जम्मू - कश्मीर में आतंकी हमले में नेपाली युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Kunserwa, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी प्रदेश में रहने वाले सुदीप न्यूपाने जो जम्मू कश्मीर घूमने के लिए गए थे, उनकी भी मौत हो गई. जिनका आज सुबह पार्थिव शरीर महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली पहुंचा, जहां पर नेपाल प्रशासन और भारतीय प्रशासन की मौजूदगी में नेपाली मृतक युवक के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौपा गया. इस दौरान महाराजगंज जिला प्रशासन की ओर से नौतनवा उपजिलाधिकारी नवीन कुमार पुलिस सर्किल ऑफिसर जयप्रकाश त्रिपाठी वही नेपाल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में नेपाली युवक के शव को भारतीय एम्बुलेंस नेपाल प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
