Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mahoba471510

*अखंड हिंद फौज संगठन ने दौड़ प्रतियोगिता का किया आयोजन डीएम को मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित*

Jul 31, 2025 09:30:00
Naikanapura, Uttar Pradesh
महोबा जिले में युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से अखंड हिंद फौज संगठन द्वारा आगामी 3 अगस्त को जिला खेल स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।संगठन की ओर से बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 12 से 17 वर्ष के बच्चों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके अंतर्गत उन्हें सैनिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SGSANJEEV GIRI
Feb 15, 2026 17:30:16
Latehar, Jharkhand:एंकर : - लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित थार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। थार (जेएच-01EY-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। वाहन को गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे। बताया जाता है कि प्रमोद कुमार नशे की हालत में था और वाहन में उसके साथ एक महिला भी सवार थी। शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच वाहन ने एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने देखा कि थार पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार ने द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक वे मनिका थाना में पुलिस हिरासत में थे।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 17:26:02
Sisahaniya, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को मिली सफलता ।जिले की एसएसबी 66वीं वाहिनी और मोहाना थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने चेकिंग करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके पास से नशीले पदार्थों बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 119 शीशी कोडीन सिरप, 160 कैप्सूल नशीली दवा (SPAS PROX), एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा दो पर्स से कुल ₹18,305 (भारतीय/नेपाली मुद्रा) बरामद किए गए हैं।यह गिरफ्तारी थाना मोहाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरी–पननी–भरमी रोड पर नेपाल की ओर जाते समय की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक नेपाल का निवासी है, जबकि दो आरोपी थाना मोहाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर सदर सीओ विश्वजीत सौरयान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 17:24:34
Kesharipur, Uttar Pradesh:रोहनिया के केसरीपुर स्थित भास्कर तालाब शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, माला, फूल और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में शिव लीला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोहनिया विधायक सुनील पटेल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, ग्राम प्रधान अभय पटेल और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। तथा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता द्वारा रोहनिया विधायक सुनील पटेल पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ग्राम प्रधान केसरीपुर अभय पटेल का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने समिति के कार्यों की सराहना की और शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिवलिंग को देखने के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी। वही शिव लीला समिति द्वारा अपने ही कार्यकर्ताओं को रोहनिया विधायक द्वारा उत्साह पूर्वक काम करने हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। वही शिवलीला समिति द्वारा घाटमपुर से बारात निकाल कर दरेंखू स्थित शिव मंदिर, नरउर स्थित बाबा बाणासुर होते हुए केसरीपुर स्थित भास्कर तालाब स्थित शिव मंदिर पर आती है जहां वरमाला के साथ गंगा आरती कर विवाह संपन्न होता है।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 17:21:39
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के मुख्य मार्गो को भव्य तरीके से सजाया गया और इस मौके पर शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में झांकियां देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर डीजे के धुन पर लोग थिरकते नजर आए। मेला मैदान से शुरू हुई यह बारात मुख्य मार्गो से होते हुए संकटा देवी चौराहे तक जा रही है जिसमें अलग-अलग चौराहों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए गए है। जिसमें लोग बारात का स्वागत करते नजर आ रहे है। लखीमपुर खीरी में शिव बारात का आयोजन बीते कई दशकों से लगातार होता रहा है इसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। शिव बारात में सभी देवी देवता शामिल होते हैं उनकी झांकी निकाली जाती है।
1
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 15, 2026 17:16:32
Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत की ओर से गोरखपुर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ की दृष्टि पूरी तरह भारतीय चिंतन पद्धति पर आधारित है और आज विश्व समाज भी शांति और संतुलन के लिए भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। वीओ: गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा समाज की शंकाओं और समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि संघ एक स्वतंत्र और स्वावलंबी संगठन है, जो स्वयं के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संघ किसी परिस्थिति की प्रतिक्रिया नहीं है और न ही किसी से प्रतिस्पर्धा करता है, बल्कि समाज हित में कार्य करना ही उसका उद्देश्य है। उन्होंने अंग्रेजी वाक्य "आई हैव कम टू फुलफिल, नॉट टू डिस्ट्रॉय" का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ समाज को जोड़ने और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य करता है। सरसंघचालक ने भारत की स्वतंत्रता के दौरान चली चार प्रमुख विचार धाराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने क्रांतिकारी धारा में सुभाष चंद्र बोस, सामाजिक व राजनीतिक जागरूकता की धारा, आधुनिक शिक्षा एवं समाज सुधार की धारा तथा भारतीय मूल्यों की ओर लौटने की धारा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने समाज को संगठित करने और राष्ट्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वर्ष 1925 में संघ की स्थापना की थी। डॉ. भागवत ने कहा कि समाज का संगठन ही संघ का मूल उद्देश्य है और संघ के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन विषय पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यबोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और स्व की पहचान जैसे विषय शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और समापन वंदे मातरम के साथ किया गया।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 15, 2026 17:16:10
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने जयराम मंडल हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने राजनगर थाना क्षेत्र से कुख्यात अरशद का हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है। कुख्यात अरशद राजनगर थाना के गौसनगर गांव का निवासी है। गुप्त सूचना पर अरशद के छुपे ठिकाने पर पुलिस ने घेराबंदी किया तभी अरशद बाइक से भागने का प्रयास किया। घिर जाने पर अपराधी ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग किया, पुलिस ने भी फायरिंग। जिसमें मुख्य अपराधी अरशद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दो पिस्तौल, मोबाइल, 8 कारतूस, खोखा बरामद किया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया बाइक लूटने का विरोध करने पर गोली मारकर युवक की हत्या की थी। कुल 5 अपराधी हत्याकांड में शामिल था, कुख्यात घायल अपराधी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ठीक होने पर कस्टडी में लिया जाएगा। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 17:11:23
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 17:04:54
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘द शीशा ओसिस कैफे’ में अवैध रूप से हुक्का और शराब परोसने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एसएसडी प्लाजा के पास स्थित उक्त कैफे में बिना वैध अनुमति के ग्राहकों को हुक्का (शीशा) एवं अंग्रेजी शराब उपलब्ध कराई जा रही है। प्रेमनगर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान कैफे में अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 6 हुक्का, 4 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 50 फिल्टर पाइप बरामद किए। इस संबंध में मु०अ०सं० 68/26 धारा 271/280 बीएनएस एवं धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त सुहैल और अनस खान सहित अन्य नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे कैफे में ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से हुक्का एवं शराब परोसते थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 17:00:51
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर ऐतिहासिक बुधगिरी बाबा की मंढी पर उमडा आस्थ और श्रद्धा का सैलाब दर्शनार्थियों की लगी लम्बी कतारे, माईं हिंगलाज एवं बुधगिरी बाबा के जयघोष से आसमा हुआ बुधगिरीमय। फतेहपुर। कस्बे एवं क्षेत्र में जन जन की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र बुधगिरी बाबा की मढी पर पीठाधीश्वर महन्त दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य में महाशिवरात्रि पर्व एवं बुधगिरी बाबा के 220 वें निर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित लक्खी मेले में आस्था और श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। मढ़ी में बाबा को शीश झुकाने एवं धोक लगाने को लेकर क्षेत्र का हर व्यक्ति लाइन में लग कर बाबा के जयकारे के साथ दर्शन करने एवं बाबा की समाधी पर धokk लगाने के लिए इन्तजार करते देखे गए। मढी परिसर से एक किमी से अधिक दूरी पर घडवा जोहड से तथा सीकर रोड से दोनों तरफ से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। कस्बे एवं