210425
Kharela: कम लागत में ज्यादा पैदावार के लिए नैनो यूरिया और DAP पर किसान हुए जागरूक
Kharela, Uttar Pradesh:ईफको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के लिए नैनो यूरिया और डीएपी खाद के फायदे बताए। उन्होंने फसलों में ड्रोन से खाद छिड़कने की तकनीक को भी समझाया, जिससे किसानों की लागत कम होगी और काम आसान होगा। किसानों को यह जानकारी दी गई कि नैनो यूरिया और डीएपी खाद न केवल प्रभावी है, बल्कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी। ड्रोन तकनीक से फसलों पर खाद का छिड़काव तेज और सटीक तरीके से किया जा सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमित जोगी का बड़ा बयान, बोले- 'अदालतें किसी की जागीर नहीं, मेरिट किसी एक वर्ग की संपत्ति नहीं'
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर। पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भूषण गवई द्वारा राष्ट्रपति को लिखे पत्र में न्यायिक नियुक्तियों पर उठाए गए सवालों का छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने पुरजोर समर्थन किया है। जोगी ने कहा कि न्यायपालिका में एससी, एसटी, ओबीसी और वंचित वर्गों की आबादी के अनुपात में भागीदारी न होना गंभीर चिंता का विषय है। प्रतिनिधित्व की बात उठने पर हर बार 'मेरिट' की आड़ लेना गलत है, क्योंकि मेरिट किसी एक जाति या परिवार की संपत्ति नहीं है। न्यायपालिका किसी की जागीर नहीं, बल्कि संविधान की भावना के अनुरूप सबकी होनी चाहिए। Amit Jogi Backs Ex-CJI Gavai on Judicial Representation, Says 'Judiciary Is Not Anyone's Fiefdom'0
0
Report
टेंडर में पहले नियमों की बलि, फिर एल-1 की बारी! शिकायत ने खोली सिंचाई विभाग की पोल?
कुशीनगर। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ में पंजीकरण की अनिवार्य शर्त पूरी किए बिना एक फर्म ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिचाई विभाग की निविदा प्रक्रिया में जगह बना ली है। हैरानी यह कि संबंधित फर्म को तकनीकी बीट में शामिल करने के बाद वित्तीय बीट में एल-1 भी घोषित कर दिया गया। हालाकि अपनी कारस्तानी की पोल खुलने के बाद विभाग ने निविदा निरस्त कर दिया है। शिकायतकर्ता ने इस पूरे घटनाक्रम में सिचाई विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए मिलीभगत के आरोप लगाया हैं। सवाल यह है कि अनिवार्य पात्रता की शर्तों को ही कथित तौर पर दरकिनार कर दिया जाए तो पूरी निविदा प्रक्रिया की निष्पक्षता कठघरे में खड़ी हो जाती है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, संबंधित फर्म ने अनिवार्य पंजीकरण के संबंध में कथित तौर पर भ्रामक अथवा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर उसे टेक्निकल बीट में शामिल कर लिया गया।इसके बाद वित्तीय निविदा में एल-1 घोषित किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई। मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि जब निविदा की शर्तों में यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड में पंजीकरण अनिवार्य था तो संबंधित फर्म के पंजीकरण की वास्तविक स्थिति की पुष्टि किए बिना उसे तकनीकी मूल्यांकन में आगे बढ़ने की अनुमति कैसे मिल गई? क्या दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया गया था या फिर पात्रता की बुनियादी शर्त को नजरअंदाज कर दिया गया? यदि फर्म के दस्तावेज सही थे तो शिकायत के बाद निविदा निरस्त करने की नौबत क्यों आई? यही वजह है कि सिचाई विभाग की इस कारगुजारी ने निविदा मूल्यांकन की पारदर्शिता और दस्तावेजों के सत्यापन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 🔴 शिकायत पहुंची तो निरस्त हो गया टेंडर इस प्रकरण में सबसे दिलचस्प मोड़ शिकायत सामने आने के बाद आया। आरोपों के मुताबिक, शिकायत किए जाने के बाद विभाग ने आनन-फानन में संबंधित निविदा निरस्त कर दी और अब री-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सवाल यह है कि जिस निविदा प्रक्रिया में पहले तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन तक की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी, उसमें ऐसी कौन-सी खामी सामने आई कि विभाग को पूरी प्रक्रिया ही निरस्त करनी पड़ी?