Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461001

नर्मदापुरम से पचमढ़ी राहुल गांधी पहुंचेंगे; कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा

AGAbhishek Gour
Nov 08, 2025 10:55:53
Narmadapuram, Madhya Pradesh
नर्मदापुरम- कुछ देर में पचमढ़ी पहुंचेंगे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। पचमढ़ी में चल रहा है कांग्रेस जिला/शहर अध्यक्ष का प्रशिक्षण शिविर आज राहुल गांधी पचमढ़ी पहुंचकर करेंगे गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होटल हाइलैंड पहुंचकर प्रशिक्षण शिविर में करीब 3 घन्टे प्रतिभागियों से करेंगे चर्चा आज शाम जिला अध्यक्षों के परिवार के साथ करेंगे डिनर
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RMRAJESH MISHRA
Nov 08, 2025 12:56:24
Danti, Uttar Pradesh:मीरजपुर में विंध्याचल धाम में शनिवार को प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने दर्शन पूजन किया। उन्होंने आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि, सुख और कल्याण की कामना की। विंध्याचल धाम में पहुंचे राजा भैया ने माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने राजा भैया का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में उपस्थित साधु-संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज से बातचीत के दौरान राजा भैया ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से ही प्रदेश में सुख-शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे धार्मिक व विकासात्मक कार्यों की सराहना की। कहा कि विंध्यधाम का सौंदर्य और सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सुखद है। इस अवसर पर मंदिर परिसर व आसपास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाल रखा था ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राजा भैया के आगमन के दौरान माहौल श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। भक्तों ने “जय मां विंध्यवासिनी” के जयकारे लगाए। राजा भैया ने दर्शन उपरांत यह भी कहा कि वे मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से प्रदेश और देश की जनता के कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 08, 2025 12:55:59
Gonda, Uttar Pradesh:पत्नी के तेरहवीं से पहले पति ने भी किया सुसाइड पत्नी के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति शिवम, घर के अंदर फांसी लगाकर दे दी जान, 31 अक्टूबर को आशा बहू पत्नी ने भी किया था सुसाइड。 गोंडा जिले में धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगाई गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बीते शुक्रवार 31 अक्टूबर को आशा बहू पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आज पति द्वारा भी घर के अंदर दुपट्टे के माध्यम से फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी गई। मृतक 36 वर्षीय पति शिवम सिंह अपने पत्नी वंदना सिंह का अंतिम संस्कार करने के बाद अपने बच्चों के देखभाल को लेकर लगातार परेशान चल रहा था। परिवार के लोग तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम को लेकर के तैयारी कर रहे थे और पति शिवम सिंह पत्नी के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और आज उसने भी अपनी जान दे दी है। सुबह 10:00 के करीब जब शिवम सिंह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाने के लिए नहीं उठा, तो परिजन दरवाजे पर गए और कई बार दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण ओपन नहीं हो रहा था। इसके बाद परिजनों द्वारा धानेपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। धानेपुर थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़कर देखा कि अंदर फांसी के फंदे से शिवम से लटके हुए थे। धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा मृतक शिवम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है। गोंडा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन पति-पत्नी के सुसाइड किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीओ- दरअसल बीते 30 अक्टूबर को 14 कोसी परिक्रमा की रात्रि में 23 वर्षीय वंदना सिंह द्वारा अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी गई थी। शनिवार 31 अक्टूबर सुबह जब वंदना सिंह घर से