Back
मथुरा में तेज बारिश: जलभराव ने विधायक पूरन प्रकाश के घर तक पानी घुसा
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 30, 2025 09:20:53
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा में झमाझम बारिश से जलभराव, विधायक पूर्व विकास के घर तक घुसा पानी
मथुरा। सोमवार दोपहर मथुरा में हुई झमाझम बारिश ने शहर की पोल खोल दी। आधे घंटे की तेज बारिश से ही सड़कों, गलियों और मोहल्लों में पानी भर गया। कई क्षेत्रों में नाले-नालियां चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो गए और गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। हालात यह रहे कि लोगों को तीन से चार फीट पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
बारिश का असर इतना गंभीर रहा कि भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के घर तक पानी घुस गया। बल्लभगढ़ विधानसभा से विधायक पूर्व विकास का आवास मथुरा शहर के कृष्ण नगर क्षेत्र स्थित शंकर विहार कॉलोनी में है। बताया गया कि बारिश और नालों के ओवरफ्लो होने से पानी घर के अंदर और वहां स्थित मंदिर तक पहुंच गया। दुर्गा अष्टमी के दिन मंदिर तक पानी भरने से विधायक परिवार विशेष रूप से आहत हुआ।
विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने इस स्थिति के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा शहर में कोई भी सफाई कार्य ढंग से नहीं कराया जा रहा है। नाले-नालियों की सफाई न होने के कारण हर साल इसी तरह की समस्या सामने आती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचा रही है, जबकि अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह मस्त हैं।
जलभराव से शहर के प्रमुख इलाकों में भारी दिक्कतें सामने आईं। भूतेश्वर रेलवे पुल, नया बस स्टैंड, कंकाली रोड, महोली रोड, होली गेट और चौक बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। लोग मजबूरी में गंदे पानी के बीच से आवाजाही करने को विवश रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की जाती तो स्थिति इतनी भयावह न होती। नगर निगम की लापरवाही से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के तरबगंज स्थित बल्ली पुर के पास जलाल पुर गांव के बाहर धान के खेत के किनारे बाघ देखने से मचा हड़कंप,वन विभाग को दी गई जानकारी
0
Report
0
Report
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowSept 30, 2025 10:51:440
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 30, 2025 10:51:330
Report
DRDivya Rani
FollowSept 30, 2025 10:51:180
Report
DNDinesh Nagar
FollowSept 30, 2025 10:51:070
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 30, 2025 10:50:520
Report
MTMadesh Tiwari
FollowSept 30, 2025 10:50:150
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowSept 30, 2025 10:50:050
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 30, 2025 10:49:440
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowSept 30, 2025 10:49:252
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 30, 2025 10:49:100
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 30, 2025 10:49:030
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowSept 30, 2025 10:48:530
Report