यदि निविदा प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार थी तो उसे निरस्त करने का आधार क्या बना? और यदि प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता थी तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही किस स्तर पर तय की जायेगी? क्या सिर्फ टेंडर निरस्त कर दोबारा निविदा आमंत्रित कर देना इस अनियमितता की जिम्मेदारी से बचने का पर्याप्त आधार हो सकता है? 🔴 जांच सिर्फ टेंडर निरस्तीकरण तक सीमित न रहे जानकारो का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच सिर्फ निरस्त की गई निविदा तक सीमित न रखी जाए। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से संबंधित फर्म के पंजीकरण की वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि कराई जाए। निविदा में लगाए गए प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाए। टेक्निकल बीट में फर्म को पात्र घोषित करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए और एल-1 घोषित किए जाने की पूरी प्रक्रिया के अभिलेख सार्वजनिक जांच के दायरे में लाए जाएं। क्योंकि सरकारी धन से जुड़े कार्यों की निविदा प्रक्रिया किसी अधिकारी या ठेकेदार की सुविधा का माध्यम नहीबल्कि सार्वजनिक जवाबदेही की व्यवस्था है। ऐसे में यदि अनिवार्य पात्रता के दस्तावेजों में गड़बड़ी हुई है तो केवल टेंडर निरस्त करना पर्याप्त नहीं है।0
0
Report
यातायात माह के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वितरित किए गए हेलमेट
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। शनिवार को यातायात माह के अंतर्गत गोण्डा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात द्वारा कर्मचारियों को हेलमेट प्रदान किए गए तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं तथा यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही वाहन चलाते समय आवश्यक प्रपत्र अपने पास रखें एवं वाहन को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र बंशकार की जहरीला पदार्थ खाकर मौत: परिवार ने कानूनी जांच की मांग की
Vidisha, Madhya Pradesh:धर्मेंद्र बंशकार ग्राम रसूलपुर के निवासी थे जिन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें गंजबासौदा में भर्ती कराया गया और गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले में संदिग्धता जताते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र बंशकार अक्सर सत्संग में जाते थे। परिजन के अनुसार वह बैतूल सत्संग और काम के सिलसिले में गए थे और वहां से लौटने के बाद गंजबासौदा की तरफ पहुंचे जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंजबासौदा अस्पताल ले जाया गया और फिर विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता और छोटे भाई जितेंद्र बंशकार इस पूरे मामले में कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण ट्रैक्टर-आयशर हादसा, चालक गंभीर
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम कबूलपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आयशर वाहन ने एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा आयशर वाहन के नीचे दब गया और चालक ट्रैक्टर में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना उकावता चौकी के पास ग्राम कबूलपुर के नजदीक की है। यहां यूपी की ओर से आ रहे आयशर वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बहादुर सिंह पिता नाथू सिंह (36 वर्ष), निवासी ग्राम कबूलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन में फंस गया था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद ऐंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बहादुर सिंह के सिर, निचले होंठ और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।0
0
Report
कुलदीप वत्स का हरियाणा बीजेपी पर हमला, किसानों-युवा के निशाने पर महंगाई
