210427
महोबाः पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद
Mahoba, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश में अपराध की रोकथाम को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह द्वारा गठित टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों की पहचान इदरीश और रहीस निवासी बड़ी खोर मकरबई के तौर पर हुई है। दोनों के पास से एक अवैध तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, अवैध गांजा , अवैध तमंचा, चोरी, जानलेवा हमला सहित विभिन्न जघन्य अपराध पहले से ही दर्ज है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूजा देखकर लौट रहे किशोर की हादसे में मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। पूजा समारोह देखकर दोस्तों के साथ घर लौट रहे 15 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। सेवराई गांव में कंपोजिट विद्यालय के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी शंभू गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र यश कुमार गुप्ता शनिवार की रात अपने मित्रों के साथ परेमन शाह पोखरा पर आयोजित पूजा समारोह देखने गया था। पूजा देखकर वह दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान सेवराई कंपोजिट विद्यालय के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सीएचसी भदौरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चालक गोलू कुशवाहा (22), पुत्र अशोक कुशवाहा तथा बाइक पर सवार अमन राजभर (21), पुत्र यशवंत राय, निवासी लहना भी घायल हो गए। गोलू कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अमन राजभर को स्थानीय निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के बड़े पिता योगेंद्र कुमार गुप्ता ने बाइक चालक गोलू कुशवाहा के खिलाफ गहमर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी सेवराई एसपी पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मृतक के बड़े पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीन बेटियों के बीच इकलौता बेटा था यश, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सेवराई। यश कुमार गुप्ता अपने पिता शंभू गुप्ता की तीन बेटियों के बीच इकलौता बेटा था और परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेजे जाने के बाद भी देर रात तक घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा था। लोगों के बीच यही चर्चा रही कि पूजा देखकर घर लौटने की खुशी के बीच हुए इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।0
0
Report
गाजियाबाद के जिलाधिकारी पहुंचे क्रिकेट मैच देखने, पिच पर बल्ले से आजमाया हाथ
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एक अधिकारी ऐसे भी जो गाजियाबाद की जनता के साथ घुल मिलकर परिवार की तरह रहते हैं। महिलाओं के क्रिकेट मैच में जिला अधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मांदड़ ने क्रिकेट पिच पर अपना हाथ आजमाया।0
0
Report
पुलिस ने चार अंतर्जनपदीय बदमाशो को किया गिरफ्तार,तमंचा सहित कैश बरामद
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से कई तमंचा और कैश बरामद हुए हैं। जिसका आज अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि चारों बदमाश सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं और आजमगढ़ जनपद में किराए के मकान में रहकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।इसी क्रम में मऊ जिले में चारो बदमाशों के द्वारा एक महिला के साथ के साथ छिनैती की घटना को अंजाम दिया था ।जिसके बाद पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।हालांकि चारो बदमाश किसी दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।फिलहाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में संविधान सप्ताह पर बच्चों ने सीखे अपने अधिकार और कर्तव्य
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। संविधान सप्ताह के अवसर पर द्वारिका प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘संविधान पढ़ो-पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संविधान प्रचारिणी सभा (उत्तर प्रदेश) और अंशिका ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की बारीकियों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग से डॉ. अनिल कुमार शाह और एलएलबी छात्र अरविंद कुमार ने बच्चों को सरल भाषा में संविधान की प्रस्तावना, नागरिकता, शिक्षा के अधिकार और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. शाह ने सभी विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का सामूहिक वाचन भी कराया।0
0
Report
शाहजहांपुर के बण्डा चौराहे पर दो घंटे से भीषण जाम, एंबुलेंस तक फंसी; राहगीर परेशान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर (बण्डा)। बण्डा चौराहे पर सोमवार को भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब दो घंटे तक लगे इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की चपेट में आने से एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिससे उसमें सवार मरीज को अस्पताल ले जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौराहे पर यातायात पुलिस व होमगार्डों की सक्रियता न दिखने और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण छोटे-बड़े वाहन घंटों रेंगते रहे। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।0
0
Report
बरांव में निःशुल्क ओपीडी सेवा का शुभारंभ, अब तक 2500 लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधा का लाभ
