Back
धर्मनगरी में दबंगों का तांडव: तीन युवकों को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा, लापता युवक
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jan 06, 2026 07:46:41
Mathura, Uttar Pradesh
धर्मनगरी वृंदावन में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रहा है। ताजा मामला सुनरख मार्ग स्थित बाबा गेस्ट हाउस का है, जहाँ मामूली विवाद में दबंगों ने तीन युवकों को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कृष्णा पांडे (23 वर्ष, निवासी गोपाल नगर), भरत पाल (26 वर्ष, निवासी गोवर्धन चौराहा) और आकाश राघव (24 वर्ष) श्री रीतेश्वर महाराज के यहाँ से सेवादार के रूप में कार्य करते हैं। पीड़ितों ने बताया कि वे बाबा गेस्ट हाउस में मौजूद थे, तभी मामूली कहासुनी को लेकर आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब हमलावरों ने खौफ पैदा करने के लिए मारपीट का वीडियो GopalThakur186 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़ित भरत पाल ने बताया कि हमले के बाद से उनका साथी आकाश राघव लापता है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इस संबंध में सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाइट - कृष्णा पांडे पीड़ित। बाइट - भरत पाल पीड़ित।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowJan 07, 2026 16:48:330
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 07, 2026 16:48:130
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 07, 2026 16:47:320
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 07, 2026 16:46:450
Report
NMNISHANT MAHENDRABHAI MAHA
FollowJan 07, 2026 16:46:030
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 07, 2026 16:45:370
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowJan 07, 2026 16:45:160
Report
VKVarun Kaushal
FollowJan 07, 2026 16:44:120
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 07, 2026 16:42:490
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowJan 07, 2026 16:42:180
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 07, 2026 16:41:350
Report