205001
Mainpuri - पीएम स्वामित्व योजना को लेकर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Mainpuri, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह पहुंचेंगे मैनपुरी ,पहुंचने के बाद जिला मुख्यालय पर कलेक्ट सभागार में स्वान्वित्व योजना के तहत किसानों को मेरा अधिकार मेरी संपत्ति के कार्ड वितरण भी करेंगे .50 हजार गांव 58 लाख प्रॉपर्टी कार्ड वितरित योजना का शुभारंभ होगा ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जगदलपुर में बस्तर दशहरा: देर रात विजय रथ चोरी की परंपरा ने सबको चौंकाया
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के दौरान देर रात विशालकाय विजय रथ चोरी होने की परंपरा निभाई गई, बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म भीतर रैनी विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस रस्म के तहत विजय रथ को चोरी करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस ऐतिहासिक परंपरा के साक्षी बने। बस्तर दशहरा की अनूठी रस्में बस्तर दशहरा को आकर्षक बनाती है, हजारों की संख्या में माड़िया जनजाति के लोगों ने यह अनूठी परंपरा निभाई, दरअसल रियासतकाल दौर में माड़िया जनजाति के लोगों की पूछ परख बस्तर दशहरा में नहीं होने से नाराज ग्रामिणों ने रथ चुराकर कुम्हड़ाकोट के जंगल में छिपा दिया था जिसके बाद अगले दिन बस्तर रियासत के राजा मौके पर पहुंच ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन करते है और उनकी नाराजगी दूर होती है।0
0
Report
खाद की कमी से जालौन के किसान और महिलाएं महेवा समिति के बाहर हंगामा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खाद की किल्लत से किसान परेशान, खाद न मिलने पर महिलाओं और किसानों ने महेवा के किसान सेवा सहकारी समिति पर जाकर किया हंगामा, खाद न मिलने से लगातार परेशान हो रहे है किसान, महिलाओं ने गेट पर मारी लातें, किसानों ने जनपद में ओवररेटिंग में खाद मिलने के भी लगाए आरोप, किसानों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के महेवा किसान सेवा सहकारी समिति का मामला।0
0
Report
पटना फोरलेन पर पिकअप पलटने से एक की मौत, 12 मजदूर घायल
Barh, Bihar:बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर एक पिकअप के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से एक की मौत हो गई, जबकि बारह लोग घायल हो गए।। पिकअप में कई मजदूर सवार थे, जो हाजीपुर में काम करने जा रहे थे। पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बारह मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान मल्लिक राय के तौर पर हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती करा दिया। बताया जा रहा है कि दो मजदूर की हालत गंभीर है जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज बख्तियारपुर में किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ सीएनजी पंप पर नियम मांगने पर दबंगों ने किया हमला, वीडियो वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:नियम का पालन करवाओगे, तो सरेआम पीट दिए जाओगे... हापुड़ से आई यह खौफनाक तस्वीरें देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. एक सीएनजी पंप पर जब कर्मचारियों ने नियम के तहत हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगा, तो दबंग चालक ने कानून मानने के बजाय गुंडों की फौज बुला ली और पूरे पंप परिसर को जंग का मैदान बना दिया. बेखौफ हमलावर निहत्थे कर्मचारियों पर लाठियां बरसाते रहे और खाकी का इकबाल तमाशबीन बना रहा. यह सनसनीखेज वारदात हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में सरोपुर गांव के पास स्थित सीएनजी पंप की है. पंप मैनेजर कासिब के मुताबिक वैठ गांव का एक युवक कार में सीएनजी भरवाने पहुंचा था. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तय मानकों के मुताबिक जब कार के सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगा, तो कागजात दिखाने के बजाय युवक आगबबूला हो गया और उसने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने फोन से अपने परिचितों और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने पंप पर धावा बोल दिया. कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई. इस हमले में पंप के सुपरवाइजर मनीष और कर्मचारी दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के सिर पर खून सवार था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जो चीख-चीख कर बता रहा है कि हाईवे किनारे इन बेखौफ हमलावरों को पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं है. हालांकि, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अगर नियमों का पालन कराने पर आम कर्मचारियों को यूं ही तालिबानी अंदाज में पीटा जाएगा, तो सड़कों पर खाकी का खौफ कब दिखाई देगा?0
