205119
Mainpuri - नई साल के उपल्छ में बच्चों ने बनाई रंगोली
Kosma Hinood, Uttar Pradesh:कोसमा हिनुद् में बच्चों द्वारा नई साल की खुशी में रंगोली सजाई बर्ष 2025 के आग मन पर स्कूली छात्रों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाईयाँ दी और बालिकाओं ने नई साल की खुशी एक दूसरे को गिफ्ट भी दिये इस अवसर पर कुमारी प्रिया दीपंशु शाक्या अंजली राठौर एकता शाक्या आदि छात्राओं ने रंगोली बनाने में भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धामी कैबिनेट चंपावत: 26 बड़े फैसले और रोजगार-योजनाओं की घोषणाएं
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज उनके विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक हुई। NHPC सभागार में हुई बैठक में धामी सरकार ने 26 बड़े फैसले लिए और सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने फैसलों की जानकारी दी। सबसे पहला फैसला शिक्षा और आवास को लेकर है। जनकपुर स्थित APJ अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के विस्तार के लिए 2 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर लंबे समय से कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को पीएम शहरी आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जाएंगे। CM ने कहा कि सरकार एक कोने से दूसरे कोने तक विकास का मास्टर प्लान लेकर चल रही है। आदि कैलाश यात्रा, शीतकालीन यात्रा, चार धाम विकास, शारदा कॉरिडोर, AIIMS काशीपुर का जल्द संचालन और पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार जल्द शुरू होगा। साथ ही जमरानी, लखवाड़ और किसाऊ जैसे बांध जिनका लोग 50 साल से इंतजार कर रहे थे, उन्हें PM मोदी के सहयोग से मंजूरी मिली है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए CM ने कहा कि SDG इंडेक्स में उत्तराखंड पहले नंबर पर है, UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना है, 13 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमण से खाली कराई गई है और 35 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी मिली है। 100 से ज्यादा नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है और नकल विरोधी कानून देश के लिए मिसाल बना है। CM ने कहा कि 3 लाख 10 हजार से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, चार धाम यात्रा 55 लाख के करीब पहुंची है और आदि कैलाश यात्रा से सीमांत क्षेत्र में होटल, टैक्सी, ढाबों को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री मोदी 28 बार उत्तराखंड आ चुके हैं और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से राज्य विकास की नई ऊंचाई छू रहा है।0
0
Report
आजमगढ़ बीजेपी कार्यालय में गुटबाज़ी पर बवाल, धक्का-मुक्की तक पहुंचा वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:भाजपा कार्यालय में बवाल, गुटबाज़ी को लेकर आपस में भिड़े जहां मचा हंगामा, आरोप-प्रत्यारोप से शुरू हुआ मामला धक्का-मुक्की से आगे पहुंचा, वीडियो हो रहा वायरल। आजमगढ़ जिले के जजी मैदान के पीछे स्थित भाजपा कार्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 साल पूर्ण होने तथा अन्य तैयारियों को लेकर बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान मंच से भाजपा के एक नेता का नाम न लिए जाने पर आपत्ति जताई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह तथा भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बीच तीखी बहस के दौरान तकरार शुरू हुई और स्थिति धक्का मुक्की तथा कथाकथित मारपीट तक आ पहुंची। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराया, लेकिन दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गये। इस घटना को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी में गुटबाज़ी किस तरह हावी है। मौजूद रहे इस मामले में एमएलसी भाजपा व जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तैयारियों को लेकर बैठक चल रही थी, जहां कुछ लोगों ने साजिश के तहत हंगामा किया। प्रयास करूंगा कि सबको लेकर एक दिशा में कमल खिलाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान अनुशासनहीनता को लेकर कहा कि बैठकर सबका समाधान निकाला जायेगा।0
0
Report
चिल्हिया पुलिस ने चोरी का किया खुलासा