Hansi, Haryana:हांसी में बादली विधायक कुलदीप वत्स का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- सरकार पूरी तरह फेल सरपंचों के खातों से पैसे निकलने के मामले को बताया बड़ा साइबर फ्रॉड, गन्ना किसानों के आंदोलन और बढ़ते अपराध पर भी घेरा गन्ना किसान के रेटों में बढ़ोतरी के प्रोटेस्ट से लेकर कर्मचारियों तक हर वर्ग परेशान पंजाब चुनाव पर बोले- कांग्रेस की बनेगी सरकार पंजाब की जनता बीजेपी व अकाली दल के नेताओं को सबक सिखाएगी महंगाई, बेरोजगारी और अपराध पर भी साधा निशाना हांसी। हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरपंचों के खातों से पैसे निकलने के मामले को लेकर उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे बड़ा साइबर फ्रॉड बताया। विधायक ने दावा किया कि यह मामला केवल 109 करोड़ रुपये तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जांच में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आ सकती है। कुलदीप वत्स सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पहले भी 600 से 700 करोड़ रुपये के फ्रॉड का मामला सामने आया था। उसी विभाग में अब फिर से इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से हरियाणा की जनता की मेहनत की कमाई लूटने का काम किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और सरकार की बनती है। गन्ना किसानों की मांगों पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि किसान गन्ने के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान, युवा, कर्मचारी, छोटे व्यापारी, आंगनबाड़ी वर्कर और बिजली कर्मचारी सहित हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है। कुलदीप वत्स ने महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्याएं, फिरौती और नशे के मामले सामने आ रहे हैं। बेरोजगारी के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए रुपये की गिरती कीमत और महंगाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में आम आदमी की थाली से रोटी गायब हो रही है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। पंजाब चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक कुलदीप वत्स ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अकाली दल के नेताओं को सबक सिखाएगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को समर्थन मिलेगा। कुलदीप वत्स ने कहा कि देश का किसान, युवा और कर्मचारी बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में चौथी मंजिल से गिरा बच्चा, सीमेंट छत पर जाकर बची जान
Noida, Uttar Pradesh:CCTV में कैद चमत्कार, चौथी मंजिल से गिरा बच्चा, सुरक्षित बचा नोएडा में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं सेक्टर-82 के ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम 6 साल का बच्चा चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया लेकिन किस्मत ऐसी कि बच्चे की जान बच गई बच्चा दूसरी मंजिल के एक फ्लैट की सीमेंट की छत पर जा गिरा गनीमत रही कि उसे जरा भी चोट नहीं आई... हादसे के बाद जब लोगों ने बच्चे को देखा तो वो खुद उठकर नीचे आने की कोशिश कर रहा था पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई नोएडा के सेक्टर-82 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ चौथी मंजिल की बालकनी से 6 साल का बच्चा अचानक नीचे गिर गया बच्चा सीधे जमीन पर गिरने के बजाय दूसरी मंजिल के एक फ्लैट की सीमेंट की छत पर जा गिरा... हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चे को देखा तो उनकी चिंता बढ़ गई लेकिन अगले ही पल बच्चे को खुद उठकर नीचे आने की कोशिश करते देख सभी ने राहत की सांस ली ऊंचाई से गिरने के बावजूद बच्चे को कोई चोट नहीं आई घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई वीडियो सामने आने के बाद हादसे और बच्चे के सुरक्षित बचने की चर्चा हो रही है0
0
Report
गिरिराज सिंह का परिसीमन बिल बड़ा बयान हिंदू एकता और महिला आरक्षण पर जोर
