Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mainpuri205001

मैनपुरी यूपी में SIR विपक्ष की ठोको नीति हुई विफल -मंत्री

Nov 08, 2025 08:24:27
Mainpuri, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री जयवीर सिंह ने SIR को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला उन्होंने कहा कि लगातार विपक्ष ही SIR की मांग कर रहा था जब भारत निर्वाचन आयोग ने फैसला लिया और लागू किया तो विरोधियों को यह रास नहीं आया क्योंकि उनकी जो ठोको नीति थी वह असफल हो रही है और बोक्स, फर्जी वोटिंग के रास्ते से यह जीत हासिल करते थे
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 08, 2025 10:56:18
Sasni, Uttar Pradesh:सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव भांबू नगला में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राज मिस्त्री जो जीने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव समामई निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र नोहावत सिंह गांव भांबू नगला में एक घर में राज मिस्त्री का काम कर रहे थे। घायल राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह मकान में चिनाई का काम कर रहे थे और साथ ही घर के जीना को पाटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद, घर में मौजूद लोग घायल राज मिस्त्री को आनन-फानन में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया,
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Nov 08, 2025 10:56:06
Chhattisgarh:एंकर: जांजगीर-चांपा पुलिस को कुछ दिन पहले मिली बड़ी सफलता अब सवालों के घेरे में है। सायबर सेल ने 27 अक्टूबर को शातिर महाठग पंचराम निषाद उर्फ पंचू को गिरफ्तार किया था, जो जांजगीर-चांपा सहित दुर्ग, धमतरी, बलौदाबाजार और बालोद जिलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी लोगों को कम दाम में छड़, सीमेंट और ईंट दिलाने का झांसा देकर उनके घरों से लाखों के जेवर और नकदी उड़ा देता था। पुलिस ने 250 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की थी। आरोपी से 23.950 ग्राम सोना, 1113 ग्राम चांदी, एक स्कूटी और मोबाइल सहित करीब ₹5.20 लाख की संपत्ति बरामद हुई थी। एसपी विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक और टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की थी। लेकिन अब वही आरोपी एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी को 28 अक्टूबर को जेल दाखिल किया गया था, जहां हाथ में फ्रैक्चर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान आरोपी ने जेल प्रहरी को चकमा दिया और हथकड़ी खोलकर शौचालय से भाग निकला। पुलिस ने सभी थानों में अलर्ट जारी किया है। वही आरोपी के फरार होने से जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती — फिर से पंचराम निषाद को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाना है।
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Nov 08, 2025 10:55:06
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के साथ जंगली हाथियों ने भी अपना ठिकाना बनाया हुआ है पर्यटकों ने जंगली हाथियों को देखकर उत्साहित हो गए और हाथियों के झुंड का वीडियो बना लिया। वीडियो शुक्रवार की शाम की सफारी का है जब पर्यटक मगधी जोन में सफारी के लिए गए हुए थे तब प्राकृतिक सुंदरता के बीच जंगली हाथियों के पानी में मस्ती करने का नजारा पर्यटकों ने देखा। जंगली हाथियों का एक झुंड जिसमें की 10 जंगली हाथी थे वह मगधी जोन के महमान डैम में पानी में मस्ती कर रहे था। हाथियों के लिए पानी में मस्ती करना सबसे आनंददायक पल माना जाता है हाथियों में झुंड में एक छोटा बच्चा भी अपने परिवार के साथ मस्ती कर रहा था। जैसे-जैसे उसके बड़े हाथी कर रहे थे वैसे वह बच्चा भी कर रहा था इंदौर से आए पर्यटक विवेक गवारिकर ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड मस्ती कर रहा था बहुत अच्छा लगा सफारी के दौरान बाघ भी देखने को मिला लेकिन जंगली हाथियों के मस्ती करने का नजर कभी ना भूल पाने वाला है उसमें बेबी एलिफेंट भी पानी में मस्ती करता हुआ दिखाई दिया है。
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 08, 2025 10:54:37