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा पंचायत भवन में चोरी की घटना से सम्बन्धित आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। चोरी का 01 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, 02 बैटरी, 01 इनवर्टर बरामद । 02/03-10-2026 की रात्रि में थाना चिल्हिया क्षेत्र के गौरा बाजार अलीदापुर पंचायत भवन से ई-रिक्शा, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर छोटा के चोरी की सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 331(4), 305A, 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष थाना चिल्हिया व एण्टी थेफ्ट की गठित टीम द्वारा दिनांक 03.10.2026 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त निवासी ग्राम अलीदापुर टोला फैजपुर थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को साड़ी तिराहा से हाइडिल तिराहा जाने वाले रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर चोरी का 01 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, 02 बैटरी, 01 इनवर्टर बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) व 318(4) BNS की बढ़ोत्तरी करते हुए, आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज दिनांक 04.10.2026 को न्यायालय भेजा गया ।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में आरक्षण के लिए तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया
Banswara, Rajasthan:आज बांसवाड़ा शहर के कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन किया गया, जिसके बाद केंद्रीय कमेटी सभी रैली के रूप में भील सहित वंचित जनजाति वर्ग के लिए अलग आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बांसवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मंच के केंद्रीय कमेटी सलाहकार प्रो. कमलकांत कटारा ने ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांगें रखीं। मंच ने 1 अगस्त 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत अनुसूचित जनजाति के 12 प्रतिशत राज्य स्तरीय आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। इसमें अनुसूचित क्षेत्र के जनजाति वर्ग के लिए 6.5 प्रतिशत और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के भील सहित वंचित जनजाति समुदाय के लिए 2.5 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्र में स्थानीय भर्ती, पदोन्नति और प्रवेश में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तथा पात्रता मापदंडों में पूर्ण छूट देने की मांग रखी गई। मंच ने मांगें शीघ्र पूरी कर सामाजिक न्याय दिलाने की गुहार लगाई।0
0
Report
पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस का बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का फैसला
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भंवर माता रोड स्थित हरीश आंजना महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सहकारिता मंत्री एवं कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने की। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि पंचायती राज चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों की सरकार चुनने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने तथा हर गांव, ढाणी और बूथ तक पहुंचकर आमजन से संवाद करने की अपील की। पूर्व मंत्री आंजना ने आरोप लगाया कि प्रशासन के कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलेगी और कांग्रेस की सरकार दोबारा बनने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उदयलाल आंजना ने उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।0
0
Report
दौसा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी की बैठक से पंचायत चुनाव की रणनीति तेज
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया का दौरा जिले के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की ली बैठक पंचायत चुनावों को लेकर भटिया ने दिए भाजपाइयों को टिप्स भाजपाइयों ने किया भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत संभाग प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित महवा विधायक राजेंद्र मीणा,लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ,बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल,जगमोहन मीणा,प्रणवेंद्र शर्मा सहित अन्य रहे मौजूद निकायों के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ हो भाजपा ने भी अपनी चुनावी रणनीति शुरू कर दी है जिसके चलते भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने दौसा पहुंचकर संगठनात्मक बैठक ली बैठक में संजय भाटिया ने पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भाजपाइयों को टिप्स दिए इस दौरान महवा विधायक राजेंद्र मीणा , लालसोट विधायक रामविलास मीणा , सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल,बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा,भाजपा के संभाग प्रभारी शंकर सिंह पुरोहित , जिला प्रभारी पनवेंद्र शर्मा और पंचायत चुनाव प्रभारी पूजा कपिल सहित अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे । भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कांग्रेस के वोट चोरी के सवाल पर कहा जहां कांग्रेस की सरकार बनती है वहां वोट चोरी नहीं होती लेकिन जहां कांग्रेस हार जाती है वहां वोट चोरी हो जाती है भाटिया ने कहा अपनी हार का आत्म चिंतन करने के बजाय यह हार का ठीकरा भी भाजपा के ऊपर फोड़ रहे हैं परिवार वाद के चलते एक नाकाबिल बच्चे को बनाने