281001
मथुरा में भूतेश्वर चौराहे के पास चलती स्कूटी में लगी आग, चालक भागा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर चौराहा के समीप एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक सुरेश चंद्र शर्मा, जो अंता पाड़ा के निवासी हैं, स्कूटी छोड़कर भाग गए। देखते-देखते स्कूटी आग का गोला बन गई जिससे आम रास्ते पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटी थी जो रेलवे पुल के नीचे चलती हुई आग पकड़ ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षाबंधन पर सिंगरौली पुलिस ने हेलमेट बांटे, सुरक्षा का संदेश बना जागरूकता
Singrauli, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन पर सिंगरौली पुलिस की खास पहल... चालान नहीं... बिना हेलमेट चालकों को मिला हेलमेट... सिंगरौली में पुलिस ने बांटे 100 हेलमेट... महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को बांधी राखी.... तिलक लगाकर लिया हेलमेट पहनने का संकल्प.... पुलिस बोली—चालान से ज्यादा जरूरी है जिंदगी की सुरक्षा.... बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी.... मोबाइल, नशे में ड्राइविंग और तेज रफ्तार से बचने की अपील.... रक्षाबंधन पर पुलिस का संदेश—उपहार हमारा, वादा आपका.... रक्षाबन्धन के मौके पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की। बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले लोगों का चालान काटने के बजाय पुलिस ने उन्हें हेलमेट बांटे और सुरक्षित सफर का संकल्प दिलाया ...पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए और कुल 100 हेलमेट वितरित किए गए। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर समझाया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। रक्षाबन्धन के पर्व को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को तिलक लगाया और राखी बांधी। इसके बाद उनसे संकल्प लिया गया कि वे आगे से हर बार दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे।0
0
Report
1300 किमी दूर से आई बहन ने चार साल बाद राखी बांधी, भाई-बहन में खुशी
Khunti, Jharkhand:खूँटी में रक्षा बंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। दूर-दूर से भी लोग त्योहार मनाने के लिए पहुँचे। खासकर उत्सव मनाने के लिए नौकरी कर रही बहन राजश्री कश्यप 1300 किमी दूर देहरादून से खूँटी पहुँचीं। त्योहार मनाने के बाद कल वे देहरादून लौट जाएंगी। चार वर्षों के बाद अपने भाई के कलाई पर राखी बाँधकर राजश्री काफी खुश थीं और भाई भी आज बहन के राखी बांधने से खुश थे। उन्होंने माथे पर रोली चन्दन लगाई, आरती की, पुष्प अक्षत देकर राखी बांधी, फिर भाई को मिठाई खिलाई। भाई ने भी बहन को मुंह मीठा कराया। राजश्री ने बताया कि वो खासकर उत्सव मनाने के लिए घर आई थीं, जो चार वर्षों से राखी नहीं बंध पायी थीं। इस पर्व का काफी इंतजार था और आज भाई की कलाई पर राखी बंधवाकर वह खुश हैं। राहुल ने बताया कि विगत चार वर्षों से राखी नहीं बंधने का ग़म था, जो आज अपने कलाई पर राखी बंधा देखकर काफी प्रफुल्लित हैं। पहले जब दूसरे दोस्तों की कलाई पर राखी देखते थे तो दुःख होता था, पर इस बार अच्छा लग रहा है।0
0
Report
खरगोन में गणेशजी के लिए 12 ज्योतिर्लिंग वाली बड़ी राखी, डिजिटल परिक्रमा के साथ
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में रक्षाबंधन के पर्व पर कुंदा नदी तट पर स्थित प्राचीन प्रसिद्ध सिद्धी विनायक गणेश भगवान को बांधी सबसे बड़ी राखी। चार बाय चार की द्वादश ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंग की आकृति लिए हुए एक बड़ी राखी बांधी गई। बहन पलक ने करीब 15 दिन की मेहनत से सावन माह में यह अद्भूत आकर्षक राखी को बनाया। परंपरा अनुसार सबसे पहले यह बड़ी राखी गणेश जी को बांधकर रक्षाबंधन पर्व का सुबह के पहले मुहूर्त 5 बजे से सुबह 9:45 के मुहूर्त में यह राखी बांधी गई। इसके बाद गणेशजी के लिए सुंदर- सुंदर राखी बांधने का दौर शुरू हुआ बहन शिखा योगेश वोरे ने डिजिटल राखी गणेश जी अपने माता - पिता की परिक्रमा लगाने की राखी बांधी। इसी तरह खरगोन में गणेशजी को भाई मानते हुए राखी बांधने वाली बहनों का दौर शुरू रहा। पलक बताती है वह गणेश जी से खरगोन की सुख, समृद्धि की आशीष मांगती है वही शिक्षा बताती है वह भाई बने भगवान गणेश जी की डिजिटल राखी पिता भोलेनाथ एवं माता पार्वती की परिक्रमा से यह संदेश मिलता है कि माता - पिता की सेवा सर्वोपरि है। आकर्षक चार बाय चार की 16 स्क्वेयर फिट की 12 ज्योतिर्लिंग की बड़ी राखी एवं डिजिटल गणेश जी की माता पिता की परिक्रमा राखी की सभी ने प्रशंसा की。0
