Mahrajganj - सेमरहना में राशनकार्ड धारकों का कोटेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन!
Koharwal, Uttar Pradesh:निचलौल स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा सेमरहना के राशनकार्ड धारक आज दोपहर तहसील परिसर पहुंच सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार (कोटेदार) के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान तहसील कार्यालय से बाहर निकले तहसील कर्मी के समझाने के बाद आक्रोशित राशनकार्ड धारक शांत हुए. कार्डधारकों ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई नहीं होने पर आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
