Back
मुख्य सचिव ने गरीब योजनाओं की क्रियान्वयन तेज करने के कड़े निर्देश दिए
DGDeepak Goyal
Mar 23, 2026 12:06:26
Jaipur, Rajasthan
एंकर-राज्य में गरीब और वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ कहा अब काम फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। उन्होंने विभागों को समन्वय, सख्त निगरानी और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन ही असली सफलता है। सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत फरवरी तक की प्रगति का जिला और योजना-वार आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में अपेक्षित गति नहीं मिलने पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सीधे संकेत दिए कि कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों के लिए अलग से टाइम-बाउंड सुधार योजना बनाई जाए। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह चालू हों। लक्ष्य साफ है गांवों में ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो, ताकि लोगों को शहरों की ओर न भागना पड़े। साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और संस्थागत सेवाओं के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घरों के निर्माण को गति देने, मनरेगा में मांग आधारित काम बढ़ाने और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए लोगों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा असर गरीब परिवारों की जिंदगी पर पड़ता है, इसलिए इनकी रफ्तार और गुणवत्ता दोनों बेहतर होनी चाहिए। बैठक में यह भी साफ किया गया कि सिर्फ प्रगति रिपोर्ट भेजना काफी नहीं है, बल्कि डेटा की शुद्धता और समय पर रिपोर्टिंग भी उतनी ही जरूरी है। जिला स्तर पर गठित समितियों की मासिक बैठकों को नियमित करने और फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। regular समीक्षा के जरिए जिम्मेदारी तय होगी और परिणामों के आधार पर ही मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न विभागों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 23, 2026 13:19:340
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 23, 2026 13:19:250
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 23, 2026 13:19:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 23, 2026 13:18:280
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 23, 2026 13:17:500
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 13:17:160
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowMar 23, 2026 13:17:060
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 23, 2026 13:16:500
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 23, 2026 13:16:360
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 23, 2026 13:16:230
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 23, 2026 13:16:090
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 23, 2026 13:15:550
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 23, 2026 13:15:330
Report