205001
मैनपुरी में 5000 बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला, यातायात नियमों के लिए किया जागरूक
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले में 5000 बच्चों ने एक साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाई और इतिहास रच दिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कड़ाके की सर्दी के बावजूद बच्चों में जोश देखने को मिला।जब ये बच्चे सड़कों पर दिखाई दिए, तो लोग उन्हें देखते रह गए। कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में जागरूकता फैलाना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली में एडवोकेट के शव के पीछे जमीन विवाद की आशंका, हत्या संभव
Chandauli, Uttar Pradesh:जिला मुख्यालय पर विकास भवन के सामने मिला युवक का शव। शव मिलने से इलाके में मची सनसनी, मौके पर जुटी लोगों की भीड़। मृतक की पहचान एडवोकेट निखिलेश चंद्र निवासी पहाड़पुर के रूप में हुई। 30 अक्टूबर की रात करीब 8 से 9 बजे घर से निकले थे निखिलेश। अगले दिन विकास भवन के सामने सड़क पर मिला शव। पत्नी पूनम ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने की जताई आशंका। रमेश पटेल पर हत्या कराने का लगाया गंभीर आरोप, पहले धमकी देने का भी दावा। परिजनों ने कमलापति अस्पताल पहुंचकर की शव की पहचान। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू की मामले की जांच, आगे की विधिक कार्रवाई जारी।0
0
Report
लाडनूं अस्पताल लैब के टेस्ट में बड़ा अंतर, परिजनों ने दोबारा जांच की मांग
Didwana, Rajasthan:लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय की लैब की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक ही मरीज के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट में बड़ा अंतर सामने आया। मामला वार्ड निवासी 62 वर्षीय मधुमेह पीड़ित निर्मला देवी से जुड़ा है। उनके पुत्र रघुवीर सोनी के अनुसार 28 तारीख को अस्पताल में शुगर की जांच करवाने पर रिपोर्ट में शुगर का स्तर 72 दर्ज किया गया था। रिपोर्ट पर संदेह होने के बाद जब उसी सैंपल की दोबारा जांच करवाई गई तो शुगर का स्तर 135 सामने आया। एक ही सैंपल की दो रिपोर्ट में आए इस अंतर से परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर अस्पताल की लैब की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले में अस्पताल के पीएमओ डॉ. भरत कसेरा का कहना है कि कभी-कभी सैंपल में क्लोट यानी थक्का आ जाने या तकनीकी कारणों से जांच रिपोर्ट में अंतर आ सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत दोबारा जांच कर सुधार किया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है।0
0
Report
अमित शाह दीपोत्सव पर अयोध्या आकर हिंदुत्व पिच चुनाव से पहले तैयार करेंगे
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- अमित शाह दीपोत्सव पर अयोध्या आ रहे हैं, दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. क्या दौरे के जरिए अमित शाह 2027 से पहले चुनाव में बीजेपी के लिए हिंदुत्व वाली पिच तैयार करेंगे0
0
Report
Advertisement
JSS यूनिवर्सिटी की टैलेंटशिया ग्लोबल के साथ साझेदारी: रोजगार और उद्यमिता प्रशिक्षण
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा स्थित JSS यूनिवर्सिटी ने छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए टैलेंटशिया ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विभिन्न विषयों के छात्रों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षित करना और रोजगार के लिए तैयार करना है। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ. सुरेश ने बताया कि इस साझेदारी के माध्यम से छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण और करियर से जुड़ा अनुभव भी दिया जाएगा। इस पहल से छात्रों को नौकरी पाने के साथ-साथ अपना उद्यम शुरू करने की दिशा में भी मार्गदर्शन मिलेगा। डॉ. सुरेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस सहित अलग-अलग विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए टैलेंट क्वेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से छात्रों की क्षमताओं और प्रतिभा की पहचान की जाएगी। इसके बाद उनकी जरूरत और कौशल के अनुसार ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे उद्योगों की मांग के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें। विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों की एम्प्लॉयबिलिटी यानी रोजगार पाने की क्षमता बढ़ाने के साथ उनमें एंटरप्रेन्योरशिप यानी उद्यमिता का कौशल भी विकसित करना है। इससे छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। प्रो-चांसलर ने कहा कि JSS यूनिवर्सिटी का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शिक्षकों और शोध के अवसरों को बढ़ावा देना है। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने पर जोर दिया जाएगा। उनका मानना है कि अच्छे शिक्षक और प्रतिभाशाली छात्र मिलकर बेहतर रिसर्च का माहौल तैयार कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की योजना नोएडा में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नॉलेज, रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप का एक प्रमुख केंद्र विकसित करने की है। इसके तहत छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ नए विचारों पर काम करने और उन्हें व्यावहारिक रूप देने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. सुरेश ने बताया कि JSS यूनिवर्सिटी की यह पहल पूरी तरह नई शुरुआत नहीं है, बल्कि इसका आधार JSS एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन का पुराना शैक्षणिक अनुभव है, जो नोएडा में इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। अब विश्वविद्यालय के रूप में इस संस्थान के दायरे को और व्यापक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैसूर में स्थित JSS की दो अन्य यूनिवर्सिटीज का शैक्षणिक सहयोग और अनुभव भी नोएडा के छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। इन संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग और शैक्षणिक अनुभव का लाभ लेकर विश्वविद्यालय शिक्षा, तकनीक और शोध के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति स्वागत के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, 4 हजार से अधिक जवान तैनात
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु शिरकत करेंगी। माननीय राष्ट्रपति के कुरुक्षेत्र दोरे को लेकर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आये व जिला पुलिस के करीब 4 हजार महिला एवं पुलिस जवानों को वीवीआईपी सुरक्षा डयूटियों पर तैनात किया गया है। माननीय के धर्मनगरी दोरे को लेकर पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है, राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र आगमन के दौरान सुरक्षा डयूटियां दिन व रात की शिफ्टों में तैनात रहेंगी। इन सुरक्षा डयूटियों को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर संजय कुमार, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सहित विभिन्न जिलों से आए हुए एसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम हॉल, केयूके इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, गुरुकुल कुरुक्षेत्र व भद्रकाली मंदिर के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां पूरी करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जिला पुलिस द्बारा सीसीटीवी की मदद से आयोजन स्थल एरिया लगातार निगरानी की जा रही है। आयोजन स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में लगे सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने बताया कि पूरे आयोजन स्थल एरिया मे शरारती तत्वो व अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिये प्रशासन द्बारा सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं आयोजन स्थलों के सभी गेटो पर मैटल डिटेक्टर लगाये गये हैं आयोजन में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन मैटल डिटेक्टरों से होकर गुजरना होगा। इसके साथ ही वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ो में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।0
0
Report
सरदार पटेल जयंती: अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-सरदार पटेल जयंती विशेष: एक ऐसा लौह पुरुष, जिसने बनाया अखंड भारत एंकर-एक ऐसा महापुरुष, जिसने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अद्भुत नेतृत्व क्षमता से बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरो दिया। एक ऐसा नेता, जिसे इतिहास आज भी लौह पुरुष के नाम से याद करता है। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में जन्मे सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। वकालत से शुरुआत करने वाले पटेल महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए। खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह में किसानों का नेतृत्व कर उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। बारडोली आंदोलन की सफलता के बाद उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी तो मिल गई, लेकिन उस समय सबसे बड़ी चुनौती थी सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण करना। देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री बने सरदार पटेल ने वी.पी. मेनन के साथ मिलकर इस असंभव दिखने वाले काम को संभव बनाया। अपनी कूटनीति, दृढ़ फैसलों और मजबूत नेतृत्व से उन्होंने रियासतों के भारत में विलय में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी जटिल चुनौतियों का भी उन्होंने मजबूती से सामना किया। इसी असाधारण योगदान के कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता का शिल्पकार कहा जाता है। 15 दिसंबर 1950 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार आज भी देश को एकता और अखंडता का संदेश देते हैं। गुजरात में स्थापित 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उनके इसी महान योगदान को समर्पित है। वर्ष 2018 में इसका लोकार्पण किया गया। वर्ष 2014 से उनकी जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज सरदार पटेल की जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखेंगे। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।0