0
Report
Advertisement
दरभंगा: जमालपुर में चार मासूम को पिलर से बांधकर पीटने का VIDEO वायरल
Darbhanga, Bihar:दरभंगा ब्रेकिंग: चार मासूम को पिलर से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, चार मासूम को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप, बच्चे को पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने का गंभीर आरोप,- स्थानीय पैक्स अध्यक्ष संजय यादव समेत अन्य लोगों पर आरोप, बच्चों द्वारा पेड़ से केला तोड़ने के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पीड़ित की मां संगीता देवी ने जमालपुर थाने में दिया लिखित आवेदन0
0
Report
बाराबंकी: आशा बहुओं ने CMO की कलाई पर राखी बांधकर डर खत्म किया
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: जब सीएमओ कार्यालय बना 'मायका'— रक्षाबंधन पर दर्जनों आशा बहुओं ने CMO डॉ. रंजन गौतम की कलाई पर बांधी राखी, खत्म हुआ अधिकारियों का खौफ बाराबंकी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त एक बेहद भावुक और अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली दर्जनों आशा बहुएं सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रंजन गौतम की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की नई इबारत लिखी। जिले में यह पहला मौका रहा जब स्वास्थ्य विभाग के सर्वोच्च अधिकारी और सबसे निचले पायदान पर काम करने वाले संविदा कर्मियों के बीच का फासला मिटकर अपनेपन में तब्दील हो गया। दरअसल जनपद में पदभार संभालने के बाद से ही सीएमओ डॉ. रंजन गौतम अपनी सरल कार्यशैली, स्वास्थ्य सुधारों और छोटे-बड़े सभी कर्मचारियों को एक समान सम्मान देने के लिए महकमे में खासे लोकप्रिय हैं। ड्राइवर और चपरासी से लेकर डॉक्टरों तक सीधे संवाद रखने वाले सीएमओ के इसी संवेदनशील व्यवहार से प्रभावित होकर आशा बहनें राखी बांधने पहुंची थीं। आशा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अक्सर उच्चाधिकारियों के सामने बात रखने में डर लगता था, लेकिन सीएमओ साहब को राखी बांधकर ऐसा लगा जैसे हमने अपने बड़े भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा हो। अब हमारे भीतर से अफसरों का डर खत्म हो गया है और हम दोगुनी ऊर्जा व साहस के साथ फील्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगी। इस आत्मीय पल पर भावुक हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2005 में वह खुद आशा बहुओं के स्टेट ट्रेनर रहे हैं, ऐसे में आज उनके साथ एक परिवार की तरह काम करना सुखद अहसास है। सीएमओ ने कहा कि विभाग में किसी भी कर्मचारी के दिल में भय नहीं होना चाहिए। इस रिश्ते ने सीएमओ और आशा बहनों के बीच की औपचारिक दूरियों को खत्म कर दिया है। यह मजबूत तालमेल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने सभी आशा बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी हर समस्या का समाधान करने और सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
आळंदी में ज्ञानेश्वर माऊली को दो तोले सोने की राखी, भक्तों का आशीर्वाद
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:रक्षाबंधन के अवसर पर आळंदी में ज्ञानेश्वर माऊली को वाघोली के गाडे वारकरी परिवार ने लगभग दो तोले वजन की सोने की राखी अर्पण की। वारकरी मंडली ज्ञानेश्वर माऊली को अपनी माता-पिता, भाई-बहन के रूप में मानते हैं, और इस पवित्र अवसर पर चौथी बार राखी अर्पण कर रक्षाबंधन मनाते हैं ताकि मार्गदर्शन और आशीर्वाद बना रहे।0