नहीं निकली तो परिजनों द्वारा पुलिस के माध्यम से दरवाजा तोड़कर देखा गया। तो वंदना सिंह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पत्नी के सुसाइड किए जाने की सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर ही फ्लाइट के माध्यम से मृतक पति शिवम सिंह भी अयोध्या पहुंचा और जहां उसने अपने हाथों से अपने पत्नी का अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार को लेकर के पूरी प्रक्रिया का पालन भी किया जा रहा था लेकिन तेरहवीं संस्कार के तीन दिन पहले ही उसने आत्महत्या कर लिया है। बनगाई गांव के रहने वाले 36 शिवम सिंह की शादी 18 में 2014 को दुल्हापुर नई पुरिया की रहने वाली 23 वर्षीय वंदना सिंह के साथ हुई थी। बंदना सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में आशा बहू के पद पर तैनात थी और मृतक शिवम सिंह दिल्ली में रहकर के एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक शिवम सिंह के एक 6 वर्ष का बेटा वेदांस और 8 वर्ष की बेटी विदांशी है जिसके सिर से अब उसके माता-पिता का साया हट गया है। घर में अब देखभाल के लिए मात्र दादी कोकिला सिंह बची हुई है जिनके द्वारा अब इन बच्चों का देखभाल किया जाएगा। बाइट- धनेश्वर प्रसाद सिंह- पीड़ित चाचा。
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Nov 08, 2025 12:55:04
Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बांदा में एक मुस्लिम परिवार की महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल में आवेदन करके गुहार लगाई है कि मुख्यमंत्री जी अपने विवेकाधीन कोष से मुझे एक भैंस खरीद दीजिए। तकदीरन नाम की इस महिला और उसके परिवार को पास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर गरीब की सुनते हैं। तो हमारी भी जरूर सुनेगे.. क्या है पूरा मामला आपको बता दें कि बांदा के नरैनी ब्लॉक के जबरापुर गांव में अली हुसैन और उसकी पत्नी तकदीरन अपने चार बच्चों के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करके गुजारा करते है। बच्चे बड़े होने लगे और खर्च बढ़ने लगा तो उन्होंने गांव के ही कुछ बड़े लोगों से और जिनके यहां मेहनत मजदूरी करते हैं उनके यहां से 1लाख 50हजार रुपए कर्ज लेकर के दो भैंसे खरीदी। सोचा जिससे दूध बेचकर वह परिवार का भरण पोषण करेंगे और बच्चों की शिक्षा भी होगी। लेकिन परिवार में आफत तब आ गई जब बच्चा देने के कुछ दिन बाद अचानक चंद घंटों के अंदर ही दोनों भैंसों की संदिग्ध मौत हो गई। आनंद फाइनेंस में लेखपाल वॉच शिक्षकों को सूचना दी गई। भैंसों का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन अब भैंसों की रिपोर्ट लगाने के लिए चिकित्सक पैसे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल लेखपाल ने रिपोर्ट लगाकर शासन को भेज दी है। गांव के लोगों की माने तो इन लोगों के इनकम का कोई स्रोत नहीं है जमीन के नाम पर एक भी टुकड़ा नहीं है प्रधानमंत्री आवास से घर जरूर मिल गया है। लेकिन मेहनत मजदूरी करके यह लोग गुजारा करते थे। ऐसे ली थी इन पर डेढ़ लाख का कर्ज ऊपर से चढ़ गया है। बच्चों की शिक्षा नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल में घर की महिला तकदीरन ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। और मुख्यमंत्री से कहा है कि विवेकाधीन कोष से उसको एक भैंस ही खरीद दी जाए जिससे वह अपना कर्ज भर सके बच्चों की शिक्षा दीक्षा करा सके और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। दोनों ही पति-पत्नी का कहना है कि हमको विश्वास है क्योंकि मुख्यमंत्री हर गरीब की सुनते हैं तो हमारी भी फ़रियाद जरूर सुनेंगे और हमारी मदद करेंगे।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Nov 08, 2025 12:54:50