0
Report
Advertisement
1 नवम्बर नरसंहार दिवस पर भूपेश बघेल बयान और एसआईआर पर कांग्रेस सवाल
Raipur, Chhattisgarh:Raipur पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना... 1 नवम्बर को होने वाली प्रदर्शन मे होंगे शामिल देश कि निगाह इस प्रदर्शन रैली पर है रैली के माध्यम से सरकार से मांग करते है ज्ञानेश कुमार cec पद से हटना चाहिए एस आई आर मे 13 करोड़ नाम काटा गया है तो एस आई आर निरस्त होना चाहिए कांग्रेस कि मांग नड्डा के बयान पर बोले भूपेश Jp नड्डा कल रायपुर आये थे बांग्लादेसी घुसपैठियों कि राग लापा छत्तीसगढ़ मे एस आई आर हो गया 25 लाख नाम काटे गए.. इसमें कितने बांग्लादेशी है और कितना डिकोड किया गया.. सरकार बताये और जितने राज्यों मे एस आई आर हुए राज्यों मे कितने बांग्लादेशी या विदेशी नागरिक पकडे गए..सरकार जवाब दे 1 नवम्बर नरसंहार दिवस पर भूपेश बघेल का बयान बीजेपी राज्योत्सव क्यों माना रहे है... मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ मे उत्सव क्यों मना रहे है कल केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय क्यों छत्तीसगढ़ आ रहे है...तो उत्सव क्यों मना रहे है... यहाँ के लोग बोल रहे है यह उत्सव का दिन है.. बीजेपी दoporाफा बाते क्यों कर रही है..बीजेपी का कहना है .यहाँ राज्य स्थापना दिवस है तो दिल्ली क्यों जा रहे है... बाइट -भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़0
0
Report
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए छह नए जजों की नियुक्ति मंजूर, प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए बड़ी खबर है, जहां छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हुई बैठक में छह नामों को मंजूरी दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। अधिवक्ताओं में आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नाम शामिल हैं, जबकि न्यायिक अधिकारियों में रजनीश श्रीवlivास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट का जज बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की इस मंजूरी के बाद अब इन छह नामों को लेकर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों के संचालन को मजबूती मिलने और लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
बालोद के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Raipur, Chhattisgarh:बालोद अहिवारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा का उनके गृहग्राम भेंडरा (जिला बालोद) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 78 वर्षीय कोर्सेवाडा का हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर परिजनों को ढांढस बंधाया और अंतिम यात्रा में शामिल होकर पार्थिव देह को कंधा दिया। राजनीति में 'गुरुजी' के नाम से पहचाने जाने वाले कोर्सेवाडा शासकीय सेवा छोड़कर सार्वजनिक जीवन में आए थे। वे वर्ष 2008 और फिर 2023 में अहिवारा से विधायक चुने गए। वर्तमान में वे अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के पद पर कार्यरत थे。 अंतिम संस्कार में सांसद विजय बघेल, भोजराज नाग, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे。 बाइट - भोजराज नाग, सांसद बाइट - खुशवंत साहेब, मंत्री बाइट - लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक0
0
Report
Advertisement
गिरिराज सिंह का विपक्ष के मॉक पार्लियामेंट पर हमला; जनता सबक मांगे
Patna, Bihar:विपक्ष के मॉक पार्लियामेंट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला... इन लोगों को मॉक पार्लियामेंट पर भरोसा है.. नौ राज्यों में 40 साल से यह लोग नहीं आए हैं.. जनता इनको सबक सिखाएगी..0
0
Report
पंचकुला के सरकारी स्कूल में बच्ची पर हमला, DCP आदिति सिंह के निर्देश
Panchkula, Haryana:DCP Aditi Singh, Panchkula Police on government school mein bachchi par hamla0
0
Report