क्षेत्र में लोक देवता के नाम से विख्यात बुधगिरी बाबा की ओर से आज से 220 वर्ष पूर्व 35 वर्ष की अल्प आयु में जीवित समाधी लेकर नगर एवं क्षेत्र वासियों को अचरज में डाल दिया था। अपनी अल्प आयु में ही बुधगिरी बाबा ने अनेक चमत्कारों के माध्यम से जन कल्याण किए थे। प्रत्येक महाशिवरात्रि एवं बुधगिरी के निर्वाण दिवस के मौके पर यहाँ लक्खी मेले का आयोजन मढी के पीठाधीश्वर महन्त दिनेशगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर मढी में प्रतिष्ठापित बुधगिरी बाबा की समाधी एवं मां हिंगलाज की प्रतिमा सहित अनेक संतों की समाधी पर धोक लगाना तथा महन्त दिनेशगिरी से आशीर्वाद लेना क्षेत्र का कोई भी श्रद्धालू चूक नही करना चाहता भले ही उसे सांझ हो जावे या रात्रि लेकिन बाबा के दरबार में धोक लगा मां हिंगलाज के दर्शन कर दिनेशगिरी महाराज से आशीर्वाद आवश्यक रुप से प्राप्त करता है। बुधगिरी बाबा की मढी पर तडके से ही शुरु हो जाते है श्रद्धालू फतेहपुर,रविवार को तडके से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया जो समाचार लिखे जाने तक त्वरित रुप से चल रहा था। श्रद्धा और आस्था का अटूट संगम क्षेत्र के लोक देवता बुधगिरी बाबा की मढी पर देखने को मिला जहा कस्बे सहित लक्ष्मणगढ,रामगढ,सीकर,नवलगढ मुकन्दगढ,रतनगढ,जयपुर तथा दूर दराज से अनेक श्रद्धालू यहा पहंुच कर बाबा की समाधी के धोक लगा कर दर्शन करते है। नाचते गाते पहुंचते है श्रद्धालूः- बुधगिरी बाबा के निर्वाण दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व के दौरान लोग नाचते गाते मढी पर पहुंचते है। उल्लेखनीय है कि बाबा के निर्वाण दिवस एवं महाशिवरात्रि के दिन से ही यहाँ पर ढप और चंग तथा बांसुरी वादन के साथ ही फागोत्सव का भी आगाज हो जाता है और गली मोहल्लों में जय बोलों र बुधगिरी बाबा की धमाल के साथ फागोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन शुरु हो जाता है। मढी पर आयोजित होने वाले मेले पर कस्बे की अनेक ढप मण्डलियों की ओर से बांसुरी वादन एवं ढप की थाप के साथ नृत्य करते हुए बाबा के दरबार में धोक लगाने पहुँचते है एवं वहाँ पर अपनी लोक संस्कृति की कला की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देते है जिस पर श्रोता भी फागुनी बयार में गोते लगाने के लिए बाध्य हो जाते है, लोेक कलाकारों की ओर से बुधगिरी बाबा की जय बोलों की धमाल के बाद, राजा बली के दरबार में मची रे होळी, घडलों भर दे सिर पर धर दे, म्हान हुव उवार सहित अनेक लोग गीतों के साथ प्रस्तुति पर खूब वाह वाही लूटते है, ढप मण्डलिया वापस भी नाचते गाते ही प्रस्थान करते है। कस्बे का हर कदम था बुधगिरी मढी की ओरः- बुधगिरी बाबा के 220 वे दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कस्बे का हर कदम बुधगिरी बाबा की मढी की ओर बढ रहा था हर कोई बाबा में आस्था और मां हिंगलाज में श्रद्धा की उमंग के साथ कदम दरबार की ओर बढाने को लेकर बेताब सा लग रहा था। कस्बे के दोनों बस स्टेण्डों सहित प्रमुख रास्तों पर लोगों की आस्था और श्रद्धा का नजारा देखने को मिल रहा था कारण कि हर कदम बुधगिरी बाबा की मढी की ओर जा रहा था, ये आस्था और बुधगिरी बाबा की समाधी के धोक लगाने की लालसा को प्रदर्शित कर रही थी। वृद्ध से लेकर छोटे बच्चों एवं महिलाए सभी बाबा की समाधी के धोक लगाने को लेकर उत्साहित नजर आए। घडवे जोहड से मढी के मार्ग पर लगे झूले, स्टाले तथा रंग बिरंगे परिधानों में घूमते श्रद्धालूगण झूलों और चाट की स्टालों पर लुप्त उठाते भी देखें गए。 जगह जगह पेयजल व्यवस्था - बुधगिरी बाबा की मंढी पर लक्खी मेले के दौरान मेला क्षेत्र सहित अन्य स्थानो पर विभिन्न सामाजिक संगठनो की ओर से पीने की पानी कि व्यवस्था की गई। बुधगिरी बाबा के लक्खी मेले के दौरान बुधगिरी मंढी के कार्यकर्ताओ सहित पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था के लिए माकूल इंतजाम किए गए वही मढी के पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की ओर से मेले की व्यवस्थाओं पर पूरी तरह से नजर रख रहे थे。 फुल के बाइट दिनेश गिरी महाराज फुल के बाइट श्रवण चौधरी भाजपा नेता
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 15, 2026 17:00:13
Jalore, Rajasthan:साँचौर शहर में देर शाम को हैडेचा बस स्टेशन के पास चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआँ और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो में सवार लोग समय रहते गाड़ी रोककर बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा चपेट में आ गया। दमकल मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया; आग बुझाने के दौरान यातायात प्रभावित रहा जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया; प्रारम्भिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रही है और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है। आसपास के लोग मौके पर मौजूद रहे; समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 16:59:56
Shahabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजनी ने रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के चलते दोपहर 1:00 बजे नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ महाराज के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका, पूजन अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। महाशिवरात्रि पर्व के चलते आज टेढ़ेश्वर नाथ महाराज के दरबार में सुबह से ही महिला, पुरुष भक्त जनों की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने भी महाराज जी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, अंकित मिश्रा, आकाश पांडे, अंकित गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 16:57:05
Shahabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे बाबा रघुनाथ दास जी की मढ़ी पर पहुंचकर भंडारी बाबा से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी महाशिवरात्रि पर्व के चलते बाबा टेढ़ेश्वर नाथ महाराज के दरबार पहुंची थी। यहां पर उन्होंने माथा टेका और पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात बाबा रघुनाथ दास की मढ़ी पर पहुंची। यहां पर आश्रम की देखरेख कर रहे बाबा भंडारी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, सुभाष रस्तोगी, आनंद गुप्ता, अंकित गुप्ता, अंकित मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 16:49:37
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज/परतावल। नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या दो, बल्लभनगर तिवारी टोला स्थित कोट धाम भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के अष्टम दिवस धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकालीन बेला में समस्त 33 कोटि देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं महा रुद्राभिषेक 51,000 पार्थिव निर्माण के साथ संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सायंकालीन हवन-पूजन, महाआरती एवं दिव्य दीपदान उत्सव ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञ के माध्यम से समस्त भारत में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं का मानना है कि यज्ञ से वातावरण की शुद्धि होती है और समष्टि कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है, जिसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सिद्ध बताया गया है। अष्टम दिवस पर जौनपुर से पधारे प्रवचनकर्ता डॉ. रजनी कांत द्विवेदी ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जनकपुरी में भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत किया। विवाह प्रसंग की प्रस्तुति के पश्चात भव्य आरती उतारी गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं अयोध्या धाम से पधारे आचार्य श्याम सुंदर पाठक, दुर्गेश शुक्ला, शत्रुघ्न, गोलू, सत्यानंद चतुर्वेदी तथा हनुमानगढ़ी मंदिर से पधारे संत सत्यम दास ने वैदिक विद्वानों के साथ मंत्रोच्चार कर सम्पूर्ण क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा परतावल क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया और ऐसा प्रतीत होने लगा मानो पूरा नगर ‘परतावल धाम’ में परिवर्तित हो गया हो। यज्ञ के दौरान तुलादान कार्यक्रम भी निरंतर जारी रहा। यज्ञ के यजमान, प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, बलवंत पाण्डेय , शशिविंद मिश्र , रतन पांडेय , मंजेश शुक्ला ,महेंद्र सैनी , ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक जागरूकता को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। महायज्ञ के आठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि परतावल में आयोजित यह धार्मिक आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना है, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी बन गया है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से संत-महात्माओं के आगमन की संभावना है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, डॉ शुभम मिश्रा, पुनीत पांडे , सचिन रावत ,रमन पांडेय ,विजय प्रजापति ,धीरज पांडेय , अभिनाश रावत अभिमन्यु, आदि लोग मौजूद रहे
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 15, 2026 16:48:52
Sagar, Madhya Pradesh:नाली और कचरे को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे बुजुर्ग की हो गई मौत. महज नाली में कचरा फेंकने का विवाद इस कदर बड़ा की एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी और वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मामला सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का है यहां रहने वाले two पड़ोसियों के बीच नाली में कचरा डालने को लेकर कई दिनों से वाद विवाद की स्थिति बन रही थी, बीती रात भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ और कहासुनी के बाद बात लाठी डंडों तक पहुंच गया और देखते ही देखते पड़ोस युद्ध का मैदान बन गया, इस घटना में एक 60 साल के बुजुर्ग पुरूषोतम यादव को गंभीर चोटें आई जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग पुरूषोतम ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण साफ होगा और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top