210427
महोबा-बुंदेलखंड में कड़ाके की सर्दी, महोबा में घना कोहरा, विजिबिलिटी कम होने से वाहन रेंग रहे
Mahoba, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और दिल्ली में बारिश के असर से बुंदेलखंड का मौसम पूरी तरह बदल गया है। महोबा में घने कोहरे की सफेद चादर ने पूरे जिले को ढक लिया। कड़ाके की ठंड के बीच तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंतर-प्रांतीय मार्गों पर चलने वाले वाहन हेलो लाइट, इंडिकेटर और हॉर्न का सहारा लेकर धीमी गति से चल रहे हैं। हादसों से बचने के लिए चालक विशेष सावधानी बरत रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खतौली पुलिस ने पशु लूट के आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा
Khatauli, Uttar Pradesh:खतौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु लूट गिरोह का पर्दाफाश खतौली पुलिस ने पशु लूट के आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी फरार है । गिरफ्तार आरोपियों में सरधना निवासी उस्मान पुत्र इसरार शामिल है, जिसके कब्जे से 97 हजार रुपये नकद, एक तमंचा और लूट में इस्तेमाल की गई पिकअप बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप क्षेत्र में घूम रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
सरमथुरा में ईंधन बचाओ एवं कम तेल की थाली अभियान से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में “ईंधन बचाओ एवं कम तेल की थाली” अभियान ने जगाई जागरूकता सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा इलाके में स्वस्थ समाज और ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य को लेकर “ईंधन बचाओ एवं कम तेल की थाली” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव अपनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम की जिला संयोजिका सुजाता मीणा एवं सह-संयोजिका प्रीती अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद करते हुए बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में संतुलित एवं पौष्टिक आहार का विशेष महत्व है।उन्होंने कहा कि भोजन में तेल की अधिक मात्रा कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती है, इसलिए सभी को कम तेल वाले पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ खानपान, नियमित दिनचर्या और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बदलाव बड़े स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। साथ ही ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने कम तेल के उपयोग, संतुलित आहार और ईंधन बचत के संकल्प के साथ इस जन-जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।0
0
Report
बेगूं में चोरों ने शंकरलाल शर्मा के घर से लाखों के गहने चोरी किए
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के पाछून्दा गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने शंकरलाल शर्मा के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था। चोर घर में घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, सोने के मोती, दो जोड़ी चांदी के पायजेब तथा करीब 12 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चला। सूचना मिलने पर एएसआई हीरालाल, हेड कांस्टेबल भगवानलाल और कांस्टेबल विनोद मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट की आशंका, अखिलेश के पीडीए फार्मूले पर मंत्री का तंज
Ballia, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी लगातार टूट रही है अखिलेश नहीं रोक पर है सपा की टूट, पीडीए मतलब अखिलेश के घर का विकास- दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री यूपी सरकार रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-19-06-2026 एंकर- यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ओमप्रकाश राजभर के उसे दावे का समर्थन किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में एक बड़ी टूट होने वाली है। मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार टूट रही है। जो लोग मुलायम सिंह जी के साथ काम किए थे वह एक-एक कर टूट कर चले गए। इसके पीछे वजह नेताजी के साथ जुड़े लोगों का सम्मान नहीं हो रहा। नेताजी ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर 2012 में अखिलेश को दिया था ।इसके बाद से वह लगातार चुनाव हार रहे हैं और समाजवादी पार्टी के विखराव को नहीं रोक पा रहे हैं। वही अखिलेश के पीडीए के फार्मूले की परिभाषा बताया पाताल, धरती और आकाश है। पीडीए का मतलब उनका घर और उनके घर का विकास। जब उनके पार्टी का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देख सकता तो फिर पीडीए का क्या मतलब। अयोध्या दौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चंपत राय के न दिखाई दी जााने पर कहा कि हर कोई हर जगह नहीं रहता। मुख्यमंत्री कई बार अयोध्या गए हैं जरूरी नहीं की कोई व्यक्ति हर बार उनके साथ दिखाई दे। बाईट- दयाशंकर सिंह ,परिवहन मंत्री यूपी सरकार0
0
Report
जयपुर में तबादलों पर लगा बैन हटना; ट्रांसफर पोस्टिंग 5 जुलाई तक खुली
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।तबादलों से हटा बैन! एक पखवाड़े तक ट्रांसफर-पोस्टिंग से हटेगा बैन। 5 जुलाई तक खुले रहेंगे ट्रांसफर पोस्टिंग0
0
Report
कांग्रेस सांसद वामशी गड्डम ने राहुल गांधी के खुले विचारों की तारीफ