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध शासन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए बिक्री करने के लिए बनाए जा रहे बड़ी संख्या में तमंचे और अधबने तमंचे बरामद किए है। इसके अलावा तमंचे बनाने के बड़ी संख्या में उपकरण भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। दरअसल पुलिस को मुखबिरथ से सूचना मिली थी कि चौक कोतवाली क्षेत्र के हाईवे के किनारे कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति तमंचे की बिक्री करने आया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसको गिरफ्तार किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को निशानदेही पर जंगल के अंदर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। जहां पर पुलिस को बड़ी संख्या में बने हुए तमंचे और अधबने तमंचे बरामद किये है। इसके अलावा तमंचे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी पुलिस को बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार किया गया जालिम सिंह ऑर्डर लेकर तमंचा तैयार करता था। इस बार खासतौर पर पंचायत चुनाव में इन तमंचों की सप्लाई करने वाला था। गिरफ्तार किए गए जालिम सिंह का कहना है कि वह तैयार किए गए तमंचों को 5 से 6 हजार में बेच देता था। इससे पहले भी वह कई बार अवैध तमंचे बनाने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस अब तमंचे खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 08, 2025 12:54:38
Ujjain, Madhya Pradesh:हेलमेटधारी बदमाशों ने की ठगी, वृद्धा से सोने की चूड़ियां लेकर हुए फरार सांवेर रोड पर जैन मंदिर जा रही महिला के साथ हुई वारदात, पुलिस ने जांच शुरू की उज्जैन। सांवेर रोड पर शनिवार सुबह जैन मंदिर जा रही साईं धाम कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला के साथ ठगी की वारदात हो गई। महिला से अज्ञात बदमाशों ने झांसा देकर सोने की चूड़ियाँ ठग लीं और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे दो युवक हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल से आए थे। उन्होंने महिला से बात करने के बहाने उसका विश्वास जीता और कहा कि वे उसकी सोने की चूड़ियां सुरक्षित रखवा देंगे। इसके बाद पास ही खड़े दो अन्य युवकों को भी अपने साथ शामिल कर लिया, जिससे महिला को यह लगा कि सब एक-दूसरे को जानते हैं。 महिला ने चूड़ियां उतारकर उन्हें दे दीं, लेकिन कुछ देर बाद जब उसने पैकेट खोला तो अंदर नकली गहने निकले। घटना में चार बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस को मौके के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि वारदात का तरीका देखकर इरानी गैंग की संलिप्तता की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Nov 08, 2025 12:54:19
Noida, Uttar Pradesh:सिंधुदुर्ग में राणे के खिलाफ शिंदे-ठाकरे गुट एकजुट? सावंतवाड़ी महायुति और महाविकास अघाड़ी ने राज्य में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए मोर्चा बनाना शुरू कर दिया है, वहीं सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली नगर पंचायत के लिए एक नया समीकरण बनने की संभावना है। अब शिवसेना का ठाकरे और शिंदे गुट जिले में भाजपा और खासकर राणे परिवार के दबदबे को तोड़ने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसके लिए प्रस्ताव वरिष्ठ नेताओं को भेज दिया गया है, और जल्द ही अंतिम फैसले लिया जाएगा। शिवसेना का ठाकरे गुट और शिंदे गुट राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं। हर चुनाव में दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर तंज कसते हैं। हालाँकि, कंकावली नगर पंचायत पर दबदबा बनाने के लिए इन दोनों दलों ने पर्दे के पीछे से गतिविधियाँ शुरू कर दी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों गुट मिलकर राणे परिवार और भाजपा को चुनौती देने के लिए 'नगर विकास गठबंधन' बनाएंगे। कणकवली शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, डॉक्टरों, वकीलों और राजनीतिक पदाधिकारियों ने शहर के समग्र विकास के लिए एक साथ आने और नगर पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 'नगर विकास गठबंधन' का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में शहर में एक गुप्त बैठक हुई और इस बैठक में पूर्व विधायक वैभव नाइक, पूर्व विधायक राजन तेली, स्थानीय नेता सुशांत नाइक, संदेश पारकर और सतीश सावंत मौजूद थे। चर्चा है कि शिवसेना के विभाजन के बाद पहली बार ये दोनों समूह अपने मतभेदों को भुलाकर स्थानीय स्तर पर एक साथ आने की तैयारी कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि संदेश पारकर इस गठबंधन से मेयर पद के उम्मीदवार होंगे। फिलहाल, गठबंधन को लेकर प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया गया है, और वरिष्ठ नेता इस 'नगर विकास गठबंधन' पर अंतिम फैसला लेंगे। बाइट्स- खासदार नारायण राणे; बाइट्स- उदय सामंत, मंत्री; बाइट्स- नितेश राणे, मंत्री; बाइट्स- चंद्रशेखर