महोबाः खेत में सिंचाई करने के दौरान ठंड की चपेट में आए किसान की मौत
Mahoba, Uttar Pradesh:सिजवाहा गांव में खेत में सिंचाई करने के दौरान ठंड की चपेट में आकर एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि
श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव का रहने वाले 55 वर्षीय किसान भागीरथ खेत में सिंचाई करने गया थे। सुबह घर ना लौटे तो परिजन खेत में पहुंचे। देखा तो वह अचेत पड़े थे और मुंह से लाल झाग निकल रहा था। एंबुलेंस से जब तक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। किसान की मौत हो जाने से उसके परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की माने तो ठंड की चपेट में आकर किसान की मौत हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