Deoria, Uttar Pradesh:बरहज विधानसभा क्षेत्र में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क ओपीडी सेवा का विस्तार किया जा रहा है। भलुअनी और बरहज के बाद अब बरांव में तीसरे निःशुल्क ओपीडी केंद्र की शुरुआत की गई है। इसके बाद चौथे केंद्र का उद्घाटन भैदवा में पांच और छह तारीख के बीच प्रस्तावित है। इस संबंध में समाजसेवी और भावी प्रत्याशी संजय तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर निःशुल्क ओपीडी सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भलुअनी में पिछले दो महीने से ओपीडी सेवा लगातार संचालित हो रही है, जहां प्रतिदिन करीब 50 से 60 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भलुअनी , बरहज केंद्रों पर संचालित ओपीडी सेवाओं से अब तक करीब दो हजार से ढाई हजार लोगों को लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि बिना सरकारी व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ डाले, जनहित में स्वास्थ्य समेत कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि बारीपुर में प्रत्येक मंगलवार को निःशुल्क आई चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। मंगलवार को बारीपुर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आंखों की जांच और संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निःशुल्क ओपीडी सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी और आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Gonda, Uttar Pradesh:मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं लोक निर्माण विभाग की ₹1 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश, नियमित निगरानी एवं स्थलीय सत्यापन पर दिया जोर निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर आवागमन को सुगम एवं सुचारू बनाने के निर्देश शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : मण्डलायुक्त0
0
Report
मैनपुरी कांग्रेस की प्रेसवार्ता लखनऊ में 'संविधान रक्षा मार्च' की तैयारी और सीट बंटवारे पर
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी मैनपुरी 'वोट बचाओ - देश बचाओ' और 'संविधान रक्षा मार्च' को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की आगामी रणनीतियों, राजनीतिक मुद्दों और सीट बंटवारे को लेकर लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च वक्ता ने बताया कि संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए लखनऊ में मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, पूर्व एमएलए और आईसीसी से जुड़े लोगों को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया है. (नोट ऑडियो में वक्ता ने पहले '26 तारीख' और बाद में '26 दिसंबर को संविधान दिवस' का उल्लेख किया है) सोनिया गांधी और भाजपा-आरएसएस पर टिप्पणी सोनिया गांधी से जुड़े विषय और उन पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर वक्ता ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सटीक और प्रमाणिक बात करती है, जबकि पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज के दौर में ऐसी भाषा की परिपाटी नहीं रही. पाकिस्तान से बातचीत के मुद्दे पर वक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के रुख के अनुसार वार्ता तभी संभव है जब पाकिस्तान आतंकवाद से दूरी बनाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिखित आश्वासन दे. उन्होंने कहा कि जब तक आतंकी घटनाएं रुकती नहीं हैं, तब तक विरोध जारी रहेगा. सीट बंटवारे में मैनपुरी और भोगांव की मांग सीट बंटवारे की बैठकों पर हाई कमांड के निर्णय को स्वीकार करने की बात कहते हुए उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग रखी. उन्होंने कहा कि मैनपुरी और कन्नौज में भी कांग्रेस को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, जैसा कि अमेठी और रायबरेली को लेकर समीकरण बताए गए, और मैनपुरी जिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की ओर से मैनपुरी व भोगांव सीट की मांग की गई.0
0
Report
सिकंदरा राव में-नगला जलाल के पास टेंपो-बाइक की भिड़ंत, तीन घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नगला जलाल के पास शनिवार दोपहर टेंपो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नगला जलाल निवासी बलवीर पुत्र सोवत सिंह तथा टेंपो सवार नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर (32 वर्ष) और राशिद पुत्र उस्मान (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया। चिकित्सकों ने बलवीर और राशिद की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि वसीम का उपचार किया गया। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
विधायक का बयान, किसी एक योजना का लाभ अगर किसी को नही मिला हो, वो बता दे मैं इस्तीफा दे दूंगा
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती से बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा कि अगर कोई एक व्यक्ति भी यह बता दे कि उसे सरकार की किसी एक योजना का लाभ नहीं मिला है, तो वह तत्काल अपनी विधायिकी से इस्तीफा दे देंगे। गिलौला में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने अपनी सरकार और अपने कार्यकाल के कामकाज का जमकर बखान किया। दरअसल, गिलौला में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई एक व्यक्ति भी यह बता दे कि उसे किसी एक सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है, तो वह तुरंत विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा कि योगी जी कहते हैं कि न सोऊंगा और न सोने दूंगा। इतना ही नहीं, विधायक ने मुख्यमंत्री योगी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित में काम किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई यह बता दे कि उन्होंने एक भी दिन छुट्टी ली हो। गौरतलब है कि राम फेरन पांडेय लगातार दूसरी बार श्रावस्ती विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। अब उनके इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो सकती है।0
0
Report
नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना गहमर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को बीते 9 नवंबर को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने 22 नवंबर को थाना गहमर में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस टीम नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में देवल चौकी प्रभारी शिवपूजन ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ रविवार की रात कार्रवाई की। पुलिस ने रात करीब 11:20 बजे भदौरा स्टैंड से नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए आरोपी बृजेश कुमार पुत्र मुन्ना राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
मिर्जापुर: मड़िहान के दो धान क्रय केंद्रों पर 13 किसानों से 500 क्विंटल धान की खरीद
Bedauli, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : जिले में धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से क्रय केंद्रों का निरीक्षण संतोष ओझा उप जिलाधिकारी किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग के अधिकारी ने मड़िहान तहसील क्षेत्र के कलवारी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र प्रथम और द्वितीय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कलवारी के दोनों क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 13 किसानों से 500 क्विंटल धान की खरीद की गई है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद किसानों से खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। किसानों ने धान खरीद में किसी तरह की परेशानी नहीं होने और व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होने की बात कही। जिलाधिकारी के 10 किलोमीटर के दायरे में धान खरीद संबंधी आदेश पर अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल क्रय केंद्रों के आसपास रहने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में आगे कोई बदलाव होने पर किसानों को इसकी जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने बुजुर्ग को पीट कर किया मरणासन्न
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा(इटियाथोक)। मकान पर कब्जे के विवाद में एक बुजुर्ग की घर में घुसकर पिटाई का मामला सामने आया है।इस घटना में इटियाथोक बाजार निवासी चेतराम पासवान पुत्र शिवनाथ के पैर में गंभीर चोटें आने की खबर है।पीड़ित ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक चेतराम पासवान और मोहनपुर असिधा गांव निवासी मेवालाल के बीच भूमि व मकान का विवाद है। आरोप है, कि 22 नवंबर के दोपहर में विपक्षी अपने कुछ सहयोगियों को लेकर चेतराम के घर पहुंचे और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है, कि चेतराम का गला पकड़कर पटक दिया और घूंसे व लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट की घटना में चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।शोर सुनकर चेतराम की बहू रीता देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।आसपास के लोगों के पहुंचने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए ।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
उन्नाव में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू, जिला मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में बने प्रदर्शन केंद्र
Unnao, Uttar Pradesh:20 नवंबर से चुनाव अधिसूचना जारी होने तक चलेगा अभियान, दो-दो प्रशिक्षित ट्रेनर देंगे ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी उन्नाव। मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली से परिचित कराने और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक प्रदर्शन केंद्र पर दो-दो प्रशिक्षित ट्रेनरों की तैनाती की गई है। ये ट्रेनर आईटीआई के अनुदेशक बताए जा रहे हैं, जो आमजन को ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। अभियान के नोडल अधिकारी एसडीएम अजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 20 नवंबर से शुरू होकर आगामी चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक सभी प्रदर्शन केंद्रों पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर स्वयं ईवीएम के माध्यम से वोट डालने का अभ्यास करें और यह समझें कि मतदान के दौरान उनका वोट सही तरीके से दर्ज हो रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजी गई ईवीएम मशीनों पर पीले रंग का स्टीकर लगाया गया है, ताकि उनकी पहचान प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों के रूप में की जा सके। साथ ही प्रदर्शन केंद्रों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा चयनित ईवीएम मशीनों को ही प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए लगाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता मतदान से पहले ईवीएम की प्रक्रिया को समझें और किसी भी प्रकार की भ्रांति या आशंका के बिना जागरूक होकर मतदान में भाग लें। बाइट एस डी एम अजेंद्र सिंह नोडल अधिकारी0
0
Report
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट शादाब चौहान ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी मुसलमान दाढ़ी का अपमान नहीं सहेगा। आजम खान के अब्दुल नाम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान खुद पहले अब्दुल को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। हैदराबादी बिरयानी को लेकर दिए गए बयान पर शादाब चौहान ने कहा कि यह जनता को तय करना है, आप ठेकेदार क्यों बन रहे हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए आजम खान से सवाल किया कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे, उस समय आप प्रभारी मंत्री थे, लेकिन वहां क्यों नहीं गए? इसके साथ ही उन्होंने आजम खान को इलाज की जरूरत बताते हुए भी टिप्पणी की। वहीं, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर उन्होंने कहा कि यह मोर्चा प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है। 26 नवंबर को लखनऊ में बड़े पैमाने पर रैली होगी और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दलित बेटा बनने जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
