Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mainpuri205001

Mainpuri - सरकारी योजनाओं का पैसा निकालने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Mar 12, 2025 14:17:15
Mainpuri, Uttar Pradesh

मैनपुरी, सरकारी योजनाओं का पैसा निकालने वाले तीन शातिर गिरफ्तार. कूट रचित तरीके से किसान सम्मन निधि वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि की धनराशि को निकालते थे शातिर. फर्जी खाता खुलवाकर एटीएम से निकलते थे धनराशि, आरोपियों के कब्जे से 70,000 रुपया पुलिस ने बरामद किया. थाना साइबर क्राइम मैनपुरी को मिली सफलता।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PMProsenjit Malakar
Nov 21, 2025 14:03:48
Nijuri, West Bengal:বীরভূমে তৃণমূল–বিজেপি বাকযুদ্ধ তুঙ্গে, শুভেন্দু অধিকারীকে পাল্টা চ্যালেঞ্জ কাজল শেখের সম্প্রতি দু’দিন আগেই নানুর বিধানসভার কীর্ণাহারে মিছিল করে তৃণমূলের বিরুদ্ধে তীব্র আক্রমণ শানিয়েছিলেন বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী। তিনি সভা থেকে কাজল শেখকে আক্রমণ করে দাবি করেছিলেন— “আমি রোগও জানি, ওষুধও জানি। নানুর, মঙ্গলকোট, আউশগ্রাম— সব আমার দায়িত্বে।” তার ঠিক পাল্টা জবাব দিতে আজ কীর্ণাহারেই র‌্যালি ও সভা করল তৃণমূল কংগ্রেস। সেখান থেকেই শুভেন্দু অধিকারীকে চ্যালেঞ্জ ছুড়ে দেন বীরভূম জেলা তৃণমূলের সভাধিপতি কাজল শেখ। তিনি বলেন, “শুভেন্দু বাবু, ১৫ দিন অন্তর বীরভূমে আসুন, কীর্ণাহারে এলে মনডা খাওয়াবো, সিউড়িতে এলে মোরব্বা খাওয়াবো। কিন্তু ধর্মের সুরসুরি দিয়ে হিন্দু–মুসলমান বিভেদ লাগালে চলবে না। ভোটের রেজাল্টের দিনও আসুন— চোখে দেখবেন শুধু সর্ষে ফুল আর ঝাঁপি খুললেই জোড়া ফুল।” কাজল শেখ আরও দাবি করেন, আসন্ন বিধানসভা নির্বাচনে বীরভূমের ১১টি বিধানসভায় জয়লাভ করবে তৃণমূল কংগ্রেস। এদিন মঞ্চে উপস্থিত ছিলেন তৃণমূলের অন্যান্য জেলা নেতৃত্বরাও।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Nov 21, 2025 14:03:32
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के इंटाली चौराहा के पास गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से माहौल गरमा गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में वहां हिन्दू संघठन के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने घटना का विरोध करते हुए चौराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के विरोध में व्यापारिक संगठनों ने फतहनगर बाजार बंद कर दिया। नीम चौक पर लोगों ने टायर जलाकर रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर लोगो को शांत किया। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि समय रहते अगर मामले का खुलासा नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 21, 2025 14:03:21
Jaipur, Rajasthan:41 जिलों में पंचायतों का नक्शा बदला,पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की गई, जयपुर-राजस्थान पंचायतों का नक्शा पूरी तरह से बदल दिया गया है.41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन किया गया है.इसको लेकर पंचायतीराज विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है,जिसके बाद पंचायतों की सीमाओं में बदलाव हुआ है. नक्शा बदला,सीमाएं बदली- राजय सरकार ने राजस्थान के सभी 41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है. अब पंचायतीराज का नक्शा बदल गया है. लगभग हर पंचायत की सीमाओं में बदलाव हुआ है. इसका स्थानीय राजनीति पर भी असर होगा.प्रदेश में नई पंचायतें बनाने के बाद अब सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के बड़ी संख्या में पद बढ़ जाएंगे. जितनी नई पंचायतें बनेंगी, उतने ही सरपंच और उपसरपंच ज्यादा बनेंगे. वार्ड पंचों के पद भी हजारों में बढ़ेंगे. अब नए चुनाव इन्हीं पंचायतों के हिसाब से होंगे. मानदंडों में छूट की वजह से ज्यादा पंचायतें बनी- रेगिस्तानी जिलों में मापदंडों में छूट की वजह से नई पंचायत ज्यादा बनी हैं. मौजूदा सरकार ने साल भर पहले से पंचायतों के पुनर्गठन का काम शुरू किया था. नई पंचायत बनाने और पंचायतों के पुनर्गठन के लिए जिलों से प्रस्ताव मंगवाकर पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग को भेजे गए थे. राजनीतिक तौर पर भी बीजेपी ने इसके लिए कमेटी बनाई थी.नई पंचायतें बनने से जनता को सुविधा होगी. बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू सहित रेगिस्तानी जिलों और आदिवासी इलाकों में ग्राम पंचायत के इलाके कई किलोमीटर में थे। लोगों को पंचायत मुख्यालय जाने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी। लोगों को राशन लेने, सरकारी दस्तावेज बनवाने और सरपंच, ग्राम सचिव से जुड़े काम करवाने के लिए पंचायत मुख्यालय आना होता है. पहले सफर दूरी तक तय करना पडता था- एक पंचायत में तीन से चार गांव होने के कारण मुख्यालय आने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना होता था. इसमें समय ज्यादा लगता था. अब नई पंचायतें बनाने के कारण इलाका कम होने से लोगों को सुविधा होगी.नई पंचायतें बनने से ग्राम सचिव, पटवारी, पंचायत सहायकों के पद बढ़ेंगे. जितनी नई पंचायतें बनी हैं, उतने ही ग्राम सचिव, ग्राम सहायक और सहायक कर्मचारी लगेंगे। इससे शिक्षित बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.आगे निकलने वाली भर्तियों में भी इन पंचायतों के हिसाब से नियुक्तियां करने के लिए पद बढ़ाए जाएंगे. नोट-इस खबर की फीड OFC से JPR_PANCHYAT_R स्लग से भेजी गई है。
0
comment0
Report
Nov 21, 2025 14:02:56
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Nov 21, 2025 14:00:54
