महाराजगंजः महाकुंभ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा, एसएसबी के डीजी ने लिया जायजा
Maharajganj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और खासतौर पर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने मंगलवार को सोनौली सीमा का दौरा किया और नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए रणनीतियां बनाई गईं। एसएसबी डीजी ने बताया कि नेपाल ने महाकुंभ के लिए सुरक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
