icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow21 Dec 2024, 05:05 pm

महोबाः भारतीय किसान यूनियन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Mahoba, Uttar Pradesh:

महोबा के कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन ने धरना देते हुए 7 मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला और प्रवक्ता महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इकट्ठा हुए किसानों ने प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि सरकारी मूंगफली बिक्री केंद्रों पर किसानों की उपज खरीदने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, बल्कि व्यापारियों का माल खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसानों की मूंगफली वरीयता के क्रम में खरीदे जाने की मांग की गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

OMAXE के गुर्गों की गुंडागर्दी: लखनऊ में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का ताजा विवाद

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स के गुर्गों की गुंडागर्दी अर्जुनगंज के सरसवां में Omaxe Residency पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप वकीलों और गुंडो को ले जाकर स्थानीय लोगों से की झड़प सार्वजनिक सड़क पर जबरदस्ती चलाया बुलडोजर विरोध पर हुआ विवाद स्थानीय लोगों का आरोप — omaxe बिल्डर ने गुर्गों के जरिए जबरन सड़क खोदने की कोशिश की, विरोध करने पर हुई हाथापाई निवासियों का दावा — पहले भी कई बार बिल्डर पक्ष और स्थानीय लोगों के बीच हो चुका है विवाद, विरोध करने वालों को दी जाती है धमकी। LDA द्वारा सार्वजनिक रास्ते का टेंडर जारी होने के बावजूद कब्जे की कोशिश का आरोप क्षेत्र में तनाव का माहौल, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की Lda के अधिकारी मौन मामले से झाड़ रहे पल्ला स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश्वर सिंह मंत्री सुरेश खन्ना मंत्री धर्मपाल सिंह मेयर सुषमा खर्कवाल से की शिकायत
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा में करमता भाजी से एक परिवार के 10 लोग अस्पताल, राहत की बात

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा, करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 लोग अचानक बिगड़ी तबियत, बीमार पड़ गए सभी, इलाके में मचा हड़कंप। पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सभी पीड़ितों को पहले दरंग पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा रेफर किया गया। बीमार लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 9 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के बीच अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज जारी है। चांपा एसडीएम पवन कोसमा स्वयं अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
0
0
Report

ग्राम प्रधान ने सरकारी पेड़ कटवाए, डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी

Moradabad, Uttar Pradesh:प्रधान पति ने किया बड़ा खेल। ZEE मीडिया की खबर का हुआ बड़ा असर। डीएम जसजीत कौर ने पेड़ चोरी के मामले मे बनाई जाँच कमेटी। डीएम ने SDM और रेंजर को सोपी जाँच। ग्राम समाज की जमीन मे खड़े हरे पेड़ो को चोरी से कटवाने का आरोप। बिजनौर के गांव राघोराम पुर गांव का मामला। यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपी सरकार ने ग्राम प्रधानों को चुनावी तोफा देते हुए उनको ही प्रशासक नियुक्त कर दिया था। बिजनौर जिले के राघोरामपुर गांव के प्रधान पति शौरभ त्यागी ने 27 मई को दिन निकलते ही ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ो पर आरा चलवा दिया; ग्रामीणों को जब सूचना मिली तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ो को रुकवाने का प्रयास किया तो प्रधान पति ने ग्रामीणों को धमका कर भगा दिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी; सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ो के कटान को रुकवाया। फिर ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत डीएम और SDM से की लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब इस मामले को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से उठाया तो डीएम जसजीत कौर ने इस पूरे मामले की जाँच कराने को जाँच कमेटी बनाई है। अब इस विवादित प्रकरण की जाँच SDM और वन रेंजर करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

छपरा जंक्शन पर नई रेल सेवाओं का शुभारंभ आज, सारण को मिली बड़ी सौगात

Patna, Bihar:पटना केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में नई रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे छपरा-दिल्ली आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस, मऊ-दिल्ली आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन के वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री और मुख्यमंत्री मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें डीजल रेल इंजन WDG4G को भी रवाना करेंगे। इसी को लेकर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सारण वालों के लिए अच्छी सौगात है。
0
0
Report
Advertisement

पैसे के विवाद में युवक की हत्या, शव कुएं में मिला; तीन गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पैसे के विवाद में युवक की हत्या कर उसके शव को 30 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि बंद पड़े पुराने कुएं में किसी भारी भरकम चीज के गिरने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी है जिसके बाद फौरन मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी गई एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आधे घण्टे तक रेस्क्यू कर कुएं से शव को निकाला गया मृतक की पहचान यशवंत सारथी के रूप में हुई जो की शक्ति नगर का रहने वाला है मृतक के सर पर नोकीली वस्तु से हमले के निशान भी थे जिसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और विवेचना करते ही पूरी कहानी सामने आ गई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top