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: VAMSHI GADDAM REDDY (CONGRESS MP) ON PM STATEMENT /CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI’S BIRTHDAY/ NEET ISSUE दिल्ली: कांग्रेस सांसद वामसी गड्डम कहते हैं, हमने उनके साथ अभी एक अच्छी बैठक हुई। हम सभी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। आज देश को उनके जैसे खुले विचारों वाले, सच्चे और साहसी नेताओं की ज़रूरत है। उन्होंने नोटबंदी से लेकर GST, युद्ध के संकट, रुपये की गिरती कीमत और पेट्रोल के संकट जैसे कई मुद्दों को उठाया है... राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के ज़मीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं...0
0
Report
Advertisement
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया
Dehradun, Uttarakhand:मुजम्मिल (विकासनगर) आज फिर अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माणों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्यवाही जारी है। प्राधिकरण की टीम आज सहसपुर क्षेत्र में पहुंची जहां रेतीवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा था। नोटिस प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने जेसीबी की मदद से इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। पछवादून में अवैध प्लाटिंग को लेकर प्राधिकरण पिछले 4 दिनो से बुलडोजर कार्रवार्ई कर रहा है। सबसे पहले सेलाकुई, फिर सहसपुर, हरबर्टपुर और हिंदूवाला में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर आक्रमण हुआ। इसके बाद आज टीम रेतीवाला क्षेत्र में पहुंची और 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर जेसीबी का पंजा गरजा। इस अवैध प्लॉटिंग में सड़कें और दीवारें मिट्टी में मिल गईं। लगातार हो रही इन बुलडोजर कार्रवार्ईयों से भू- mafिया में हड़कंप। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
फतेहपुर के 2008 के दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपियों को उम्रकैद
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर मे बसपा नेता के बेटे और अंगरक्षक की हत्या में 18 साल बाद बड़ा फैसला, 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगाया फतेहपुर जिले मे वर्ष 2008 में हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में 18 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 14 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है, अभियोजन के अनुसार वर्ष 2008 में गांव में निकल रहे मातमी जुलूस के दौरान बसपा नेता मज्जू मियां, उनके पुत्र रेयाज अतहर और निजी अंगरक्षक शमशाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हमले में रेयाज अतहर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल अंगरक्षक शमशाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया था और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, करीब 18 वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने शरीफ, मोईन, नेहाल, रईश, सगीर, इसराइल, अशोक, शफीक, साबिर, सादिक, वाजिद, संजय और मुन्नू सिंह समेत 14 आरोपियों को दोषी ठहराया है, और 38-38 हजार का जुर्माना भी लगाया है, कोर्ट के इस फैसले को पीड़ित पक्ष के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।0
0
Report
ग्रामीण पंचायत ने प्रेमी-प्रेमिका की रातोंरात शादी करा दी
Gaya, Bihar:प्रेमिका से आधी रात मिलने पहुँचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी,दोनों के बीच 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग का मामला बिहार के गया जी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पकड़ कर शादी करा दी है. मामला गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव का है. जानकारी अनुसार गुरुवार की देर रात प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि युवक को देर रात एक युवती के घर में प्रवेश करते देख ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी. इसके बाद मौके पर पंचायत बुलाई गई.पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद यह जानकारी सामने आई कि युवक और युवती बालिग हैं और एक ही जाति से संबंध रखते हैं. ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया. इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई और देर रात पंडित और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई. सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि प्रेमी सचिन टनकुप्पा प्रखंड के मोरहर गांव का रहने वाला है, जबकि युवती फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव की निवासी है. दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. विवाह के बाद दोनों खुशी जाहिर करते नजर आए. वहीं, दोनों परिवारों ने भी ग्रामीणों के फैसले पर सहमति जताई.0
0
Report
Advertisement
झारखंड राज्यसभा चुनाव पर NASIR हुसैन व SURESH के बयान
Noida, Uttar Pradesh:DEL K SURESH & SYED NASIR DELHI: SYED NASIR HUSSAIN (CONGRESS MP) ON JHARKHAND RAJYA SABHA ELECTION RESULT DELHI: KODIKUNNIL SURESH (CONGRESS) ON CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI’S BIRTHDAY0
0
Report