Naya Chak, Bihar:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागलपुर पहुँचे भागलपुर में निजी कार्यक्रम में उनका जोड़दार स्वागत किया गया। गिरिराज सिंह ने इस दौरान कॉमेडियन यश माहेश्वरी एवं परिसीमन बिल को लेकर बड़ा बयान दिया। कॉमेडियन के आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरीके से उसने हमारी बहन बेटियों पर टिप्पणी किया है यही बात अगर मोहम्मद साहब को लेकर कहा होता तो सर तन से जुदा हो गया। दुर्भाग्य है कि 1952 से हिन्दुओं को जातियों में बांटा गया है। अब समय आ गया है कि हिन्दू एक हो और ऐसे जुबान को दूसरा कोई न बोल पाए। आज कोई क्रिश्चियन के प्रति मुसलमान के प्रति नहीं बोलता। गाँव में एक कहावत है निर्बला के मौगी सबके भौजाई। यही है न कि हम जातीयों में बंटे हुए हैं। वहीं उन्होंने परिसीमन बिल को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के आरक्षण को सर्वसम्मति से पास किया गया। मैं डीएमके और सुप्रिया सुले को धन्यवाद देता हूँ। जो लोग इसका विरोध करेंगे देश की महिला एवं जनता उन्हें उनका औकात दिखा देगी। कुछ लोग विदेशी ताकतों के हाथ का टूल बन रहे हैं।0
0
Report
आनंद मोहन की रिहाई पर सियासी हंगामा, चेतन आनंद ने आपात बैठक बुलाई
Patna, Bihar:आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बेटे भड़के आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और पत्नी सांसद लवली आनंद चेतन आनंद ने की इमरजेंसी बैठक पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने के बाद बेटे चेतन आनंद ने पटना में आपात बैठक बुलाई सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में सरेंडर का आदेश दिया है. परिवार कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है इस बैठक में आनंद मोहन चेतन आनंद और सांसद लवली आनंद मौजूद रहे यह बैठक विधायक चेतन आनंद के सरकारी आवास पर हुई जिसमें सबसे अधिक राजपूत समाज को लोगों ने हिस्सा लिया चेतन आनंद ने कहा कि वे और उनके समर्थक फैसले से बेहद नाराज हैं. उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल में बदलाव के बाद केवल उनके पिता की रिहाई नहीं हुई थी, बल्कि बड़ी संख्या में कैदी बाहर आए थे. ऐसे में सवाल है कि क्या सिर्फ आनंद मोहन ही दोबारा जेल जाएंगे? बाकी कैदियों के मामले में क्या होगा? फैसला जो है, विधायिका की यह जो है स्वतंत्रता को चुनौती देने के जैसा दिखाई दे रहा है और इससे अराजक माहौल जो है उत्पन्न होने की संभावनाएं हैं। पांचवीं बात हमारी ये है कि कॉन्स्टिट्यूशनल कंसिस्टेंसी इन जजमेंट। 2008 में पटना हाई कोर्ट ने अह और 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड की जगह आजीवन कारावास दिए जाने के ये कारण स्पष्ट रूप से लिखे थे। उन जजमेंट में अह ये समय पूर्व रिहाई पर कोई स्पष्ट रोक नहीं लगाई गई थी। जब पहले के न्यायालयों ने अपने फैसले के कारण खुद लिखे हैं तो इतने वर्ष बाद उनकी मंशा अह को अलग तरीके से समझना कितना उचित है? यह एक महत्वपूर्ण लीगल क्वेश्चन है जिसे हम न्यायालय के सामने रख रहे हैं, रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर:तिलहर चीनी मिल में किसानों को एक ट्रॉली गन्ना तुलवाने में लग रहे पचास घंटे।
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर:तिलहर में चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही और मनमर्जी के चलते गन्ना किसान परेशान। 40 से 50 घंटे लग रहे एक ट्राली गन्ना तुलवाने में। क्षेत्र के दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में इन दिनों गन्ना किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।गन्ना लेकर आए किसानों का कहना है कि जाम के चलते एक ट्राली गन्ना तुलवाने में उन्हें 40 से 50 घंटे लग रहे हैं।इस दौरान किसानों को जहां खाने-पीने की समस्या हो रही है तो वहीं उनका गन्ना सूखने से उसका वजन घटने पर आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ जो किसान बैलगाड़ी से अपना गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचे हैं उन्हें अपने पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सनद रहे कि बीते दो दिनों से चीनी मिल में गन्ना लेकर आए ट्रैक्टर ट्राली और बैलगाड़ी आदि वाहनों की लंबी करें हाईवे तक पहुंच गई थी जिसके चलते दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। चीनी मिल प्रबंधक डॉक्टर सुभाष यादव ने बताया कि किसानों की मांग पर गेहूं की बुवाई के चलते अधिक संख्या में पर्ची जारी की गई थी।उन्होंने कहा रविवार तक जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।डॉ यादव ने बताया कि गन्ना पेराई में प्रदेश की 23 सहकारी चीनी मिलों में तिलहर चीनी मिल दूसरे नंबर पर चल रही है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में चुनाव की सरगर्मियां तेज, NDA गठबंधन के खाते में गई थी चारों सीट, इस बार राह कठिन
Farrukhabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और सियासी पारा चढ़ने लगा है। आज हम बात कर रहे हैं गंगा के किनारे बसे ऐतिहासिक और आलू उत्पादन के लिए मशहूर जनपद फर्रुखाबाद की। पांडवेश्वर नाथ मंदिर और पांचाल घाट की धरती फर्रुखाबाद में 2022 के चुनाव में भाजपा गठबंधन ने चारों सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। लेकिन क्या 2027 में भी यही तस्वीर दोहराई जाएगी? देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। फर्रुखाबाद जिले में चार विधानसभा सीटें आती हैं— कायमगंज (सुरक्षित), अमृतपुर, फर्रुखाबाद सदर और भोजपुर। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन चारों सीटों पर एनडीए (NDA) का कब्जा रहा, जबकि समाजवादी पार्टी हर सीट पर दूसरे नंबर पर रही। * फर्रुखाबाद सदर (सीट नं. 194): दिवंगत पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 1,12,314 वोट हासिल कर सपा की सुमन शाक्य को 39,316 मतों के बड़े अंतर से हराया था। * अमृतपुर (सीट नं. 193): यहां भाजपा के सुशील शाक्य ने 98,848 वोट पाकर सपा के डॉ. जितेंद्र यादव को 44,686 वोटों से मात दी थी। * भोजपुर (सीट नं. 195): भाजपा के नागेंद्र सिंह राठौर ने 99,979 वोट लेकर सपा के अरशद जमाल सिद्दीकी को 27,458 मतों से शिकस्त दी थी। * कायमगंज (सीट नं. 192 - SC): जिले का सबसे कांटे का मुकाबला यहीं देखने को मिला था। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की प्रत्याशी डॉ. सुरभि ने 1,14,952 वोट हासिल कर सपा के सर्वेश अंबेडकर को 18,543 वोटों से हराया था। वॉयस ओवर (VO-2: 2027 के समीकरण और सोशल मीडिया की हलचल): 2027 के चुनाव से पहले जिले की सियासी हवा बदली-बदली नजर आ रही है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटों के समीकरणों में बड़ा बदलाव आया है, जिस पर राजनीतिक दलों की पैनी नजर है। फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स पर इन दिनों दावेदारों की सक्रियता साफ दिख रही है। सोशल मीडिया पर जहां भाजपा समर्थक सरकार की कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी और कल्याणकारी योजनाओं को गिना रहे हैं, वहीं विपक्ष आलू किसानों की लागत, आवारा पशु और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहा है। चारों सीटों पर 2027 का ताजा हाल): फर्रुखाबाद सदर में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है, जहां शहरी मतदाता और वैश्य-ब्राह्मण समीकरण निर्णायक रहते हैं। अमृतपुर में बाढ़ और कटान की समस्या हमेशा बड़ा मुद्दा रहती है; यहां ठाकुर और शाक्य वोटों का ध्रुवीकरण चुनाव की दिशा तय करेगा। भोजपुर में क्षत्रिय, मुस्लिम और यादव मतदाताओं के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां सपा पिछली हार का बदला लेने को बेताब है। वहीं, कायमगंज में अपना दल (एस) और सपा के बीच एक बार फिर करीबी टक्कर के आसार हैं, जबकि बसपा भी अपने कैडर वोट के सहारे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश है। कुल मिलाकर, 2027 में फर्रुखाबाद की लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है। भाजपा के पास जहां मजबूत संगठन और मोदी-योगी के चेहरे का सहारा है, वहीं सपा 'पीडीए' (PDA) फॉर्मूले और स्थानीय मुद्दों के दम पर इस अभेद्य किले में सेंध लगाने को तैयार है। अब देखना होगा कि फर्रुखाबाद की जनता 2027 में किसके सिर पर जीत का ताज सजाती है।0
0
Report
