icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ललितपुर में डेढ़ साल की बच्ची पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई । डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया , घटना गिरार थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरी सागर ग्राम की है । बताय जा रहा है कि गिरार थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरी सागर ग्राम निवासी श्रीराम यादव की डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची दिव्यांशी घर के बाहर खेल रही थी ,तभी अचानक मासूम बच्ची पानी से भरे गड्ढे में गिर गई । जहां डूबकर मासूम की मौत हो गई , जब परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की तो मासूम बच्ची को पानी के गड्ढे में पाया । जिसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया , जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया ।
0
0
Report

रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सरकार और जौहर यूनिवर्सिटी पर खुलकर हमला

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी का सरकार पर तीखा हमला, आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरे नदवी, शिक्षा को राजनीति से दूर रखने की अपील, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सांसद नदवी, आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कई बड़े राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी, उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का दावा किया और आज़म खान की ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सामने आए, आइए सुनते हैं क्या कहा सपा सांसद ने, रामपुर में आयोजित एक सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी मीडिया से रूबरू हुए, बातचीत के दौरान उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी, सांसद ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई भगवान के नाम पर चढ़ाई है, यदि उस धन के इस्तेमाल में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई है तो यह केवल आर्थिक मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है, उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार ऐसे मामले सामने आने से लोगों का भरोसा कमजोर होता है, उन्होंने नीट पेपर लीक जैसे मामलों का भी जिक्र किया और कहा कि अब धार्मिक संस्थानों से जुड़े विवाद भी सवाल खड़े कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और जांच पूरी ईमानदारी से होनी चाहिए, वहीं 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बड़ा दावा किया, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है, उनके मुताबिक पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के सामाजिक न्याय के मुद्दे पर जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है और वर्ष 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा, वहीं बात आज़म खान और मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर पहुंची तो सांसद खुलकर यूनिवर्सिटी के समर्थन में नजर आए, उन्होंने कहा कि शिक्षा के संस्थानों को राजनीति का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए, उनके अनुसार जौहर यूनिवर्सिटी बड़ी मेहनत और लंबे प्रयासों से तैयार की गई है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि इस संस्थान को किसी तरह के नुकसान न होने दिया जाए, आयकर विभाग द्वारा जौहर ट्रस्ट का 12AB लाइसेंस रद्द किए जाने और रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को अवैध बताए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि जब यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ था, तब उस क्षेत्र में आरडीए का अधिकार क्षेत्र नहीं था और उस समय स्थानीय स्तर पर आवश्यक अनुमतियां ली गई थीं, उन्होंने सरकार से अपील की कि इस शिक्षण संस्थान को बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएं, वहीं आज़म खान की रिहाई को लेकर पूछे गए सवाल पर मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत निष्पक्ष फैसला देगी और आज़म खान को न्याय मिलेगा
0
0
Report

लोहे की सरिता के साथ तीन को बलुआ पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:*🔷 थाना बलुआ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सरिया बरामद की गई।* चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के वादी प्रवीण सिंह पुत्र स्व० रामचन्द्र सिंह निवासी ग्राम खण्डवारी, चहनियां, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली द्वारा थाना बलुआ पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके मकान के गेट के अंदर रखी लगभग 1.50 कुन्तल लोहे की सरिया अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 192/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 05.07.2026 को ग्राम मरकनिया पक्खोपुर से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल 14 नग लोहे की सरिया (लगभग 01 कुन्तल) बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,उ0नि0 अमरनाथ साहनी, उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य कास्टेबल रहे
0
0
Report
Advertisement

जालौन में खेत में मजदूर का शव मिला, इलाके में सनसनी फैल गई

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मजदूरी पर निकले मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव, 45 बर्षीय मजदूर राजकुमार का खेत में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, बीते शनिवार सुबह मजदूरी करने घर से निकले मजदूर का देर रात खेत में मिला शव, घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के तलाश करने के दौरान खेत में पड़ा मिला शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस मामले में सभी पहलुओं की कर रही जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट, जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के भखरौल गांव का मामला।
0
0
Report

बेतिया: चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नगदी चोरी कर नुकसान किया

Bettiah, Bihar:हां जहां चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ लाखो की चोरी को अंजाम दिया है मामला चनपटिया थाना अंतर्गत भैंसही गांव की है गृह स्वामी रुपेश कुमार सपरिवार ससुराल गए थे पड़ोसियों ने सूचना दी आने पर देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है घर के सभी कमरों में चोरों चोरी की है घर में रखे अलमारी तोड़ चोरों ने नगदी सहित आभूषण की चोरी को अंजाम दिया है तीन लाख का नगद लाखो का आभूषण सहित बर्तन की भी चोरी हुई है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है पुलिस का कहना है बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

