ाव केवल अनुष्ठानों तक सिमट कर रह गया है।पचनद धाम से शुरू हुई इस यात्रा को मार्ग में हजारों लोगों का समर्थन मिला है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowMar 10, 2026 10:05:120
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 10, 2026 10:04:590
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 10, 2026 10:04:430
Report
SCSandip Chowdhury
FollowMar 10, 2026 10:02:440
Report
ALArup Laha
FollowMar 10, 2026 10:02:230
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 10, 2026 10:02:050
Report
ADAnup Das
FollowMar 10, 2026 10:01:470
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 10, 2026 10:01:040
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 10, 2026 10:00:380
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowMar 10, 2026 09:50:260
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 10, 2026 09:50:070
Report
HECS, Jharkhand:
झारखंड में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में एक श्रद्धालु की सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसकी मां और पत्नी बचाने की गुहार लगाते नजर आए.
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 09:49:490
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 10, 2026 09:48:410
Report
SNShashi Nair
FollowMar 10, 2026 09:48:250
Report