0
Report
Advertisement
तिब्बती किनारे जल डैम फटने की सूचना, नेपाल पुलिस ने अलर्ट जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:Nepal Police have issued an alert tweets, "Information has been received that the water dam on the Tibetan side has burst again. Therefore, all security personnel, rescue workers involved in rescue and relief operations, and the general public are requested to remain immediately alert and move to safe locations or notify others."0
0
Report
पंचकूला: महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी, एसी बसों में स्पष्ट निर्देश की मांग
Panchkula, Haryana:पंचकूला। हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस सेवा का लाभ बड़ी संख्या में महिलाएं उठा रही हैं। योजना शुरू होने के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल है और वे सामान्य रोडवेज बसों में बिना किराया दिए सफर कर रही हैं। हालांकि, इसी बीच एसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलने को लेकर महिलाओं में असमंजस और परेशानी देखने को मिली। महिलाओं का कहना है कि जब सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की है तो एसी बसों में भी इस सुविधा को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को बस में चढ़ने के बाद परेशानी का सामना न करना पड़े। कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें मुफ्त यात्रा की उम्मीद थी, लेकिन एसी बस में सफर के दौरान किराया लिए जाने की बात सामने आने से उन्हें निराशा हुई। महिलाओं का कहना है कि सरकार और परिवहन विभाग को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए कि किन बसों में मुफ्त यात्रा लागू है और किन बसों में नहीं, ताकि यात्रियों में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। महिलाओं ने मांग की है कि सरकार इस व्यवस्था को स्पष्ट करे और यदि संभव हो तो एसी बसों में भी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इससे महिलाओं को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी और असमंजस से राहत मिल सकेगी।0
0
Report
MPSC पेपर फूटि केस: मुंबई पुलिस टीम नंदुरबार पहुंची, घरों की जांच जारी
Dhule, Maharashtra:एमपीएससी पेपर फुटी प्रकरणाचा तपास पुढे नेत, मुंबई पोलीस दलाचे तपास पथक नंदुरबारमध्ये दाखल झाले आहे. कौटिल्य अकॅडमीसह आरोपी ऋतुजा पाटील, अमृत पाटील आणि गौरव पाटील यांच्या घरांची मुंबई पोलिसांकडून चौकशी केली जातं आहे. मुंबई पोलिसांचे पथक नंदुरबार शहर पोलीस ठाण्यात दाखल झाले असून, पोलीस ठाण्यात नोंद करून पुढील तपासासाठी रवाना होणार आहेत. मुंबई पोलिसीकडून आरोपींच्या घरांची चौकशी आणि ई-पंचनामा करण्याची शक्यता आहे. एमपीएससी औषध निरीक्षक पेपरफुटी प्रकरणाच्या तपासाला वेग आला असून, नंदुरबार च्या तपासात काय समोर येते हे पाहणे महत्वाचे ठरणार आहे.0
0
Report
Advertisement
महोबा जलभराव में बुजुर्ग दंपति समेत 08 बकरियाँ सुरक्षित रेस्क्यू
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग बुजुर्ग दंपति सहित मवेशियों का रेस्क्यू, अचानक हुए जलभराव की चपेट में आकर खेत में फंसे थे दंपत्ति, सूचना मिलते ही बचाव के लिए पहुंचे तहसील के कर्मचारी, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले गए 65 वर्षीय बहादुर और पत्नी तुलसा, खेत में फंसी 08 बकरियों का भी किया गया रेस्क्यू, ट्यूब में बैठाकर सुरक्षित निकाले गए जलभराव के बीच खेत में फंसे बुजुर्ग, खेत में झोपडी बनाकर रहते थे वृद्ध पति-पत्नी, चरखारी तहसील क्षेत्र के बराएं गांव का मामला。0
0
Report
Ajit Pawar remembered: Sonetra Pawar pays homage in Baramati
Rui, Maharashtra:अजित पवार यांच्या निधनाला सात महिने पूर्ण झाले. या पार्श्वभूमीवर राज्याच्या उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी बारामती मधील विद्या प्रतिष्ठान येथील अजित पवार यांच्या स्मृतिस्थळाचं दर्शन घेत आदरांजली वाहिली.0
0
Report