जगन्नाथपुर रथ मेले की सुरक्षा चौकस, ट्रैफिक प्लान और महिला सुरक्षा पर जोर

Ranchi, Jharkhand:रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, महिला सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन् और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इस वर्ष 16 जुलाई से शुरू होने वाले इस भव्य मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के सफल आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी समेत रांची पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. महिलाओं ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करने, पॉकेटमारों पर सख्त कार्रवाई करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग उठाई. साथ ही प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पूरे मेले के दौरान एंबुलेंस एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया गया. प्रशासन की ओर से बताया गया कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. सुरक्षा, निगरानी और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी व्यापक तैयारी की जा रही है. गौरतलब है कि रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला की शुरुआत 16 जुलाई से होगी. इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. हर वर्ष इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन इस बार सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम में जुटा हुआ है. बैठक में आयोजन समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों से सुझाव लिए गए. ऐतिहासिक रथ मेला की तैयारी तेज कर दी गई है ट्रैफिक प्लान से लेकर सुरक्षा और बेहतर आयोजन को लेकर मंथन किया गया वही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा गया है इस वजह से पूरे इलाके को आने वाले दिनों में सीसीटीवी से लैश किया जायेगा...
0
0
Report

गहलोत बनाम राठौड़: रिफाइनरी से कानून-व्यवस्था तक राजस्थान की सियासत गरमा उठी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की राजनीति में रिफाइनरी से लेकर यमुना जल समझौता और कानून व्यवस्था को लेकर सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोरदार पलटवार किया है। राठौड़ ने गहलोत पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। वहीं कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि गहलाेत अपने गिरेबां में झांके। रिफाइनरी के उद्घाटन और पीएम मोदी से झूठ बुलवाने के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं। राठौड़ ने रिफाइनरी परियोजना के इतिहास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार के समय हुई थी, लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार ने बिना जरूरी प्रक्रियाएं पूरी किए कार्यक्रम आयोजित कर दिया। राठौड़ का दावा है कि 2013 में सत्ता में आने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए सिरे से एमओयू कर परियोजना को व्यवहारिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। इसके बाद फिर गहलोत सरकार आ गई, लेकिन सरकार बचाने के चक्कर में वो होटलों में बैठे रहे। उन्होंने गलत तरीके से कम्पनी के साथ एमओयू किया। गहलोत के सीएम भजनलाल के गृह क्षेत्र भरतपुर में व्यापारियों को गोली मारने का मुद्दा उठाने पर मदन राठौड़ ने कहा कि अपराध होना गंभीर बात है, लेकिन उस पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। हमारी सरकार ने क्राइम कंट्रोल के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। संसाधन देकर राजस्थान पुलिस बेडे को मजबूत किया है। क्राइम के बाद पुलिस त्वरित रूप से कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ रही है। गहलोत को बस सिर्फ आरोप लगाना है, चाहे कोई भी मामला हो गहलोत सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। वो यह नहीं देखते कि मामले का इतिहास क्या है और उसका क्या असर होने वाला है। प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। राठौड़ ने कहा कि पार्टी संगठन और सरकार के भीतर समय-समय पर परफॉर्मेंस रिपोर्ट ली जाती है, लेकिन मंत्रिमंडल में फेरबदल का फैसला मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इस विषय पर अंतिम निर्णय उचित समय पर होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के उस आरोप पर भी बीजेपी ने जवाब दिया, जिसमें बीजेपी पर दूसरी पार्टियों को तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाया गया था। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने राजनीतिक इतिहास को देखना चाहिए। उन्होंने बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय हित में भाजपा से जुड़ना चाहता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को तोड़ती नहीं, बल्कि लोग अपनी इच्छा से पार्टी में आ रहे हैं। कुल मिलकार राजस्थान की राजनीति में रिफाइनरी, यमुना जल समझौते के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की सियासत जारी है। अब देखने वाली बात है कि क्या यह राजनीति इसी तरह जारी रहती है।
0
0
Report
Advertisement

ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता: परिवार खुश तो देश तरक्की

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक कहती हैं, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, योगी जी और केशव प्रसाद मौर्य आए थे। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई बातचीत परिवार पर केंद्रित थी—इस सोच के साथ कि अगर परिवार खुश है तो समाज खुश रहता है, और अगर समाज खुश है तो हमारा देश तरक्की करता है। उन्होंने बच्चों से पूछा कि इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद उनके पिता उनके लिए समय कैसे निकाल पाते हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं चीज़ें कैसे संभालती हूँ... मैंने बस इतना कहा कि मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हूँ—मेरी खुशी इसी में है..."
0
0
Report

बानसूर इंद्राणा में 4 वर्षीय मासूम हत्या; पिता पर संदेह

Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली)4 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला, दूसरी पत्नी के साथ आए 4 वर्षीय बच्चे की हत्या का संदेह, पिता पर सूचना पर ग्रामीणों में मचा हड़कंप,पुलिस को दी गई सूचना, सूचना पर बासदयाल थाना पुलिस पहुंची मौके पर, दफनाए गए बच्चे का शव निकलवाने की कार्रवाई में जुटी पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जुटा रही साक्ष्य, पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर कर रहे जांच की निगरानी, बासदयाल थाना एसएचओ कश्मीर सिंह ने मामले की पुष्टि की, पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी, हत्या के कारणों की जांच जारी, बानसूर के इंद्राणा गांव की घटना。
0
0
Report