इंदौर के रावजी बाजार के रिहेब सेंटर में युवक ने फांसी लगाई, मरीज फरार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के रावजी बाजार के रिहेब सेंटर में युवक ने फांसी लगाई, मरीज फरार। दरअसल सचिन सुबह नहाने का बोलकर वॉशरूम में गया और वहां जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह 1 घंटे तक बाहर नहीं निकला तो सुरक्षा गार्ड दरवाजा तोड़कर सचिन को फंदे से उतारा और तुरंत उसे एम वाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के जीजा केशव लोधी ने आरोप लगाया कि सचिन को करीब एक महीने तीन दिन पहले इस केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, घटना की सुबह ही उन्होंने केंद्र में पैसे और डिपाजिट जमा किए थे, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सचिन ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। रिहेब सेंटर के सुरक्षा अधिकारी बिट्टू ने बताया कि सचिन को सुबह नहाने के लिए भेजा गया था, इसी दौरान उसने अंदर से दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। बिट्टू ने बताया कि इस दौरान रिहेब सेंटर में इलाज कर रहा अन्य मरीज भी मौके का फायदा उठाकर भाग गए। वहीं रावजी बाजार थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी ने खुलासा किया कि जब सेंटर के लोग मृतक को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तब वहाँ इलाज करा रहे सत्तर से अधिक मरीज मुख्य गेट का ताला और बाउंड्रीवॉल फाँदकर भाग निकले। पुलिस रिहेब सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार मरीजों की तलाश के साथ-साथ उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गिरफ्तार, 30 हजार रिश्वत के आरोप
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पशु चिकित्सा अधिकारी हुए गिरफ्तार. कुशीनगर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी गिरफ्तार. मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत. शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर सतर्कता विभाग ने की कार्रवाई. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी. रवीन्द्रनगर स्थित जिला विकास भवन में स्थित पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से किया गया गिरफ्तार.0
0
Report
बिलासपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली: भाजपा ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर जोर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ पदयात्रा का आयोजन किया। इस रैली के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच अपना पक्ष रखा। गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकाली जाने वाली इस पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। न्यायधानी बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा आयोजित की गई। रैली की शुरुआत गांधी चौक स्थित सरकारी स्कूल से हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू चौक में समापन हुआ।इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल इसके अलावा बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,और विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के सदस्यों और कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के अनुसार, पार्टी ने इस पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा था। रैली के माध्यम से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और पार्टी का पक्ष रखने की रणनीति बनाई गई है।0
0
Report
कुरसेला में राष्ट्रीय एकता परेड का लाइव प्रसारण, बच्चों ने समझा एकता का संदेश
Katihar, Bihar:कुरसेला थाना परिसर में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, परेड के साक्षी बने स्कूली बच्चे राष्ट्रीय स्तर की एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण एकतानगर की भव्य एकता परेड का कुरसेला में हुआ लाइव प्रसारण, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा स्क्रीन पर देश की एकता और अखंडता का प्रदर्शन देख स्कूली बच्चों, युवाओं और आम लोगों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को करीब से समझा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में देशप्रेम, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था राष्ट्रीय एकता का संदेश सिर्फ सुनने तक सीमित न रहे, बल्कि नई पीढ़ी के मन में भी इसकी भावना मजबूत हो। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुरसेला थाना परिसर में गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण किया गया। स्क्रीन पर देश की एकता और अखंडता का प्रदर्शन देख स्कूली बच्चों, युवाओं और आम लोगों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को करीब से समझा। पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू हुआ। इसमें कुरसेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय निजी स्कूलों और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न कोचिंग संस्थानों के बच्चे भी लाइव प्रसारण से जुड़े। विद्यार्थियों ने एकतानगर में आयोजित भव्य परेड को देखा और देश की एकता, अखंडता, भाईचारे तथा अनुशासन का संदेश आत्मसात किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाई जाती है। देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए यह दिवस मनाया जाता है। थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में देशप्रेम, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। मौके पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