0
Report
उन्नाव: आम्रपाली एक्सप्रेस शौचालय में यात्री की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव आम्रपाली एक्सप्रेस के शौचालय में बिगड़ी यात्री की हालत, अस्पताल में मौत लखनऊ से कानपुर जा रही ट्रेन नंबर 15707 में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत। शौचालय के अंदर बेहोश हुए यात्री को निकालने के लिए आरपीएफ ने तोड़ी कोच की खिड़की। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित किया। मृतक की पहचान देवरिया निवासी रत्न कुमार विश्वकर्मा (35) के रूप में हुई। गांव के साथी के साथ देवरिया से लुधियाना जा रहा था यात्री। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया, मौत की वजह स्पष्ट नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्नाव के जैतीपुर रेलवे स्टेशन का मामला।0
0
Report
अनंत सिंह ने IGIMS अस्पताल में वशिष्ठ नारायण सिंह की सेहत की जानकारी ली
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मोकामा के विधायक अनंत सिंह पहुंचे IGIMS अस्पताल जेडीयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से की मुलाकात अनंत सिंह ने जाना वशिष्ठ नारायण सिंह का स्वास्थ्य जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से की प्रार्थना वशिष्ठ नारायण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की जताई उम्मीद मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर की साझा अनंत सिंह ने स्वास्थ्य को लेकर व्यक्त की शुभकामनाएं वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह0
0
Report
Advertisement
रामपुर के बयानबाजी के बीच अखिलेश यादव पर दबाव बढ़ा: क्या मुसलमान मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा?
Moradabad, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के रामपुर मे आज़म खान और उनके परिवार से मिलने से पहले राजनीति हुई तेज, भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी कशिश वारसी ने अखिलेश को कर डाला बड़ा चैलेंज, हैरत है की अखिलेश यादव को रामपुर याद आ गया, अगर आज़म खान और मुसलमानो से सच्ची मोहब्बत है जो की लगती नहीं, उन्होने ना किसी मुसलमान को राज्य सभा भेजा ना ही टिकट दिया.... जिसका अफ़सोस है, अखिलेश यादव से मांग है की वो रामपुर से किसी मुसलमान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दे अपना नाम वापस लेकर, तब उनकी मुसलमानो से असली मोहब्बत समझ मे आएगी, मुझे अच्छा लगेगा की बुरे वक्त मे किसी का साथ दे रहे है...... लेकिन..... अभी अमली तौर पर अभी तक उन्होंने ऐसा सबूत दिया नहीं है मुसलमानो या आज़म खान की हमदर्दी का, अगर आज़म खान से सच्ची मोहब्बत है तो मे कहूंगा...... या तो आज़म खान के परिवार से किसी को मुख्यमंत्री करने की घोषणा करें या फिर...... उनका नहीं कर रहे तो मंडल मे डॉ एस. टी. हसन, जावेद अली और जियाउर्र रहमान बर्क के बहुत बड़े नाम है, अगर करना है तो इन तीनो मे से किसी एक का नाम यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा करें, फिर देखिएगा किस तरह मुसलमान इनको वोट करेगा। बाइट :- सूफ़ी कशिश वारसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन0
0
Report
हवालबाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, चालक को बचाकर बेस अस्पताल भेजा गया
Almora, Uttarakhand:हवालबाग मार्ग पर देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा गया। हादसा बुधवार देर रात हुआ। बोलेरो के खाई में गिरने के बाद चालक दानेश्वर प्रसाद (34), निवासी आईसीआर कॉलोनी, हवालबाग वाहन के अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम और फायर टीम को दी। सूचना मिलने पर अल्मोड़ा से फायर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक को बाहर निकालने में परेशानी हुई। रेस्क्यू टीम ने उपकरणों की मदद से वाहन का दरवाजा काटा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्वजन की मौजूदगी में एंबुलैंस से उसे बेस अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