बावनकुळे, मंत्री; Feed ID- 0811ZN_UDAY_SAMANT_R- Uday Samant Byte in Marathi; उदय सामंत गठबंधन पर; शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे की भूमिका हमारी भूमिका के समान ही है। कल रत्नागिरी को लेकर रवींद्र चव्हाण के साथ बैठक हुई। रत्नागिरी में गठबंधन तय हो गया है। शिवसेना-भाजपा और राकांपा हमारा स्वाभाविक गठबंधन है और हमने तय किया है कि उन्हें मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। जैसा कि नितेश राणे ने सिंधुदुर्ग के बारे में कहा है, हम भी तैयार हैं। शिवसेना न केवल सिंधुदुर्ग में, बल्कि महाराष्ट्र में भी भाजपा को रोकने की कोशिश नहीं करेगी। हमने हमेशा भाजपा के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। हम गठबंधन करके ही आगे बढ़ना चाहते हैं। सावंतवाड़ी में हमने गठबंधन का विकल्प खुला रखा है। अगर गठबंधन नहीं होता है, तो ऐसा नहीं होगा कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। चारों नगरपालिकाओं में शिवसेना के उम्मीदवार खड़े होंगे और हम धनुष-बाण से लड़ेंगे। कल सिंधुदुर्ग में हमने प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और हमने इसमें अपनी पार्टी की रणनीति तय कर ली है। सवाल यह भी है कि हम कब तक इंतज़ार करेंगे। ऐसा नहीं है कि हमारे पास संख्याबल नहीं है, तीन में से दो विधायक शिवसेना के हैं, तो हमारी संख्याबल 50% से ज़्यादा है। फिर भी, हम कह रहे हैं कि हमें धैर्य रखना होगा। हमें गठबंधन में लड़ना होगा। उन्होंने दोस्ताना लड़ाई की तैयारी कर ली है। हमने भी वही किया है। अगर दोस्ताना लड़ाई होगी, तो हम मिल-जुलकर लड़ेंगे, वरना हम अकेले लड़ेंगे। 0611ZT_RANEBT (6th November feed in Taas Server) सिंधुदुर्ग गठबंधन पर नितेश राणे; मैं वहाँ जाकर मित्रा पार्टी के नेताओं से बात करूँगा - हर पार्टी को अपनी पार्टी का विस्तार करने का अधिकार है। Feed ID - 0811ZN_NGP_BAWANKULE_SHOTS_LU_R; On सिंधुदुर्ग; हम स्थानीय लड़ाइयों पर टिप्पणी नहीं कर सकते। हालाँकि, हमने सुझाव दिया है कि महागठबंधन में शामिल दलों को महागठबंधन में ही रहना चाहिए। कोई न कोई रास्ता ज़रूर निकल आएगा। Feed ID- 0811ZN_NARAYAN_RANE_PC_LU_R; सांसद नारायण राणे प्रेस कॉन्फ्रेंस मुद्दे; लोग रुकावटें डालने का काम कर रहे हैं, अपना राजनीतिक वजूद बनाने का काम कर रहे हैं। हमने रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिले में गठबंधन बनाने का फ़ैसला किया है, चाहे कुछ भी हो जाए। मुझे लगता है कि यह गठबंधन होना ही चाहिए। भाजपा को दोनों जिलों में महापौर बनाना चाहिए, हमारा गठबंधन 80 प्रतिशत सीटें जीतेगा। सभी गठबंधन चाहते हैं, हम भी चाहते हैं। पालक मंत्री अंतिम फैसला नहीं ले सकते। मेरा मानना है कि गठबंधन होना ही चाहिए। भाजपा को सोचना चाहिए कि हमारा अध्यक्ष कैसे बनेगा। चव्हाण और पालक मंत्री को एक बैठक करनी चाहिए और सवाल पूछने चाहिए, चाहे वे सांसद हों या कार्यकर्ता। शिंदे/ठाकरे गठबंधन पर चर्चा पर — अगर ऐसा हुआ, तो हम रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में एकनाथ शिंदे का शिवसेना से नाता तोड़ देंगे। राजन तेली अस्थायी हैं, स्थायी नहीं। मैं एकनाथ शिंदे से मिलकर देखूँगा। राज्य में भाजपा नंबर वन होगी, एकनाथ शिंदे नंबर वन होंगे।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 08, 2025 12:53:39
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में “जश्न वंदे मातरम” कार्यक्रम का आयोजन. वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया विशेष जश्न. मुश्लिम महिलाओं ने भी गाया वंदे मातरम. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन और बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग रहें मौजूद. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज का बड़ा बयान, वंदे मातरम नहीं बोलने की बात करने वालों पर निशाना साधते हुए राज ने कहा- जय फिलिंपिन्स बोल सकते हैं लेकिन उन्हें भारत माता की जय बोलने से ऐतराज है, ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं देश के प्रति, भारत माता का सम्मान नहीं करना गद्दारी है भारत का मुसलमान वंदेमातरम का विरोध नहीं करता है. पाकिस्तानी और कट्टरपंथी सोच वाले ही वंदे मातरम का विरोध करते हैं बाईट- सलीम राज, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड....