जींद में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों के लिए सुरक्षा का वचन दिया
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने कलाई पर सजाया स्नेह का सूत्र, भाइयों ने दिया जीवनभर सुरक्षा का वचन हर्षोल्लास और परंपरा के साथ संपन्न हुआ रक्षाबंधन, जींद के बाजारों में दिखी त्योहार की विशेष रंगत स्नेह और विश्वास का पावन पर्व: जींद में बहनों ने रोली-अक्षत से किया भाइयों का तिलक, रक्षा का लिया संकल्प जींद।। भाई-बहन के अगाध प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक पावन पर्व 'रक्षाबंधन' आज जींद जिले भर में अत्यंत धूमधाम, पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर विधि-विधान से अपने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया, आरती उतारी तथा उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कलाई पर रक्षा-सूत्र (राखी) बांधा। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को सामर्थ्य अनुसार उपहार दिए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का पावन वचन दिया। रक्षाबंधन के इस विशेष पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से शहर के बाजारों में खासी रौनक बनी हुई थी। मुख्य बाजारों में राखी और मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं एवं युवतियों की भारी भीड़ दिखाई दी, जहाँ लोगों ने जमकर खरीदारी की। आज इस पावन अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए भाई-बहनों ने इस पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह पवित्र संबंध भाई-बहन के रिश्ते में मिठास, आपसी सौहार्द और आत्मिक जुड़ाव को और अधिक मजबूत करता है। आज यह पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
जामनगर के चांदीबाजार में युवती के साथ छीड़छाड़ का आरोप, व्यापारियों में तनाव
Jamnagar, Gujarat:જામનગર...મુસ્તાક દલ જામનગર : ચાંદીબજાર વિસ્તારમાં યુવતીની છેડતીનો આક્ષેપ Rexiyac wait?0
0
Report
भोपाल जेल में राखी पर बहनों ने भाइयों से मुलाकात, प्रेम की मिसाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रक्षाबंधन पर भाई बहनों का दिखा अटूट प्रेम सेंट्रल जेल के अंदर बहनों ने भाइयों को बांधी राखी सभी बहनों को आज जेल में भाई से मुलाकात के लिए समय दिया गया जेल प्रशासन ने की राखी पर विशेष व्यवस्था0
0
Report
मेरठ कंकरखेड़ा: चेन लूट मामले में बदमाश मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरार
मेरठ: कंकरखेड़ा में चेन लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार\n\nमेरठ, 28 अगस्त 2026 — थाना कंकरखेड़ा पुलिस की रात में बदमाशों से मुठभड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।\n\nएसएसपी मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत 27/28 अगस्त की रात प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा जितेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ जेवरी-सरधना रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी यामाहा FZ बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बटजेवरा पुलिया के पास बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।\n\nपुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें शिवम सैनी पुत्र अशोक सैनी निवासी टीकाराम कॉलोनी, जाहरवीर वाली गली थाना कंकरखेड़ा के बाएं पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल भेजा गया।\n\nपुलिस ने उसके कब्जे से एक काली यामाहा FZ मोटरसाइकिल UP15DE2597, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।\n\nपुलिस के मुताबिक घायल बदमाश शिवम सैनी ने 27 अगस्त को अपने साथी के साथ मिलकर कंकरखेड़ा कस्बे में एक युवती के गले से सोने की चेन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना कंकरखेड़ा पर मु.अ.सं. 640/2026 धारा 309(4) BNS में मुकदमा दर्ज है।\n\nपुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी लूट और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