वैश्य समाज 100 से अधिक उम्मीदवार उतारने की तैयारी, अक्टूबर में लखनऊ रैली

Agra, Uttar Pradesh:विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच वैश्य समाज ने हुंकार भरते हुए आगामी चुनावों में वैश्य समाज से 100 से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है, इसी पर चर्चा को लेकर आगरा में जुटे वैश्य समाज ने चर्चा की और अक्टूबर में लखनऊ में होने वाली आगामी विशाल रैली की चर्चा भी की आगरा के फ़तेहाबाद रोड स्थित एक होटल में भारतीय वैश्य महासभा की ओर से प्रदेश भर से महासभा के पदाधिकारी ने इस बैठक में हिस्सा लिया, बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज अपने हित के लिए अब संघर्ष करेगा, क्योंकि राजनीति में हिस्सेदारी की बहुत जरूरत है, इसलिए अब वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए अक्टूबर में एक विशाल रैली करने जा रहा है इस रैली में उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान हो सकता है, क्योंकि समाज का लगातार अपमान हो रहा है इसलिए राजनीति में हिस्सेदारी जरूरी है ताकि हमारा समाज भी सम्मान से जी सके, क्योंकि 2-4% समाज वाले लोग 40-40 विधायक लेकर बैठे है और हम आज भी हिस्सेदार का इंतजार कर रहे है, हम समाज से अपील करेंगे कि जो पार्टी समाज को टिकट दे समाज उसे ही वोट करे
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के सागरपुर में सर्व हिंदू समाज महापंचायत: अवैध झुग्गी हटाने की मांग तेज

New Delhi, Delhi:दिल्ली सागरपुर में सर्व हिंदू समाज महापंचायत हुई अवैध झुग्गी को हटाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। महापंचायत में सागरपुर में झुग्गी हटाने के लिए लिखित ज्ञापन दिया। लोकेशन… सागरपुर। एंकर… दक्षिण पश्चिम जिला के सागरपुर इलाके में मंगलवार को दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी हुई थी, जिसे पुलिस ने हिंदू समाज की तरफ से मामला दर्ज किया और पत्थरबाजों को खोजने की जांच आगे की चल रही है। सर्व हिंदू समाज ने महापंचायत रविवार को बुलाई; पंचायत में झुग्गी हटाने के लिए लिखित ज्ञापन SHO सागरपुर को दिया गया। पंचायत आयोजकों का कहना है कि इलाके के दूसरे समुदाय के लोग रात में नशीला पदार्थ बेचते हैं और आसपास के मंदिरों में उत्पाद मचाते हैं, इसीलिए पंचायत में पुलिस को सख्ती कदम उठाने के लिए शिकायत दी गई है अवैध झुग्गियों को भी हटाने की मांग रखी गई।
0
0
Report

बराला अस्पताल: 400 बेड में सभी विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे

Jaipur, Rajasthan:01 बराला -अस्पताल चौमूं शहर में सीकर जयपुर हाइवे पर राधा स्वामी बाग के पास बराला अस्पताल मरीजो के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं।400 बेड के इस अस्पताल में गैस्ट्रो,प्रसूति,IVF,मेडिसन,हार्ट,न्यूरो, ट्रॉमा सहित तमाम बीमारियों के इलाज के लिये दक्ष चिकित्सको की टीम हर समय यहां मौजूद रहती हैं।बीकानेर,झुंझुनूं, सीकर से आने वाले मरीजो को जयपुर के बड़े अस्पतालों में मिलने तमाम चिकित्सा सेवाओ का लाभ बराला अस्पताल में एक छत के नीचे के मिल जाती हैं।अस्पताल के निदेशक डॉ श्रवण बराला, डॉ हनुमान प्रसाद बराला दोनों भाई मिलकर संचालन करते हैं।अस्पताल में मौजूद दक्ष चिकित्सकों की टीम मरीजो की हर सम्भव मदद के लिए 24 घण्टे तैयार रहती हैं।
0
0
Report

पटना AIIMS का विस्तार: 24 एकड़ जमीन, ICU बेड 200 और नई सुविधाएं

Danapur, Bihar:पटना AIIMS पहुंचे सम्राट चौधरी AIIMS का होगा बड़ा विस्तार बिहार सरकार ने पटना एम्स के विस्तार को दी बड़ी मंजूरी।एम्स के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 दिनों में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश।विस्तार के बाद 200 नए ICU बेड और कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं होंगी शुरू।ट्रॉमा सेंटर, कैंसर उपचार और लीवर ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं होंगी और मजबूत।बेहतर इलाज के लिए बिहार के मरीजों की दिल्ली-मुंबई पर निर्भरता होगी कम।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना एम्स का कर रहें है निरीक्षण ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top