हमीरपुर जंगल में गर्भवती महिला के सिर कटे शव का खुलासा: डीआईजी ने निर्देश दिए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- बीते 19 नवंबर को जंगल में गर्भवती महिला का सिर कटा शव मिलने का मामला, घटना का खुलासा न होने पर घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी राजेश एस, डीआईजी ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण, घटना के खुलासे में जुटी पुलिस से मामले की प्रगति के संबंध में ली जानकारी, डीआईजी ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद घटना के खुलासे को लेकर दिये आवश्यक निर्देश, 19 नवंबर को जंगल में मिला था महिला का सिर कटा शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के 7 माह की गर्भवती होने की पुष्टि, घटना के बाद अभी तक महिला कीshinakhत नहीं हो सकी शिनाख्त, महिला की शिनाख्त न होना पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती, घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का किया गया था गठन, पुलिस की टीमें महिला की शिनाख्त और घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी, मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर जंगल इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव में भाजपा विजयी, विमला चौधरी जीती
Pali, Rajasthan:مارवाड़ जंक्शन पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी विमला चौधरी हुई उप प्रधान निर्वाचित कांग्रेस उम्मीदवार पिंकू कंवर को 3 मतों से हाराया मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के उप प्रधान के लिए आज चुनाव आयोजित हुआ, भाजपा की विमला चौधरी निर्वाचित घोषित हुई है, रिटर्निंग अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने बताया कि उप प्रधान के लिए कांग्रेस से पिंकू कंवर और भाजपा से विमला चौधरी ने नामांकन दाखिल किया था ,शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें भाजपा की विमला चौधरी 3 मतों से विजेता निर्वाचित हुई, उन्होंने कांग्रेस की पिंकू कंवर को 3 मतों से हराया। भाजपा की विमला चौधरी को 15 मत मिले तो कांग्रेस की पिंकू कंवर को 12 मत मिले नव निर्वाचित उप प्रधान विमला चौधरी को उपखंड रिटर्निंग अधिकारी महावीर सिंह जोधा द्वारा शपथ दिलाई गई तो वहीं भाजपा की प्रधान और उप प्रधान दोनों सीट पर कब्जा होने से कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया0
0
Report
झुंझुनूं पंचायत में कांग्रेस ने उपप्रधान चुनाव जीता; मदनलाल निर्वाचित
Jhunjhunu, Rajasthan:पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह को 5 मतों से हराया। मदनलाल को कुल 12 मत मिले, भाजपा के अमर सिंह को 7 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किए गए और दोनों प्रत्याशी के नामांकन सही पाए गए। फिर दोपहर 3 बजे मतदान हुआ जिसमें पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्य ने मतदान किया। मतगणना के बाद मदनलाल को 12 और अमर सिंह को 7 मत मिले। जीत के बाद मदनलाल को उपप्रधान पद की शपथ दिलाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।0
0
Report
झुंझुनूं में 14 पंचायत समितियों के उपप्रधान चुनाव, सूरजगढ़ में प्रवीण कुमार निर्विरोध निर्वाचित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव जिले की 14 पंचायत समितियों में आज उपप्रधान पद के चुनाव सूरजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने खाता खोला कांग्रेस के प्रवीण कुमार निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित एसडीएम संदीप चौधरी ने की निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा प्रवीण कुमार को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ शेष 13 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के चुनाव जारी झुंझुनूं जिले की 14 पंचायत समितियों में शनिवार को उपप्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। प्रधान पद के चुनाव के बाद अब उपप्रधान पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच सूरजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने उपप्रधान पद पर अपना खाता खोल दिया है। यहां कांग्रेस के प्रवीण कुमार निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। सूरजगढ़ के एसडीएम संदीप चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उपप्रधान पद के लिए निर्धारित समय में केवल प्रवीण कुमार ने ही नामांकन दाखिल किया था। जांच में उनका नामांकन सही पाया गया। किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद प्रवीण कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। जिले की शेष पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। चुनाव परिणामों पर राजनीतिक दलों के साथ ही आमजन की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