के लिए इस तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं और कांग्रेस में जो काबिल नेता है उन्हें भी यह घर बिठा रहे हैं भाटिया ने कहा चुनाव कोई सा भी हो छोटा हो या बड़ा हो जनसंपर्क से ही जीता जाता है और निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है और पंचायत चुनाव में भी भाजपा विजय श्री हासिल करेगी 2014 से पूर्व देश के क्या हालात थे और जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी है तो लोगों को राहत मिल रही है । पंचायत चुनाव की दौसा जिला प्रभारी पूजा कपिल ने कहा निकाय चुनाव में जो कुछ कमियां रही उसकी हम समीक्षा कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर पंचायत चुनाव में दौसा में प्रचंड जीत हासिल करेंगे और जिला प्रमुख सहित पंचायत समितियो के प्रधान भाजपा के बनेंगे । बाइट संजय भाटिया प्रदेश प्रभारी भाजपा बाइट पूजा कपिल जिला प्रभारी पंचायत चुनाव0
0
Report
Advertisement
मनोहरपुर फायरिंग: भाईराज गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर में हुई फायरिंग की घटना का हुआ खुलासा. जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में कार्रवाई. फायरिंग करने वाले भाईराज गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपि ललित कुमार वर्मा,महेंद्र कुमार यादव को किया गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल,एक कारतूस और बाइक की बरामद. जमीन पर कब्जे की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाते थे आरोपी. आरोपियों के खिलाफ फायरिंग,रंगदारी,हत्या के प्रयास के मुदकमे दर्ज. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ.0
0
Report
घोषई में दीवानी आदेश के अनुसार पक्का मकान ध्वस्त, कब्जा दिलाया गया
Madanpur, Bihar:अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, उदाकिशुनगंज के आदेश पर रविवार को चौसा थाना क्षेत्र के घोषई में पुराने दीवानी मामले में प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में पक्का मकान को जमींदोज कर दखल-कब्जा दिलाया गया। दीवानी अधिकार वाद संख्या 02/2014 में दूलो दास एवं गायत्री देवी के पक्ष में 26 फरवरी 2018 को डिक्री पारित हुई थी। इसके अनुपालन में Execution Case-01/2024 दायर किया गया। न्यायालय ने Writ D.B. 135 के माध्यम से डिक्रीधारियों को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था। इसी के तहत प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। मौके पर अंचल अधिकारी उदयकांत मिश्रा, दरोगा राजकिशोर कुमार, वंदना कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। वह इस फैसले पर दूलो दास एवं गायत्री देवी ने कहा कि न्याय में थोड़ा देर होती है लेकिन मिलती जरूर है। उन्होंने कहा कि अब उनको न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दखल कब्जा दिलवाने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नाका हनुमानगढ़ी में राम मंदिर जैसी भव्य पुनर्निर्माण योजना, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर केंद्रित
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित नाका हनुमानगढ़ी मंदिर का राम मंदिर की तर्ज पर भव्य पुनर्निर्माण किया जाएगा। मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि यहीं से चौदह कोसी परिक्रमा शुरू होती है और यह पौराणिक स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रस्तावित मंदिर मकराना मार्बल से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 51 फीट से अधिक होगी। करीब 100×100 फीट क्षेत्रफल में मंदिर परिसर विकसित होगा, जबकि 15×15 फीट के गर्भगृह में वर्तमान हनुमान जी की मूर्ति ही विराजमान रहेगी। परियोजना में संत निवास, गौशाला, यज्ञशाला, भंडार गृह, अन्नपूर्णा मंदिर और जगन्नाथ मंदिर भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और धार्मिक सामग्री की दुकानें भी बनाई जाएंगी। महंत रामदास के मुताबिक भगवान के भोग और सेवा के लिए अन्नपूर्णा मंदिर से गर्भगृह तक अलग कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि पूजा की परंपराएं पर्दे में संपन्न हो सकें। मंदिर में पांचों आरती—मंगला, श्रृंगार, राजभोग, संध्या और शयन—की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए ‘श्री भास्कर दास हनुमानगढ़ी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट’ जनसहयोग लेगा। श्रद्धालु एक रुपये से लेकर अपनी इच्छानुसार सहयोग कर सकेंगे। प्रस्तावित मंदिर करीब तीन वर्षों में तैयार करने का लक्ष्य है। फिलहाल मॉडल तैयार हो चुका है, जिसे अब विस्तृत डिजाइन, ड्राइंग और बजट के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Dehradun, Uttarakhand:पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मसूरी में पर्यटक के साथ मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता0
0
Report