भागलपुर डबल मर्डर: इस्माइलपुर में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर में दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, देर रात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने पहले सोए अवस्था में रंजन मंडल पर फायरिंग करके मौके पर मौत हो गई, फिर रास्ते से जा रही पत्नी किरण देवी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट. जाँच जारी है. मौके पर पहुँचे SDPO परिवार का आक्रोश पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया. पति-पत्नी चाय-नाश्ता का दुकान चलाते थे; दो दिन पहले मृतक के भाई की ढाई साल की बच्ची हुई थी लापता.0
0
Report
Advertisement
सिरोही के चार पंचायतों में पहले चरण के मतदान की धूम; 3.63 लाख मतदाता
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले की शिवगंज, कालंद्री, मंडार और आबूरोड पंचायत समितियों में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। चारों पंचायत समितियों में कुल 3,63,156 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आदिवासी क्षेत्र आबूरोड में मतदान की लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में जिला परिषद की 13 सीटों और पंचायत समिति की 72 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्वर सिंह मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।0
0
Report
रामपुर जेल यात्रा: अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर:सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12:30 बजे पहुचेंगे रामपुर, आज़म खान के जौहर अली यूनिवर्सिटी पर अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर होगा लेंड,जिसके बाद कार के द्वारा रामपुर की जिला जेल पहुचेंगे अखिलेश, जेल पहुचने के बाद आज़म खान से करेंगे मुलाक़ात,45 मिनट तक आज़म खान से जेल में चलेगी अखिलेश यादव की बातचीत, जिसके बाद अखिलेश यादव आज़म खान के घर पहुचने के बाद उनकी पत्नी डॉ तांजिन फ़ातिमा औऱ बड़े बेटे अदीब आज़म से करेंगे मुलाकात, मुलाकात के तत्पश्चात रामपुर से बरेली एरपोर्ट के लिए हो जाएंगे रबाना, अखिलेश यादव के रामपुर पहुचने को लेकर जेल रोड को स्वागत होडिंग्स से पोता, चप्पे-चप्पे पर तमाम पुलिस फोर्स की गई है तैनात,0
0
Report
आगरा में पोस्टर वार तेज, होर्डिंग से राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में शुरू हुआ पोस्टर वार योगी यूथ बिग्रेड ने लगाए विवादित होर्डिंग होर्डिंग में सीएम योगी को बताया सन्यासी,लिखा सत्ताईस में फिर संन्यासी जबकि विपक्ष के बड़े सभी नेताओं को दिखाया मुस्लिम,पहनाई मुस्लिम टोपी होर्डिंग में राहुल गांधी,प्रियंका वाड्रा,अखिलेश यादव,अरविंद केजरीवाल,चंद्रशेखर रावण,ममता बैनर्जी, कॉक्रोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके का फोटो भी विपक्ष के साथ लगाया,लेकिन नहीं पहनाई टोपी विपक्ष के फोटो के नीचे लिखी विवादित टिप्पणी लिखा,देश के गद्दार और जिन्ना के एजेंट होर्डिंग में लिखा है 27 में फिर योगी सरकार होर्डिंग के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आने वाले दिनों में छिड़ सकता है आगरा में होर्डिंग वार आगरा के राजपुर चुंगी क्षेत्र में लगाए गए है होर्डिंग0
0
Report
Advertisement
नवविवाहिता ने दूध पिलाकर दूल्हे से 10 लाख के आभूषण-नकद लेकर फरार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगाचोली गांव में पहली रात को ही नवविवाहिता ने पति को नशीला दूध पिलाकर लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। गांव निवासी 30 वर्षीय मजदूर दिनेश खड़गवंशी की शादी गांव के ही दो लोगों की mediation से एक महिला के साथ हुई थी। सोमवार को शादी के बाद वह महिला बच्चों के साथ ससुराल पहुंची। आरोप है कि रात में उसने दिनेश को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया और कुल लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये नकद लेकर अपने साथ लाए बच्चों समेत फरार हो गई। होश आने पर सुबह दिनेश को घटना का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सामान बरामदगी की मांग की है।0
0
Report
पूर्व डीजीपी AK जैन के बयान से Tiger Shroff मामला पर नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:Ex dgp A K जैन बाइट on tiger श्राफ मामला । कैसे कम पैसे में गिरोह में शामिल कराया जाता है0
0
Report
जालौन में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, रस्सी से लटका शव
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर की दीवार से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस हत्या और आत्महत्या की जाँच पड़ताल में जुटी, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य किए एकत्रित, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन कस्बे की घटना।0
0
Report
Advertisement