Patna, Bihar:राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी का मामला उठाए जाने पर हरियाणा के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा की महागठबंधन के लोगों को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसीलिए इस तरीके का प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं. हमारे NDA के गठबंधन में लोगों को विश्वास है राहुल गांधी को बहुत अच्छे तरीके से पता चल गया है कि इस बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. हरियाणा में वोट चोरी का मामला उठाए जाने पर कहा कि लोकसभा चुनाव 1 साल पहले हुए जहां 10 सीट में 5 सीट कांग्रेस ने जीती है जबकि लोकसभा चुनाव से पहले वहां विधानसभा चुनाव हुए इस वोटर कार्ड के जरिए मतदाता ने मतदान की तो उसे वक्त यह मामला क्यों नहीं उठाया गया था. जब आप सीट जीते तो चुनाव आयोग सही था और वोटर लिस्ट भी सही थे बाइट : अरविंद कुमार शर्मा, मंत्री, हरियाणा सरकार
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 08, 2025 10:54:12
Bihar:समस्तीपुर में सरायरंजन विधानसभा के KSR कॉलेज के पास भारी संख्या में VVPAT पर्चियां मिलीं, वीडियो वायरल होते ही डीएम रोशन कुशवाहा मौके पर पहुंचे । सूचना मिलने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-कम-डीएम रोशन कुशवाहा समेत कई अधिकारियों की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय ने बताया कि बरामद पर्चियां मॉक पोल की हैं। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि यदि ये मॉक पोल की पर्चियां हैं तो इन्हें खुले में किसने और कैसे फेंका? घटना के बाद प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने प्रशासन पर लापरवाही और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 08, 2025 10:53:59
Keonjhar, Odisha:ଗଞ୍ଜେଇ ଚୋରା ଚାଲାଣ ର ଅଭିନବ ଉପାୟ,ଓଡିଶା ରେ ପ୍ରଥମ ଥର ପାଇଁ ୮କୋଟି ଟଙ୍କାର ତରଳ ଗଞ୍ଜେଇ ଜବତ ସମ୍ପର୍କ ରେ ଏସପି ଙ୍କ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ, ମାଲକାନଗିରି, ନିକଟରେ ରିଲିଜ ହୋଇଥିବା ବଲିଉଡ ମୁଭି "ଘାଟି" ସିନେମା ଷ୍ଟାଇଲରେ 8 ଟି ମୋଟର ସାଇକେଲରେ ତରଳ ଗଞ୍ଜେଇ ଚୋଲାଣ ହେଉଥାଏ ବେଳେ ଏହାକୁ ମାଡି ବସିଥିଲା ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲା ପୋଲିସ । ପ୍ରଥମ ଥର ଲାଗି ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲାରୁ ତରଳ ଗଞ୍ଜେଇର ଚୋରା ଚାଳାଣ କରାଯାଉଥିଲା । 60 କିଲୋଗ୍ରାମ ତରଳ ଗଞ୍ଜେଇର ବଜାର ମୁଲ୍ୟ ପ୍ରାୟ 8 କୋଟି ଟଙ୍କା ହେବ ବୋଲି ମାଲକାନଗିରି ଏସପି କହିଛନ୍ତି ।ଚିତ୍ରକୋଣ୍ଡା ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ଏସ.ଆର ଛକ ନିକଟରେ ପୋଲିସ ଏହି ତਰଳ ଗଞ୍ଜେଇ ଜବତ କରିଛ । ମୋଟ ୬୦ କିଲୋଗ୍ରାମ ଗାଢ଼ ତରଳ ପଦାର୍ଥ ଯାହା ଗଞ୍ଜେଇର ତୀବ୍ର ଗନ୍ଧ ବାହାର କରେ ତାହା ହେଉଛି Ñତରଳ ଗଞ୍ଜେଇ । ଓଡିଶା ପୋଲିସ ହାତରେ ପ୍ରଥମ ଥର ପାଇଁ ଏହି ତରଳ ଗଞ୍ଜେଇ ଧରା ପଡିଛି । ଚିତ୍ରକୋଣ୍ଡା ଥାନା ଅଞ୍ଚଳରେ ପାଟ୍ରୋଲିଂ ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ଆଠ ଜଣ ବ୍ୟକ୍ତି ମୋଟର ସାଇକେଲ ସହିତ ଏମାର ର ଛକରେ ଏକତ୍ରିତ ହୋଇ ଆନ୍ଧ୍ର ପ୍ରଦେଶର ଜଣେ ମାଫିଆ ଙ୍କୁ ଏହି ଚୋରା ତରଳ ଗଞ୍ଜେଇ ଚାଳାଣ କରିବା ଅପେକ୍ଷା କରିଥିବା ବେଳେ ଏହାକୁ ମାଡି ବସିଥିଲା ପୋଲିସ । ମାଲକାନଗିରି ପୋଲିସ ପାଇଁ ଏହା ଏକ ବଡ ସଫଳତା ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଏସପି ବିନୋଦ ପାଟିଲ ଏଚ. ।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Nov 08, 2025 10:53:34
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर रायपुर भेज दिया है बांग्लादेशी नागरिक का नाम अजमेर शेख है जो कि मुंबई से शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में सवार होकर हावड़ा जा रहा था इसी बीच दुर्ग जीआरपी पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने उसे कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के S1 बोगी से गिरफ्तार कर लिया उसके दस्तावेज जांचे गए तो उसके पास किसी भी तरह के भारतीय नागरिकता के वैद्य दस्तावेज नहीं थे बताया जा रहा है कि अजमेर शेख के खिलाफ मुंबई में मामले दर्ज है इसके बाद वह वहां से भागकर हावड़ा होते हुए बंग्लादेश जाने की तैयारी में थे लेकिन दुर्ग की जीआरपी पुलिस से उसे गिरफ्तार कर उसे रायपुर ले जाया गया है जहाँ मुंबई पुलिस मुंबई पुलिस अजमेर शेख को अपने साथ मुंबई ले गई.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 08, 2025 10:53:17
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा एक ठेके पर छापेमारी कर लाखों रुपए की अवैध शराब समेत शराब की बोतल पर लगाए जाने वाले ढक्कन बरामद किए गए हैं सैकड़ो की संख्या में मिले शराब की बोतल पर लगाने वाले ढक्कन अवैध रूप से यहां रखे गए थे बताया जा रहा है कि यहां पर शराब अवैध रूप से रिफिलिंग की जा रही थी और बेची जा रही थी मुखबिर की सटीक जानकारी पर आबकारी अधिकारी ने यह छापेमारी कर लाखों रुपए की अवैध रूप से रिफिलिंग की जाने वाली शराब और बोतल पर लगाए जाने वाले ढक्कन बरामद किए हैं मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का एक शख्स इन ढक्कनों को सप्लाई करता था जिसके बाद इन्हें अवैध रूप से बोतलों पर लगाकर बेचा जाता था फिलहाल इन सभी को पुलिस से गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top