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर थाना क्षेत्र के करमरी गांव में एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की। मृतका की पहचान पूर्णिमा उर्फ फुरनी बघेल के रूप में हुई है, जिसकी शादी रेंगा बघेल से करीब 15 साल पहले हुई थी। तीन छोटे बच्चों की मां फुरनी को उसके पति ने लकड़ी के बत्ते से बुरी तरह पीटा। सर और नाक में गंभीर चोट आने के चलते महिला की मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी पति रेंगा बघेल को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि पत्नी के साथ पिछले दो-तीन दिनों से कहा सुनी हो रही थी, और इसी बात पर गुस्से में उसने हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद बस्तर पुलिस ने तुरंत हत्या (धारा 103) का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस वीभत्स घटना के चलते तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Nov 21, 2025 13:50:50
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने तीन ऐसे शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो न केवल वारदातों की कड़ी को अंजाम दे रहे थे, बल्कि एक युवक की हत्या की योजना भी बना चुके थे। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 19 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे हमे सूचना मिली थी कि चार युवकों ने रामगढ़ पुल के नीचे गन प्वाइंट पर एक टैक्सी चालक टाटा नैक्सन कार लूट ली। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की सभी टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। ड्राइवर से पूछताछ की गई और यहीं पुलिस को पहली बड़ी कड़ी मिली। पता चला कि कार इनड्राइव ऐप से बुक की गई थी। जांच में पता चला कि जिस मोबाइल से बुकिंग की गई थी, वह 18 नवंबर की रात चंडीगढ़ में स्नैच किया गया था। यानी कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ निकले थे पहले मोबाइल छीना, फिर उसी से ऐप चलाकर टैक्सी बुक की और कार लूटी। साइबर सेल की मदद से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर केवल 10 घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगा लिया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई मे टीम ने पौंटा साहिब में दबिश देकर दो आरोपियों रोहित धीमन और बिट्टू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच सूचना मिली कि गैंग से जुड़े दो अन्य आरोपी खिजराबाद, यमुनानगर क्षेत्र में लूटी गई गाड़ी समेत छुपे हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने वहां छापा मारा और तीसरे आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर लिया। उसी के कब्जे से लूटी गई टाटा नैक्सन कार, दो देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तीनों के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में लूट व स्नेचिंग का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर विजय द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम ने आगे बताया कि सतबीर पौंटा साहिब में हत्या के प्रयास के मामले में पहले से ही वांटेड था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पौंटा साहिब के ही एक युवक ऋषभ की हत्या करने का प्लान बना रहे थे। हत्या को अंजाम देने के लिए उन्हें एक ऐसी कार चाहिए थी, जिससे उनकी पहचान न हो सके और इसी वजह से उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उनका इरादा लूटी गई गाड़ी में बैठकर हत्या कर फरार होने का था। डीसीपी क्राइम ने बताया कि तीनों आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी सतबीर और रोहित को 6 दिन का पुलिस रिमांड दिया है, ताकि उनसे हथियार सप्लाई, मर्डर प्लानिंग और अन्य सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके। तीसरे आरोपी बिट्टू को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस टीम चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है और उम्मीद है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
95
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Nov 21, 2025 13:49:03
Jaipur, Rajasthan:भजनलाल सरकार ने की बड़ी घोषणा बैलों से खेती पर लघु एवं सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की पारंपरिक खेती एवं गौवंश संरक्षण को बढ़ावा देने की अनूठी पहल राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी अब तक 42 हजार से अधिक किसानों ने किये आवेदन पारंपरिक खेती एवं गोवंश को बढ़ावा देने के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है राज्य सरकार ने बैलों से खेती करने वाले चयनित लघु एवं सीमांत किसानों को हर साल 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की पहल की है। इसका मकसद पारंपरिक एवं जैविक खेती पद्धति को प्रोत्साहन एवं गौवंश संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है। आधुनिक कृषि यंत्रों के बढ़ते उपयोग के कारण बैलों का महत्व कम होता जा रहा है, जिससे उनके संरक्षण पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। सरकार द्वारा घोषित इस प्रोत्साहन राशि से न केवल बैलों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि खेतों की उर्वरकता और पर्यावरण संरक्षण को भी लाभ मिलेगा। गोबर गैस प्लांट पर मिलेगी सब्सिडी राज्य सरकार बैलों से खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि के साथ ही गोबर गैस प्लांट लगाने पर सब्सिडी भी प्रदान करेगी। इससे किसानों की कृषि लागत कम होगी, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा और जैविक खाद की उपलब्धता से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसान अपने खेत पर ही खाद तैयार कर उत्पादन बढ़ा सकेंगे। किसानों का डाटाबेस तैयार कृषि विभाग द्वारा बैलों से खेती करने वाले किसानों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर पात्र किसानों का चयन किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश में अब तक 42 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा आवेदन डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर से प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया राज किसान साथी पोर्टल पर जारी है।
48
comment0
Report
Advertisement
Back to top