रामनगर पुलिस ने 20 हजार इनामी बदमाश समेत दो शातिर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 हजार के इनामी बदमाश समेत दो शातिर अपराधी गिरफ्तार रामनगर रामनगर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है,पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत कुल 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं,गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है,पुलिस के अनुसार ग्राम टांडा मल्लू निवासी विशाल पासवान लंबे समय से फरार चल रहा था,उसके खिलाफ रामनगर कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं,लगातार गिरफ्तारी से बचने के कारण पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विशाल पासवान अपने एक साथी के साथ रामनगर चोरपानी क्षेत्र के पास मौजूद है,सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को एक खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी की पहचान ग्राम बसई निवासी अनुज रावत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बरामद अवैध हथियारों के संबंध में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है。 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी को रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित गतिविधियों की भी जांच कर रही है। रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।0
0
Report
शिमला भूस्खलन पर मॉक ड्रिल; मॉनसून आगमन के संकेत
Shimla, Himachal Pradesh:Shimla landslide and mock drill. Monsoon arrival and El Niño.0
0
Report
Advertisement
जयपुर: ACB की कार्रवाई, 6 हजार घूस के साथ पशुधन निरीक्षक गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर नगर निगम में ACB की कार्रवाई 6 हजार की घूस लेते पशुधन निरीक्षक पकड़ा गया दुकान का लाइसेंस जारी करने की एवज में सुरेंद्र कुमावत ने मांगी थी घूस0
0
Report
CM सम्राट चौधरी और रेल मंत्री पटना से छपरा के लिए रवाना
Danapur, Bihar:पाटलिपुत्र स्टेशन से मुख्यमंत्री और रेल मंत्री छपरा के लिए रवाना पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा छपरा के लिए रवाना हुए。 इस दौरान स्टेशन परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के स्वागत के लिए स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गई थीं। दोनों नेताओं ने रेलवे एवं विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए छपरा का दौरा किया。 रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में आधारभूत संरचना और रेल परियोजनाओं के विस्तार को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में रेलवे के आधুনिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। छपरा पहुंचने पर दोनों नेता विभिन्न विकास योजनाओं एवं रेलवे परियोजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगे。0
0
Report
चैनत धरना: पेयजल मांग पर प्रशासन ने बातचीत से समाधान की कोशिश की
Hansi, Haryana:हाँसी चैनत धरने पर डीसी और एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अनशन खत्म करने की अपील ग्रामीणों का चैनत धरना 35वें दिन में प्रवेश, आमरण अनशन पर बैठे पांच बुजुर्गों की हालत बिगड़ी हांसी के गांव चैनत में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे धरने और आमरण अनशन के बीच जिला प्रशासन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीणों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। हांसी के जिला उपायुक्त राहुल नरवाल व हांसी एसपी विनोद कुमार ने अलग अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशासन ने एक बार फिर ग्रामीणों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने और आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। आपको बता दे कि हांसी के गांव चैनत में पेयजल की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 35वें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं पांच बुजुर्ग ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, जिनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। अनशनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि हांसी शहर के लिए जा रही पेयजल पाइपलाइन से ही गांव को पानी उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अलग व्यवस्था नहीं, बल्कि शहरी लाइन से नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति चाहिए। हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि चैनत गांव के लिए अलग से भाखड़ा का पानी उपलब्ध कराने हेतु राजली हेड से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पानी की मांग को पूरा किया जा रहा है, इसलिए अब धरना और आमरण अनशन समाप्त कर गांव के विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। डीसी ने कहा कि प्रशासन गांव के लोगों के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान चाहता है। उन्होंने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे पांच बुजुर्गों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। 82 वर्षीय टेकचंद, जो अस्थमा के मरीज हैं, सहित अन्य अनशनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए धरनास्थल पर भेजी गई थी, लेकिन अनशनकारियों के सहयोग नहीं करने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा। डीसी ने कहा कि लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अनशनकारियों के स्वास्थ्य को कोई गंभीर नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं धरनारत लोगों की होगी। वहीं हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आमरण अनशन पर बैठे बुजुर्गों की हालत गंभीर है। यदि किसी भी अनशनकारी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है। अगर उनकी मृत्यु होती है। धरना कमेटी के सदस्यों पर हत्या से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला भी दर्ज किया जायेगा। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग को इनका इलाज नहीं करने दे रहे है। कमेटी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