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Nov 08, 2025 12:53:27
Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी ब्लॉक के جبरारपुर गांव में अली हुसैन और उनकी पत्नी तकदीरन चार बच्चों के साथ मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। आर्थिक हालात बिगड़ने पर उन्होंने गांव के कुछ बड़े लोगों से लेकर उनके ही यहां काम करने वाले लोगों से 1.5 लाख रुपए कर्ज लेकर दो भैंसे खरीदीं ताकि दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण हो और बच्चों की शिक्षा हो सके। कुछ दिनों बाद बच्चों के जन्म के बाद ही इन दोनों भैंसों की संदिग्ध मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन भैंसों की रिपोर्ट के लिए चिकित्सक पैसे मांग रहे हैं। लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। गांव के अनुसार इनका आय-स्रोत नहीं है, जमीन भी नहीं है, प्रधानमंत्री आवास का घर मिल गया है लेकिन मेहनत मजदूरी से ही परिवार गुजर-बसर कर रहा है। अब तकदीरन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि विवेकाधीन कोष से उन्हें एक भैंस दे दी जाए ताकि वह कर्ज चुका सकें, बच्चों की शिक्षा और परिवार का भरण पोषण कर सकें। दोनों पति-पत्नी का कहना है कि हमें भरोसा है कि मुख्यमंत्री हर गरीब की सुनते हैं और हमारी फरियाद भी सुनी जाएगी।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Nov 08, 2025 12:53:17
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद के दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में दस हज़ार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। सोनभद्र पुलिस की सक्रियता एक बार फिर दिखी है। थाना दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दस हज़ार के इनामी अपराधी सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दुद्धी थाने में इस वर्ष 29 सितंबर को दर्ज केस संख्या 255/2025 में सत्येन्द्र और उसके साथी विषू के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी की निगरानी में गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने सत्येन्द्र पुत्र रामबृक्ष को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के पलामू जिले के महमूदगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव का रहने वाला है। आरोपी की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सत्येन्द्र के खिलाफ पहले भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दुद्धी थाने का केस नंबर 150/2025, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। वहीं उसके साथी विषू की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जनपद से अपराधियों की धरपकड़ और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 08, 2025 12:53:00
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोण्डा जिले में आज भाजपा कार्यालय पर वंदे मातरम गीत की डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विभिन्न पदाधिकारी को अलग-अलग क्षेत्र में कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारी दी गई है। विधायक बावन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू हाजामी के वंदे मातरम पर दिए गए बयान पलटवार करते हुए कहा कि सपा राजनीति कर रही है तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उनके अब्बू आजमी जैसी भाषा बोल रहे हैं। जो व्यक्ति वंदे मातरम का विरोध करेगा वह भारत माता का सपूत हो नहीं सकता उनकी विकृत मानसिकता है। वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत हमारा है; भारत माता में जिनकी आस्था है, राष्ट्रवाद में जिनकी आस्था है, वह कभी भी वंदे मातरम का विरोध नहीं कर सकते। उनकी मानसिकता दूषित है। कोई ऊर्जा खाते यहां का है और गाते पाकिस्तान का है ऐसे लोग ही विकृत मानसिकता वाले ही वंदे मातरम का विरोध कर सकते हैं। वायो- बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में 15 साल का लाल यादव का जंगल राज और नीतीश कुमार की सरकार का सुशासन 20 वर्ष और जो 20 वर्ष में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। बिहार का विकास हुआ है, बिहार एक विकसित प्रदेश के रूप में आगे बढ़ा है। मुझे पूर्ण विश्वास है वहां के जनता जनार्दन और युवा और हमारी माताएं और बहनें मातृशक्ति फिर से एनडीए की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं विधायक बावन सिंह ने आजम खान के जंगल राज वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह गलत बोल रहे हैं; जंगल राज उत्तर प्रदेश में देखते क्या हाल था। कितना भीषण दंगा हुआ किस तरह से क्या हालत थी; लोगों की उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं था। हमारी माताएं बहने 7 बजे के बाद निकल नहीं सकती थीं; घर से हम लोग जाते थे—परिवार के लोग पूरे प्रदेश में यह सोचते थे। यह लौट कर आएंगे की कोई घटना न घट जाए—अपहरण, लूट, डकैती की घटनाओं का डंका था; खुलेआम फिरौती हो रही थी; वही हाल बिहार का जंगलराज था लालू के जमाने में।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Nov 08, 2025 12:52:36
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Nov 08, 2025 12:52:23
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में तीन दिवसीय ज़ोहार महोत्सव की आज़ से रंगारंग शुरुआत हो गयी है. अगले तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में आप ज़ोहार घाटी की संस्कृति, स्थानीय उत्पाद, खानपान का आनंद ले सकेंगे. कहा जाता है कि 100 संसार एक मुनस्यार और मुनस्यार घाटी की सुंदरता वैसी ही कला, संस्कृति और खानपान का अनूठा संगम है. सीमांत क्षेत्र के जोहार घाटी के रहने वाले लोगों की भागीदारी और लोक कला हस्तशिल्प के स्टॉल सुहावने प्रदर्शनों के साथ इस महोत्सव का आकर्षण हैं. उद्घाटन हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया और कहा कि जोहार महोत्सव संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. स्थानीय लोग और कलाकार महोत्सव का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और परिधान, खानपान आकर्षक लग रहे हैं. तीन दिन तक सीमा क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति, रीति रिवाज़ की छटा देखने को मिलेगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top