Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी हुईं रवाना
Mainpuri, Uttar Pradesh:करहल विधानसभा में उपचुनाव के लिए आज मैनपुरी की मंडी समिति से पोलिंग पार्टियाँ डी पी सिंह और एसपी की निगरानी में रवाना हुईं।एसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की बात कही है पूरे विधानसभा क्षेत्र को 9 जोन 44 सेक्टर में बाँटा गया है, प्रत्येक थाने में दो-दो QRT अतिरिक्त मोबाइल, क्लस्टर मोबाइल, बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। 23 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किये जाएंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली में अयोध्या हाईवे पर डंपर ने दुकानों को कुचला, किसी के घायल नहीं
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में अयोध्या हाईवे पर बेकाबू डंफर ने दर्जनों दुकानों को रौंद दिया। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग हाईवे पर तकिया चौराहे के पास का है। यहाँ अमावां ब्लॉक के निकट देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दर्जनों दुकानों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।सतना के पीएम आवास कॉलोनी में गैस सिलेंडर आग से बड़ा हादसा टल गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना: उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर पहुंचाने आए एक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन को आग की लपटों में घिरा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में वाहन से सिलेंडरों को नीचे उतारना शुरू किया। लोगों की इस बहादुरी और मुस्तैदी से एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल
Usahait, Uttar Pradesh:नियाजी खान/बदायूँ: यूपी के बदायूँ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक बच्ची समेत चार लोग घायल ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला ठियाबंदी के बाद खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एसडीएम बिसौली के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा था। टीम ने जमीन की ठियाबंदी कर खेत में ठिया लगा दिए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अपने खेत की जुताई कर दी। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के बाद पीड़ित पक्ष के लोग घर जा रहे थे। तभी विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने फावड़े, चाकू और भाला से हमला कर दिया। हमले में एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया है, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का मामला
