Back
दबिश से लौट रही पुलिस टीम की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दारोगा की मौत
Baijauli, Uttar Pradesh
महराजगंज। गोरखपुर पुलिस की एक टीम की स्कार्पियो दबिश देकर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ, जिसमें रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना में वरिष्ठ उपनिरीक्षक और एक महिला दारोगा समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के एक मामले में दबिश देने के लिए कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष कुमार, दारोगा गीता, चालक तथा दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब टीम श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके से गुजर रही थी, तभी स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक को झपकी आने की वजह से वाहन डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दारोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। सभी घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYeswent Sinha
FollowFeb 17, 2026 10:21:430
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 17, 2026 10:21:300
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 17, 2026 10:21:160
Report
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 17, 2026 10:19:390
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 17, 2026 10:19:240
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 10:18:070
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 17, 2026 10:17:53Noida, Uttar Pradesh:विपुल गोयल, नागर, गौरव गौतम ने की नितिन नवीन से मुलाकात
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 17, 2026 10:17:440
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 17, 2026 10:17:150
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 17, 2026 10:16:550
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 17, 2026 10:16:350
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 17, 2026 10:16:240
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:16:130
Report