ललितपुर: घरेलू विवाद में पति ने हंसिया से पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हंसिया से हमलाकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी पति को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार , गिरफ्तार पति को भेजा गया जेल । तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम की थी घटना । कल घरेलू विवाद के चलते तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम निवासी 37 वर्षीय गीता यादव की उसके ही पति कृपाल यादव से विवाद हो गया था जिस विवाद के चलते आरोपी पति ने घर में रखे हंसिया से अपनी पत्नी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था । जिस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
गरबा पर मुस्लिम युवाओं के लिए अनुमति की अपील: वक्फ बोर्ड का बड़ा बयान
Agra, Uttar Pradesh:रायपुर--मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं, कलावा बांधें तभी गरबा करें मुस्लिम युवक, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की अपील- गरबा को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का बड़ा बयान. मुस्लिम युवाओं को गरबा में शामिल होने से पहले समिति से अनुमति लेने की अपील की कहा- मुस्लिम युवक गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और कलावा बांधें. अपनी मां और बेटियों के साथ ही गरबा में शामिल हो.0
0
Report
Advertisement
कुरसेला पुलिस ने 340 लीटर विदेशी शराब के साथ वाहन जब्त, जांच जारी
Katihar, Bihar:कुरसेला पुलिस ने अज्ञात वाहन से पकड़ 340 लीटर विदेशी शराब, मामले की जांच जारी। पुलिस की दबिश के बीच गाड़ी कुरसेला स्टेट पथ 77 पर बल्थी महेशपुर के पास तस्करों ने वाहन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पकड़ी गई गाड़ी के अंदरूनी डेकोरेशन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ऑफिसर अथवा किसी बड़े राजनेताओं की गाड़ी हो। पुलिस ने इस मामले में कुरसेला थाना में कांड दर्ज कर जांच में जुट गई। गाड़ी बीआर 08आर 6037, जो पूर्णिया से भागलपुर को जा रही थी। इधर पुलिस के द्वारा जब गाड़ी में जांच की गई तब गाड़ी में 341 लीटर टेट्रा पैक से लेकर बड़ी बोतल अंग्रेजी शराब मिली। बताया जाता है पकड़ी गई गाड़ी के अंदरूनी डेकोरेशन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी ऑफिसर अथवा किसी बड़े राजनेताओं की गाड़ी हो। गाड़ी नंबर से यह पता चल रहा है यह गाड़ी मुंगेर का है, जो भागलपुर होते हुए मुंगेर के लिए जा रही थी और गाड़ी मालिक का नाम जी पी चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुरसेला थाना में कांड दर्ज कर जांच में जुट गई।0
0
Report
नदावां में सड़क हादसे से दो युवकों की मौत, हंगामा और फोरलेन जाम
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद हंगामा मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बख्तियारपुर पटना फोरलेन करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाइक सवार पीयूष और विशाल बाढ़ से अपने घर नदावां गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात पिकअप से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद पीयूष को मृत घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक विशाल को पटना रेफर कर दिया, जहां एंबुलेंस से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को फोरलेन पर रखकर बेढ़ना गांव के पास जाम लगा दिया। बाढ़ थाने की पुलिस के समझाने बुझाने पर किसी तरह घंटे भर बाद फोरलेन पर जाम खुला। बाइट स्थानीय ग्रामीण0
0
Report
बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री कर्मियों की वेतन-मानव दर्जे की मांग पर पटना में प्रदेश बैठक
Patna, Bihar:बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से आज पटना के BIA सभागार में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत करीब 20 हजार से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और आईटी बॉय-गर्ल शामिल हुए, कर्मियों ने राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल राज्यकर्मी का दर्जा देने और वेतनमान लागू करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा के संरक्षक चंद प्रकाश सिंह ने कहा कि बेल्ट्रॉन कर्मियों के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट छह महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 1 April से प्रस्ताव लागू होना था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वेतनमान, सेवा शर्त, नौकरी की गारंटी, मेडिकल सुविधा, ग्रेच्युटी और वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की। चंद प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी कि अगर 31 अक्टूबर तक सरकार ने मांगों पर फैसला नहीं लिया तो बेल्ट्रॉन कर्मी संगठित होकर आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो हड़ताल तथा सचिवालय से लेकर फील्ड तक काम बंद करने का फैसला लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
