icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
244102
DILSHAD KHANDILSHAD KHANFollow31m ago

पतेई खालसा में मासूम बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला हालत गंभीर

Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:Chaudharpur : खूंखार कुत्तों के हमले से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है आए दिन खूंखार कुत्ते किसी ने किसी गांव में बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं एक ऐसा ही मामला पतेई खालसा में सामने आया है कुत्तों ने रात्रि के समय घर से निकले मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी भूकंन सैनी की पुत्री किरन अपने दो मासूम बच्चों के साथ तीज का त्यौहार मनाने मायके आई हुई थी शुक्रवार की रात्रि के समय अपने छोटे पुत्र गमनीस को अपने पिता के पास सुलाकर पास में अपनी चाची के घर चली गई थी कुछ समय बाद उसका पुत्र नींद से जाग गया और मां को ढूंढता हुआ घर से बाहर रास्ते में आ गया तभी कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर उसे नोचना शुरू कर दिया बच्चों की चीख ने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए बच्चों को नोच रहे कुत्तों को लाठी डंडे फटकार कर भगाया तब तक कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया किसी व्यक्ति ने रात्रि में मस्जिद से ऐलान कराया तो किरण और उसके पिता बच्चों को देखने पहुंच गए सूचना पाकर एंबुलेंस गांव पहुंच गई घायल बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे चिकित्सा ने बच्चों के गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है |
0
0
Report
Pinewz
244102
DILSHAD KHANDILSHAD KHANFollow58m ago

शिक्षा संस्थानों और मदरसों में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:चौधरपुर क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं और मदरसों में 80 वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | स्कूल कालेज और मदरसों में छात्र छात्रों ने देश भक्ति के तराने और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया | मदरसा गुलशन-ए -शाहजी मजीदी मैं सज्जादा नसीन हाजी अब्दुल हक शेरी ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर मुफ्ती माहे आलम, हाफिज हारून, बाबू,आदि मौजूद रहे | प्राथमिक विद्यालय चौधरपुर में प्रधान प्रतिनिधि मकबूल चौधरी जूनियर हाई स्कूल चौधरपुर में प्रधानाध्यापिका निशांत परवीन, अल कादरी पब्लिक स्कूल चक पायंती के प्रबंधक मोहम्मद आसिम, एस.एच. पब्लिक स्कूल चौधरपुर में पूर्व प्रधान मेहंदी हसन, एन एस. इंटर कालेज चौधरपुर में पूर्व प्रधान हाजी नन्हें ने ध्वजारोहण किया |इस मौके पर मिथिलेश कुमारी, शाहिद अली, निशांत परवीन, अंजु कुमारी, निधि, रति रानी, वली हसन, मोहम्मद अली, तरुण अग्रवाल, पूनम दास, प्रीति दास, नजाकत अली, आदि मौजूद रहे |
0
0
Report
Pinewz
244102
DILSHAD KHANDILSHAD KHANFollow7 Jul 2026, 04:58 pm

बारिश, से हाईवे बना तालाब रेंग रेंग कर निकले वाहन एनएचएआई की खुली पोल

Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:Chaudharpur: मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से नेशनल हाईवे जल मग्न हो गया जिसमें लोगों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा | वैसे तो हाईवे पर वाहन चालकों से रोड और टोल टैक्स तो पूरा बसूला जा रहा है लेकिन सुविधा देने में एनएचएआई फेल हो गया| इसका नजारा मंगलवार को हुई बारिश में दिल्ली मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर दिखाई दिया चौधरपुर ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर डेढ़ से दो फीट पानी भर गया हाईवे की स्थिति ऐसी नजर आई जैसे तालाब बन गया हो ओर गांव के मोहल्लो में नजर आती है जल भराव से हादसे होने की संभावना बनी रहती पिछले वर्ष भी सर्विस रोड पर कई हादसे हो चुके हे लेकिन आज तक एनएचएआई ने कोई सुध नहीं ली जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है पूरे दिन हाइवे पर वाहनों को रेंगते हुए गुजरना पड़ता है |कई वर्षों से चौधरपुर में हाईवे पर पानी निकासी की समस्या बनी हुई है लेकिन एनएचएआई सड़क से पानी निकासी की कोई मुक़म्मल व्यवस्था नहीं कर पाई है जिससे हाईवे पर भारी जल भर जाता है| पानी निकासी का हल नहीं निकला एनएचएआई के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
244102
DKDILSHAD KHANFollow27 Jun 2026, 05:08 pm

चौधरपुर - मनौटा मार्ग पर कार की टक्कर से बुझ गया घर का चिराग

Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:चौधरपुर मनौटा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा गया पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में तहसीन सलमानी का परिवार रहता है। मृतक मोहम्मद रियाज उसका सबसे बड़ा पुत्र था और पांच बहनों का इकलौता भाई था। बताया जाता है कि मृतक शुक्रवार को चौधरपुर में अपने मामा के घर आया था मृतक की एक बहन की शादी भी चौधरपुर में उसके खालेरे भाई के साथ हुई है।वह रात्रि दस बजे के समय चौधरपुर मनौटा मार्ग पर एन एस इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ा था तभी मनौटा की तरफ से आ रही तर्ज रफ्तार कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शबीना का रो रो कर बुरा हो गया। मृतक को देखने पहुंचे लोगों एक बात करते नजर आ रहे थे कि घर का चिराग ही बुझ गया। उसकी मासूम बच्चियों का क्या होगा। उनकी परवरिश कैसे होगी।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top