मथुरा-छाता तहसील के मुख्य मार्ग पर लगा बिजली का जर्जर खम्बा
Chhata, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद की सबसे बड़ी एकमात्र आई एस ओ सर्टिफाइड तहसील छाता के मुख्य मार्ग पर लगा बिजली का जर्जर खंबा ।क्षतिग्रस्त होकर बिजली की तारों के सहारे झूल रहा है जो कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है छाता तहसील मुख्यालय में प्रतिदिन हजारों की तादाद में वादकारी व फरियादी सहित तहसील व न्यायिक कर्मचारी और अधिवक्ता आते हैं जो की आवागमन के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस जर्जर खंबे को शीघ्र बदलवाये जाने की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
